बांग्लादेश में पनपने लगा आतंकवाद : एक सप्ताह में दूसरा आतंकी हमला, 4 की मौत
ढाका। पड़ोसी देश बांग्लादेश में ईद की नमाज के दौरान बम धमाका हुआ है। इस धमाके में 12 लोगों के घायल होने की खबर है। धमाके में अब तक 4 के मारे जाने की खबर है। मरने वालों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। किशोरगंज में यह धमाका हुआ है। यह बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 80 किलोमीटर की दूरी पर है। यह धमाका बांग्लादेश में ईद के सबसे बड़े आयोजन के दौरान हुआ है। जहां लगभग 30 हजार लोग नमाज अदा करने के लिए जुटे थे। ब्लास्ट बांग्लादेश के किशोरगंज जिले में हुआ है। धमाके की वजह का अभी तक पता नहीं लग सका है। बता दें कि ढाका हमले के महज 6 दिन बाद ही यह ब्लास्ट हुआ है। हमला ईद की नमाज शुरू होने से तुरंत पहले हुआ। धमाका शोलकिया ईदगाह मैदान में हुआ है। यहां नमाज के वक्त बम फेंके गए। इस जगह हर साल सबसे ज्यादा लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए जुटते है। पुलिस ने पूरे एरिया को घेर लिया है। खबरों के मुताबिक हमलावर आस-पास के घर में छिपे है। चारों […]
ढाका। पड़ोसी देश बांग्लादेश में ईद की नमाज के दौरान बम धमाका हुआ है। इस धमाके में 12 लोगों के घायल होने की खबर है। धमाके में अब तक 4 के मारे जाने की खबर है। मरने वालों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। किशोरगंज में यह धमाका हुआ है। यह बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 80 किलोमीटर की दूरी पर है। यह धमाका बांग्लादेश में ईद के सबसे बड़े आयोजन के दौरान हुआ है। जहां लगभग 30 हजार लोग नमाज अदा करने के लिए जुटे थे। ब्लास्ट बांग्लादेश के किशोरगंज जिले में हुआ है। धमाके की वजह का अभी तक पता नहीं लग सका है। बता दें कि ढाका हमले के महज 6 दिन बाद ही यह ब्लास्ट हुआ है।
हमला ईद की नमाज शुरू होने से तुरंत पहले हुआ। धमाका शोलकिया ईदगाह मैदान में हुआ है। यहां नमाज के वक्त बम फेंके गए। इस जगह हर साल सबसे ज्यादा लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए जुटते है। पुलिस ने पूरे एरिया को घेर लिया है। खबरों के मुताबिक हमलावर आस-पास के घर में छिपे है। चारों तरफ बड़ी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस धमाके में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हुए है। एएनआई के मुताबिक तकरीबन 6-7 युवा लड़कों ने शोलकिया ईदगाह पर हमला किया। जहां तकरीबन 30 हजार लोग ईद की नमाज के लिए जुटे थे। हमलावरों ने बम फेंके और पुलिसवालों पर चाकू से हमला किया।