Bank of Baroda - Loktej

सूरत नगर निगम और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच ऐतिहासिक MoU, कर्मचारियों को मिलेगा 2 करोड़ तक का फ्री इंश्योरेंस कवर
सूरत : सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (एसएमसी) के कर्मचारियों के हित में प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए देश के प्रमुख सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) साइन किया गया है।

इस समझौते का उद्देश्य कर्मचारियों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं, वित्तीय सुरक्षा और विशेष लाभ उपलब्ध कराना है।

यह समझौता म्युनिसिपल कमिश्नर एम. नागराजन (आईएएस) और बैंक ऑफ बड़ौदा के डिप्टी जनरल मैनेजर मुकेश नवल की उपस्थिति में हस्ताक्षरित किया गया। यह एमओयू आगामी 31 मई 2029 तक प्रभावी रहेगा, जिससे हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों की मासिक सैलरी बैंकिंग समय शुरू होते ही उनके खातों में जमा कर दी जाएगी। साथ ही कर्मचारियों से जुड़े अन्य प्रशासनिक और वित्तीय भुगतान 24 घंटे से कम समय में पूरे किए जाएंगे, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और गति आएगी।

2 करोड़ रुपये तक का फ्री इंश्योरेंस कवर

समझौते के तहत कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंश्योरेंस कवर की व्यवस्था की गई है।

ड्यूटी के दौरान या अन्य किसी दुर्घटना में मृत्यु होने पर ₹1 करोड़ का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस और ₹1 करोड़ का एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलेगा।
सामान्य परिस्थितियों या बीमारी से मृत्यु होने पर ₹10 लाख का लाइफ इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा।

दुर्घटना में कर्मचारी की मृत्यु होने पर बेटी के विवाह के लिए ₹10 लाख तथा बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए ₹10 लाख की अतिरिक्त सहायता मिलेगी।
स्थायी विकलांगता की स्थिति में ₹1 करोड़ तथा आंशिक विकलांगता पर ₹75 लाख तक का इंश्योरेंस कवर प्रदान किया जाएगा।
लाइफटाइम फ्री बैंकिंग सुविधाएं

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा कर्मचारियों को जीरो बैलेंस सैलरी अकाउंट की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही कई बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध होंगी।

लाइफटाइम फ्री डेबिट और क्रेडिट कार्ड
ATM से अनलिमिटेड कैश विड्रॉल
फ्री चेकबुक और डिमांड ड्राफ्ट सुविधा
RTGS, NEFT, UPI और IMPS सहित सभी डिजिटल ट्रांजैक्शन निशुल्क
SMS और ईमेल अलर्ट सेवा
लॉकर सुविधा के वार्षिक किराए में 20% से 50% तक की छूट
होम, ऑटो और एजुकेशन लोन पर विशेष रियायत

कर्मचारियों को घर, वाहन और शिक्षा से जुड़े सपनों को साकार करने के लिए विशेष लोन सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

होम, ऑटो और एजुकेशन लोन के प्रोसेसिंग चार्ज में 50% से 100% तक की छूट
“बड़ौदा एडवांटेज होम लोन” योजना का लाभ
वेतन के आधार पर ₹50 हजार से ₹3 लाख तक ओवरड्राफ्ट सुविधा
रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए आसान शर्तों पर पेंशनर और टू-व्हीलर लोन
परिवार के सदस्यों को भी मिलेगा लाभ

बैंक ने कर्मचारियों के परिवारों के लिए भी विशेष सुविधाओं की घोषणा की है।

जीवनसाथी के लिए जीरो बैलेंस अकाउंट और लाइफटाइम फ्री डेबिट कार्ड
परिवार के अन्य सदस्यों के लिए अधिकतम चार जीरो बैलेंस अकाउंट
फ्री RuPay क्लासिक डेबिट कार्ड सुविधा
डीमैट अकाउंट के पहले वर्ष का AMC पूरी तरह फ्री तथा बाद में विशेष छूट
प्रीपेड और गिफ्ट कार्ड पर 50% से 100% तक डिस्काउंट

SMC प्रशासन और बैंक ऑफ बड़ौदा प्रबंधन ने इस समझौते को कर्मचारियों के हित में उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उनका कहना है कि इससे कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा के साथ आधुनिक बैंकिंग सेवाओं का बेहतर अनुभव मिलेगा।

सूरत : बैंक ऑफ बड़ौदा ने bob ePay पर लॉन्च की नई डिजिटल पेमेंट सुविधाएं
सूरत। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने यूनिवर्सल यूपीआई ऐप “bob ePay” पर डिजिटल भुगतान को और अधिक सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक बनाने के लिए तीन नई अत्याधुनिक सुविधाओं की घोषणा की है। इनमें मोबाइल ओएस-नेटिव बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन, यूआईडीएआई आधारित फेस ऑथेंटिकेशन तथा इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) आधारित यूपीआई भुगतान शामिल हैं।

मुंबई में की गई इस घोषणा के अनुसार, bob ePay सभी बैंकों के ग्राहकों के लिए उपलब्ध एक यूनिवर्सल यूपीआई ऐप है। बैंक का कहना है कि इन नई सुविधाओं का उद्देश्य ग्राहकों को अधिक सहज और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग अनुभव प्रदान करना है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक संजय मुदालियर ने कहा कि आज के दौर में ग्राहक बाधारहित, तेज और सुरक्षित डिजिटल भुगतान की अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने बताया कि नई तकनीकों के जरिए बैंक सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ उपयोगकर्ता अनुभव को भी बेहतर बना रहा है।

बायोमैट्रिक से होगा यूपीआई भुगतान

नई सुविधा के तहत ग्राहक अब अपने मोबाइल फोन में रजिस्टर्ड फिंगरप्रिंट या फेस आईडी का उपयोग करके ₹5,000 तक के यूपीआई ट्रांजैक्शन को अधिकृत कर सकेंगे। इससे बार-बार यूपीआई पिन दर्ज करने की जरूरत कम होगी और भुगतान प्रक्रिया अधिक तेज व सरल बन सकेगी।

यह सुविधा पिन रहित भुगतान को संभव बनाती है, जबकि सुरक्षा के स्तर को भी मजबूत करती है, क्योंकि केवल डिवाइस का पंजीकृत उपयोगकर्ता ही बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए लेनदेन को मंजूरी दे सकेगा। ग्राहक चाहें तो यूपीआई पिन या बायोमैट्रिक दोनों में से किसी एक विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। यह सुविधा व्यक्ति-से-व्यक्ति (P2P), व्यक्ति-से-व्यापारी (P2M) लेनदेन और बैलेंस जांच जैसी सेवाओं के लिए उपलब्ध रहेगी।

फेस ऑथेंटिकेशन से यूपीआई पिन सेट और रीसेट

बैंक ने यूपीआई पिन सेट या रीसेट करने के लिए यूआईडीएआई आधारित फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा भी शुरू की है। इसके जरिए ग्राहक अब डेबिट कार्ड या पारंपरिक आधार सत्यापन प्रक्रिया पर निर्भर हुए बिना चेहरे की पहचान और बैंक ओटीपी के माध्यम से सुरक्षित रूप से अपना यूपीआई पिन सेट या रीसेट कर सकेंगे।

स्मार्ट डिवाइस और वाहनों से भी होगा भुगतान

IoT आधारित भुगतान सुविधा के जरिए ग्राहक अब सपोर्टेड स्मार्ट डिवाइस और कनेक्टेड वाहनों को bob ePay से लिंक कर सीधे यूपीआई भुगतान कर सकेंगे। बैंक के अनुसार यह सुविधा डिजिटल भुगतान को स्मार्टफोन से आगे ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह सिस्टम “डेलिगेटेड पेमेंट्स फ्रेमवर्क” पर आधारित है, जिसमें प्राथमिक उपयोगकर्ता किसी द्वितीयक उपयोगकर्ता या डिवाइस को निर्धारित सीमा के भीतर भुगतान की अनुमति दे सकता है। बैंक ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक IoT डिवाइस एक समय में केवल एक ही प्राथमिक उपयोगकर्ता से जुड़ा रहेगा, जिससे लेनदेन की जवाबदेही और सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा का कहना है कि इन नई सुविधाओं के जरिए bob ePay डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में नवाचार और ग्राहक सुरक्षा दोनों को नई मजबूती प्रदान करेगा।

सूरत : बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सूरत में अत्याधुनिक “फिजिटल शाखा वीआईपी रोड ” का शुभारंभ
सूरत।सूरत, 14 मई 2026: भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक बैंक ऑफ बडोदा द्वारा आज सूरत शहर में अपनी अत्याधुनिक “फिजिटल शाखा वीआईपी रोड” का शुभारंभ किया गया । इस आधुनिक शाखा का उद्घाटन बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक श्री ललित त्यागी जी के कर कमलों द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर श्री ललित त्यागी जी ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा आज ग्राहकों को आधुनिक, त्वरित एवं सुविधाजनक बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर तकनीकी नवाचारों को अपनाने हेतु प्रतिबद्ध है ।

उन्होंने कहा कि “फिजिटल शाखा” डिजिटल तकनीक और व्यक्तिगत बैंकिंग सेवाओं का एक अभिनव समन्वय है, जो ग्राहकों को सहज, सुरक्षित एवं स्मार्ट बैंकिंग अनुभव प्रदान करता है । इस प्रकार की “फिजिटल शाखा” सूरत अंचल के अंतर्गत खुलने वाली पहली शाखा है ।

नई “फिजिटल शाखा” में ग्राहकों को स्वचालित बैंकिंग, डिजिटल माध्यम से खाता खोलना, पासबुक अद्यतन करना, नकदी जमा एवं निकासी आदि जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी ।

साथ ही, बैंक के वर्चुअल सहायक ADI एवं आभासी रिलेशनशिप मैनेजर AdITI, ग्राहकों को 24x7 बैंकिंग सहायता प्रदान करेंगे । फिजिटल शाखा में स्वचालित कियोस्क, टैब और अन्य इंटरैक्टिव डिजिटल उपकरण शामिल हैं, साथ ही ग्राहक की बातचीत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर संभव हो सकती है ।

इस शाखा में अन्य आधुनिक एवं तकनीक आधारित बैंकिंग सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी ।

उद्घाटन समारोह में बैंक ऑफ बड़ौदा सूरत अंचल के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख श्री के के सिंह, उप महाप्रबंधक (अनुपालन एवं आश्वासन) श्री निर्मल पटेल, उप महाप्रबंधक (व्यवसाय विकास) श्री भरतकुमार चावड़ा, उप महाप्रबंधक (ज़ेडआईएडी) श्री जगजीत कुमार, सूरत शहर क्षेत्र के उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख श्री मुकेश नवल, शाखा प्रबन्धक श्री शशि कुमार सिंह के अतिरिक्त बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।

सूरत : बैंक ऑफ बड़ौदा सूरत अंचल कार्यालय का उदघाटन
सूरत, 14 मई 2026: भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक बैंक ऑफ बडोदा द्वारा आज सूरत शहर में सूरत अंचल कार्यालय का उदघाटन किया गया । इस अंचल कार्यालय का उद्घाटन बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक श्री ललित त्यागी जी के कर कमलों द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर श्री ललित त्यागी जी ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा आज ग्राहकों को आधुनिक, त्वरित एवं सुविधाजनक बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर रूप से प्रतिबद्ध है ।

नए अंचल के साथ नई संभावनाएँ सृजित होती हैं । नए अंचल के साथ ग्राहकों को उन्न्त सुविधाओं का तयशुदा समय सीमा के भीतर लाभ प्राप्त होगा । नए ग्राहकों के जुडने से बैंक में ग्राहक विस्तार बढ़ेगा और व्यवसाय वृद्धि की नई संभावनाओं को गति प्रदान होगी ।

सूरत अंचल के अधीन छः क्षेत्रीय कार्यालय कार्यरत हैं । सूरत अंचल कार्यालय के अधीन कार्य क्षेत्र भरुच से वापी तक फैला हुआ है अर्थात औद्योगिक क्षेत्रों के साथ-साथ कृषि एवं खुदरा ऋण के उत्पादों की नियमित रूप से मांग मौजूद रहेगी ।

एनआरआई ग्राहकों की उपस्थिति से यह अंचल अपने नवोन्मेषी उत्पादों के माध्यम से उनकी जरूरतों को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगा । कुल मिलाकर यह अंचल देश की अर्थव्यवस्था में सहयोग की श्रेणी में अग्रणी रहेगा ।

सूरत अंचल कार्यालय के उद्घाटन समारोह में बैंक ऑफ बड़ौदा सूरत अंचल के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख श्री के के सिंह, उप महाप्रबंधक (अनुपालन एवं आश्वासन) श्री निर्मल पटेल, उप महाप्रबंधक (व्यवसाय विकास) श्री भरतकुमार चावड़ा, उप महाप्रबंधक (ज़ेडआईएडी) श्री जगजीत कुमार, सूरत शहर क्षेत्र के उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख श्री मुकेश नवल, सूरत शहर द्वितीय क्षेत्र के उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख श्री राजेश फुलवानी के अतिरिक्त बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सूरत : बैंक ऑफ बड़ौदा ने वित्त वर्ष 2025-26 के शानदार नतीजे घोषित किए, मुनाफा ₹20 हजार करोड़ के पार
सूरत। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 31 मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के वित्तीय परिणामों की घोषणा करते हुए मजबूत लाभप्रदता, बेहतर आस्ति गुणवत्ता और कारोबार में निरंतर वृद्धि दर्ज की है।

बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक का सर्वाधिक वार्षिक शुद्ध लाभ ₹20,021 करोड़ हासिल किया है, जबकि चौथी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 11.2 प्रतिशत बढ़कर ₹5,616 करोड़ रहा।

बैंक के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹2 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹8.5 (425 प्रतिशत) लाभांश देने की सिफारिश की है, जो नियामकीय स्वीकृतियों के अधीन रहेगा।

बैंक ने 31 मार्च 2026 तक वैश्विक कारोबार में ₹30 लाख करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया। बैंक का वैश्विक अग्रिम 16.2 प्रतिशत बढ़कर ₹14.29 लाख करोड़ तक पहुंच गया, जबकि घरेलू अग्रिमों में 14.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वैश्विक जमा भी 12 प्रतिशत बढ़कर ₹16.48 लाख करोड़ रही।

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में बैंक की निवल ब्याज आय (NII) 8.7 प्रतिशत बढ़कर ₹12,494 करोड़ रही। पूरे वित्त वर्ष के दौरान यह आंकड़ा ₹47,682 करोड़ रहा। बैंक का परिचालन लाभ चौथी तिमाही में 11.5 प्रतिशत बढ़कर ₹9,069 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि पूरे वर्ष के लिए यह ₹32,259 करोड़ दर्ज किया गया।

बैंक की आस्ति गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। सकल एनपीए (GNPA) घटकर 1.89 प्रतिशत रह गया, जबकि निवल एनपीए (NNPA) 0.45 प्रतिशत पर पहुंच गया। बैंक का प्रावधान कवरेज अनुपात (PCR) राइट-ऑफ सहित 93.94 प्रतिशत और बिना राइट-ऑफ के 76.66 प्रतिशत रहा, जो बैंक की मजबूत बैलेंस शीट को दर्शाता है।

बैंक का वैश्विक नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) चौथी तिमाही में 2.89 प्रतिशत रहा, जबकि घरेलू NIM 3.08 प्रतिशत दर्ज किया गया। बैंक का रिटर्न ऑन एसेट्स (ROA) लगातार 1 प्रतिशत से ऊपर बना रहा और चौथी तिमाही में यह 1.15 प्रतिशत तक पहुंच गया। वहीं रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) 17.27 प्रतिशत रहा।

रिटेल, कृषि और एमएसएमई (RAM) क्षेत्र में भी बैंक ने मजबूत वृद्धि दर्ज की। बैंक के कुल अग्रिमों में RAM पोर्टफोलियो की हिस्सेदारी बढ़कर 61 प्रतिशत हो गई। ऑर्गेनिक रिटेल लोन में 17.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसमें ऑटो लोन, मॉर्गेज, होम लोन और एजुकेशन लोन प्रमुख रहे।

कृषि ऋण पोर्टफोलियो 20.7 प्रतिशत बढ़कर ₹1.91 लाख करोड़ और एमएसएमई पोर्टफोलियो 15.6 प्रतिशत बढ़कर ₹1.59 लाख करोड़ तक पहुंच गया। कॉर्पोरेट अग्रिमों में भी 11.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

पूंजी पर्याप्तता के मोर्चे पर भी बैंक मजबूत स्थिति में बना हुआ है। मार्च 2026 तक बैंक का सीआरएआर (CRAR) 15.82 प्रतिशत रहा, जबकि CET-1 अनुपात 13.16 प्रतिशत दर्ज किया गया। बैंक का औसत लिक्विडिटी कवरेज रेशियो (LCR) लगभग 127 प्रतिशत रहा।

बैंक प्रबंधन के अनुसार, मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, बेहतर जोखिम प्रबंधन और विविध क्षेत्रों में संतुलित वृद्धि के चलते बैंक भविष्य में भी सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ता रहेगा।

सूरत : बैंक ऑफ बड़ौदा ने लॉन्च किया ‘BOB सीनियर सिटीजन विशेष सम्मान’ खाता
सूरत। बैंक ऑफ बड़ौदा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक प्रीमियम बचत खाता ‘BOB सीनियर सिटीजन विशेष सम्मान’ लॉन्च किया है। यह खाता 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य उनकी स्वास्थ्य और वित्तीय जरूरतों को एक साथ पूरा करना है।

इस खाते के साथ ग्राहकों को स्वास्थ्य सेवाओं, बैंकिंग सुविधाओं और लाइफस्टाइल बेनिफिट्स का समग्र पैकेज मिलेगा। बैंक ने इस पहल के जरिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित बैंकिंग अनुभव देने पर जोर दिया है।

बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. देबदत्त चांद ने कहा कि यह खाता वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें हेल्थ बेनिफिट्स, डोरस्टेप बैंकिंग और अन्य सुविधाओं को एक साथ जोड़ा गया है। यह बैंक की ग्राहक-केंद्रित सेवाओं की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्य सुविधाएं:

स्वास्थ्य एवं वेलनेस लाभ (Practo के माध्यम से):

परिवार के अधिकतम 6 सदस्यों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श
दवाओं की ऑनलाइन खरीद पर 15% तक की छूट
पैथोलॉजिकल टेस्ट पर 20% तक की छूट

डोरस्टेप बैंकिंग:

हर महीने 2 निःशुल्क डोरस्टेप बैंकिंग सेवाएं

लाइफस्टाइल बेनिफिट्स:

‘BOB भूमि रुपे सेलेक्ट डेबिट कार्ड’ निःशुल्क
एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, जिम, स्पा/सैलून, गोल्फ और OTT सेवाओं पर विशेष लाभ

बैंकिंग लाभ:

रिवर्स मॉर्गेज लोन प्रोसेसिंग फीस में 50% छूट
लॉकर चार्ज में ₹500 तक 20% की रियायत
NEFT और RTGS ट्रांजैक्शन निःशुल्क, IMPS पर 50% छूट

यह प्रीमियम खाता उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध है जो ₹1 लाख का मासिक औसत बैलेंस बनाए रखते हैं। बैंक का मानना है कि यह नई पेशकश वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर बैंकिंग अनुभव देने के साथ उनकी जीवनशैली को भी सुविधाजनक बनाएगी।

सूरत : बैंक ऑफ बड़ौदा और रिलायंस जियो की साझेदारी से फीचर फोन यूज़र्स के लिए ‘bobWorld Lite’ लॉन्च
सूरत। बैंक ऑफ़ बड़ौदा और रिलायंस जियो ने डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए ‘bobWorld Lite’ मोबाइल बैंकिंग ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप खास तौर पर फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए तैयार किया गया है और JioPhone Prima 4G डिवाइस पर उपलब्ध रहेगा।

यह देश का पहला ऐसा व्यापक मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म है, जो फीचर फोन यूज़र्स को भी डिजिटल बैंकिंग की पूरी सुविधा देगा। सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक के डिजिटल समावेशन के विज़न के अनुरूप यह पहल लाखों लोगों को सरल और सुरक्षित बैंकिंग सेवाओं से जोड़ेगी।

पारंपरिक ऐप्स जहां केवल स्मार्टफोन पर काम करते हैं, वहीं ‘bobWorld Lite’ को कम बैंडविड्थ, कीपैड नेविगेशन और आसान इंटरफेस के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी इसका उपयोग आसान हो सके।

इस ऐप में UPI आधारित स्कैन एंड पे, फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज और प्रोफाइल मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। आने वाले समय में इसमें और भी फीचर्स जोड़े जाएंगे। जियोफोन प्राइमा 4G यूज़र्स इसे सीधे होम स्क्रीन से एक्सेस कर सकते हैं, जबकि मौजूदा यूज़र्स इसे जियो स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा के MD एवं CEO डॉ. देबदत्त चांद ने कहा कि यह पहल डिजिटल बैंकिंग को स्मार्टफोन से आगे बढ़ाकर आम लोगों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं रिलायंस जियो के अध्यक्ष डॉ. सुनील दत्त ने कहा कि इस साझेदारी से देशभर में लाखों फीचर फोन यूज़र्स को सस्ती और आसान बैंकिंग सुविधा मिलेगी।

जियो की व्यापक डिजिटल पहुंच और बैंक ऑफ बड़ौदा के मजबूत नेटवर्क के साथ, यह पहल देश में डिजिटल बैंकिंग के विस्तार को नई गति देगी और वित्तीय समावेशन को मजबूत बनाएगी।

सूरत : बैंक ऑफ बड़ौदा का बड़ा कदम: ‘बॉब संवाद’ से अब 22 भाषाओं में होगी आसान बैंकिंग
सूरत। बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहक सेवा को और अधिक सरल और समावेशी बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए ‘बॉब संवाद’ (bob SAMVAD) नामक एआई-संचालित बहुभाषी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

इस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ 28 मार्च 2026 को मुंबई में वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग के सचिव एम. नागराजू द्वारा किया गया।

‘बॉब संवाद’ बैंकिंग क्षेत्र का पहला ऐसा इन-हाउस विकसित एआई प्लेटफॉर्म है, जो 22 भारतीय भाषाओं में लो-लेटेंसी के साथ रीयल-टाइम में दो लोगों के बीच सहज और सटीक बातचीत संभव बनाता है।

इसका उद्देश्य शाखाओं में ग्राहकों और बैंक कर्मचारियों के बीच भाषा संबंधी बाधाओं को खत्म करना है।

कार्यक्रम में श्री एम. नागराजू ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘बॉब संवाद’ तकनीक के माध्यम से समावेशी बैंकिंग को बढ़ावा देगा और ग्राहक सेवा को मजबूत बनाएगा। उन्होंने इसे बैंकिंग सेक्टर के लिए एक नया मानक बताते हुए कहा कि इससे विभिन्न भाषाओं के ग्राहकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. देबदत्त चांद ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म ग्राहक-केंद्रित डिज़ाइन और अत्याधुनिक तकनीक का बेहतरीन उदाहरण है।

उन्होंने बताया कि ‘बॉब संवाद’ के माध्यम से ग्राहक अपनी पसंदीदा भाषा में बात कर सकते हैं या लिख सकते हैं, जिसका तुरंत अनुवाद स्टाफ की भाषा में हो जाता है और स्टाफ का जवाब भी ग्राहक की भाषा में अनुवादित हो जाता है।

यह प्लेटफॉर्म न केवल टेक्स्ट, बल्कि वॉयस मोड में भी उपलब्ध है, जिससे पढ़ने के बजाय सुनने वाले ग्राहकों के लिए भी यह पूरी तरह सुलभ है। बातचीत स्क्रीन पर टेक्स्ट के रूप में भी दिखाई देती है, जिससे समझ और पारदर्शिता दोनों बढ़ती हैं।

इसके साथ ही, श्री नागराजू ने बैंक की एक और हरित पहल ‘बॉब फॉरेस्ट’ का भी दौरा किया, जो मुंबई के बीकेसी स्थित कार्यालय में विकसित 6,000 वर्ग फुट का एक हरित उद्यान है। यह पहल बैंक की पर्यावरणीय और सतत विकास (ESG) के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

पहले चरण में ‘बॉब संवाद’ को तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की 250 शाखाओं में लागू किया जाएगा। इसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में विस्तार दिया जाएगा।

यह नई तकनीक न केवल बैंकिंग सेवाओं को आसान बनाएगी, बल्कि भारत की भाषाई विविधता को सम्मान देते हुए ग्राहकों को बेहतर और सहज अनुभव प्रदान करेगी।

सूरत : बैंक ऑफ बड़ौदा ने ₹10,000 करोड़ के ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड जारी किए
सूरत। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने घरेलू बाजार में सीरीज-I लॉन्ग-टर्म ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड जारी कर ₹10,000 करोड़ सफलतापूर्वक जुटाए हैं। इसके साथ ही बैंक घरेलू स्तर पर ग्रीन बॉन्ड जारी करने वाला भारत का पहला बैंक बन गया है। यह पहल बैंक की ग्रीन फाइनेंस और पर्यावरण-अनुकूल विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

बैंक द्वारा जारी किए गए इस बॉन्ड इश्यू को निवेशकों से भारी प्रतिक्रिया मिली। ₹5,000 करोड़ के बेस इश्यू के मुकाबले कुल ₹16,415 करोड़ की बोलियां प्राप्त हुईं, जो लगभग तीन गुना अधिक हैं।

सात साल की अवधि वाले इन बॉन्ड्स को एनएसई के ईबीपी प्लेटफॉर्म पर ₹5,000 करोड़ के बेस इश्यू और ₹5,000 करोड़ के ग्रीन शू ऑप्शन के साथ सूचीबद्ध किया गया था।

मौजूदा बाजार अस्थिरता के बावजूद बैंक ने 7.10 प्रतिशत का प्रतिस्पर्धी कट-ऑफ कूपन हासिल किया, जो निवेशकों के मजबूत विश्वास को दर्शाता है।

बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. देबदत्त चांद ने कहा कि ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड जारी करना बैंक के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और भारत के घरेलू ईएसजी बॉन्ड बाजार के लिए भी यह एक निर्णायक क्षण है।

उन्होंने कहा कि निवेशकों की मजबूत मांग और आकर्षक मूल्य निर्धारण से बैंक पर उनका भरोसा झलकता है तथा यह बैंक की व्यापक ईएसजी यात्रा और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

उन्होंने आगे कहा कि इस फंड का उपयोग भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा, जिससे स्वच्छ, हरित और टिकाऊ विकास को बढ़ावा मिलेगा।

ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड से प्राप्त राशि को बैंक के ग्रीन फाइनेंसिंग फ्रेमवर्क और नियामक दिशानिर्देशों के अनुसार पात्र ग्रीन प्रोजेक्ट्स में निवेश किया जाएगा। इसके तहत नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण के अनुकूल बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रोजेक्ट्स को दीर्घकालिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

इन बॉन्ड्स को केयर रेटिंग्स और आईसीआरए द्वारा स्थिर दृष्टिकोण के साथ ‘AAA’ रेटिंग दी गई है, जो उनकी उच्च विश्वसनीयता और सुरक्षा को दर्शाती है।

सूरत : बैंक ऑफ़ बड़ौदा की भव्य MSME ग्राहक आउटरीच बैठक आयोजित
सूरत : भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा 18 फरवरी, 2026 को सूरत में एक विशेष ‘MSME ग्राहक आउटरीच बैठक’ का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम होटल रीजेंटा-द वर्ल्ड, सूरत में बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री लाल सिंह की गरिमामय उपस्थिति तथा महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख (सूरत) श्री कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में बैंक के 110 से अधिक प्रतिष्ठित एमएसएमई ग्राहक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कार्यपालक निदेशक श्री लाल सिंह ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए उपलब्ध विभिन्न योजनाओं, सुविधाओं और बैंक की नवीन सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बैंक द्वारा शुरू की गई ‘डिजी उद्यम योजना’ (Digi Udyam Scheme) की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत ₹2 करोड़ तक के ऋण की प्रक्रिया को पूरी तरह सरल और डिजिटल बनाया गया है।

इसके लिए ग्राहकों को किसी प्रकार के भौतिक दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि ऋण मूल्यांकन हेतु आवश्यक डेटा बैंक को सीधे एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म से प्राप्त हो जाता है। ग्राहक को केवल ऑनलाइन आवेदन करना होता है।

उन्होंने यह भी बताया कि बैंक के पास बिना कोलेटरल वाली CGTMSE और MCGS जैसी योजनाएं भी उपलब्ध हैं, जो लघु एवं मध्यम उद्यमों को वित्तीय संबल प्रदान करती हैं।

इस अवसर पर श्री कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा एमएसएमई इकाइयों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें पीएमएमवाई (PMMY), पीएमईएमई (PMEME), पीएम स्वनिधि (PMSVANidhi), स्टैंड अप इंडिया (Stand Up India) और पीएम विश्वकर्मा (PM Vishwakarma) प्रमुख हैं। इन योजनाओं ने विभिन्न क्षेत्रों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने बताया कि बैंक ने बीते वर्षों में ग्राहकों की बदलती जरूरतों और अपेक्षाओं के अनुरूप कई रणनीतिक सुधार किए हैं। साथ ही उपस्थित गणमान्यजनों से बैंक की सेवाओं और उत्पादों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों से बैंकिंग सेवाओं में आवश्यक सुधार और नवाचार को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त किए गए। इस अवसर पर 19 पात्र लाभार्थियों को कुल ₹328 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सूरत अंचल के उप महाप्रबंधक श्री निर्मल पटेल एवं श्री प्रेम सिंह नेगी का विशेष योगदान रहा। साथ ही सूरत शहर-1 क्षेत्रीय प्रमुख श्री मुकेश नवल, सूरत शहर-2 क्षेत्रीय प्रमुख श्री राजेश फुलवानी, सूरत जिला क्षेत्रीय प्रमुख श्री आदर्श कुमार, वलसाड क्षेत्रीय प्रमुख श्री ललित बरड़िया, नवसारी क्षेत्रीय प्रमुख श्री सतीश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सूरत : बैंक ऑफ बड़ौदा का ‘लीडरशिप इन एक्शन’ कार्यक्रम, सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में उत्कृष्ट नेतृत्व का सम्मान
सूरत : भारत के अंतरराष्ट्रीय बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा श्रेष्ठ नेतृत्वकर्ताओं को समर्पित और कर्मचारी जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘लीडरशिप इन एक्शन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस विशेष अवसर पर बैंक के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर सचिन तेंदुलकर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में बैंक के निदेशक मंडल, कॉर्पोरेट कार्यालय के अधिकारी तथा विभिन्न अंचलों के वरिष्ठ कार्यपालक भी शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक मंडल और सचिन तेंदुलकर के बीच नेतृत्व विषय पर संवाद से हुई। इसके बाद आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में क्रिकेट के मैदान से सीखे जा सकने वाले नेतृत्व के महत्वपूर्ण सबकों और उनकी कॉर्पोरेट जगत में प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की गई।

सचिन तेंदुलकर ने कहा कि एक सफल लीडर के लिए प्रदर्शन में निरंतरता, दबाव में निर्णय लेने की क्षमता, अनुशासन, टीम वर्क और मूल्यों पर आधारित कार्यशैली अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि खेल और व्यवसाय दोनों ही क्षेत्रों में दीर्घकालिक सफलता इन्हीं सिद्धांतों पर आधारित होती है।

कार्यक्रम के दौरान बैंक ने लगातार उत्कृष्ट व्यावसायिक प्रदर्शन करने वाले, मानव संसाधन केंद्रित नेतृत्व को बढ़ावा देने और ग्राहक संबंधों को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शीर्ष 10 क्षेत्रीय प्रमुखों तथा सभी 25 अंचल प्रमुखों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं विपणन) श्री शैलेंद्र सिंह ने कहा, “सचिन तेंदुलकर जैसे वैश्विक खेल आइकन के साथ यह नेतृत्व संवाद हमारे इस विश्वास को और मजबूत करता है कि चाहे खेल हो या कारोबार, स्थायी सफलता अनुशासन, टीम वर्क और मूल्यों के पालन से ही संभव है।

यह कार्यक्रम बैंक ऑफ बड़ौदा की उत्कृष्ट नेतृत्व को प्रोत्साहित करने और ऐसी कार्य-संस्कृति के निर्माण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जहां हर कर्मचारी गर्व के साथ कार्य कर सके।”

सूरत : बैंक ऑफ़ बड़ौदा नेकी कार लोन की ब्याज दरों में कटौती
सूरत। 10 फरवरी 2026:भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज अपने कार लोन की ब्याज दरों में 30 बेसिस पॉइंट्स (बीपीएस) की कटौती की घोषणा की, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

बैंक की अनियत ब्याज दर अब 7.60%प्रति वर्ष* से शुरू होगी (जो पहले 7.90%प्रति वर्ष थी)। बैंक 8.50%प्रति वर्ष* से शुरू होने वाली आकर्षक नियत ब्याज दर परबड़ौदा कार लोनकी पेशकश भी कर रहा है।

7.60%प्रति वर्ष से शुरू होने वाली यह नई दर नई कार की खरीद पर उपलब्ध है और यह उधारकर्ता के क्रेडिट प्रोफाइल से लिंक्ड है।

ब्याज दर में कटौती के साथ-साथ, बैंक व्यक्ति उधारकर्ताओं के लिए अनियत ब्याज दर पर कार लोन के लिए समय पूर्व चुकौती/ आंशिक पूर्व-चुकौती पर शून्य प्रभार की पेशकश भी कर रहा है।

इसके अलावा, बड़ौदा कार लोन (नियत एवंअनियत दोनों) पर ब्याज की गणना 'दैनिक घटते शेष' पद्धति के आधार पर की जाती है, जो इसे उधारकर्ताओं के लिए और भी किफायती बनाती है। 84 महीने तक की बढ़ी हुई चुकौती अवधि केसाथ ग्राहक बेहतर एवं सुविधाजनक वित्तीय विकल्पों का लाभ उठा सकेंगें।

इस घोषणा के बारे मेंबात करते हुए, बैंक ऑफ़ बड़ौदाके कार्यपालक निदेशक,श्री संजय वी. मुदालियरने कहा, "कार लोन की ब्याज दरों में कमी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा को बाजार के सबसे प्रतिस्पर्धी बैंकों में से एक बनाती है और यह उपभोक्ताओं को किफायती तथा सुलभ ऋण प्रदान करने कीदिशामें हमारे निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।

बैंक देश भर के कार खरीदारों की बढ़ती आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ग्राहक-केंद्रित, डिजिटल रूप से सक्षम फाइनेंसिंग समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

बैंक की वेबसाइट, बॉब वर्ल्ड ऐप के माध्यम से डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म काउपयोगकरतेहुए या देश भर में स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा कीकिसीभी शाखा में जाकर आसानी से बड़ौदा कार लोन प्राप्तकियाजा सकता है।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा कार लोन की मुख्य विशेषताएँ:
• अनियत ब्याज दर पर कार लोन, 7.60% प्रति वर्ष से शुरू
• नियत ब्याज दर पर कार लोन, 8.50% प्रति वर्ष से शुरू
• व्यक्ति ग्राहकों के लिए अनियत ब्याज दर पर ऋण केलिए कोई पूर्व चुकौती/ आंशिक पूर्व-चुकौती प्रभार नहीं
• दैनिक घटते शेषपद्धति के आधार पर ब्याज की गणना
• अधिकतम84 माहतक की सरलचुकौती अवधि
• बड़ौदा डिजिटल कार लोन—कुछ ही चरणों में त्वरित मंजूरी के साथ उपलब्ध

*नियम एवं शर्तें लागू