Kia India - Loktej

किआ इंडिया अप्रैल से वाहनों के दाम तीन प्रतिशत तक बढ़ाएगी
नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) किआ इंडिया ने मंगलवार को कहा कि वह बढ़ती लागत के दबाव को कम करने के लिए अप्रैल से अपने वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी।

वाहन विनिर्माता कंपनी ने बयान में कहा कि एक अप्रैल, 2025 से प्रभावी मूल्य वृद्धि, मुख्य रूप से सामग्रियों की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति श्रृंखला से संबंधित लागत में वृद्धि के कारण है।

किआ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) हरदीप सिंह बरार ने कहा, ‘‘अपने ग्राहकों को असाधारण मूल्य और गुणवत्ता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध एक ब्रांड के रूप में, हमने हमेशा प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सर्वोत्तम वाहन पेश करने का प्रयास किया है।’’

हालांकि, बढ़ती लागत के कारण हम एक अप्रैल से सभी मॉडल के दाम में तीन प्रतिशत तक की वृद्धि करेंगे।

बरार ने कहा, ‘‘हालांकि हम समझते हैं कि मूल्य समायोजन चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन यह निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि हम उच्च गुणवत्ता वाले, तकनीकी रूप से उन्नत वाहन प्रदान करना जारी रख सकें, जिसकी हमारे ग्राहक किआ से अपेक्षा करते हैं।’’

भारत में कर बढ़ने पर इलेक्ट्रिक वाहनों की राह हो जाएगी मुश्किलः किआ इंडिया सीईओ
नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (भाषा) वाहन विनिर्माता किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ग्वांगू ली ने बृहस्पतिवार को कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर कर बढ़ाने से भारतीय वाहन उद्योग में ईवी की विकास यात्रा मुश्किल हो जाएगी।

किआ इंडिया के मुखिया ने कंपनी की नई एसयूवी ‘सिरोस’ का अनावरण करने के बाद पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में यह आशंका जताई।

सिरोस कॉम्पैक्ट एसयूवी खंड में सॉनेट के बाद कंपनी की नई पेशकश है। हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन इच्छुक ग्राहक तीन जनवरी से इसकी बुकिंग कर सकते हैं। ग्राहकों को इसकी आपूर्ति फरवरी से शुरू होगी।

ली ने ईवी पर कर में संभावित वृद्धि के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ईवी की कीमतों का अधिक होना अब भी एक बड़ा बोझ बना हुआ है। इसलिए सरकार से किसी भी कर प्रोत्साहन के बगैर ईवी के लिए आगे बढ़ पाना काफी मुश्किल है।’’

नए इलेक्ट्रिक वाहनों पर फिलहाल पांच प्रतिशत की दर से माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगता है। हालांकि, ऐसी चर्चाएं हैं कि पुराने ईवी पर जीएसटी दर को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर के स्लैब में रखा जा सकता है।

किआ इंडिया फिलहाल दो ईवी मॉडल की बिक्री करती है। ईवी6 मॉडल की कीमत 60.96 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि ईवी9 की कीमत 1.3 करोड़ रुपये है।

ली ने वर्ष 2025 के लिए बिक्री परिदृश्य के बारे में पूछे जाने पर कहा कि किआ इंडिया इस साल 2.55 लाख इकाइयों की अपेक्षित बिक्री से बढ़कर लगभग तीन लाख इकाइयों की सालाना बिक्री की उम्मीद कर रही है।

इस अवसर पर किआ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) हरदीप सिंह बरार ने कहा कि कंपनी को सिरोस से एसयूवी खंड में वृद्धि को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। कॉम्पैक्ट एसयूवी और मिड-एसयूवी खंड में कंपनी अपनी बाजार हिस्सेदारी को 15 प्रतिशत से बढ़ाकर अगले साल 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

उन्होंने कहा कि आरामदेह एवं सुरक्षित सफर और भविष्य की प्रौद्योगिकी की संकल्पना पर इस नए मॉडल को विकसित किया गया है।

उन्होंने कहा कि सिरोस में सुरक्षित सफर के लिए एडीएएस 2.0 प्रौद्योगिकी और एयरबैग के साथ अन्य जरूरी खूबियां भी मौजूद हैं। इस मॉडल में पिछली सीट को आगे-पीछे समायोजित करने की खूबी और पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है।

किआ ने सिरोस को एक लीटर टर्बो पेट्रोल के अलावा 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ मैनुअल एवं ऑटोमैटिक दोनों संस्करणों में पेश किया है।