ऑस्ट्रिया के बाद अब डेनमार्क में भी बुर्का पर लगेगा प्रतिबंध
कोपेनहेगन (ईएमएस)। ऑस्ट्रिया में महिलाओं के पूरा चेहरा ढकने पर बैन लगने के कुछ दिन बाद ही अब डेनमार्क में भी ऐसा ही प्रतिबंध लगाया जाने वाला है। संसद में अधिकतर सदस्यों की सहमति के बाद डेनमार्क में भी बुर्का प्रतिबंधित करने की तैयारी की जा रही है। बुर्का और नकाब से पूरा या आंशिक तौर पर चेहरा ढकने को लेकर पूरे यूरोप में लोग दो भागों विभाजित हैं। कुछ लोग इस धार्मिक आजादी का मुद्दा बता रहे हैं, तो कई लोग इसे महिलाओं के उत्पीड़न का प्रतीक बताते हैं। इससे पहले फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड्स, बुल्गारिया और जर्मनी के बवारिया में सार्वजनिक स्थानों पर पूरा चेहरा ढकने की मनाही है। डेनमार्क की सरकार में सबसे बड़ी लिबरल पार्टी के प्रवक्ता जैकब एलमैन जेनसन ने कहा यह किसी धर्म के पहनावे पर प्रतिबंध नहीं है, बल्कि यह चेहरा ढकने पर रोक है। अब यहां नकाब और बुर्का पर पूरी तरह प्रतिबंध होगा।
कोपेनहेगन (ईएमएस)। ऑस्ट्रिया में महिलाओं के पूरा चेहरा ढकने पर बैन लगने के कुछ दिन बाद ही अब डेनमार्क में भी ऐसा ही प्रतिबंध लगाया जाने वाला है। संसद में अधिकतर सदस्यों की सहमति के बाद डेनमार्क में भी बुर्का प्रतिबंधित करने की तैयारी की जा रही है।
बुर्का और नकाब से पूरा या आंशिक तौर पर चेहरा ढकने को लेकर पूरे यूरोप में लोग दो भागों विभाजित हैं। कुछ लोग इस धार्मिक आजादी का मुद्दा बता रहे हैं, तो कई लोग इसे महिलाओं के उत्पीड़न का प्रतीक बताते हैं। इससे पहले फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड्स, बुल्गारिया और जर्मनी के बवारिया में सार्वजनिक स्थानों पर पूरा चेहरा ढकने की मनाही है।
डेनमार्क की सरकार में सबसे बड़ी लिबरल पार्टी के प्रवक्ता जैकब एलमैन जेनसन ने कहा यह किसी धर्म के पहनावे पर प्रतिबंध नहीं है, बल्कि यह चेहरा ढकने पर रोक है। अब यहां नकाब और बुर्का पर पूरी तरह प्रतिबंध होगा।