अरुणाचल के पूर्व सीएम कलिखो ने आत्महत्या की : पंखे से लटका मिला शव
इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल ने आत्महत्या कर ली है। उनका शव सरकारी निवास में पंखे से लटका मिला। उन्होंने हाल ही में भारी ड्रामे के बाद मुख्यमंत्री पद छोड़ था। बताया जा रहा है कि वे बीते कुछ दिनों से परेशान चल रह थे। वहीं भाजपा नेता इसके लिए कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे हैं। यूं रातों-रात बने थे सीएम 19 फरवरी का दिन अरुणाचल प्रदेश के लिए बड़ा राजनीतिक बदलाव लेकर आया था। उस दिन राष्ट्रपति शासन समाप्त हुआ और रात में नई सरकार का गठन भी कर लिया गया। कांग्रेस के बागी विधायकों का नेतृत्व करने वाले कलिखो पुल को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया गया था। पुल ने भाजपा की मदद से सरकार बनाई थी। उसी दिन झटपट बुलाए गए समारोह में उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ भी ले ली थी। इससे कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा था।हालाांकि बाद में कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो जुलाई में राष्ट्रपति शासन भी हट गया और सत्ता भी वापिस मिल गई। हालांकि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी पुल सीएम आवास में ही रह […]
इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल ने आत्महत्या कर ली है। उनका शव सरकारी निवास में पंखे से लटका मिला। उन्होंने हाल ही में भारी ड्रामे के बाद मुख्यमंत्री पद छोड़ था। बताया जा रहा है कि वे बीते कुछ दिनों से परेशान चल रह थे। वहीं भाजपा नेता इसके लिए कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे हैं।
यूं रातों-रात बने थे सीएम
19 फरवरी का दिन अरुणाचल प्रदेश के लिए बड़ा राजनीतिक बदलाव लेकर आया था। उस दिन राष्ट्रपति शासन समाप्त हुआ और रात में नई सरकार का गठन भी कर लिया गया। कांग्रेस के बागी विधायकों का नेतृत्व करने वाले कलिखो पुल को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया गया था। पुल ने भाजपा की मदद से सरकार बनाई थी। उसी दिन झटपट बुलाए गए समारोह में उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ भी ले ली थी। इससे कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा था।हालाांकि बाद में कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो जुलाई में राष्ट्रपति शासन भी हट गया और सत्ता भी वापिस मिल गई। हालांकि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी पुल सीएम आवास में ही रह रहे