Hong Kong - Loktej

चीन की सेना का ताइवान के पास सैन्य अभ्यास दूसरे दिन भी जारी
हांगकांग, 30 दिसंबर (एपी) चीन की सेना ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन ताइवान द्वीप के आसपास संयुक्त अभ्यास किया।

बीजिंग ने इसे अलगाववादी और ‘‘बाहरी हस्तक्षेप’’ वाली ताकतों के खिलाफ "कड़ी चेतावनी" बताया वहीं ताइवान ने कहा कि उसने अपनी सेना को अलर्ट पर रखा है।

ताइवान ने चीन की सरकार को ‘‘शांति का सबसे बड़ा दुश्मन’’ करार दिया।

दो दिनों तक जारी रहने वाले इन सैन्य अभ्यासों को ‘‘जस्टिस मिशन 2025’’ नाम दिया गया है। चीन के ये अभ्यास ताइवान को संभावित रूप से अब तक की सबसे बड़ी अमेरिकी हथियार बिक्री पर आक्रोश व्यक्त करने और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के उस बयान के बाद किए जा रहे हैं कि यदि चीन ताइवान के खिलाफ कार्रवाई करता है तो उनकी सेना हस्तक्षेप कर सकती है। चीन का कहना है कि ताइवान को उसके शासन के अधीन आना होगा।

चीन की सेना ने सोमवार को अपने बयान में अमेरिका और जापान का नाम नहीं लिया, लेकिन विदेश मंत्रालय ने ताइवान की सत्तारूढ़ पार्टी पर अमेरिका से समर्थन मांगकर स्वतंत्रता हासिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

मंगलवार सुबह, आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक सरकारी प्रवक्ता के हवाले से कहा कि इस दिशा में किए गए किसी भी प्रयास का ‘‘निष्फल होना तय है"।

चीन के रक्षा मंत्रालय में अधिकारी झांग शियाओगांग ने कहा, "हम संबंधित देशों से आग्रह करते हैं कि वे चीन को नियंत्रित करने के लिए ताइवान का उपयोग करने का भ्रम त्याग दें और अपने मूल हितों की रक्षा करने के चीन के संकल्प को चुनौती देने से बचें।"

हांगकांग में ऊंची इमारतों में आग लगने की घटना में मृतकों की संख्या 55 हुई, 279 अब भी लापता
बीजिंग/हांगकांग, 27 नवंबर (भाषा) हांगकांग में एक बहुमंजिला आवासीय परिसर में लगी भीषण आग में मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है, जबकि 279 लोग अब भी लापता हैं। चीन की सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, हांगकांग पुलिस बल ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वांग फुक कोर्ट में बुधवार को लगी आग के मामले में तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है।

हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी जॉन ली ने कहा कि यह हांगकांग के इतिहास में ऊंची इमारतों में लगी आग की सबसे भीषण घटना है, जिसमें 279 लोग अब भी लापता हैं।

हांगकांग के समाचार पत्र ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने बताया कि कम से कम 68 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 16 की हालत अति गंभीर है और 25 की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

पुलिस जांच से पता चला कि इमारतों पर लगाए गए सुरक्षात्मक जाल, ‘वाटरप्रूफ कैनवास’ और प्लास्टिक की चादरें आवश्यक अग्निरोधक मानकों पर खरी नहीं उतरी होंगी।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति उस निर्माण कंपनी के अधिकारी हैं जो इन सामग्रियों को इमारतों के नवीनीकरण के दौरान लगाने के लिए जिम्मेदार थी।

इन संदिग्धों की आयु 52 से 68 वर्ष के बीच है। इनमें दो कंपनी निदेशक और एक परियोजना सलाहकार शामिल हैं और ऐसा माना जा रहा है कि इनकी गंभीर लापरवाही के कारण बड़ी जनहानि हुई है।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुधवार रात इस आवासीय इमारत में लगी भीषण आग पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को आग बुझाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया।

शिन्हुआ के अनुसार, शी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के हांगकांग और मकाओ कार्यालय तथा संपर्क कार्यालय को निर्देश दिया कि वे हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार को आग बुझाने, खोज और बचाव के हर संभव प्रयास करने तथा घायलों के उपचार में हर तरह से सहायता प्रदान करें।