‘खुदा देता है तो छप्पर फाड़ के!’ कहावत ऐसे हुई चरितार्थ, युवक बन गया करोड़पति
एक कहावत है कि देने वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। जब नसीब का पत्ता चल जाता है तो आदमी एक पल में धनवान हो जाता है। रातोरात आदमी सामान्य से सेलेब्रिटी बन जाता है। मामूली काम करते करते आदमी बाद आदमी बन जाता है। ऐसी ही एक घटना इंडोनेशिया में देखने को मिली है। ये नसीब वाली बात इंडोनेशिया के एक युवक जोसुआ के लिए बिल्कुल सही साबित हुई है। जानकारी के अनुसार जोसुआ हुतागालु ताबूत बनाने का काम करता है लेकिन एक दिन वह चंद पलों में करोड़पति बन गया। हुआ ऐसा कि 33 वर्षीय जोसुआ एक दिन अपने घर पर काम कर रहा था। तभी आकाश से कुछ गिरा जो उसकी छत से टकराय। इसी के साथ वह 10 करोड़ रुपये का मालिक बन गया। दरअसल जोसुन के घर पर एक बहुत ही दुर्लभ उल्कापिंड का एक छोटा टुकड़ा गिरा। इस टुकड़े के कारण वह रात भर के अंदर गरीब से अमीर हो गया। उल्कापिंड का टुकड़ा लगभग 4 अरब साल पुराना था। जिसके कारण इसकी कीमत करोड़ों में थी । जब […]

एक कहावत है कि देने वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। जब नसीब का पत्ता चल जाता है तो आदमी एक पल में धनवान हो जाता है। रातोरात आदमी सामान्य से सेलेब्रिटी बन जाता है। मामूली काम करते करते आदमी बाद आदमी बन जाता है। ऐसी ही एक घटना इंडोनेशिया में देखने को मिली है। ये नसीब वाली बात इंडोनेशिया के एक युवक जोसुआ के लिए बिल्कुल सही साबित हुई है।
जानकारी के अनुसार जोसुआ हुतागालु ताबूत बनाने का काम करता है लेकिन एक दिन वह चंद पलों में करोड़पति बन गया। हुआ ऐसा कि 33 वर्षीय जोसुआ एक दिन अपने घर पर काम कर रहा था। तभी आकाश से कुछ गिरा जो उसकी छत से टकराय। इसी के साथ वह 10 करोड़ रुपये का मालिक बन गया।

दरअसल जोसुन के घर पर एक बहुत ही दुर्लभ उल्कापिंड का एक छोटा टुकड़ा गिरा। इस टुकड़े के कारण वह रात भर के अंदर गरीब से अमीर हो गया। उल्कापिंड का टुकड़ा लगभग 4 अरब साल पुराना था। जिसके कारण इसकी कीमत करोड़ों में थी । जब आसमान से पत्थर गिरे, तब जोसुआ घर के अंदर ताबूत बना रहा था। इस उल्कापिंड का वजन 2 किलोग्राम से अधिक है।
आपको बता दे कि जब यह उल्कापिंड आकाश से गिरा तो जमीन में 15 सेमी गहराई तक घुस गया। इस उल्कापिंड के बदले में, जोसुआ को 14 लाख पाउंड या लगभग 10 करोड़ रुपये मिले। यह भी माना जाता है कि यह उल्कापिंड बहुत दुर्लभ श्रेणी का है। इसकी कीमत 857 रुपये प्रति ग्राम आंकी गई है। इस प्रकार जोसुआ का भाग्य चमक गया।