दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का विरोध किया
नई दिल्ली। गुरूवार को पंजाब जा रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घेरकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के बाद आम आदमी पार्टी ने इसे भाजपा और दिल्ली पुलिस की साजिश करार दिया है। जानकारी के अनुसार, गुरूवार को सुबह करीब सात बजे पंजाब जाने के लिए केजरीवाल जैसे ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गई। महिला कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस वालों ने काफी मशक्कत के बाद केजरीवाल को बाहर निकाला। ट्रेन में चढऩे के बाद भी महिलाएं केजरीवाल के पीछे पीछे जा रही थी। महिलाओं ने केजरीवाल को ट्रेन पर चढऩे से रोकने की कोशिश की। बाद में केजरीवाल पंजाब के लिए रवाना हो गए, जहां वे आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। सेक्स सीडी कांड में फंसे संदीप कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहीं इन महिलाओं ने केजरीवाल को चूडिय़ां भी दिखाई। महिलाएं संदीप के बचाव में उतरे आशुतोष के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थीं। महिला कार्यकार्ताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री […]
नई दिल्ली। गुरूवार को पंजाब जा रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घेरकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के बाद आम आदमी पार्टी ने इसे भाजपा और दिल्ली पुलिस की साजिश करार दिया है।
जानकारी के अनुसार, गुरूवार को सुबह करीब सात बजे पंजाब जाने के लिए केजरीवाल जैसे ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गई। महिला कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस वालों ने काफी मशक्कत के बाद केजरीवाल को बाहर निकाला। ट्रेन में चढऩे के बाद भी महिलाएं केजरीवाल के पीछे पीछे जा रही थी। महिलाओं ने केजरीवाल को ट्रेन पर चढऩे से रोकने की कोशिश की। बाद में केजरीवाल पंजाब के लिए रवाना हो गए, जहां वे आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।
सेक्स सीडी कांड में फंसे संदीप कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहीं इन महिलाओं ने केजरीवाल को चूडिय़ां भी दिखाई। महिलाएं संदीप के बचाव में उतरे आशुतोष के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थीं। महिला कार्यकार्ताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री महिलाओं को प्रताडि़त करने वाले आप के सभी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करें।
विरोध के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके कहा कि मोदी जी के इशारे पर दिल्ली पुलिस और बीजेपी मिलकर अरविंद केजरीवाल पर हमले की साजिश रच रहे हैं? क्या आज सुबह की घटना उसका रिहर्सल थी? एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि क्या वजह है कि कल शाम से दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों को चीफ सेक्रेटरी और सीएम ऑफिस द्वारा आगाह करने के बाद भी ये हुआ?