Vaibhav Suryavanshi - Loktej

सूर्यवंशी का ‘हल्ला-बोल’, राजस्थान टॉप -4 में
जयपुर, 20 मई (वेब वार्ता)। जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 64वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से मात दी। इससे पहले राजस्थान के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG ने RR के सामने 221 रन का विशाल टारगेट खड़ा कर दिया। राजस्थान के लिए मुश्किल दिख रहे इस लक्ष्य को वैभव सूर्यवंशी की घातक बल्लेबाजी ने आसान बना दिया और RR ने टारगेट को 5 गेंद व 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

वैभव सूर्यवंशी ने फिर से खेली तूफानी पारी
एक बार फिर से 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से सबको हैरान कर दिया। 221 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए इस खिलाड़ी ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूर्यवंशी ने मात्र 38 गेंदों में 93 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मुश्किल से दिख रहे इस मैच को राजस्थान रॉयल्स की झोली में डाल दिया। उनकी इस पारी में 7 चौके व 10 छक्के शामिल रहे।

सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 39 गेंद में 75 और फिर ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर महज 45 गेंद में 105 रन की साझेदारी की।

वैभव सूर्यवंशी के अलावा कप्तान यशस्वी जायसवाल ने 23 गेंदों में 43 रन बनाए। वहीं, ध्रुव जुरेल 38 गेंद में 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर नाबाद रहे। वहीं, इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने टीम को काफी निराश किया। यदि विकेट की बात करें तो आकाश महाराज सिंह और मोहसिन खान ने आरआर के 1-1 बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया।

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी
इस मुकाबले में लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 57 गेंदों में 11 चौको व 5 छक्कों की मदद से कुल 96 रन बनाए।

वहीं, पहले विकेट के लिए मार्श ने जोश इंग्लिश के साथ मिलकर 50 गेंदों में 109 रन की साझेदारी की। 9वें ओवर में 109 रन के स्कोर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स को जोश इंग्लिश के रूप में पहला झटका लगा।

जोश इंग्लिश में भी टीम के लिए अहम पारी खेली। उन्होंने 29 गेंदों में 7 चौके व 3 छक्कों की मदद से 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, निकोलस पूरन का बल्ला खामोश रहा। पूरन 11 गेंदों में सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हुए। यदि कप्तान ऋषभ पंत की बात करें तो उन्होंने 23 गेंदों पर 35 रन बनाए।

अब्दुल समद और आयुष बडोनी अपना खाता न खोल सके।
सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के ज्यादातर गेंदबाज महंगे साबित हुए। संदीप शर्मा 14.30, सुशांत मिश्रा 11.50, ब्रिजेश शर्मा 11 तो दासुन शनाका ने 10 की इकोनॉमी से रन खर्च किए। वहीं, विकेट की बात करें तो दासुन शनाका ने 2 और जोफ्रा आर्चर ने अंत में 1 विकेट अपने नाम किया।

टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री! BCCI ने किया ऐलान
मुंबई, 08 मई (वेब वार्ता)। टीम इंडिया जल्द ही भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक लंबी सीरीज खेलने वाली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी सीरीज को लेकर ऐलान भी कर दिया है।

हालांकि, सीरीज खेले जाने में अभी वक्त है लेकिन इससे पहले चर्चा तेज हो गई है कि शृंखला में भारत युवा खिलाड़ी और विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी मौका मिल सकता है।

पिछले एक साल में वैभव सूर्यवंशी का नाम काफी चर्चा में रहा है। आईपीएल 2026 में भी सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चल रहा है। उन्होंने इस साल राजस्थान रॉयल के लिए खेलते हुए 10 मैचों में 404 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप जीतने की रेस में बने हुए हैं। BCCI ने इंडिया अंडर-19, इंडिया ए और महिला टीमों के शेड्यूल की भी घोषणा की है।

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच सीरीज
BCCI ने ऐलान किया है कि सितंबर से लेकर अक्टूबर तक भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। ये टेस्ट मैच पांच की जगह चार दिन के होंगे।

BCCI की घोषणा के मुताबिक, सीरीज के दोनों टेस्ट मैच 22 सितंबर से 11 अक्टूबर तक पुडुच्चेरी में खेली जाएगी। इसमें पहले पहला अनधिकृत टेस्ट 22 से 25 सितंबर तक खेला जाएगा, जबकि दूसरा 29 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच होगा।

इसके अलावा भारत की अंडर-19 टीम राजकोट में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ तीन वन डे मैच खेलेगी। BCCI ने कहा कि ये मैच राजकोट और अहमदाबाद के मैदानों में खेले जाएंगे।

सीरीज 18 सितंबर से पांच अक्टूबर के बीच खेली जाएगी। कहा जा रहा है कि अंडर-19 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है।

जनवरी में खेली जाएगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
दिलचस्प बात ये है कि अगले साल जनवरी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज खेली जानी है। BCCI ने इसका शेड्यूल भी पहले ही जारी कर दिया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया की ए टीम भारत आएगी और यहां के मौसम और पिचों का जायजा लेगी।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अगले साल 21 जनवरी से शुरू होगा, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी। बता दें कि इससे पहले 2025 में भी ऑस्ट्रेलिया ए टीम ने भारत का दौरा ​किया था। उस समय कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया था जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के सामने अच्छा प्रदर्शन किया था।

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर आक्रामक जश्न मनाना काइल जैमीसन को पड़ा भारी
नई दिल्ली, 02 मई (वेब वार्ता)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांच के बीच दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन विवादों में घिर गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 1 मई को खेले गए मुकाबले में जैमीसन ने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड करने के बाद जरूरत से ज्यादा आक्रामक व्यवहार दिखाया।

आईपीएल द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, जैमीसन को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। यह नियम प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के प्रति अपमानजनक भाषा या उकसाने वाले हाव-भाव के उपयोग से संबंधित है। इस लापरवाही के लिए जैमीसन को एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है और सख्त चेतावनी जारी की गई है।

मैच के दौरान जब जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी को मात्र 4 रन पर आउट किया, तो उन्होंने युवा बल्लेबाज के चेहरे के पास जाकर जोर से ताली बजाई और उन्हें तीखे अंदाज में डगआउट की ओर जाने का इशारा किया।

15 वर्षीय वैभव इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और दो बार महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ चुके हैं, जिसके चलते उनका विकेट दिल्ली के लिए काफी अहम था।

हालांकि, सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने एक अनुभवी विदेशी गेंदबाज द्वारा एक किशोर खिलाड़ी के प्रति ऐसे ‘हद से ज्यादा’ व्यवहार की कड़ी आलोचना की। जैमीसन ने मैच रेफरी राजीव सेठ के समक्ष अपनी गलती स्वीकार कर ली है।

विवादों के बीच मैच के नतीजे की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को एक हाई- स्कोरिंग मुकाबले में हरा दिया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रियान पराग के शानदार 90 रनों की बदौलत 225/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने केएल राहुल (75 रन) और पथुम निसांका (62 रन) के बीच हुई 110 रनों की मजबूत ओपनिंग पार्टनरशिप के दम पर पांच गेंद शेष रहते ही जीत हासिल कर ली।

इस जीत के साथ ही दिल्ली ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, लेकिन जैमीसन पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

वैभव सूर्यवंशी के रूप में भारत को अगला सुपरस्टार मिल गया है: मोहम्मद कैफ
जयपुर, 26 अप्रैल (वेब वार्ता)। आईपीएल 2026 में किसी खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वो 15 साल के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं।

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए पारी की शुरुआत करने वाले इस खिलाड़ी ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ हुए मुकाबले में मात्र 36 गेंदों पर शतक लगा दिया। शतकीय पारी के बाद पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने वैभव की तारीफ की है।

कैफ ने जियो हॉटस्टार से कहा, “वैभव सूर्यवंशी पीढ़ी में एक बार मिलने वाला टैलेंट है। सिर्फ 15 साल की उम्र में, वह आईपीएल के सबसे अच्छे गेंदबाजों को भी आम दिखा रहे हैं।”

वैभव के साहसिक और निडर बल्लेबाजी पर कैफ ने कहा, “उसने प्रफुल्ल हिंगे की गेंदों पर लगातार चार छक्के मारे। पिछली बार हैदराबाद में हिंगे ने उसे आउट किया था, लेकिन यहां जयपुर में, सूर्यवंशी हिसाब बराबर करने के मिशन पर थे, और जबरदस्त तरीके से ऐसा किया।”

कैफ ने कहा, “इस टीनएजर ने पैट कमिंस जैसी टॉप-क्वालिटी बॉलिंग के सामने कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई। उसने पैट कमिंस की पहली ही बॉल पर जोरदार छक्का मारा। वह एक निडर, टैलेंटेड खिलाड़ी है जो आईपीएल में ऐसे छा रहा है जैसे गली क्रिकेट खेल रहा हो।”

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “दो सीजन में दो शतक, दोनों में 250 से ज्यादा का स्ट्राइक-रेट। इससे आपको वैभव की मानसिकता के बारे में सब कुछ पता चलता है। उसे गेंदबाज के नाम या मैच की स्थिति की कोई परवाह नहीं है। वह बस अटैक करता रहता है।”

कैफ ने आगे उन टेक्निकल खूबियों के बारे में बताया जो सूर्यवंशी को खास बनाती हैं। “वैभव एक ऐसे अनुभवी खिलाड़ी की तरह बल्लेबाजी करता है जिसने दस साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला हो।

उसकी शुरू में लेंथ पहचानने की काबिलियत, क्रीज पर उसका बैलेंस और उसकी रॉ पावर, ये सब वर्ल्ड-क्लास हैं। इतनी कम उम्र में यह एक असाधारण प्रतिभा है।

उन्होंने कहा, “अगर वह फिट रहता है, अपना फोकस बनाए रखता है, रनों के पीछे ऐसे ही जाता है तो भारतीय क्रिकेट को अगले 20 से 25 सालों के लिए अपना अगला सुपरस्टार मिल गया है।”

टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री तय, आयरलैंड दौरे पर कर सकते हैं ऐतिहासिक डेब्यू
नई दिल्ली, 14 अप्रैल (वेब वार्ता)। भारत के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति आईपीएल 2026 में उनके विस्फोटक प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें आगामी जून में होने वाले आयरलैंड दौरे के लिए सीनियर टीम में शामिल करने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

यदि वैभव इस दौरे पर पदार्पण करते हैं, तो वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 16 साल की उम्र में डेब्यू करने के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़कर भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन जाएंगे। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, चयनकर्ता राजस्थान रॉयल्स के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज को सीधे सीनियर टीम में परखना चाहते हैं।

वैभव सूर्यवंशी पहली बार तब चर्चा में आए थे जब आईपीएल 2025 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में शतक जड़कर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का लोहा मनवाया था।

इतना ही नहीं, अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के विरुद्ध 80 गेंदों में 175 रनों की अविश्वसनीय पारी ने उन्हें रातों-रात वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में ला दिया। उनकी इसी निरंतरता और प्रतिभा को देखते हुए आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने भी उन्हें कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने का हकदार बताया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की रणनीति स्पष्ट है कि आयरलैंड जैसी टीम के खिलाफ वैभव को मौका देकर उनके कौशल को अंतरराष्ट्रीय दबाव में आजमाया जाए।

चयनकर्ताओं का मानना है कि वैभव की बल्लेबाजी शैली आधुनिक टी20 क्रिकेट के अनुकूल है और उन्हें लंबा इंतजार कराने के बजाय अनुभव प्रदान करना टीम के भविष्य के लिए फायदेमंद होगा।

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वैभव का नाम शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है और यदि वे फिटनेस मानकों पर खरे उतरते हैं, तो आगामी सीरीज में वे नीली जर्सी में बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं।

आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का धमाका
मुंबई, 11 अप्रैल (वेब वार्ता)। राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ महज 26 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेलकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।

अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जड़ते हुए स्विंग के सुल्तान भुवनेश्वर कुमार और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जोश हेजलवुड के खिलाफ बेखौफ शॉट लगाए। वैभव की इस आक्रामक बल्लेबाजी और ध्रुव जुरेल की 81 रनों की सधी हुई पारी की बदौलत राजस्थान ने 202 रनों के विशाल लक्ष्य को मात्र 18 ओवरों में ही हासिल कर लिया।

इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भी वैभव ने जसप्रीत बुमराह जैसे दुनिया के नंबर वन गेंदबाज के एक ही ओवर में दो छक्के लगाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।

शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए वैभव सूर्यवंशी ने मैच के बाद अपनी सफलता का मूल मंत्र साझा किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें दुनिया के इतने बड़े गेंदबाजों का सामना करने में डर नहीं लगता, तो उन्होंने बड़ी सादगी से जवाब दिया, “सर, मैं गेंदबाज के नाम को नहीं बल्कि उसकी गेंद को खेलने की कोशिश करता हूं।”

वैभव ने बताया कि वह अपनी ताकत और अभ्यास पर भरोसा करते हैं। हालांकि उनके मन में यह रहता है कि सामने कौन सा गेंदबाज है, लेकिन क्रीज पर पहुँचते ही उनका पूरा ध्यान सिर्फ गेंद की दिशा और गति पर होता है, जिससे उन्हें निडर होकर खेलने में मदद मिलती है।

78 रनों की पारी खेलने के बावजूद आउट होने पर वैभव थोड़े निराश नजर आए, क्योंकि वे टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटना चाहते थे। अपनी इस परिपक्व सोच के पीछे उन्होंने अपने पिता और स्थानीय अभिभावक रोमी सर के मार्गदर्शन को श्रेय दिया।

वैभव ने कहा कि उनके कोच उन्हें हमेशा याद दिलाते हैं कि यह सफर बहुत लंबा है और उन्हें केवल अपने खेल और अनुशासन पर ध्यान देना चाहिए।

उनकी यह जिम्मेदारी भरी सोच दिखाती है कि क्यों वे आईपीएल के इस सीजन में सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरे हैं। राजस्थान की इस जीत ने अंक तालिका में उनकी स्थिति को और भी मजबूत कर दिया है।

पावरप्ले में गेम कंट्रोल करना ही था असली लक्ष्य: वैभव सूर्यवंशी
गुवाहाटी, 31 मार्च (वेब वार्ता)। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन किया।

महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले 15 वर्षीय वैभव ने अपनी 52 रनों की पारी के बाद जीत का मंत्र साझा किया। उन्होंने बताया कि टीम का मुख्य उद्देश्य पावरप्ले के दौरान खेल पर पूरी तरह नियंत्रण बनाना था।

वैभव के अनुसार, छोटे लक्ष्य का पीछा करते समय शुरुआती छह ओवरों का खेल बेहद निर्णायक होता है; यदि वहां बल्लेबाजी टीम हावी हो जाए, तो मैच का रुख पूरी तरह मुड़ जाता है।

मैच के बाद वैभव ने खुलासा किया कि शुरुआत में विकेट थोड़ा चिपचिपा महसूस हो रहा था, जिससे बल्लेबाजी चुनौतीपूर्ण लग रही थी। हालांकि, जैसे-जैसे गेंद पुरानी हुई, वह बल्ले पर बेहतर तरीके से आने लगी, जिससे बड़े शॉट्स खेलना आसान हो गया।

वैभव ने अपनी सफलता का श्रेय कोचों के भरोसे और अपने स्वाभाविक खेल को दिया। उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन ने उन्हें हालात के हिसाब से निडर होकर खेलने की पूरी आजादी दी थी, जिसका परिणाम मैदान पर उनकी आतिशी बल्लेबाजी के रूप में देखने को मिला।

बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने अपने जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल की भूमिका को भी जीत के लिए महत्वपूर्ण बताया। वैभव ने कहा कि जायसवाल हर गेंद के बाद उनसे संवाद कर रहे थे और उन्हें स्ट्राइक रोटेट करने के साथ-साथ बड़े शॉट्स खेलने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे।

गौरतलब है कि राजस्थान ने जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा की घातक गेंदबाजी की मदद से चेन्नई को 127 रनों पर समेट दिया था, जिसे राजस्थान ने वैभव और जायसवाल की साझेदारी के दम पर महज 12.1 ओवर में 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

सूर्यवंशी ने ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ पुरस्कार सहयोगी स्टाफ को समर्पित किया
हरारे, 07 फरवरी (वेब वार्ता)। युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप फाइनल में शानदार पारी खेलने के बाद मिला ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ पुरस्कार भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ को समर्पित किया।

सूर्यवंशी अंडर-19 विश्व कप में ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ दोनों पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने 80 गेंद में 175 रन की तूफानी पारी खेलकर बड़े मंच पर धमाल मचाया और भारत को इंग्लैंड पर 100 रन की जीत के साथ रिकॉर्ड छठा खिताब दिलाया।

पुरस्कार वितरण समारोह में सहयोगी स्टाफ के योगदान को सराहते हुए सूर्यवंशी ने कहा, ‘‘मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता, लेकिन पिछले सात-आठ महीनों से जिस तरह हम सभी ने कड़ी मेहनत की है और हमारे सहयोगी स्टाफ ने लंबे समय से हमारे साथ रहकर हमेशा यह सुनिश्चित किया कि हम ठीक रहें।

मैं यह पुरस्कार उन्हें समर्पित करना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले आठ से नौ महीनों से सहयोगी स्टाफ और टीम एक साथ काम कर रहे हैं। उसी तैयारी ने हमें आज इस मुकाम तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है।’’

चौदह वर्षीय सूर्यवंशी ने अंडर-19 क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी बनाया, उन्होंने यह उपलब्धि 71 गेंदों में हासिल की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की जवाब में 311 रन पर सिमट गई।

सूर्यवंशी और गनी की तूफानी बल्लेबाजी से बिहार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
रांची, 24 दिसंबर (भाषा) भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और कप्तान साकिबुल गनी की अगुवाई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से बिहार ने विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में छह विकेट पर 574 रन बनाए, जो लिस्ट ए में एक पारी में सर्वाधिक स्कोर का नया विश्व रिकॉर्ड है।

प्लेट ग्रुप के इस मैच में बिहार के बल्लेबाजों ने अरुणाचल प्रदेश के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गनी (40 गेंदों में 128 रन) ने महज 32 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो लिस्ट ए क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज शतक का नया रिकॉर्ड है।

इससे पहले सूर्यवंशी ने 84 गेंद पर 190 रन बनाए जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल हैं। उन्होंने केवल 36 गेंद पर अपना शतक पूरा किया।

विकेटकीपर आयुष लोहारुका ने भी 56 गेंदों में 116 रन बनाकर अपना योगदान दिया। बिहार ने अपनी पारी में 49 चौके और 38 छक्के लगाए।

सूर्यवंशी, गनी और लोहारुका के शतकों की बदौलत बिहार ने तमिलनाडु के लिस्ट ए में सर्वाधिक स्कोर के पिछले रिकार्ड को तोड़ दिया। तमिलनाडु में नवंबर 2022 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ही दो विकेट पर 506 रन बनाए थे।

लिस्ट ए में भारत की तरफ से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड इससे पहले पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह के नाम पर था, जिन्होंने 2024 में इसी टीम के खिलाफ 35 गेंदों में शतक बनाया था।

सूर्यवंशी ने यह कारनामा यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में मिली हार से केवल तीन दिन बाद किया।

गनी ने 10 चौके और 12 छक्के, जबकि लोहारुका ने 11 चौके और आठ छक्के लगाए।

इस प्रारूप में सबसे तेज शतक का विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर मैकगर्क (29 गेंद) के नाम पर दर्ज है। उन्होंने 2023-24 के सत्र में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए तस्मानिया के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था।

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (31 गेंद) के नाम पर है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहानिसबर्ग में यह कारनामा किया था।

सूर्यवंशी के नाम अब सबसे कम उम्र में लिस्ट ए शतक लगाने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

इस बीच विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में वापसी का जश्न अहमदाबाद में एलीट ग्रुप ए के एक मैच में झारखंड की तरफ से कर्नाटक के खिलाफ 33 गेंदों में शतक लगाकर मनाया।

किशन ने 39 गेंदों में सात चौकों और 14 छक्कों की मदद से 125 रन बनाए। उनकी इस पारी से झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 412 रन बनाए।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स : वैभव सूर्यवंशी दूसरा सबसे तेज टी20 शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
दोहा, 14 नवंबर (भाषा) वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ भारत ए के लिये सिर्फ 32 गेंदों में शतक जमाया और वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए ।

चौदह वर्ष के सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी ने 42 गेंद में 144 रन बनाये जिसमें 15 छक्के और 11 चौके शामिल थे । उन्होंने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बराबरी की जिन्होंने 2018 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ दिल्ली के लिये 32 गेंद में सैकड़ा जड़ा था ।

उनकी पारी के दम पर भारत ए ने 20 ओवर में चार विकेट पर 297 रन बनाये जिसमे कप्तान जितेश शर्मा के 32 गेंद में 83 रन शामिल हैं ।

किसी भारतीय बल्लेबाज के सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से अभिषेक शर्मा और गुजरात के उर्विल पटेल के नाम हैं । दोनों ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2024 . 25 में 28 गेंद में शतक लगाया था ।

पिछले साल आईपीएल में पदार्पण करने वाले सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिये 38 गेंद में 101 रन बनाये थे । उन्होंने 35 गेंदों में शतक जमाया था जो टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज शतक है ।

प्रधानमंत्री मोदी से मिले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी
पटना, 30 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शुक्रवार को बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने मुलाकात की जो हाल में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पटना हवाई अड्डे पर सूर्यवंशी के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं।

प्रधानमंत्री राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘‘पटना हवाई अड्डे पर युवा क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से भेंट हुई। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’

मार्च में 14 साल के हुए सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं।

पहली गेंद पर छक्का लगाना मेरे लिए सामान्य सी बात है: सूर्यवंशी
जयपुर, 29 अप्रैल (भाषा) क्रिकेट जगत उनके साहसी ‘स्ट्रोकप्ले’ का कायल हो गया है, लेकिन 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के लिए पहली गेंद पर छक्का लगाना एक सामान्य सी बात है क्योंकि परिस्थितियों का उन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है।

सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 11 छक्कों और सात चौकों की मदद से 101 रन की पारी खेलकर टी20 क्रिकेट में अब तक के सबसे कम उम्र के शतकवीर बनकर आईपीएल में धूम मचा दी।

यह आईपीएल में उनका केवल तीसरा मैच था। उन्होंने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ आईपीएल में अपना पहला मैच खेलते हुए 20 गेंद पर 34 रन बनाए थे और अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने पहली गेंद पर छक्का लगाया था।

सूर्यवंशी ने सोमवार रात यहां गुजरात टाइटंस पर जीत के बाद आईपीएलटी20 वेबसाइट से कहा, ‘‘यह मेरे लिए सामान्य बात थी। मैं भारत के लिए अंडर-19 और घरेलू स्तर पर भी खेला हूं, जहां मैंने पहली गेंद पर छक्के लगाए हैं। मुझ पर पहली 10 गेंदों को खेलने का दबाव नहीं था। मेरे दिमाग में स्पष्ट था कि अगर गेंद मेरी जद में आएगी, तो मैं उसे मारूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं था कि मैं सोच रहा था कि यह मेरा पहला मैच है। हां, एक अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज (मेरे सामने) था और मंच बड़ा था लेकिन मैंने केवल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित किया।’’

बिहार के समस्तीपुर के इस युवा खिलाड़ी का जन्म आईपीएल शुरू होने के ठीक तीन साल बाद हुआ था। सूर्यवंशी ने इस मुकाम तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाने वाले अपने पिता संजीव और मां आरती का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जो कुछ भी हूं अपने माता-पिता की वजह से हूं। मेरी मां मेरे अभ्यास कार्यक्रम के कारण रात 11 बजे सोती है और सुबह तीन बजे उठ जाती है। इस तरह से वह मुश्किल से तीन घंटे सोती हैं।’’

सूर्यवंशी ने कहा, ‘‘मेरे पिता ने मेरे लिए अपना काम छोड़ दिया। मेरा बड़ा भाई काम संभाल रहा है और घर बड़ी मुश्किल से चल रहा है। लेकिन पापा मेरा समर्थन कर रहे हैं। भगवान यह सुनिश्चित करते हैं कि जो लोग कड़ी मेहनत करते हैं वे कभी असफल न हों। जो परिणाम हम देख रहे हैं और जो सफलता मैं हासिल कर रहा हूं वह मेरे माता-पिता के कारण है।’’

यह 14 वर्षीय खिलाड़ी सुर्खियों में आने के बावजूद अपने खेल पर ध्यान केंद्रित रखना चाहता है और उनका लक्ष्य लंबे समय तक भारत की तरफ से खेलना है।

सूर्यवंशी ने कहा,,‘‘मैं भारत की तरफ से खेलना चाहता हूं और इसके लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी। मैं उस स्तर तक पहुंचने तक कड़ी मेहनत करना बंद नहीं कर सकता। मैं देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।’’