Neet - Loktej

नीट-यूजी री-एग्जाम पेपर लीक की खबर निकली फर्जी, एनटीए ने कहा- सुरक्षा के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई परीक्षा
नई दिल्ली, 22 जून (वेब वार्ता)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 री-एग्जामिनेशन को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पेपर लीक के दावों को पूरी तरह से निराधार और फर्जी बताया है।

पीआईबी की फैक्ट-चेक यूनिट ने स्पष्ट किया है कि टेलीग्राम पर पेपर लीक होने का दावा करने वाले वीडियो झूठे हैं। एजेंसी ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही सूचनाएं प्राप्त करें।

सफलतापूर्वक संपन्न हुई परीक्षा
एनटीए के अनुसार, रविवार को भारत के 5,440 और विदेश के 14 केंद्रों पर 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा दी। परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई और एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने पुष्टि की है कि कहीं से भी पेपर लीक की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

एजेंसी ने मनगढ़ंत वीडियो फैलाने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

तेजी से घोषित होंगे नतीजे
एनटीए ने अपनी पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता और अखंडता को सुनिश्चित करते हुए इवैल्यूएशन प्रोसेस को जल्द ही शुरू करने का निर्णय लिया है।

एजेंसी ने आश्वासन दिया है कि परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया को सामान्य समय से अधिक तेजी से पूरा किया जाएगा।

स्टूडेंट्स के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए एनटीए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है ताकि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

नीट परीक्षा से पहले एनटीए की बड़ी लापरवाही, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी में केंद्र; डीजी ने दी सफाई
नागपुर, 20 जून (वेब वार्ता)। नीट-यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा से ठीक पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) एक नए विवाद में फंस गई है।

नागपुर के एक छात्र अब्दुल्लाह को उसके गृह नगर के बजाय परीक्षा केंद्र के रूप में अबूधाबी (यूएई) आवंटित कर दिया गया, जबकि उसने नागपुर को ही प्राथमिकता दी थी।

इस गड़बड़ी के कारण छात्र और उसका परिवार भारी तनाव में आ गया था, क्योंकि उनके पास विदेश यात्रा के लिए समय और संसाधन उपलब्ध नहीं थे।

मामले के तूल पकड़ने और पूर्व शिक्षा मंत्री द्वारा आलोचना किए जाने के बाद एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने बताया कि यह तकनीकी त्रुटि थी जिसे अब सुलझा लिया गया है और छात्र को नागपुर में ही परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया है।

एजेंसी ने आश्वासन दिया है कि छात्र को संशोधित एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है ताकि वह बिना किसी बाधा के परीक्षा दे सके।

परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम
रविवार, 21 जून को होने वाली इस परीक्षा के लिए एनटीए ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। 22.79 लाख से अधिक छात्रों के लिए देश-विदेश के केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, जीपीएस युक्त वाहनों से सामग्री का परिवहन और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जैसे सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।

छात्रों को दोपहर 1:30 बजे तक केंद्रों पर अनिवार्य रूप से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे।

नीट पुनर्परीक्षा के लिए चार लाख अभ्यर्थियों ने डाउनलोड किए प्रवेश पत्र
नई दिल्ली, 15 जून (वेब वार्ता)। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कहा है कि 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा के लिए अब तक लगभग 4 लाख अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर चुके हैं।

हालांकि कुछ उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों और सर्वर संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें दूर करने के लिए एजेंसी की टीमें लगातार काम कर रही हैं।

एनटीए ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसे उन समस्याओं की जानकारी है जिनका सामना कुछ छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोडिंग के दौरान करना पड़ा है। एजेंसी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए ने अभ्यर्थियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया।

इससे पहले रविवार देर रात एनटीए ने जानकारी दी थी कि करीब एक लाख उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। एजेंसी ने यह भी बताया कि छात्रों के हित में शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते का सत्यापन करने की सुविधा शुरू की गई है, जिसे दो-स्तरीय प्रमाणीकरण (टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन) लॉगिन के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।

एनटीए के अनुसार वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर पर दबाव बढ़ा है लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास जारी हैं कि सभी अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकें।

इस बीच कई उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दो-स्तरीय सत्यापन प्रक्रिया और तकनीकी दिक्कतों को लेकर नाराजगी जताई है। कुछ छात्रों का कहना है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया में अतिरिक्त सत्यापन जोड़ने से परेशानी बढ़ गई है, जबकि परीक्षा में केवल कुछ दिन ही शेष हैं।

कुछ अभ्यर्थियों ने शुल्क वापसी के लिए बैंक विवरण जमा करने से संबंधित तकनीकी समस्याओं की भी शिकायत की है। उनका कहना है कि बैंक विवरण सत्यापन और एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया के दौरान उन्हें भ्रमित करने वाले संदेश दिखाई दे रहे हैं, जिससे रिफंड प्रक्रिया को लेकर आशंकाएं पैदा हो रही हैं।

एनटीए ने उम्मीदवारों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि तकनीकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है और सभी पात्र अभ्यर्थियों को समय पर एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि एनटीए देश में मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए नीट-यूजी आयोजित करती है। इस वर्ष 3 मई को नीट-यूजी की परीक्षा आयोजित की गई थी।

परीक्षा में कथित अनियमितताओं और जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर एनटीए ने परीक्षा को रद्द करते हुए 21 जून को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है। यह ऑफलाइन परीक्षा होगी, जिसमें 22 लाख से अधिक छात्रों के बैठने की उम्मीद है।

नीट पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को 10 दिन की सीबीआई कस्टडी
नई दिल्ली, 16 मई (वेब वार्ता)। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जांच एजेंसी ने शनिवार को दोनों को अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने मास्टरमाइंड समेत दोनों आरोपियों को 10 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता की अदालत ने यह आदेश दिया।

जानकारी के अनुसार, केमिस्ट्री के शिक्षक पीवी कुलकर्णी को नीट पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। सीबीआई ने उसे और उसकी सहयोगी मनीषा वाघमारे को पुणे से गिरफ्तार किया था।

जांच एजेंसी का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और साजिश के पूरे तंत्र का खुलासा होने की संभावना है।

सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि मनीषा वाघमारे, धनंजय लोखंडे, पीवी कुलकर्णी और मनीषा मांधरे एक-दूसरे के संपर्क में थे। सभी इस पेपर लीक साजिश में शामिल थे।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोपियों की कस्टडी मांगते हुए कहा कि जांच के सिलसिले में आरोपियों को देश के अन्य हिस्सों में ले जाना है, इसलिए लंबी कस्टडी की जरूरत है।

मनीषा वाघमारे की ओर से पेश वकील ने सीबीआई की कस्टडी मांग का विरोध करते हुए कहा कि उनकी मुवक्किल को अवैध तरीके से हिरासत में रखा गया।

उन्होंने दावा किया कि पुणे पुलिस ने मनीषा को 24 घंटे से अधिक समय तक अपनी कस्टडी में रखा, साथ ही यह भी कहा कि मनीषा के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है और केवल कथित डिस्क्लोजर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

पीवी कुलकर्णी के वकील ने भी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यदि उन्होंने प्रश्नपत्र तैयार किया भी था तो उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि उनके द्वारा तैयार किए गए सवाल एनटीए द्वारा चयनित किए जाएंगे या नहीं।

नीट-यूजी की पुन: परीक्षा 21 जून को होगी; अगले वर्ष से परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी: धर्मेंद्र प्रधान
नई दिल्ली, 15 मई (वेब वार्ता)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की पुन: परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि अनियमितताओं के आरोपों के मद्देनजर सुधारों के तहत अगले वर्ष से मेडिकल प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।

प्रधान ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की ‘‘सर्वोच्च प्राथमिकता’’ छात्र और उनका भविष्य है। उन्होंने कहा कि नीट-यूजी परीक्षा के संचालन में पाई गई अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता छात्रों का भविष्य है। इस बार हम किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होने देंगे। सरकार आपके साथ है।’’
परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों के बाद तीन मई को आयोजित हुई नीट-यूजी परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

प्रधान ने कहा कि यह मामला उस समय सामने आया जब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की शिकायत प्रणाली के माध्यम से ‘‘गेस पेपर’’ के प्रश्न पत्रों साथ नीट-यूजी परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के कथित तौर पर मेल खाने को लेकर आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रक्रिया आठ मई को शुरू हुई तथा आठ, नौ, 10 और 11 मई तक जारी रही। स्पष्टता मिली और यह पुष्टि हो गई कि प्रश्न पत्र लीक हो चुके हैं, तो हमने 12 मई को छात्रों के हित में यह (परीक्षा रद्द करने का) निर्णय लिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तत्काल चर्चा हुई और एनटीए तथा सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के साथ मिलकर प्रारंभिक जांच शुरू की। इसके बाद मामला भारत सरकार की संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया।’’

मंत्री ने बताया कि सरकार ने मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया है। उन्होंने जांच पर पूरा भरोसा जताया।

उन्होंने कहा, ‘‘सीबीआई ने बिल्कुल सही कहा है… किसी को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे कोई एनटीए के अंदर हो या बाहर, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘सीबीटी (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का तरीका, ओएमआर पद्धति की तुलना में कहीं बेहतर है। यह कुछ हद तक सुरक्षित भी है। साइबर अपराध अपने आप में एक बड़ी दुनिया बन गया है।

चुनौतियां तो हैं, लेकिन हमें अपने देश की प्रणाली पर भरोसा रखना होगा।’’ यह संवाददाता सम्मेलन आज हुआ। इससे पहले बृहस्पतिवार देर शाम प्रधान के आवास पर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में परीक्षा के नए सिरे से आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई थी।

दोबारा परीक्षा का शेड्यूल 7-10 दिनों में जारी होगा, एनटीए महानिदेशक ने छात्रों को दिया पारदर्शिता और निष्पक्षता का भरोसा
नई दिल्ली, 13 मई (वेब वार्ता)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने घोषणा की है कि रद्द की गई नीट-यूजी 2026 परीक्षा के दोबारा आयोजन का पूरा शेड्यूल अगले 7 से 10 दिनों के भीतर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पुन: परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को न तो नए सिरे से पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करने की आवश्यकता होगी और न ही कोई अतिरिक्त आवेदन शुल्क देना होगा।

एनटीए वर्तमान में अपनी तकनीकी टीम के साथ मिलकर परीक्षा केंद्रों और तारीखों का निर्धारण कर रहा है ताकि प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और सुव्यवस्थित रहे।

मीडिया से चर्चा करते हुए डीजी अभिषेक सिंह ने स्वीकार किया कि परीक्षा प्रणाली में हुई गड़बड़ी की जिम्मेदारी एजेंसी लेती है और इसीलिए सुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षा रद्द करने का कड़ा फैसला लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की गहन जांच का जिम्मा सीबीआई (CBI) को सौंप दिया गया है। एनटीए ने जांच एजेंसी से अपील की है कि पेपर लीक में शामिल चाहे कोई बाहरी व्यक्ति हो या विभाग के भीतर का कर्मचारी, दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

महानिदेशक ने 22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि वर्तमान घटनाक्रम का एनटीए की भविष्य की अन्य परीक्षाओं पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि एजेंसी अपनी साख और छात्रों के भरोसे को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है और दोबारा परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता और बिना किसी त्रुटि के किया जाएगा।

गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित हुई इस प्रवेश परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद केंद्र सरकार ने मंगलवार को रद्द कर दिया था, जिसके बाद अब नए सिरे से तैयारी शुरू कर दी गई है।

नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद एनटीए का बड़ा फैसला, अब दोबारा होगा एग्जाम
नई दिल्ली, 12 मई (वेब वार्ता)। देशभर के लाखों मेडिकल उम्मीदवारों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा को आधिकारिक तौर पर रद्द करने का ऐलान किया है।

पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के गंभीर आरोपों के बाद, भारत सरकार की मंजूरी से यह कड़ा फैसला लिया गया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अब नए सिरे से परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसकी तिथि और एडमिट कार्ड का शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

एनटीए द्वारा जारी बयान के अनुसार, परीक्षा में हुई गड़बड़ी के इनपुट मिलने के बाद मामले की स्वतंत्र जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दी गई है। 8 मई को प्रारंभिक जांच के लिए मामले को केंद्रीय एजेंसियों के पास भेजा गया था, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा प्रक्रिया को रद्द करना जरूरी समझा गया।

सरकार ने साफ कर दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एजेंसी ने यह भी भरोसा दिलाया है कि वह जांच प्रक्रिया में तकनीकी सहयोग और सभी आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध कराएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

लाखों छात्रों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए एनटीए ने राहत भरी घोषणा की है कि दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

पिछला रजिस्ट्रेशन डेटा और उम्मीदवारों की जानकारी ही मान्य रहेगी। इसके अलावा, छात्रों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा और रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले जमा की गई फीस वापस करने की योजना भी बनाई जा रही है।

एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।