अमेरिका के रेगिस्तान में पायलट ने देखी एक रहस्यमयी वस्तु और फिर.!
अमेरिका के उटाह रेगिस्तान में एक रहस्यमयी चीज होने की अफवाहों के सामने आते ही उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और कुछ लोग इसपर मजाकिया टिप्पणी भी कर रहे हैं। वास्तव में यूटा के रेगिस्तान में एक लंबी ऊंचाई वाली धातु जैसी कृति देखी गई है। कुछ लोगों ने टिप्पणी की कि कही एलियंस पृथ्वी पर तो नहीं आ गए? घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी भी रहस्यमयी कृति की पहचान नहीं कर सके। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग सच जानने के लिए आतुर हैं। दरअसल अमेरिका में हेलीकॉप्टर उड़ाते समय पायलट ने एक बहुत ही रहस्यमयी चीज देखी। जब हेलीकॉप्टर यूटा रेगिस्तान के ऊपर उड़ान भर रहा था, पायलट को एक बहुत बड़ी और असामान्य कृति दिखाई दी। स्थानीय अधिकारियों को इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने वहां जाकर देखा और अधिकारी भी सबकुछ जानकार हैरान रह गए। जानकारी के अनुसार, पायलट द्वारा देखी गई रहस्यमय कृति धातु से बनी है और लगभग 10 से 12 फीट लंबी है। ये कृति यूटा राज्य के एक दूरस्थ क्षेत्र में पाया गया है। The @UtahDPS helicopter was […]

अमेरिका के उटाह रेगिस्तान में एक रहस्यमयी चीज होने की अफवाहों के सामने आते ही उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और कुछ लोग इसपर मजाकिया टिप्पणी भी कर रहे हैं। वास्तव में यूटा के रेगिस्तान में एक लंबी ऊंचाई वाली धातु जैसी कृति देखी गई है। कुछ लोगों ने टिप्पणी की कि कही एलियंस पृथ्वी पर तो नहीं आ गए? घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी भी रहस्यमयी कृति की पहचान नहीं कर सके। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग सच जानने के लिए आतुर हैं।
दरअसल अमेरिका में हेलीकॉप्टर उड़ाते समय पायलट ने एक बहुत ही रहस्यमयी चीज देखी। जब हेलीकॉप्टर यूटा रेगिस्तान के ऊपर उड़ान भर रहा था, पायलट को एक बहुत बड़ी और असामान्य कृति दिखाई दी। स्थानीय अधिकारियों को इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने वहां जाकर देखा और अधिकारी भी सबकुछ जानकार हैरान रह गए। जानकारी के अनुसार, पायलट द्वारा देखी गई रहस्यमय कृति धातु से बनी है और लगभग 10 से 12 फीट लंबी है। ये कृति यूटा राज्य के एक दूरस्थ क्षेत्र में पाया गया है।
The @UtahDPS helicopter was assisting the @UtahDWR in counting bighorn sheep in remote southern Utah Wednesday when the crew encountered something entirely 'out of this world'…@KSL5TV #KSLTV #Utah
Photojournalist: @Photog_Steve5 pic.twitter.com/f8P0fayDIS
— Andrew Adams (@AndrewAdamsKSL) November 21, 2020
एक स्थानीय चैनल को दिए गए एक साक्षात्कार में हेलीकॉप्टर के पायलट ब्रेट हचिंग्स ने कहा कि उन्होंने इससे पहले उड़ान भरते हुए इतनी रहस्यमयी कृति कभी नहीं देखी थी। हालांकि ब्रेट ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार एक जीवविज्ञानी ने इस कृति को पहले देखा था। पायलट ब्रेट हचिंग्स ने कहा कि यह संभव है कि किसी कलाकार ने यहां एक धातु का पोल लगाया था।
यूटाह पब्लिक सेफ्टी ब्यूरो के अधिकारियों ने फोटो जारी करते हुए कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि मामले की जांच की जाए या नहीं। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि सरकारी जमीन पर इस तरह की कोई भी काम गैरकानूनी है, भले ही वह किसी भी ग्रह पर रहता हो। यूटा पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट कर लोगों से पूछा कि क्या कोई बता सकता है कि यह क्या है? इसके बाद तो मानो सोशल मीडिया पर धमाचौकड़ी मच गई। लोग यह जानने के लिए आतुर हैं कि यह चीज क्या है और यह कहां आया है?