लास वेगास में काम आया मुंबई हमलों का सबक
पुलिस अफसर ने माना कि बड़े जनसंहार की तैयारी में था हमलाकर 26/11 को मुंबई पुलिस ने की थीं कुछ गलतियां न्यूयार्क (ईएमएस)। लास वेगास के पुलिस अफसर शेरिफ जोसेफ लॉम्बार्डो का कहना है कि मुंबई हमले से मिले सबक की वजह से लास वेगास में नरसंहार रोका जा सका। उनका कहना है कि हमलावर ने कंसर्ट में जा रहे 22 हजार लोगों की भीड़ पर अत्याधुनिक हथियारों से बहुत खतरनाक ढंग से फायरिंग की थी, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करके स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। बता दें कि एक अक्टूबर को हुए इस हमले में 58 लोग मारे गए थे, जबकि पांच सौ लोग जख्मी हुए थे। अब पुलिस अफसर का कहना है कि उनके सामने 26 नवंबर-2008 को मुंबई में हुए भीषण आतंकवादी हमलों का सबक था, इसलिए वे स्थित को काबू में कर पाए। उनका कहना है कि लास वेगास पुलिस को जब घटना का पता चला, तो दो अफसरों और एक जासूस की टीम बना दी गई। ये सभी तत्काल मेंडाले बे होटल पहुंचे और कुछ मिनटों में ही 32वें फ्लोर पर दिखाई दिए। स्टीफन […]
पुलिस अफसर ने माना कि बड़े जनसंहार की तैयारी में था हमलाकर
26/11 को मुंबई पुलिस ने की थीं कुछ गलतियां
न्यूयार्क (ईएमएस)। लास वेगास के पुलिस अफसर शेरिफ जोसेफ लॉम्बार्डो का कहना है कि मुंबई हमले से मिले सबक की वजह से लास वेगास में नरसंहार रोका जा सका। उनका कहना है कि हमलावर ने कंसर्ट में जा रहे 22 हजार लोगों की भीड़ पर अत्याधुनिक हथियारों से बहुत खतरनाक ढंग से फायरिंग की थी, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करके स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। बता दें कि एक अक्टूबर को हुए इस हमले में 58 लोग मारे गए थे, जबकि पांच सौ लोग जख्मी हुए थे। अब पुलिस अफसर का कहना है कि उनके सामने 26 नवंबर-2008 को मुंबई में हुए भीषण आतंकवादी हमलों का सबक था, इसलिए वे स्थित को काबू में कर पाए।
उनका कहना है कि लास वेगास पुलिस को जब घटना का पता चला, तो दो अफसरों और एक जासूस की टीम बना दी गई। ये सभी तत्काल मेंडाले बे होटल पहुंचे और कुछ मिनटों में ही 32वें फ्लोर पर दिखाई दिए। स्टीफन पेडॉक ने इनके आने से पहले ही खुद को गोली से उड़ा लिया। शेरिफ का कहना है कि पुलिस को देखने के बाद ही उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस तत्काल हरकत में नहीं आती तो हजारों लोगों की जान जा सकती थी। उनका कहना है कि मुंबई हमलों में भी त्वरित कार्रवाई कर हजारों लोगों की जान बचाई गई थी।
लेकिन उसमें पुलिस से कुछ गलतियां भी हुई थीं। हम ने उन गलतियों से सीखा। हालांकि पुलिस अफसर ने मुंबई पुलिस की गलतियों पर बात करने से इंकार कर दिया। लेकिन यह बात बार-बार दोहराई कि अगर अमेरिकी पुलिस ने मुंबई हमलों से सबक नहीं लिया होता तो लास वेगास में सैकड़ों लोग मर जाते।