Udhna - Loktej

सूरत : उधना स्टेशन बना ‘मिनी इंडिया’, 12 घंटे में 18 हजार से अधिक यात्रियों की रवानगी
सूरत। गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही प्रवासी मजदूरों का अपने वतन लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। इसी के चलते उधना रेलवे स्टेशन पर रविवार रात से भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

महज 12 घंटे के भीतर 7 ट्रेनों के जरिए 18 हजार से अधिक यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए, जिससे स्टेशन का नजारा ‘मिनी इंडिया’ जैसा बन गया।

यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए। स्टेशन परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया, जहां प्लेटफॉर्म और एंट्रेंस पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और गर्वमेन्ट रेलवे पुलिस  (जीआरपी) के करीब 400 जवान तैनात किए गए। इसके अलावा टिकट चेकिंग और व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 70 कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया।

स्टेशन के बाहर यात्रियों के लिए विशेष होल्डिंग एरिया और बड़ा पंडाल बनाकर बैरिकेडिंग की गई, ताकि भीड़ को चरणबद्ध तरीके से प्लेटफॉर्म पर भेजा जा सके। लंबी कतारों से बचाने के लिए रेलवे ने तत्काल प्रभाव से 6 अतिरिक्त टिकट काउंटर भी शुरू किए।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुबह 5 बजे से ही ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया था। इस दौरान नियमित ट्रेनों के साथ-साथ कई स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया गया, जिनसे बड़ी संख्या में यात्री उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए।

भीड़ प्रबंधन के लिए पहली बार पश्चिम रेलवे ने हाईटेक सिस्टम का इस्तेमाल किया। मुख्यालय में एक विशेष ‘वॉर रूम’ बनाकर स्टेशन की हर गतिविधि की लाइव मॉनिटरिंग की गई। यह सिस्टम सीधे रेल मंत्रालय से जुड़ा होने के कारण केंद्रीय स्तर पर भी हालात पर नजर रखी गई।

इसके साथ ही, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। एडीआरएम, डीसीएम और आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्राउंड पर रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और भीड़ को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई।

हालांकि, भारी दबाव के चलते कुछ समय के लिए व्यवस्थाएं प्रभावित होती भी नजर आईं, लेकिन प्रशासन की सक्रियता से हालात को संभाल लिया गया।

सूरत : उधना स्टेशन पर फिर उमड़ा जनसैलाब, 5 ट्रेनों से 10,000 से अधिक यात्रियों की रवानगी
सूरत। सूरत में गर्मी की छुट्टियों और चुनावी माहौल के बीच प्रवासी मजदूरों का अपने वतन लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। शनिवार, 25 अप्रैल को उधना रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर भारी भीड़ देखने को मिली, जहां सिर्फ 5 स्पेशल ट्रेनों के जरिए 10,000 से अधिक यात्री रवाना हुए।

पिछले रविवार को उधना स्टेशन पर मची अफरा-तफरी के बाद इस बार पश्चिम रेलवे ने बेहतर इंतज़ाम किए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में मजबूत बैरिकेड्स लगाए गए हैं और यात्रियों के लिए एक नियंत्रित एंट्री सिस्टम बनाया गया है, ताकि प्लेटफॉर्म पर एक साथ भीड़ न पहुंचे।

तेज गर्मी को देखते हुए यात्रियों के लिए स्टेशन परिसर में बड़े डोम (पंडाल) की व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को धूप से राहत मिल सके। साथ ही अतिरिक्त पानी के स्टॉल, वॉटर वेंडिंग मशीन और पे-एंड-यूज टॉयलेट्स की संख्या भी बढ़ाई गई है। सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

गौरतलब है कि 19 अप्रैल को यहां हालात बेकाबू हो गए थे, जब स्टेशन के बाहर करीब 2 किलोमीटर लंबी लाइनें लग गई थीं और गर्मी के कारण कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई थी। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

भीड़ बढ़ने की मुख्य वजह पश्चिम बंगाल में चल रही चुनाव प्रक्रिया और गर्मी की छुट्टियां हैं, जिसके चलते उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनों में भारी दबाव है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा नियमित अंतराल पर “समर स्पेशल” ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।

सुरक्षा के मद्देनज़र स्टेशन पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और गर्वमेन्ट रेलवे पुलिस (GRP) के जवान तैनात किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं और यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे शांति बनाए रखें और निर्धारित व्यवस्था का पालन करें।

सूरत : उधना रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज
सूरत। सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। हालात इतने बिगड़ गए कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

गर्मी की छुट्टियों, शादियों के सीजन और एलपीजी सिलेंडर की कमी के कारण फैक्ट्रियों में छुट्टियां घोषित होने के चलते बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्यों की ओर लौटने के लिए स्टेशन पर पहुंचे। लेकिन यात्रियों की संख्या के मुकाबले ट्रेनों की कमी के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, स्टेशन के बाहर यात्रियों की कतार 3 से 5 किलोमीटर तक लंबी हो गई थी। हजारों लोग घंटों तक भूखे-प्यासे लाइन में खड़े रहे। लंबे इंतजार और भीषण गर्मी के कारण कई यात्रियों का धैर्य टूट गया और कुछ लोग बाउंड्री फांदकर स्टेशन परिसर में घुसने लगे, जिससे भगदड़ जैसे हालात बन गए।

भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान हल्का लाठीचार्ज भी किया गया। अत्यधिक गर्मी और भीड़भाड़ के चलते दो यात्री बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया।

स्थिति को और गंभीर बनाने वाली बात यह रही कि स्टेशन पर पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। जब प्रशासन की ओर से पानी उपलब्ध कराया गया, तो प्यासे यात्रियों के बीच बोतलों के लिए छीना-झपटी तक देखने को मिली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 7000 से अधिक यात्रियों की भीड़ के लिए 2 ट्रेनें उपलब्ध थीं, जिससे अव्यवस्था और बढ़ गई। इस बीच एक भावुक दृश्य भी सामने आया, जहां एक युवक अपनी पत्नी की अस्थियां लेकर घंटों ट्रेन में चढ़ने के लिए संघर्ष करता रहा।

रेलवे अधिकारी अनुभव सक्सेना ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं और अब तक छह ट्रेनें रवाना की जा चुकी हैं। वहीं रेलवे के डीवायएसपी दीपक गौड़ ने कहा कि यात्रियों की संख्या अपेक्षा से अधिक है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यात्रियों का आरोप है कि हर साल ऐसी भीड़ के बावजूद रेलवे प्रशासन पर्याप्त पूर्व योजना बनाने में विफल रहता है। कई यात्रियों ने बताया कि 16 घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी उन्हें ट्रेन में जगह नहीं मिल सकी, जिसके चलते उन्हें मजबूरन नियम तोड़कर अंदर जाना पड़ा।

फिलहाल प्रशासन ने अतिरिक्त व्यवस्था करने और भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास तेज कर दिए हैं, लेकिन हालात ने रेलवे की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूरत : गैस की कमी से बढ़ी परेशानी, प्रवासी मजदूर लौटने लगे वतन
सूरत।मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब सूरत शहर में भी दिखाई देने लगा है। कुकिंग गैस की सप्लाई प्रभावित होने से शहर में रहने वाले हजारों प्रवासी मजदूरों की रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल हो गई है। गैस सिलेंडर की कमी के कारण भोजन बनाना भी चुनौती बन गया है, जिसके चलते कई मजदूर अपने गृह राज्यों की ओर लौटने लगे हैं।

सूरत जैसे कॉस्मोपॉलिटन शहर की टेक्सटाइल, कंस्ट्रक्शन और अन्य उद्योगों की रीढ़ प्रवासी मजदूर माने जाते हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से आए हजारों मजदूर शहर की विभिन्न इकाइयों में काम करते हैं। लेकिन पिछले करीब पंद्रह दिनों से गैस की भारी कमी के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई है।

मजदूरों का कहना है कि सामान्य दिनों में करीब 1200 रुपये में मिलने वाला गैस सिलेंडर अब 2500 से 3000 रुपये तक देने के बाद भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहा है। सीमित आय होने के कारण इतनी महंगी गैस खरीदना उनके लिए संभव नहीं है। बढ़ती ब्लैक मार्केट कीमतों के बीच कई मजदूरों ने अपने गांव लौटना ही बेहतर समझा है।

पिछले दो दिनों से सूरत रेलवे स्टेशन और उधना रेलवे स्टेशन पर मजदूरों की भीड़ देखी जा रही है। सुबह 8 बजे चलने वाली उधना–दानापुर ट्रेन और सुबह 10:30 बजे की ताप्ती गंगा ट्रेन में बड़ी संख्या में मजदूर अपने गृह राज्यों के लिए रवाना हो रहे हैं। ट्रेनों में चढ़ने के लिए लंबी कतारें भी देखने को मिल रही हैं।

उद्योग जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो सूरत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री में कारीगरों की कमी का संकट खड़ा हो सकता है, जिससे उत्पादन और कारोबार पर भी असर पड़ने की आशंका है।

सूरत : होली पर रेलवे की विशेष तैयारी, उधना और सूरत स्टेशन से चलेंगी 20 स्पेशल ट्रेनें
सूरत। होली के महापर्व पर उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे (वेस्टर्न रेलवे) ने कमर कस ली है।

सूरत और उधना स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए 'दिवाली मॉडल' पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि हर यात्री सुरक्षित अपने परिवार के साथ त्योहार मना सके।

होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे के अंतर्गत सूरत और उधना स्टेशनों पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए विशेष इंतज़ाम किए हैं।

दो दिन में 20 ट्रेनें, पांच पूरी तरह जनरल

रेलवे विभाग के अनुसार, 28  फरवरी और 1 मार्च दो दिनों में कुल 20 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें छह से अधिक स्पेशल अनारक्षित (अनरिज़र्व्ड) ट्रेनें शामिल हैं। साथ ही पांच ट्रेनों के सभी कोच जनरल श्रेणी में परिवर्तित किए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

उधना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 को हाई-लेवल प्लेटफॉर्म में अपग्रेड किया गया है। यहां नए शेड, पर्याप्त लाइटिंग और पंखों की व्यवस्था की गई है।

गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म पर वॉटर कूलर लगाए गए हैं। यात्रियों के बैठने के लिए स्थायी होल्डिंग एरिया की क्षमता दोगुनी कर दी गई है। इसके अलावा, एक बड़ा अस्थायी टेंट एरिया भी बनाया गया है, जहां यात्री आराम कर सकेंगे। स्थायी और अस्थायी शौचालयों की भी अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

भीड़ नियंत्रण के लिए Railway Protection Force (RPF), Government Railway Police (GRP) और सिटी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। टिकट जांच और यात्री सुविधा के लिए अतिरिक्त कमर्शियल स्टाफ लगाया गया है।

हर 8 घंटे में एक वरिष्ठ अधिकारी स्टेशन पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। रेलवे प्रशासन ने भरोसा जताया है कि विशेष ट्रेनों और अतिरिक्त सुविधाओं के चलते यात्री सुरक्षित और समय पर अपने घर पहुंच सकेंगे।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे शांति और अनुशासन बनाए रखें तथा व्यवस्था में सहयोग करें, ताकि सभी लोग सुरक्षित तरीके से होली का त्योहार मना सकें।

सूरत : कवच सिस्टम से रुकेंगे ट्रेन हादसे, उधना–जलगांव रूट पर टेक्नोलॉजी लगाने को रेलवे की हरी झंडी
सूरत। ट्रेन हादसों को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए रेलवे लगातार आधुनिक तकनीक को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में रेलवे ने उधना–जलगांव के बीच 306 किलोमीटर लंबे तापी सेक्शन रूट पर कवच ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम लगाने को हरी झंडी दे दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद–मुंबई मेन रेलवे लाइन के बाद अब उधना–जलगांव रूट को कवच सिस्टम से लैस किया जाएगा। इस परियोजना से न सिर्फ ट्रेन दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी, बल्कि इस रूट से सफर करने वाले यात्रियों और आसपास के इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को भी सुरक्षा का बड़ा फायदा मिलेगा।

रेलवे के मुताबिक, उधना–जलगांव तापी सेक्शन पर कवच सिस्टम लगाने में करीब 109.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा, वेस्टर्न रेलवे के 436 लोकोमोटिव में जरूरी तकनीकी बदलाव और अपग्रेडेशन के लिए 373.82 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस तरह, रेल मंत्रालय के अम्ब्रेला वर्क प्लान 2024–25 के तहत इस पूरी योजना के लिए कुल 483.65 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।

कवच सिस्टम लागू होने के बाद उधना से चलने वाली या इस रूट से गुजरने वाली लगभग 60 मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर और MEMU ट्रेनों को सीधा फायदा होगा। योजना के तहत सभी 436 लोकोमोटिव को कवच सिस्टम के अनुरूप पूरी तरह कम्पैटिबल बनाया जा रहा है, जिससे ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

कवच एक स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन सेफ्टी सिस्टम है, जिसे भारतीय रेलवे ने विकसित किया है। यह सिस्टम ट्रेन ड्राइवर से होने वाली किसी भी मानवीय चूक की स्थिति में भी हादसों को रोकने में सक्षम है।

अगर ट्रेन सिग्नल तोड़ती है, तो कवच सिस्टम अपने आप ब्रेक लगा देता है। आमने-सामने से आने वाली ट्रेनों के बीच टक्कर की स्थिति में यह सिस्टम दुर्घटना को टाल देता है। तय सीमा से अधिक स्पीड होने पर भी यह ट्रेन को कंट्रोल कर सकता है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में रेलवे सेफ्टी सिस्टम को आधुनिक बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे भविष्य में रेल यात्रा और ज्यादा सुरक्षित हो सकेगी।

सूरत : उधना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 4 और 5 अगले 125 दिनों तक बंद
सूरत। उधना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 5 पर एयर कंकॉर्स (प्लेट डेक) निर्माण कार्य शुरू होने के कारण आज, सोमवार से दोनों प्लेटफॉर्म अगले 125 दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान इन प्लेटफॉर्म से चलने वाली सभी ट्रेनों को प्लेटफॉर्म संख्या 3 और 6 पर संचालित किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान विद्युत लाइनों, सिग्नलिंग व टेलीकॉम केबल्स को शिफ्ट करना, पुराने प्लेटफॉर्म शेड को हटाना, मलबा निकालना और आरसीसी कार्य शामिल हैं। इस अवधि में प्लेटफॉर्म 1, 2, 3 और 6 पूरी तरह चालू रहेंगे।

कई ट्रेनों का मार्ग बदला, कुछ ट्रेनें अब सूरत स्टेशन से चलेंगी

निर्माण कार्य का असर उधना से चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा। इनमें से कुछ ट्रेनों को सूरत रेलवे स्टेशन से संचालित किया जाएगा, जबकि कुछ को चलथान स्टेशन तक सीमित कर दिया गया है।

मार्ग बदलने और रद्द होने वाली ट्रेनें :

08471 / पुरी–उधना
➤ चलथान तक सीमित, चलथान–उधना के बीच सेवा 125 दिनों तक रद्द

05115-16 / छपरा–उधना
➤ अब सूरत स्टेशन से चलेगी, सूरत–उधना के बीच ट्रेन रद्द

04155-56 / उधना–सूबेदारगंज
➤ प्लेटफॉर्म 6 से रवाना होगी

09057-58 / उधना–मेगलुरु
➤ उधना की जगह सूरत स्टेशन से चलेगी और वहीं रुकेगी

09068 / उधना–जयनगर
➤ चलथान स्टेशन पर रोकी जाएगी, चलथान–उधना सेवा रद्द

05559-60 / रशूल–उधना
➤ सूरत स्टेशन से चलेगी, उधना–सूरत के बीच ट्रेन रद्द

रेल प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के अपडेटेड प्लेटफॉर्म की जानकारी अवश्य लेने की अपील की है।

सूरत : उधना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 4 और 5 अगले 100 दिनों के लिए बंद
सूरत। उधना रेलवे स्टेशन पर शुरू हुए आधुनिकीकरण कार्यों के चलते महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 को सोमवार, 17 नवंबर से लगभग 100 दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इन प्लेटफॉर्मों से संचालित होने वाली सभी ट्रेनों को अब प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर शिफ्ट किया जाएगा, जहाँ फिलहाल सुविधाएँ अधूरी हैं।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के तहत प्लेटफॉर्म 4 और 5 पर व्यापक निर्माण, सुरक्षा व्यवस्थाओं में सुधार और यात्री सुविधाओं के विस्तार का कार्य किया जा रहा है। इस कारण दोनों प्लेटफॉर्म लंबे समय के लिए संचालन से बाहर रहेंगे।

प्लेटफॉर्म 6 पर सुविधाओं की कमी है।  जबकि सभी ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 6 से ही संचालित होंगी, लेकिन इस प्लेटफॉर्म का फिनिशिंग कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है।

यात्रियों को निम्न समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पानी के नल उपलब्ध नहीं, शौचालयों का अभाव, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, सूरत की ओर पहुंच मार्ग पूरी तरह विकसित नहीं।

इन कमियों के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने और यात्रा के दौरान काफी असुविधा झेलनी पड़ सकती है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन यात्रियों को कुछ सप्ताह तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

सूरत : दीपावली और छठ महापर्व पर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़
सूरत। दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनज़र सूरत और उधना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड जाने वाली ट्रेनों में सफ़र करने वाले यात्रियों को घंटों तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है।

त्योहारी सीज़न के कारण स्टेशन परिसर यात्रियों से खचाखच भर गया है। इस दौरान यात्रियों की परेशानियाँ कम करने के लिए साकेत सहित कई स्वयंसेवी संस्थाएँ और सामाजिक संगठन सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

भाजपा सूरत के कार्यकर्ताओं ने भी बिहार उत्तरप्रदेश जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को पीने का पानी वितरित किया, जिससे यात्रियों को राहत मिली।

रेलवे प्रशासन ने भी सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की है, ताकि बढ़ती भीड़ के बावजूद यातायात सुचारू बना रहे।

पश्चिम रेलवे दिवाली और छठ के लिए 75 जोड़ी विशेष ट्रेन का संचालन कर रहा
सूरत, 19 अक्टूबर (भाषा) गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन पर पिछले कुछ दिनों से अभूतपूर्व भीड़ देखी जा रही है, क्योंकि इस शहर में काम करने वाले अधिकांश लोग दिवाली और छठ से पहले अपने गृहनगर जा रहे हैं। त्योहारों के दौरान आने वाली भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने कई विशेष टेन चलाई हैं।

पश्चिम रेलवे ने रविवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने त्योहारी सीजन के लिए लगभग 75 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियां अधिसूचित की हैं, जो यात्रियों को ले जाने के लिए 2,400 से अधिक चक्कर लगा रही हैं।

अधिकारियों के अनुसार पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे के जवान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आपसी समन्वय से काम कर रहे हैं। सूरत रेलवे स्टेशन पर लोगों को 1.5 किलोमीटर तक लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है।

पश्चिम रेलवे ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही हैं।’’

उन्होंने बताया कि उधना और सूरत से लगभग 40 जोड़ी त्योहार विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं।

पश्चिम रेलवे ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ रविवार को छह नियमित ट्रेन के अलावा, छह अनारक्षित विशेष ट्रेन सहित 15 विशेष ट्रेन चलाई जा रही हैं। इसके अलावा उधना से जयनगर के लिए तीन अनारक्षित विशेष ट्रेन भी अधिसूचित की गई हैं।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि शनिवार को सूरत/उधना से विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से 22,800 से अधिक यात्री रवाना हुए जबकि रविवार दोपहर तक सूरत या उधना से 20,000 से अधिक लोग ट्रेन में सवार हुए।

सूरत : दिवाली और छठ पूजा से पहले उधना स्टेशन पर भीड़, उत्तरप्रदेश बिहार के लिए हर रोज स्पेशल ट्रेनें
सूरत। दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। यात्रियों को सस्ती और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए उधना और वलसाड से अनारक्षित “पूजा स्पेशल ट्रेनें” शुरू की जा रही हैं। ये ट्रेनें 14 से 29 अक्टूबर तक हररोज उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न शहरों के लिए चलेंगी।

रेलवे के अनुसार, कुल तीन अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएँगी —

उधना-भागलपुर अनारक्षित स्पेशल (09081/09082) : 14 से 27 अक्टूबर तक प्रतिदिन चलेगी, उधना से सुबह 11:15 बजे प्रस्थान।

उधना-समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल (09091/09092) : 14 से 27 अक्टूबर तक प्रतिदिन चलेगी, उधना से रात 10:00 बजे प्रस्थान।

वलसाड-बरौनी अनारक्षित स्पेशल : यह ट्रेन भी इसी अवधि में चलाई जाएगी।

प्रत्येक ट्रेन में 20 कोच होंगे ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सके।

भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, रेलवे ने 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक उधना स्टेशन पर पार्सल बुकिंग और हैंडलिंग पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। यह रोक उधना से चलने वाली, वहाँ आने वाली और गुजरने वाली सभी ट्रेनों पर लागू होगी। हालांकि, लीज़ पर लिए गए पार्सल यातायात को इस निर्णय से छूट दी गई है।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल आवश्यक निजी सामान ही साथ रखें। स्टेशनों पर विशेष उद्घोषणाओं और नोटिसों के माध्यम से यात्रियों को सभी आवश्यक जानकारी समय-समय पर दी जाएगी।

सूरत : दिवाली, छठ पूजा और बिहार चुनाव के चलते उधना स्टेशन पर यात्रियों का सैलाब, एक किलोमीटर लंबी लाइन लगी
सूरत। दिवाली और छठ पूजा के साथ-साथ बिहार विधानसभा चुनाव के चलते सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अभूतपूर्व भीड़ उमड़ पड़ी। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल होने के कारण यात्रियों की एक किलोमीटर लंबी लाइन स्टेशन के बाहर लग गई।

सूरत देश के हीरा और कपड़ा उद्योग का प्रमुख केंद्र है, जहाँ लाखों प्रवासी मज़दूर कार्यरत हैं। त्योहारों और चुनाव के अवसर पर वे अपने परिवारों से मिलने के लिए घर लौट रहे हैं। रविवार सुबह से ही उधना स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। केवल सुबह से दोपहर तक चलने वाली चार ट्रेनों के लिए 6 हज़ार से अधिक यात्री स्टेशन पहुँच गए।

स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे पुलिस (GRP) के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं निगरानी में जुटे रहे। यात्रियों की आवाजाही पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से नज़र रखी जा रही थी। पुलिस ने भीड़ को होल्डिंग एरिया में रोके रखा और ट्रेन आने पर बैच के रूप में प्लेटफॉर्म तक पहुँचाया।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त और अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार भीड़ कई गुना अधिक है, इसलिए बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर विचार चल रहा है।

रेलवे और पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे शांति और अनुशासन बनाए रखें, स्टेशन पर भीड़ के दौरान किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। अधिकारियों का मानना है कि यह भीड़ आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहेगी, जब तक अधिकांश प्रवासी अपने गृह राज्य नहीं पहुँच जाते।