Tesla - Loktej

टेस्ला दिल्ली में 11 अगस्त को खोलेगी शोरूम
नई दिल्ली, 09 अगस्त (वेब वार्ता)। एलन मस्क के नेतृत्व वाली इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने 11 अगस्त को दिल्ली में शोरूम खोलने का ऐलान किया है। पिछले महीने कंपनी ने मुंबई के बीकेसी में भारत में अपना पहला शोरूम खोला था।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर टेस्ला इंडिया ने पोस्ट में कहा, "दिल्ली आ रहे हैं कृपया जुड़े रहे।" नया टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर राष्ट्रीय राजधानी में एयरोसिटी के अपस्केल वर्ल्डमार्क 3 कॉम्प्लेक्स में खुलेगा, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के ग्राहकों की सेवाएं देगा।

बीते महीने अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन दिग्गज ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में देश मंन अपना पहला शोरूम खोला था और अपनी इलेक्ट्रिक मिडसाइज एसयूवी, टेस्ला मॉडल वाई को लगभग 60 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। टेस्ला मॉडल वाई की डिलीवरी इस साल की तीसरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।

मुंबई में हुए इस हाई-प्रोफाइल लॉन्च में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए, जिन्होंने राज्य में टेस्ला के प्रवेश की प्रशंसा की और कंपनी को वहां अनुसंधान एवं विकास और मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया।

टेस्ला मॉडल वाई दो संस्करणों में उपलब्ध है: पहला वर्जन स्टैंडर्ड रियर-व्हील ड्राइव है जिसमें 60 केडब्ल्यूएच की बैटरी दी गई है जिसकी प्रमाणित रेंज 500 किलोमीटर है, और दूसरा वर्जन लंबी दूरी का रियर-व्हील ड्राइव है, जिसमें 75 केडब्ल्यूएच की बैटरी दी गई है। इसे एक बार चार्ज करने पर 622 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकती है।

कंपनी ने कहा है कि मुंबई, पुणे, दिल्ली और गुरुग्राम के खरीदारों को डिलीवरी में प्राथमिकता दी जाएगी, जहां वाहनों को फ्लैट-बेड ट्रकों पर सीधे ग्राहकों के घरों तक पहुंचाया जाएगा। कंपनी ने अपनी वेबसाइट को भी अपडेट किया है जिससे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वाहन पंजीकरण की सुविधा मिल सके, जिससे शुरुआती लॉन्च शहरों से आगे भी पहुंच का विस्तार हो सके।

टेस्ला ने अपने पूर्ण सेल्फ-ड्राइविंग (एफएसडी) फीचर को 6 लाख रुपए में एक वैकल्पिक अतिरिक्त के रूप में सूचीबद्ध किया है, लेकिन भारत में यह एडवांस टेक्नोलॉजी बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।

टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने सैमसंग चेयरमैन से चिप डील पर की चर्चा
सियोल, 30 जुलाई (वेब वार्ता)। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ हाल ही में हुई बड़ी चिप सप्लाई डील को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सैमसंग के चेयरमैन ली जाए-योंग और उनकी सीनियर टीम के साथ वीडियो कॉल के जरिए इस डील के सभी अहम पहलुओं पर चर्चा हुई।

योनहाप समाचार की रिपोर्ट के मुताबिक, यह डील 22.8 ट्रिलियन वॉन यानी करीब 16.5 अरब अमेरिकी डॉलर की है, जिसे सैमसंग ने एक अज्ञात ग्राहक के साथ साइन किया था। अब एलन मस्क ने साफ कर दिया है कि इस अनुबंध के पीछे टेस्ला की साझीदार थी।

एलन मस्क ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए दी। जब एक यूजर ने कहा, “सैमसंग को शायद समझ नहीं आया कि उन्होंने किस चीज पर साइन किया है,” तब मस्क ने जवाब दिया, “उन्हें पता है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने सैमसंग के चेयरमैन और सीनियर लीडरशिप के साथ वीडियो कॉल की, जिसमें यह समझाया कि एक सच्ची साझेदारी कैसी होनी चाहिए। हम दोनों कंपनियों की ताकतों का इस्तेमाल कर बेहतरीन परिणाम हासिल करेंगे।”

जब एक अन्य यूजर ने कहा कि चिप निर्माण के मामले में सैमसंग टीएसएमसी से पीछे है, तो मस्क ने सैमसंग का बचाव करते हुए कहा, “टीएसएमसी और सैमसंग दोनों ही बेहतरीन कंपनियां हैं। इनके साथ काम करना हमारे लिए गर्व की बात है।”

इस डील के तहत सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अमेरिका के टेक्सास में अपने नए सेमीकंडक्टर प्लांट में टेस्ला की अगली पीढ़ी की एआई6 चिप का निर्माण करेगा। मस्क ने कहा, “इस डील का रणनीतिक महत्व बहुत ज्यादा है, इसे कम करके नहीं आंका जा सकता।”

वहीं, सैमसंग के चेयरमैन ली जाए-योंग मंगलवार को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी रवाना हुए हैं। माना जा रहा है कि वे अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच चल रही व्यापारिक बातचीत और टैरिफ से जुड़े मामलों को लेकर चर्चा करेंगे। हालांकि उन्होंने अपनी यात्रा का उद्देश्य सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं किया है।

सैमसंग की यह डील कंपनी की कुल वार्षिक आय (300.9 ट्रिलियन वॉन) का करीब 7.6 प्रतिशत है। यह सैमसंग द्वारा अब तक हासिल किया गया सबसे बड़ा चिप ऑर्डर है।

टेस्ला इन चिप्स का उपयोग अपनी फुल सेल्फ ड्राइविंग (एफएसडी) तकनीक को और बेहतर बनाने के लिए कर रही है। इसके लिए कंपनी एआई4, एआई5 और अब एआई6 चिप्स पर काम कर रही है।

टेस्ला ने भारत में रखा कदम, मुंबई में खोला अपना पहला शोरूम
मुंबई, 15 जुलाई (वेब वार्ता)। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्‍क की इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता कंपनी टेस्ला ने मंगलवार को अपना पहला शोरूम मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में खोल दिया। इस शोरूम को 'एक्सपीरियंस सेंटर' कहा जा रहा है।

टेस्‍ला की वाई मॉडल कार अब भारत में बिकेगी। कंपनी ने कार की शुरुआती कीमत 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) रखी है, जो अमेरिका की तुलना में 28 लाख रुपये ज्यादा है।

उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र चाहता है कि टेस्ला, भारत में अपने अनुसंधान एवं विकास तथा विनिर्माण संयंत्र स्थापित करे। उन्‍होंने कहा कि टेस्ला ने सही राज्य और सही शहर में कदम रखा है, क्योंकि कई वर्षों से जिसका इंतजार हम कर रहे थे, वो कार आज टेस्ला ने मुंबई से लॉन्च की है।

भारतीय बाजार में उन्होंने मुंबई से अपनी शुरूआत करने की घोषणा की है। टेस्ला मुंबई में एक्स्पीरियंस सेंटर के साथ-साथ डिलीवरी की व्यवस्था, लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था और सर्विसिंग की व्यवस्था ला रहा है। टेस्ला ने महाराष्ट्र और मुंबई को चुना, क्योंकि आज इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में महाराष्ट्र लीडर बन चुका है। मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में टेस्ला का पूरा इको-सिस्टम महाराष्ट्र में देखने को मिलेगा।

इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता कंपनी टेस्ला ने शहर के मध्य बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में 4,000 वर्ग फुट में 'एक्सपीरियंस सेंटर' खोला है। हालांकि, अभी कार की डिलीवरी की टाइमलाइन या टेस्ट ड्राइव के विकल्प उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। टेस्ला के इस कदम को देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते बाजार की दिशा में बड़ा संकेत माना जा रहा है।

इलेक्ट्रिक कार टेस्ला का मॉडल वाई के दो वेरिएंट्स भारत में उपलब्ध हैं। इन दोनों की टॉप स्पीड 201 किमी प्रति घंटा है। इसमें मॉडल वाई रियर व्हील ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) की कीमत 59.89 लाख रुपये और मॉडल वाई लॉन्ग रेंज (आरडब्ल्यूडी) की कीमत 67.89 लाख रुपये है। इन कीमतों में जीएसटी भी शामिल है। इनकी ऑन रोड कीमतें 61.07 लाख रुपये (मॉडल वाई आरडब्ल्यूडी) और 69.15 लाख रुपये लॉन्ग रेंज आरडब्ल्यूडी तक है, जिसमें रोड टैक्स, फास्‍ट टैग और अन्य शुल्क शामिल हैं।

टेस्ला की लोकप्रिय कार मॉडल वाय हो सकता है आकर्षक विकल्प
नई दिल्ली, 15 मार्च (वेब वार्ता)। आजकल टेस्ला की भारत में एंट्री सबसे चर्चित विषयों में से एक है। टेस्ला की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक मॉडल वाय भारतीय ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प हो सकता है।

ह एक लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो एक बार चार्ज होने पर 531 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इसका परफॉर्मेंस वेरिएंट महज 3.5 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इसका विशाल केबिन, अडवांस ऑटो पायलट सिस्टम और टेस्ला के सुपरचार्जर नेटवर्क तक पहुंच इसे खास बनाते हैं। फोर्ड की मस्टैंग मच-ई भी भारतीय बाजार के लिए उपयुक्त हो सकती है।

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 70 केडब्ल्यूएच से 91 केडब्ल्यूएच तक के बैटरी विकल्प उपलब्ध हैं, जो 502 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान कर सकते हैं। इसका जीटी परफॉर्मेंस एडिशन 480 एचपी की दमदार पावर के साथ आता है और महज 3.5 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। टेस्ला का साइबरट्रक भी एक अनोखा और भविष्यवादी डिजाइन वाला वाहन है, जिसकी रेंज 547 किलोमीटर तक हो सकती है।

इसका साइबरबीस्ट वेरिएंट 845 एचपी की पावर जनरेट करता है और सिर्फ 2.6 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति पकड़ सकता है। इन इलेक्ट्रिक गाड़ियों की भारत में एंट्री ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकती है। बता दें कि दुनिया तेजी से क्लीन मोबिलिटी की ओर बढ़ रही है और हर साल कई नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां बाजार में उतर रही हैं। हालांकि, भारत का ऑटोमोबाइल बाजार अन्य देशों से काफी अलग है, क्योंकि यहां ग्राहक कीमत को प्राथमिकता देते हैं।

अगर मस्क भारत में टेस्ला की फैक्टरी शुरू करते हैं तो यह अमेरिका के प्रति अन्याय होगा: ट्रंप
वाशिंगटन, 20 फरवरी (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर एलन मस्क की टेस्ला कंपनी भारत के शुल्क से बचने के लिए वहां फैक्टरी का निर्माण करती है, तो यह अमेरिका के प्रति अन्याय होगा।

ट्रंप की यह टिप्पणी शुल्क में उल्लेखनीय वृद्धि करने के उनके बयानों के बीच आई है।

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में 13 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक से कुछ घंटे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की थी।

हाल में ‘फॉक्स न्यूज’ के सीन हैनिटी के साथ साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि उनकी बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि भारत दुनिया में सबसे अधिक शुल्क वसूलता है।

ट्रंप ने कहा कि मस्क के लिए भारत में कार बेचना ‘‘असंभव’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया का हर देश हमारा फायदा उठाता है और वे शुल्क लगाकर ऐसा करते हैं... उदाहरण के लिए भारत में व्यावहारिक रूप से कार बेच पाना असंभव है।’’

ट्रंप ने साक्षात्कार में कहा, ‘‘अगर वह (मस्क) भारत में फैक्टरी बनाते हैं तो ठीक है, लेकिन यह हमारे साथ अन्याय होगा। यह बहुत अनुचित है।’’

सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) के प्रमुख मस्क भी इस साक्षात्कार के दौरान मौजूद थे।

कुछ दिन पहले इलेक्ट्रिक कार निर्माता ‘टेस्ला’ ने भारत में विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली थी, जिसमें ‘बिजनेस ऑपरेशन एनालिस्ट’ और ‘कस्टमर सपोर्ट स्पेशलिस्ट’ शामिल हैं।

इस कदम को कंपनी के देश में प्रवेश के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

कंपनी की वेबसाइट पर प्रकाशित नौकरी के भर्ती आवेदन के अनुसार, ये पद ‘मुंबई उपनगरीय’ क्षेत्र के लिए हैं।

साक्षात्कार के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मोदी के साथ शुल्क के मुद्दे पर चर्चा की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा... आपको यह करना होगा। हम आपके साथ बहुत निष्पक्ष रहेंगे।’’

जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत द्वारा लगाए गए शुल्क 36 प्रतिशत हैं, इस पर ट्रंप ने कहा, ‘‘यह बहुत बहुत ज्यादा है।’’

मस्क ने कहा, ‘‘यह 100 प्रतिशत है - ऑटो आयात 100 प्रतिशत है।’’

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘‘हम यहां जो करने जा रहे हैं, वह है जवाबी शुल्क। हम जवाबी शुल्क लगाएंगे। आप जो भी हमसे शुल्क वसूलेंगे हम आप पर भी उतना ही शुल्क लगाएंगे।’’

मस्क ने कहा, ‘‘ ये ठीक बात है।’’

टेस्ला ने भारत में भर्ती शुरू की, इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में प्रवेश का संकेत दिया
नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता टेस्ला ने भारत में विभिन्न पदों के लिए भर्तियां शुरू की हैं। इनमें व्यवसाय संचालन विश्लेषक और ग्राहक सहायता विशेषज्ञ शामिल हैं, जो कंपनी के देश में प्रवेश के लिए एक अग्रदूत हो सकता है।

कंपनी की वेबसाइट पर भर्ती वाली नौकरी की अधिसूचना के अनुसार, ये पद ‘मुंबई उपनगरीय’ क्षेत्र के लिए हैं।

इन भूमिकाओं में सेवा सलाहकार, ‘पार्ट्स’ सलाहकार, सेवा तकनीशियन, सेवा प्रबंधक, बिक्री एवं ग्राहक सहायता, स्टोर प्रबंधक, बिक्री एवं ग्राहक सहायता, व्यवसाय संचालन विश्लेषक, ग्राहक सहायता पर्यवेक्षक, ग्राहक सहायता विशेषज्ञ, वितरण संचालन विशेषज्ञ, ऑर्डर संचालन विशेषज्ञ, आंतरिक बिक्री सलाहकार और उपभोक्ता सहभागिता प्रबंधक शामिल हैं।

कंपनी को ई-मेल कर पूछा गया कि ये भर्तियां कंपनी की भारतीय बाजार में प्रवेश की योजना का हिस्सा हैं तथा भारत में बिक्री शुरू करने की संभावित समयसीमा क्या है। हालांकि, फिलहाल इस प्रश्न का उत्तर नहीं मिला।

टेस्ला द्वारा भारत में नियुक्तियां कंपनी के संस्थापक और अमेरिका के अरबपति एलन मस्क की भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हाल ही में हुई बैठक के बाद हुई हैं।

भारतीय बाजार में टेस्ला के संभावित प्रवेश का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

पिछले अप्रैल में, एलन मस्क ने ‘बहुत भारी टेस्ला दायित्वों’ का हवाला देते हुए आखिरी समय में भारत की अपनी प्रस्तावित यात्रा स्थगित कर दी थी। हालांकि, प्रस्तावित यात्रा से उम्मीदें बढ़ गई थीं कि मस्क जल्द से जल्द भारत में टेस्ला इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के लिए आगे की योजना की घोषणा करेंगे।

उनकी भारत यात्रा की योजना ऐसे समय में बनी है जब कुछ सप्ताह पहले ही सरकार ने नई इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति की घोषणा की है जिसके तहत 50 करोड़ डॉलर के न्यूनतम निवेश के साथ देश में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने वाली कंपनियों को आयात शुल्क में रियायत दी जाएगी। इस कदम का उद्देश्य टेस्ला जैसी प्रमुख वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करना है।