रूस: पीपीई किट की कमजोरी हुई उजागर, निजी वस्त्रों में इलाज करती दिखी एक नर्स

कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ रहे लड़ाई में एक अज्ञात नर्स की अंडरगारमेंट्स में इलाज करने वाले विडियो के वायरल होने से व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की कलई खुल रही है। इस विडियो के बाद रूस में स्वास्थ्यकर्ता बेहतर व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की मांग कर रहे हैं।
स्थानीय समाचार के अनुसार, मॉस्को से लगभग 175 किलोमीटर दक्षिण में शहर तुला के एक अस्पताल में महिला की फोटो प्राप्त हुई है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि वह अपने अंडरवियर में कोविड-19 रोगियों का इलाज कर रही थी, लेकिन बाद में रिपोर्टों से पता चला कि उसने पीपीई सूट पहना हुआ था।
महिला ने कथित तौर पर अपने पीपीई सूट के नीचे स्विमसूट पहना था क्योंकि उसे पीपीई के कारण काफ़ी गर्मी लग रही थी। वह उस समय क्षेत्रीय अस्पताल में काम कर रही थीं, जहां कोरोनो वायरस वार्ड में स्वास्थ्य कर्मचारियों को लम्बे समय तक पीपीई पहनना आवश्यक है।
महिला ने खुद की पहचान या इस घटना के बारे में बात नहीं की है। हालाँकि कुछ समाचार में उसे “नर्स नाडिया” के रूप में
प्रस्तुत किया है। महिला की तस्वीरें तेजी से रूसी और अंतरराष्ट्रीय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां लोगों द्वारा उसके तस्वीरों के मीम बनाया जा रहा है।
हालांकि कई चिकित्सा पेशेवरों ने फोटो को सबूत के रूप में पेश करते हुए रूस को अपने डॉक्टरों को उचित पीपीई उपलब्ध कराने की बात की। समाचार के इस कहानी के जवाब में एक आलोचक ने लिखा, “अपने आप पर एक कचरा डालने की कोशिश करें, सिर के लिए एक छेद बनाएं और खुद को टेप से लपेटें और आप महसूस करेंगे कि पीपीई सूट क्या है!” उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्ताओं को कम से कम ऐसा कुछ दिया जाना चाहिए जो पारदर्शी न हो।
अनास्टेशिया वासिलीवा, डॉक्टर्स के एलायंस के प्रमुख और क्रेमलिन के कोरोनोवायरस प्रतिक्रिया के मुखर आलोचक ने कहा कि महिला को अपने काम के लिए एक बेहतर गुणवत्ता वाला आइसोलेशन गाउन जारी किया जाना चाहिए था। “आप तस्वीर में देख सकते हैं कि उसने किसी तरह का प्लास्टिक सूट पहना था,” वासिलीवा ने डेली स्टॉर्म समाचार को बताया। “ऐसे सूट पारदर्शी नहीं होने चाहिए और पूरी तरह से अलग कपड़े से बने होने चाहिए।”
क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि उसने महिला को उसके दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए फटकार लगाई गई। साथ ही कर्मचारियों को कपड़ों और उपस्थिति के लिए आवश्यकताओं नियमों का पालन करने की आवश्यकता के बारे में याद दिलाया गया था अस्पताल में उसके एक सहकर्मी ने कहा कि काम के लिए बेहतर उपकरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाना चाहिए।
रूस वर्तमान में दुनिया में कोविड -19 के प्रकोप से निपट रहा है। रूस में 3,17,000 से अधिक सकारात्मक मामले हैं और अब तक 3,000 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। कई राष्ट्रों ने महामारी के दौरान अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है।जबकि प्रेस रिपोर्टों के रूसी सरकार और नागरिक अपने डॉक्टरों और नर्सों के प्रति अधिक शत्रुतापूर्ण व्यवहार कर रहे हैं।
देश में डॉक्टरों का विचित्र रूप से खिड़कियों से बाहर गिराए जाना और उनकी आत्महत्याओं का सिलसिला देखा जा रहा है। स्वास्थ्य देखभाल श्रमिकों ने भी अक्सर देश के सुरक्षात्मक उपकरणों की कमी और इसकी संदिग्ध संक्रमण नियंत्रण प्रक्रियाओं की आलोचना की है, और कई लोग कहते हैं कि उन्हें ऐसा बोलने पर मौत या जेल में डाल देने की धमकी दी गई है। उदाहरण के लिए, वासिलीवा को पिछले महीने रातोंरात जेल में डाल दिया गया था क्योंकि उसने सरकार पर अपने कोरोनो वायरस संख्या को कम करके बताने का आरोप लगाया था।