Jio Hotstar - Loktej

समाज की कुरीतियों को आईना दिखाती ‘चिरैया’, अंजना सिंह ने की जमकर तारीफ
मुंबई, 25 मार्च (वेब वार्ता)। अभिनेत्री दिव्या दत्ता अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखती हैं। वे ज्यादातर ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा होती हैं, जो समाज की कुरीतियों और गंभीर मुद्दों पर रोशनी डालती हैं। इसी कड़ी में वे आगामी सीरीज ‘चिरैया’ लेकर आ रही हैं, जो घरेलू अन्याय पर विशेष सवाल उठाती है।

‘चिरैया’ अब जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। छह एपिसोड वाली यह सीरीज हर किसी के दिल को छू रही है और सोचने पर मजबूर कर रही है। इसी कड़ी में अभिनेत्री अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम के जरिए सीरीज की जमकर तारीफ की।

उन्होंने सीरीज का महत्वपूर्ण सीन स्टोरीज सेक्शन पर शेयर किया और लिखा, “यह सीरीज सीधे उस जगह को छूती है जहां दर्द होता है, पितृसत्तात्मक मानसिकता के मूल को।”

सीरीज के जरिए निर्देशक शशांत शाह ने घरेलू अन्याय और वैवाहिक संबंधों में सहमति जैसे संवेदनशील विषयों पर सवाल उठाया है कि क्या शादी करने से जीवनभर की सहमति मिल जाती है।

इसके साथ ही, उन्होंने सीरीज के जरिए उन कुरीतियों पर सोचने पर मजबूर किया है, जो सालो से प्रथा के तौर पर समाज में चली आ रही हैं, जिन पर आजतक किसी ने सवाल नहीं किया।

‘चिरैया’ की कहानी एक ऐसी महिला के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी के बाद भी अपने अधिकारों और सहमति के मुद्दे पर आवाज उठाती है। यह सीरीज सीधे-सीधे पूछती है, क्या शादी करने भर से जीवनभर की सहमति मिल जाती है? क्या पति को जबरदस्ती करने का हक है?

शुशांत शाह द्वारा निर्देशित सीरीज में दिव्या दत्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जो कुरीति पर सवाल उठाने के साथ साथ अपनों से ही लड़ती दिखेंगी।

वहीं, इसमें संजय मिश्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा सिद्धार्थ शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, फैसल राशिद, टीनू आनंद और सरिता जोशी जैसे कलाकार भी इसमें शामिल हैं। यह सीरीज एसवीएफ एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई गई है और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

‘चिरैया’ सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि समाज को आईना दिखाती है। यह बताती है कि विवाह सहमति का लाइसेंस नहीं है। सीरीज कानूनी पहलुओं की कमी को भी उजागर करती है, जहां मैरिटल रेप अभी भी पूरी तरह अपराध नहीं माना जाता।

भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप सेमीफाइनल ने वैश्विक डिजिटल दर्शक संख्या का रिकॉर्ड तोड़ा : आईसीसी
अहमदाबाद, 06 मार्च (वेब वार्ता)। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल ने डिजिटल खेल दर्शक संख्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और जियो हॉटस्टार पर 65 . 2 मिलियन दर्शकों की चरम समवर्तीता ( पीक कॉनकरेंसी) दर्ज की गई ।

आईसीसी ने यह जानकारी दी । भारत ने इंग्लैंड को करीबी मुकाबले में सात रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई ।

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने एक्स पर लिखा ,‘‘ आईसीसी टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल ने डिजिटल दर्शक संख्या का विश्व रिकॉर्ड बनाया है ।

भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीमों के बीच इस मैच में जियो हॉटस्टार पर 65 . 2 मिलियन दर्शकों की चरम समवर्तीता दर्ज की गई जो दुनिया भर में किसी लाइव खेल आयोजन के लिये रिकॉर्ड है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह भारतीय प्रशंसकों को एकत्र करने के लिये बड़े वैश्विक क्रिकेट की अतुलनीय क्षमता के साथ आईसीसी में मेरी टीम और हमारे साझेदार जियो स्टार की बड़े पैमाने पर प्रशंसकों को जोड़ने की काबिलियत को भी दिखाता है ।’’

13 जून से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी फिल्म केसरी चैप्टर 2
मुंबई, 11 जून (वेब वार्ता)। धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया कलेक्टिव द्वारा निर्मित और करण सिंह त्यागी निर्देशित फिल्म केसरी चैप्टर 2 13 जून से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे जैसे सितारों से सजी फिल्म केसरी चैप्टर 2, 13 जून से जियोहॉटस्टार पर विशेष रूप से स्ट्रीम होगी। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया कलेक्टिव में हीरू यश जौहर, अरुणा भाटिया, करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी द्वारा निर्मित यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

इस फिल्म की कहानी वकील सी शंकरन नायर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्‍होंने ताकतवर ब्रिटिश साम्राज्य को अदालत में घसीटा था। वह इस सच्चाई को उजागर करना चाहते थे कि यह हत्‍याकांड एक जानबूझकर किया गया नरसंहार था।

इस फिल्म में अक्षय कुमार ने सी.शंकरण का किरदार निभाया है, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ता है। वहीं, आर माधवन वकील नेविल मैककिनले की भूमिका में हैं जबकि अनन्या पांडे ने वकील दिलरीत गिल का किरदार निभाया है।

अक्षय कुमार ने कहा, केसरी चैप्टर 2 एक असाधारण व्यक्ति की कहानी है, जिसने इतिहास के सबसे काले क्षणों में से एक के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सब कुछ जोखिम में डालते हुए एक साम्राज्य के खिलाफ खड़ा होना चुना। सी. शंकरन नायर का किरदार निभाना एक बेहद विनम्र अनुभव था, यह याद दिलाता है कि कैसे साहस और दृढ़ विश्वास सबसे शक्तिशाली शक्तियों को भी हिला सकते हैं।

यह फिल्म सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है। यह सच्चाई, प्रतिरोध और भारत की भावना को श्रद्धांजलि है। मुझे गर्व है कि सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन के बाद, यह शक्तिशाली कहानी अब और भी अधिक दर्शकों तक पहुँचेगी क्योंकि यह 13 जून से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। आर. माधवन ने कहा, केसरी चैप्टर 2 सिर्फ एक फिल्म से कहीं अधिक है। मैं दर्शकों को 13 जून से जियोहॉटस्टार पर इस कोर्टरूम को देखने के लिए उत्साहित हूं।

क्रिमिनल जस्टिस 4 की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत, जियोहॉटस्टार पर बनी अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग
मुंबई, 04 जून (वेब वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की कोर्टरूम ड्रामा सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस: अ फैमिली मैटर’ ने ओटीटी इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया है और (ऑरमैक्स के अनुसार) पहले ही दिन 84 लाख व्यूज़ के साथ हिंदी ओरिजिनल कैटेगरी में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की है।

जियोहॉटस्टार पर रिलीज़ के कुछ ही घंटों में यह शो किसी भी हिंदी स्पेशल के लिए सबसे ज़्यादा देखे जाने वाला कंटेंट बन गया और इसे एक सांस्कृतिक और डिजिटल घटना के रूप में पहचान मिली।

बीबीसी स्टूडियोज़ इंडिया के सहयोग से अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित यह सीरीज 29 मई को तीन एपिसोड के साथ शुरू हुई थी। अब हर हफ्ते एक नया एपिसोड रिलीज़ किया जा रहा है। यह शो अपनी भावनात्मक कहानी, गहराई से गढ़े गए किरदारों और दमदार अभिनय के चलते देशभर के दर्शकों के दिलों से जुड़ गया है।

इस सीजन में पंकज त्रिपाठी ने एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार माधव मिश्रा के रूप में वापसी की है। उनके साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, आशा नेगी, खुशबू अत्रे, बरखा सिंह, मीता वशिष्ठ और श्वेता बसु प्रसाद जैसे अनुभवी कलाकार भी शामिल हैं।

अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर समीर नायर ने कहा, क्रिमिनल जस्टिस" हिंदी स्ट्रीमिंग की सबसे लंबे समय तक चलने वाली और पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइज़ी है।

यह भरोसे, बड़े स्केल और लगातार बेहतर कहानी कहने की बुनियाद पर टिकी है। सीजन 4 की रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत हमारे लिए गर्व का मौका है। हम जियोहॉटस्टार और बीबीसी स्टूडियोज़ इंडिया जैसे अपने सहयोगियों के आभारी हैं, जिनके साथ हम लगातार इस फ्रेंचाइज़ी को आगे बढ़ा रहे हैं।

अपने किरदार को लेकर पंकज त्रिपाठी ने कहा, “माधव मिश्रा का किरदार निभाना हमेशा मेरे लिए एक भावनात्मक सफर रहा है। यह मेरे दिल के बहुत करीब है। जब मैं दर्शकों को इस किरदार से जुड़ते हुए देखता हूं, तो बहुत संतोष मिलता है।

उनकी प्रतिक्रियाएं मुझे इस किरदार को और सच्चाई और समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रेरित करती हैं। मैं सभी दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए दिल से आभारी हूं।

जियो का क्रिकेट ऑफर - जियोहॉटस्टार पर देखिए मुफ्त में आईपीएल
मौजूदा और नए जियो सिम उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष ऑफर

टीवी/मोबाइल पर 4K में 90-दिन का मुफ़्त जियोहॉटस्टार

50-दिन के लिए मुफ़्त जियोफ़ाइबर/एयरफ़ाइबर ट्रायल कनेक्शन

मुंबई, 17 मार्च 2025 – क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, जियो अपने मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए एक विशेष ऑफ़र लेकर आया है। 299 रुपये या अधिक के प्लान वाला नया जियो सिम कनेक्शन लेने पर या फिर कम से कम 299 रुपये का रिचार्ज कराने पर जियो ग्राहक, जियोहॉटस्टार पर मुफ्त में आईपीएल क्रिकेट सीजन का मजा ले सकते हैं।

इस अनलिमिटेड क्रिकेट ऑफ़र में ग्राहकों को टीवी/मोबाइल पर 90-दिन का मुफ़्त जियोहॉटस्टार सब्स्क्रिप्शन मिलेगा और वो भी 4K क्वालिटी में। यानी ग्राहक 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल क्रिकेट सीजन का मुफ्त में आनंद उठा सकेंगे। जियो हॉटस्टार पैक 22 मार्च 2025 यानी आईपीएल क्रिकेट सीज़न के शुरुआती मैच के दिन से 90 दिनों की अवधि के लिए वैद्य होगा।

इसके साथ ही जियो घरों के लिए जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर का मुफ्त ट्रायल कनेक्शन भी देगी। अल्ट्रा-फ़ास्ट इंटरनेट का मुफ़्त ट्रायल कनेक्शन 50 दिनो तक फ्री रहेगा। ग्राहक 4K में क्रिकेट देखने के बेहतरीन अनुभव के साथ शानदार होम एंटरटेनमेंट का लाभ भी उठा सकेंगे। जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर के मुफ्त ट्रायल कनेक्शन के साथ 800+ TV चैनल, 11+ OTT ऐप, अनलिमिटेड WIFI भी मिलेगा।

ऑफ़र का फायदा 17 मार्च से 31 मार्च 2025 के बीच उठाया जा सकता है। ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए मौजूदा जियो सिम उपयोगकर्ता को कम से कम 299 रुपये वाला रिचार्ज कराना होगा। वहीं नए जियो सिम ग्राहकों को भी 299 रुपये या उससे ज़्यादा के प्लान वाला नया जियो सिम लेना होगा। जिन ग्राहकों ने 17 मार्च से पहले रिचार्ज करा लिया है, वे भी 100 रुपये का ऐड-ऑन पैक लेकर ऑफर का लाभ ले सकेंगे

जियो हॉटस्टार ने चैंपियंस ट्रॉफी में दर्शकों की संख्या का नया रिकॉर्ड बनाया
नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) जियो हॉटस्टार ने हाल ही में आयोजित हुई आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान 540 करोड़ से अधिक बार देखे जाने का रिकॉर्ड बनाया।

जियो हॉटस्टार के दर्शकों ने लगभग 11,000 करोड़ मिनट तक चैंपियंस ट्राफी देखने को रिकॉर्ड बनाया।

जियो हॉटस्टार के डिजिटल सीईओ किरण मणि ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा, ''आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की यात्रा कैसी रही! 540 करोड़ से अधिक बार देखा गया, 11,000 करोड़ मिनट तक देखा गया और एक वक्त में अधिकतम 6.12 करोड़ लोगों ने देखा। ये आंकड़े भारत में डिजिटल स्ट्रीमिंग के पैमाने, जुनून और वृद्धि की शक्तिशाली कहानी बताते हैं।''

चैंपियंस ट्राफी के फाइनल मैच को जियो हॉटस्टार पर 124.2 करोड़ बार देखा गया। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

इस मैच ने 6.12 करोड़ दर्शकों के साथ एक नया रिकॉर्ड भी बनाया, जो लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग में ऑनलाइन मंच के प्रभुत्व को दर्शाता है। इससे पहले 5.9 करोड़ का रिकॉर्ड डिज्नी हॉटस्टार ने 2023 क्रिकेट विश्व कप फाइनल के दौरान बनाया था।

सोनू सूद की फिल्म फ़तेह जियो हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम
मुंबई, 08 मार्च (वेब वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद निर्देशित पहली फिल्म ‘फतेह’ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। फिल्म फतेह एक्शन से भरपूर थ्रिलर साइबरक्राइम की खतरनाक दुनिया को उजागर करती है।

इस फिल्म में सोनू सूद मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, जैकलीन फर्नांडीज और विजय राज ने भी अहम किरदार निभाया है।इस फिल्‍म का निर्देशन सोनू सूद ने किया है और इसे शक्ति सागर प्रोडक्‍शंस एवं ज़ी स्‍टूडियोज के बैनर तले सोनाली सूद और उमेश केआर बंसल ने बनाया है।

सोनू सूद ने कहा, फतेह में काम करना और निर्देशन करना मेरे लिए एक अनोखा अनुभव रहा। यह एक चुनौती भी थी और रोमांच भी। मुझे हमेशा से एक्शन पसंद रहा है और यह देखकर खुशी होती है कि मेरे प्रशंसकों को भी उतना ही मजा आता है।

इस फिल्म के जरिए हमने एक्शन को नए स्तर पर ले जाने की कोशिश की है। फतेह सिर्फ साइबरक्राइम के बारे में नहीं है, बल्कि यह जोश, जुनून और न्याय की लड़ाई की कहानी है। अभिनय और निर्देशन दोनों के बीच संतुलन बनाए रखना एक सीखने वाला अनुभव था। लेकिन मेरी पूरी टीम की मेहनत ने इसे आसान बना दिया। मैं उत्साहित हूं कि अब दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर देख पाएंगे और हमारी मेहनत को महसूस करेंगे।

फिल्म फतेह में खुशी शर्मा का अहम किरदार निभाने वाली जैकलीन फर्नांडीज ने कहा, फतेह में काम करना मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा। आज साइबरक्राइम पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा है और इस पर जागरूकता बढ़ाने की ज़रूरत है।

सोनू सूद एक सच्चे कलाकार और बेहतरीन निर्देशक हैं। उन्होंने एक मजबूत टीम बनाई, जिसने इस फिल्म को असली रूप दिया। इसकी कहानी, एक्शन और जज़्बात दर्शकों को बेहद पसंद आएंगे। मैं दर्शकों के जियोहॉटस्टार पर इस फिल्म को देखने और हमारे इस सफर का हिस्सा बनने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।

भारत में ‘जियो हॉटस्टार’ पर होगा आस्कर पुरस्कार का सीधा प्रसारण
नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) भारत में ओटीटी मंच ‘जियो हॉटस्टार’ पर अकादमी पुरस्कार समारोह के 97वें संस्करण का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

लॉस एंजिलिस में ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में तीन मार्च को आस्कर पुरस्कार समारोह का आगाज होगा और स्टार मूवीज पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘देश भर के दर्शक मनोरंजन जगत की सबसे प्रतिष्ठित रात को वास्तविक समय में देख सकते हैं, जिसमें वैश्विक सिनेमा की बेहतरीन उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा। समारोह का सीधा प्रसारण जियो हॉटस्टार पर भी उपलब्ध रहेगा।’’

कॉमेडियन, लेखक और पूर्व ‘लेट-नाइट होस्ट’ कॉनन ओ'ब्रायन 97वें अकादमी पुरस्कार की मेजबानी करेंगे।

भारत-पाक चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले को जियो हॉटस्टार पर 60.2 करोड़ दर्शकों ने देखा
नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को दुबई में आयोजित भारत-पाकिस्तान मैच को ‘जियो हॉटस्टार’ पर रिकॉर्ड 60.2 करोड़ दर्शकों ने देखा।

जियो हॉटस्टार पूर्ववर्ती जियोसिनेमा और डिज्नी हॉटस्टार के विलय से बना है। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान दर्शकों की सबसे अधिक संख्या एक समय 60.2 करोड़ तक पहुंच गयी जब विराट कोहली ने 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विजयी रन बनाए।

कोहली ने अपना 51वां शतक पूरा किया।

जब मैच का पहला ओवर मोहम्मद शमी ने फेंका तो दर्शकों की संख्या 6.8 करोड़ हो गई और मैच के दौरान बढ़ती रही।

पाकिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में दर्शकों की संख्या 32.1 करोड़ तक पहुंच गई।

जब भारत ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया तो दर्शकों की संख्या बढ़कर 33.8 करोड़ हो गई और काफी समय तक 36.2 करोड़ पर स्थिर रही, फिर जब भारत जीत की ओर बढ़ा तो यह संख्या बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।