स्किपिंग चैंपीयन जोरावर सिंह का वायरल वीडियो देखिये, कंधे पर सहयोगी को बैठा रस्सी कूद रहे
दिल्ली के स्किपिंग चैंपीयन जोरावर सिंह को रस्सी कूदने का ऐसा शौक और जुनून है कि एक के बाद एक अनोखे करतब करते रहते हैं। लेकिन ये करतब केवल दिखाने के लिये नहीं, अपितु सिरियस किस्म के भी हैं। जोरोवर सिंह के नाम कई गिनिज रेकॉर्ड भी हैं। इनके रिकॉर्ड की बात हम बाद में करते हैं, पहले उनका ये वाला वीडियो देखिये जो आजकल वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जोरावर अपने सहयोगी कंधे पर बैठा कर रस्सी कूदते और साथ में ऐसे ही दो और लोग इसे दोहराते कमाल का संयोजन करते दिख रहे हैं। https://www.instagram.com/p/CFjdlBxHzet/?utm_source=ig_web_copy_link जोरावर सिंह का ये वीडियो लोग बहुत पसंद कर रहे हैं, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। जैसा कि पहले बताया, जोरावर सिंह स्किपिंग के मास्टर हैं। गिनिज रिकॉर्ड है इनके नाम उनके नाम 30 सैकंड में रोलर स्केट्स पहन कर 147 बार स्किपिंग करने का गिनिज वर्ल्ड रेकोर्ड दर्ज है, जो उन्होंने 21 वर्ष की आयु में फरवरी 2020 में लॉकडाउन के पहले अर्जित किया था। बता दें कि जोरावर सिंह बचपन में डिस्कस थ्रो खेला करते थे […]

दिल्ली के स्किपिंग चैंपीयन जोरावर सिंह को रस्सी कूदने का ऐसा शौक और जुनून है कि एक के बाद एक अनोखे करतब करते रहते हैं। लेकिन ये करतब केवल दिखाने के लिये नहीं, अपितु सिरियस किस्म के भी हैं। जोरोवर सिंह के नाम कई गिनिज रेकॉर्ड भी हैं। इनके रिकॉर्ड की बात हम बाद में करते हैं, पहले उनका ये वाला वीडियो देखिये जो आजकल वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जोरावर अपने सहयोगी कंधे पर बैठा कर रस्सी कूदते और साथ में ऐसे ही दो और लोग इसे दोहराते कमाल का संयोजन करते दिख रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CFjdlBxHzet/?utm_source=ig_web_copy_link
जोरावर सिंह का ये वीडियो लोग बहुत पसंद कर रहे हैं, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। जैसा कि पहले बताया, जोरावर सिंह स्किपिंग के मास्टर हैं।
गिनिज रिकॉर्ड है इनके नाम
उनके नाम 30 सैकंड में रोलर स्केट्स पहन कर 147 बार स्किपिंग करने का गिनिज वर्ल्ड रेकोर्ड दर्ज है, जो उन्होंने 21 वर्ष की आयु में फरवरी 2020 में लॉकडाउन के पहले अर्जित किया था। बता दें कि जोरावर सिंह बचपन में डिस्कस थ्रो खेला करते थे लेकिन फिर उनकी पीठ में दिक्कत हो गई। बाद में उन्होंने स्किपंग को चुना और उसमें एक के बाद एक सफलता के शिखर तय करते गये। उनका स्किपिंग का ये गिनिज रिकॉर्ड वाला वीडियो भी देखिये।