मुंबई एवं बरौनी, वाराणासी तथा नागपुर के बीच 96 और ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियाँ

मुंबई। मध्य रेल ने ग्रीष्मकाल की अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए मुंबई तथा बरौनी, वाराणसी और नागपुर के बीच 96 और ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ियॉं विशेष शुल्क के साथ चलाने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नानुसार है:-
1. लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बरौनी साप्ताहिक विशेष (26)
01133 विशेष सुपर फास्ट गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक गुरुवार दिनांक 11.4.2019 से 4.7.2019 तक (13 ट्रिप) 05.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 18.00 बजे बरौनी पहुंचेगी।
02062 सुपरफास्ट विशेष गाड़ी बरौनी से प्रत्येक शुक्रवार दिनांक 12.4.2019 से 5.7.2019 तक (13 ट्रिप) 21.10 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 05.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
ठहराव :- ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, इलाहाबाद छिओकी जक्शंन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, पाटलीपुत्र एवं हाजीपुर
संरचना– 13 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी
2. लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी साप्ताहिक सुविधा विशेष (22)
82101 सुविधा विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार (रविवार/सोमवार की मध्य रात्रि ) को दिनांक 8.4.2019 से 1.7.2019 तक (6.5.2019 एवं 10.6.2019 छोडकर – 11 ट्रिप) 00.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.40 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
82102 सुविधा विशेष गाड़ी वाराणसी से प्रत्येक मंगलवार को दिनांक 9.4.2019 से 2.7.2019 तक (7.5.2019 एवं 11.6.2019 छोडकर -11 ट्रिप) 08.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 12.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
ठहराव :- ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, इलाहबाद छियोंकी जं.
संरचना– 13 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी
3. छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस मुंबई -नागपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष (24)
02021 सुपरफास्ट विशेष गाड़ी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से प्रत्येक रविवार (शनिवार/रविवार के मध्य रात्रि) को दिनांक 14.4.2019 से 30.6.2019 तक (12 ट्रिप) 00.20 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 14.30 बजे नागपुर पहुंचेगी।
01074 विशेष गाड़ी नागपुर से प्रत्येक रविवार दिनांक 14.4.2019 से 30.6.2019 तक (12 ट्रिप) 16.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी।
ठहराव :- दादर, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, चांदूर, धामनगांव एवं वर्धा
संरचना–12 शयनयान, 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी
4. छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस मुंबई -नागपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष (24)
01075 विशेष गाड़ी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से प्रत्येक सोमवार को दिनांक 15.4.2019 से 1.7.2019 तक (12 ट्रिप) 11.30 बजे प्रस्थान कर अगलो दिन 02.40 बजे नागपुर पहुंचेगी।
01076 विशेष गाड़ी नागपुर से प्रत्येक मंगलवार दिनांक 16.4.2019 से 2.7.2019 तक (12 ट्रिप) 06.50 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 23.25 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी।
ठहराव :- दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगावं, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामनगांव, पुलगांव एवं वर्धा
संरचना–12 शयनयान, 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी
आरक्षणः विशेष गाड़ी क्र. 01133, 02021, 01074, 01075, 01076 एवं सुविधा विशेष गाड़ी क्र. 82101 के लिए आरक्षण विशेष शुल्क के साथ सभी आरक्षण केंद्रों पर तथा www.irctc.co.in वेबसाईट पर दिनांक 30.3.2019 से प्रारंभ होगा। गाड़ी क्र. 02021/01074, 01075/01076 के सामान्य द्वितीय श्रेणी डिब्बे अनारक्षित रुप से चलाए जाएंगे तथा यूटीएस प्रणाली द्वारा टिकट बुक कर सकते है।
– ईएमएस