इस दादी अम्मा की हिंमत देखिये, कोबरा सांप था या रस्सी का टुकड़ा!

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे पोस्ट सामने आ जाते हैं कि हम आश्चर्यचकित हो जाते हैं। आम इंसान की हिम्मत किस कदर हो सकती है, इससे हम रुबरू होते हैं।
एक ऐसा ही वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो कहां का है, यह तो पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन है भारत का ही। उड़िसा के वन विभाग के एक अधिकारी ने अपने ट्वीटर एकाऊंट पर इसे पोस्ट किया है।
इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला हाथ में कोबरा सांप की पूंछ पकड़कर चलती हुई दिख रही हैं। कोबरा सांप विषैले होते हैं। लेकिन इन दादी अम्मा की हिम्मत देखिये। वे सांप को पूंछ से पकड़कर रिहायशी इलाके से दूर लेजार हवा में लहराते हुए फैंक देती हैं।
Grandma that’s not the way to treat a COBRA😳 pic.twitter.com/RkQg8gdBQk
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) May 26, 2020
आम तौर पर कोई भी सांप को देखकर डरेगा, उसे मारने की सोचेगा। लेकिन प्रकृति के महत्व को जानने वाले लोग हर जीव के महत्व को समझते हैं। बुजुर्ग लोग इसे विशेष रूप से जानते हैं। वीडियो देखिये, और दादी की हिम्मत भी।