आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी यदि घर से 8 दिन में 123 कोबरा प्रजाति के सांप के बच्चे निकलें?

प्रतिकात्मक तस्वीर। (Photo/wikipedia.org)
भिंड(ईएमएस)। जिले के रौन के चचाई गांव में एक घर में पिछले 8 दिन में 123 सांप के बच्चे निकले हैं। सांप के निकलने से पूरा परिवार दहशत में जी रहा रहा है।
जानकारी के अनुसार रौन के चचाई गांव निवासी राजकुमार कुशवाहा पुत्र रामप्रकाश कुशवाहा के घर में रात के समय लगातार सांप के बच्चे निकल रहे हैं। सांप के बच्चों के निकलने से गांव के लोगों में हडकंप मच गया है।

जीवन सिंह कुशवाह ने बताया कि घर के अंदर पक्के कमरे को स्टोर रूम के रूप में उपयोग किया जाता है। 8 दिन पहले अचानक शाम 7.30 बजे 4-5 सांप के बच्चे स्टोर में पक्के फर्श पर रेंगते मिले। परिजन ने सांप के बच्चों को बर्तन में रखकर गांव के बाहर सांप की बांमी(सांप का रहने का बिल) के पास छोड़ आए। सांप के बच्चे कोबरा प्रजाति के बताए गए हैं।