चीन : प्यार में मिला धोखा तो तोड़ दिया विमान की खिड़की का कांच

कहते है कि प्यार अंधा होता है! प्यार जात-पात नहीं देखता। आपने फिल्मों में सुना होगा कि प्यार किया नहीं जाता, बस हो जाता है। प्यार में लोग क्या नहीं करते। लोग जिस व्यक्ति को पसंद करते हैं उसे खुश रखने के लिए अलग-अलग तरकीबें आजमाते हैं। कोई एक बड़ा उपहार दे रहा है, कोई उन्हें प्यार करने के लिए डेट पर ले जा रहा है और फिर यह सब प्यार के बाद भी, अगर प्यार में विश्वासघात होता है, तो व्यक्ति भीतर से टूट जाता है और कोई भी कदम उठा लेता है। चीन से आई एक खबर के अनुसार प्रेम में विश्वासघात से निराश होकर एक युवती शराब पीकर नशे में हो गई और फ्लाइट में सवार हो गई। नशे के हालत में युवती ने फ्लाइट की खिड़की का शीशा तोड़ दिया, जिससे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार लड़की एक असफल रिश्ते के कारण परेशान थी, यही वजह है कि उसने ऐसा किया। एक रिपोर्ट के अनुसार यह घटना चीन में घरेलू लुंग एयरलाइंस की उड़ान के दौरान हुई। अधिकारियों ने कहा कि 29 मई को ली ने अपनी भावनाओं पर नियंत्रण खो दिया। इबो जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर व्यापक रूप से प्रसारित एक तस्वीर में ली को अपनी सीट पर रोते हुए देखा जा सकता है। फिर उसे खिड़की पर मुक्का मारना शुरू कर दिया। केबिन क्रू और अन्य सदस्यों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने पहले ही खिड़की का शीशा तोड़ दिया था।
विमान को यानचेंग के पूर्वी तट शहर से जिनिंग के लिए उड़ान भरना था। हालांकि ली के खिड़की तोड़ने के बाद पायलट को हेनान प्रांत की राजधानी झेंग्झौ में एक आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झेंग्झौ पुलिस ने कहा कि उसके प्रेमी ने उसे धोखा दिया है इसलिए वह निराश थी। उड़ान भरने से पहले ली ने 1 लीटर ‘बाईजी’ शराब पिया। सौभाग्य से इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। झेंग्झौ में विमान से उतरने से पहले क्रू-यात्रियों ने ली को रोकने की कोशिश की, जहां से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उसके रक्त में 160 मिलीग्राम / 100 एमएल शराब मिली। पुलिस ने खुलासा नहीं किया है कि उसे कब तक रिमांड पर रखा जाएगा।