इंडोनेशिया प्लेन क्रैश: दुर्घटना से पहले एक माँ ने लिखा हृदयस्पर्शी पोस्ट
शनिवार को इंडोनेशिया की की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने वाली एक एयर जेट ने 62 यात्रियों के साथ राजधानी जकार्ता से पश्चिम कालीमंतन प्रांत के पोंतिअनक के लिए उड़ान भरी, लेकिन चार मिनट के अंदर ही रेडार से संपर्ट टूट गया। इंडोनेशिया के परिवहन मंत्री ने भी प्लेन के क्रैश होने की पुष्टि करते हुए बताया कि फ्लाइट संख्या एसजे 182 जकार्ता एयरपोर्ट से 20 किलोमीटर की दूरी पर दुर्घटना का शिकार हुई है। इस प्लेन में 12 क्रू मेंबर्स के अलावा 50 यात्री सवार थे। इस विमान में सवार सभी यात्रिओं की मौत हो गई। इन यात्रियों में से एक महिला भी थी जिसने मरने से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक संवेदनशील सन्देश पोस्ट किया था। जानकारी के अनुसार, रतिह विंडनिया ने 22 दिसंबर को विमान में सवार होने के बाद अपनी 2 वषीय बेटी युमना और 8 वर्षीय भतीजे अथर रिजकी रियावान के साथ इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट करते हुए एक पोस्ट लिखा। अपने पोस्ट में घर जाने की बात करने के बाद जब विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद विंडेनिया के भाई इरफ़ान शाह […]

शनिवार को इंडोनेशिया की की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने वाली एक एयर जेट ने 62 यात्रियों के साथ राजधानी जकार्ता से पश्चिम कालीमंतन प्रांत के पोंतिअनक के लिए उड़ान भरी, लेकिन चार मिनट के अंदर ही रेडार से संपर्ट टूट गया। इंडोनेशिया के परिवहन मंत्री ने भी प्लेन के क्रैश होने की पुष्टि करते हुए बताया कि फ्लाइट संख्या एसजे 182 जकार्ता एयरपोर्ट से 20 किलोमीटर की दूरी पर दुर्घटना का शिकार हुई है। इस प्लेन में 12 क्रू मेंबर्स के अलावा 50 यात्री सवार थे। इस विमान में सवार सभी यात्रिओं की मौत हो गई। इन यात्रियों में से एक महिला भी थी जिसने मरने से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक संवेदनशील सन्देश पोस्ट किया था।
जानकारी के अनुसार, रतिह विंडनिया ने 22 दिसंबर को विमान में सवार होने के बाद अपनी 2 वषीय बेटी युमना और 8 वर्षीय भतीजे अथर रिजकी रियावान के साथ इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट करते हुए एक पोस्ट लिखा। अपने पोस्ट में घर जाने की बात करने के बाद जब विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद विंडेनिया के भाई इरफ़ान शाह रियान्टो ने ने अपनी बहन और बच्चों के साथ साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा “हमारे लिए प्रार्थना करो।”
ऐसा माना जा रहा है कि प्लेन में सवार 50 लोग में सात बच्चे, तीन नवजात और अन्य यात्रियों के साथ साथ 12 चालक दल के सदस्य थे। इस प्लेन की क्षमता 130 यात्रियों की बताई जा रही है।इंडोनेशियाई अधिकारियों ने कहा कि उन्हें जावा सागर से विमान के मलबे और यात्रियों के शरीर के अंगों के टुकड़े बरामद किए गए।
जांचकर्ता अब तक यह निर्धारित करने में असमर्थ रहे हैं कि 26 साल पुराना विमान टेकऑफ के ठीक चार मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त कैसे हो गया। विमानों पर नजर रखने वाली फ्लाइटरडार के अनुसार, विमान ने एक मिनट में ही 10 हजार फीट नीचे गोता लगाया। विमान 10,900 फीट की ऊंचाई पर था और इसके बाद 60 सेकेंड में ही तेजी से नीचे की ओर आया। समुद्र तल से मज 250 फीट पर आखिरी बार उसका सिग्नल मिला।