दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
नई दिल्ली। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से हजारों क्यूसेक पानी छोड़ने की वजह से यमुना का पानी उफान पर है। जो खतरे के काफी करीब पहुंच गई है। यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है वहीं बहुत सी ट्रेनों के रूट को बदला गया है। दिल्ली में भारी बारिश और हरियाणा में पानी छोड़ने की वजह से सरकार ने बाढ़ नियंत्रण के लिए दलों की तैनाती कर दी है। बढ़ते जलस्तर की वजह से दिल्ली के उत्तरी इलाके के बुराड़ी से लोगों की सुरक्षा को देखते हुए वहां से कुछ लोगों को शिफ्ट कर दिया गया है। दिल्ली के जल मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है और साथ ही यह भी कहा है कि डरने वाली कोई बात नहीं है। बचाव दलों को तैनात कर दिया गया है।