कश्मीर : बकरीद पर घाटी में कर्फ्यू, ड्रोन से निगरानी
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के सभी 10 जिलों में ईद के मौके पर कर्फ्यू लगा दिया। घाटी में निगरानी के लिए हेलीकॉप्टरों और ड्रोन को तैनात किया गया है अलगाववादियों की ओर से संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय अधिकारियों तक मार्च निकालने के आह्वान के मद्देनजर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह मार्च संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र की शुरूआत के दिन ही पड़ रहा है। महासभा के सत्र की शुरूआत आज न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर हो रही है। सेना को तैयार रहने के लिए कहा गया है। यदि घाटी में ताजा हिंसा भड़कती है तो सेना हस्तक्षेप करेगी। घाटी में पिछले दो माह से भी ज्यादा समय से तनाव है और अब तक 75 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। ग्रामीण इलाकों के महत्वपूर्ण स्थानों पर सेना के जवानों को तैनात किया गया है। कर्फ्यू आधी रात से लगाया गया है।