जब 900 किलो सिक्के के साथ एक शख्स पहुंचा BMW खरीदने
कुछ लोगों में कुछ खास चीज को लेकर खास दीवानगी रहती है। लोगों की पसंद की बात करें तो लोगों में लग्जरी कारों को खरीदने को लेकर अलग ही दीवानगी रहती है। कई लोग अपनी पसंद की गाड़ी के लिए पैसे जमा करने और गाड़ी खरीदने के सपने देखने में लगे रहते है। जिनमें अपने सपने साकार करने की क्षमता होती है वो कुछ भी कर जाते है। ऐसा ही कुछ चीन में देखने को मिला, जहाँ एक शख्स को बीएमडब्लू कोलेकर ऐसी दीवानगी जगी कि इस शख्स ने इस कार को खरीदने के लिए अपने जमा किए हुए 900 किलो सिक्के लेकर शोरूम पहुंच गया। पहले इस शख्स ने इन सिक्कों को 4 दिन में अपने दोस्तो की मदद से गिना। जिनकी संख्या 1 लाख 50 हजार निकली। दरअसल, चीन के टोंगरेन नाम के शहर में रहने वाला एक शख्स बीएमडब्लू कार खरीदने एक ट्रक लेकर शोरूम पहुंच गया। शोरूम के कर्मचारी ट्रक भरे सिक्के देखकर हैरान रह गए। इसके बाद शोरूम के मैनेजर ने सिक्के को गिनने के लिए बैंक में फोन कर 11 कर्मचारियों को बुलाया। इसके बाद 10 […]

कुछ लोगों में कुछ खास चीज को लेकर खास दीवानगी रहती है। लोगों की पसंद की बात करें तो लोगों में लग्जरी कारों को खरीदने को लेकर अलग ही दीवानगी रहती है। कई लोग अपनी पसंद की गाड़ी के लिए पैसे जमा करने और गाड़ी खरीदने के सपने देखने में लगे रहते है। जिनमें अपने सपने साकार करने की क्षमता होती है वो कुछ भी कर जाते है।
ऐसा ही कुछ चीन में देखने को मिला, जहाँ एक शख्स को बीएमडब्लू कोलेकर ऐसी दीवानगी जगी कि इस शख्स ने इस कार को खरीदने के लिए अपने जमा किए हुए 900 किलो सिक्के लेकर शोरूम पहुंच गया। पहले इस शख्स ने इन सिक्कों को 4 दिन में अपने दोस्तो की मदद से गिना। जिनकी संख्या 1 लाख 50 हजार निकली।
दरअसल, चीन के टोंगरेन नाम के शहर में रहने वाला एक शख्स बीएमडब्लू कार खरीदने एक ट्रक लेकर शोरूम पहुंच गया। शोरूम के कर्मचारी ट्रक भरे सिक्के देखकर हैरान रह गए। इसके बाद शोरूम के मैनेजर ने सिक्के को गिनने के लिए बैंक में फोन कर 11 कर्मचारियों को बुलाया। इसके बाद 10 घंटे की मशक्कत के बाद 900 किलो के यह सिक्के गिने गए। सिक्कों की गिनती पुरी होते ही शोरूम तालियों से गूंज गया। पैसों की गिनती पूरी होते ही मैनेजर ने गाड़ी की चाबी इस शख्स को सौंप दी।
आपको बता दें कार खरीदने वाला यह शख्स एक बस का ड्राइवर था। हमेशा से ही इसका सपना लग्जरी कार खरीदने का है। जिसके लिए यह काफी समय से सिक्के जमा कर रहा था। और जमा करते-करते उसे खुद ही पता नहीं चला कब उसके पास 50 लाख से अधिक रुपये जमा हो गए।