प्रयाग के संगम तट पर प्रधानमंत्री मोदी की रैली आज
प्रयाग। उत्तर प्रदेश के प्रयाग (इलाहाबाद) में चल रही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दूसरे दिन आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को संबोधित करेंगे। बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी रविवार को ही इलाहाबाद पहुंच गए थे। इस बैठक को उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की आधिकारिक शुरुआत भी माना जा रहा है। रविवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मथुरा हिंसा और कैराना में हिंदू परिवारों के विस्थापन का मुद्दा गूंजा। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘यूपी में माफिया राज है। मथुरा और कैराना का मामला सबके सामने है। इसके लिए राज्य सरकार सीधे तौर पर दोषी है।’ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं। प्रसाद ने कहा, ‘अपने संबोधन में अमित शाहजी ने केंद्र सरकार के दो साल के कार्यकाल को सफल बताया। उन्होंने माना कि इन दो वर्षों में दुनियाभर में देश का मान बढ़ा है।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्व की यूपीए सरकार में हर मंत्री खुद […]
प्रयाग। उत्तर प्रदेश के प्रयाग (इलाहाबाद) में चल रही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दूसरे दिन आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को संबोधित करेंगे। बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी रविवार को ही इलाहाबाद पहुंच गए थे। इस बैठक को उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की आधिकारिक शुरुआत भी माना जा रहा है।