जयराम ठाकुर होंगे हिमाचल के नए सीएम
धूमल ने दी बधाई शिमला, जेएनएन। जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में आज जयराम को विधायक दल का नेता चुना गया है। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद जयराम ने हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देव व्रत से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। जयराम 27 को सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी निमंत्रण दिया गया है। इसके साथ 18 राज्यों के मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। जयराम ठाकुर मंडी की सराज सीट से पांचवीं बार जीते हैं। इधर, सीएम का नाम तय होने के बाद जयराम ने सहयोग के लिए पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल सहित सभी का आभार जताया है। वहीं, धूमल, शांता कुमार और जेपी नड्डा सहित कई नेताओं ने जयराम को बधाई दी है। जयराम ठाकुर ने भाजपा की चार्जशीट को लेकर कहा कि अभी जो कुछ भी कहना होगा, वह जल्दबाजी होगी। समय पर उचित कार्य किया जाएगा। भाजपा सेब मंडी सदर सीट से जीत हासिल करने […]
धूमल ने दी बधाई
शिमला, जेएनएन। जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में आज जयराम को विधायक दल का नेता चुना गया है। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद जयराम ने हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देव व्रत से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। जयराम 27 को सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी निमंत्रण दिया गया है। इसके साथ 18 राज्यों के मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।
जयराम ठाकुर मंडी की सराज सीट से पांचवीं बार जीते हैं। इधर, सीएम का नाम तय होने के बाद जयराम ने सहयोग के लिए पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल सहित सभी का आभार जताया है। वहीं, धूमल, शांता कुमार और जेपी नड्डा सहित कई नेताओं ने जयराम को बधाई दी है।
जयराम ठाकुर ने भाजपा की चार्जशीट को लेकर कहा कि अभी जो कुछ भी कहना होगा, वह जल्दबाजी होगी। समय पर उचित कार्य किया जाएगा। भाजपा सेब मंडी सदर सीट से जीत हासिल करने वाले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए अनिल शर्मा को लेकर जय राम ठाकुर ने कहा कि उन पर पहले भी गंभीर आरोप नहीं थे।
इस बीच, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा विशेष रूप से राजभवन के गेट के बाहर नए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मिलने पहुंचीं।
राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ में पीटरहॉफ में भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय पर्वेक्षक निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर व प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडे के साथ साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, राम स्वरूप शर्मा आदि नेता शामिल हुए। विधानसभा चुनाव में भाजपा के 44 विधायक जीत कर आए हैं। विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक ने नेतृत्व का चयन किया।
मुख्यमंत्री पद के लिए नाम की औपचारिक घोषणा केंद्रीय पर्यवेक्षक ने की। प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण व नरेंद्र तोमर और प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय को राज्य अतिथि घोषित किया है। यह तीनों नेता शिमला पहुंचे। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के निर्णय से विधायकों को अवगत करवाया गया। बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय पर्यवेक्षकों के साथ शिमला पहुंचे।
बैठक में शामिल होने के लिए सभी विधायकों को सूचना भेज दी गई थी। जिसमें प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ सभी सांसद भी शामिल हुए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की ओर से इस आशय की पुष्टि की गई है। शपथ ग्रहण समारोह रिज मैदान पर 27 दिसंबर को होगा।
गौरतलब है कि प्रचंड बहुमत के बावजूद मुख्यमंत्री के लिए नेता के चयन में विलंब इसलिए हुआ, क्योंकि भाजपा से मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित चेहरे प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर से चुनाव हार गए। उसके बाद कई स्तरों पर बैठकों के दौर हुए। वीरवार और शुक्रवार को भी केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने शिमला में कई नेताओं के साथ संवाद किया था और कहा था कि केंद्रीय नेताओं को प्रदेश की भावना से अवगत करवाया जाएगा।
मैं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कभी नहीं रहा: धूमल
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मैं कभी भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं रहा हूं। शनिवार को जारी बयान में पूर्व सीएम धूमल ने भाजपा को प्रचंड बहुमत देने के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा नेतृत्व का भी आभारी हूं जिन्होंने यह विधानसभा चुनाव मेरे नेतृत्व में लड़ा और प्रदेश की जनता ने भी विश्वास जताते हुए पार्टी को बहुमत दिया। इसके लिए प्रदेश की जनता के साथ-साथ पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।
बकौल धूमल, पार्टी की शानदार जीत के बावजूद मैं अपनी सीट पर चुनाव नहीं जीत सका। कई जगह अटकलें चल रहीं हैं कि मैं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हूं, जबकि मैंने पहले भी स्पष्ट किया है कि मैं किसी भी पद की दौड़ में नहीं हूं। नेतृत्व का चयन पार्टी हाईकमान के अधिकार क्षेत्र में है। प्रदेश की जनता ने जो प्यार और इज्जत दी उसके लिए मैं उनका आभारी हूं।