पाकिस्तान में बस हादसा, 27 की मौत, 69 घायल
लाहौर (ईएमएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तेज रफ्तार से जा रही एक यात्री बस घाटी में गिर गई। इस दुर्घटना में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 69 अन्य घायल हो गए। यह बस कोहट से रायविंड जा रही थी। उसमें सौ से अधिक यात्री सवार थे। सदर पुलिस थाने के प्रभारी मुहम्मद अफजल ने बताया, यात्री सालाना आयोजित होने वाली एक धार्मिक सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। 13 घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें रावलपिंडी ले जाया गया, जबकि कई घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने मृतकों के प्रति शोक जताया है और घटना की एक रिपोर्ट मांगी है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल हुए लोगों को फौरन चिकित्सकीय मदद और राहत मुहैया कराने का आदेश दिया है।
लाहौर (ईएमएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तेज रफ्तार से जा रही एक यात्री बस घाटी में गिर गई। इस दुर्घटना में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 69 अन्य घायल हो गए। यह बस कोहट से रायविंड जा रही थी। उसमें सौ से अधिक यात्री सवार थे। सदर पुलिस थाने के प्रभारी मुहम्मद अफजल ने बताया, यात्री सालाना आयोजित होने वाली एक धार्मिक सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
13 घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें रावलपिंडी ले जाया गया, जबकि कई घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने मृतकों के प्रति शोक जताया है और घटना की एक रिपोर्ट मांगी है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल हुए लोगों को फौरन चिकित्सकीय मदद और राहत मुहैया कराने का आदेश दिया है।