जेएनयू : छात्रनेता पर बलात्कार का आरोप
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की एक छात्रा ने एक पीएचडी के छात्र पर हॉस्टल के कमरे में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वारदात के बाद से ही आरोपी छात्र अनमोल रतन उस कमरे को बंदकर फरार है। छात्र ऑल इंडिया स्टूडेट्स एसोसिएशन (आइसा) का दिल्ली का अध्यक्ष है। पीड़िता की मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। वसंतकुंज थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी अनमोल जेएनयू के सेंटर फॉर सोशल साइंस पीएचडी कर रहा है। वह जेएनयू के ब्रह्मपुत्र हॉस्टल के 335 नंबर कमरे में रहता है। शनिवार रात उसने पीड़ित छात्रा को किसी बहाने से अपने कमरे में बुलाया था। इस दौरान उसने छात्रा को शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। इस पर छात्रा इन्कार करते हुए कमरे से बाहर जाने लगी। इस पर अनमोल ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान अनमोल ने छात्रा को चिल्लाने से रोकने के लिए उसका मुंह कपड़े से बंद कर दिया और बेरहमी से पीटा भी। इससे वह थोड़ी देर के लिए बेसुध सी हो […]
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की एक छात्रा ने एक पीएचडी के छात्र पर हॉस्टल के कमरे में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वारदात के बाद से ही आरोपी छात्र अनमोल रतन उस कमरे को बंदकर फरार है। छात्र ऑल इंडिया स्टूडेट्स एसोसिएशन (आइसा) का दिल्ली का अध्यक्ष है। पीड़िता की मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। वसंतकुंज थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी अनमोल जेएनयू के सेंटर फॉर सोशल साइंस पीएचडी कर रहा है। वह जेएनयू के ब्रह्मपुत्र हॉस्टल के 335 नंबर कमरे में रहता है। शनिवार रात उसने पीड़ित छात्रा को किसी बहाने से अपने कमरे में बुलाया था। इस दौरान उसने छात्रा को शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। इस पर छात्रा इन्कार करते हुए कमरे से बाहर जाने लगी। इस पर अनमोल ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान अनमोल ने छात्रा को चिल्लाने से रोकने के लिए उसका मुंह कपड़े से बंद कर दिया और बेरहमी से पीटा भी। इससे वह थोड़ी देर के लिए बेसुध सी हो गई। होश में आने पर वह चिल्लाने लगी तो अन्य छात्र इकट्ठा हो गए। काफी आवाज देने पर अनमोल ने दरवाजा खोला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने के पहले ही आरोपी कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया।