National Investigation Agency (NIA) - Loktej

लाल किला के पास विस्फोट: कार चला रहे पुलवामा के डॉक्टर के आतंकवादी मॉड्यूल से थे संबंध
नयी दिल्ली/श्रीनगर, 11 नवंबर (भाषा) लाल किले के पास हुए विस्फोट की जांच मंगलवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दी गई। जांचकर्ताओं ने पुलवामा के एक डॉक्टर पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसका संबंध मुख्य रूप से फरीदाबाद से विस्फोटकों की बरामदगी के साथ पर्दाफाश किए गए एक आतंकी मॉड्यूल से है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डॉ. उमर नबी उस कार को चला रहा था, जिसमें विस्फोट हुआ और माना जा रहा है कि वह मारे गए 12 लोगों में से एक है।

विस्फोट के एक दिन बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने उमर की मां का डीएनए नमूना लिया, ताकि अवशेषों की पुष्टि हो सके। श्रीनगर में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने विस्फोट स्थल पर मिले अवशेषों का मिलान करने के लिए डीएनए नमूना लिया है।’’

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद यह मामला राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दिया गया है। इससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि इस विस्फोट को सरकार आतंकवादी कृत्य मान रही है, क्योंकि एनआईए को केवल आतंकवादी मामलों की जांच करने का अधिकार है।

लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए विस्फोट से कुछ ही घंटे पहले जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े एक ‘‘सफेदपोश’’ आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ था, जिसमें तीन डॉक्टर समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था और 2,900 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया गया था। यह मॉड्यूल कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था।

सोमवार को गिरफ्तार किए गए लोगों में डॉ. मुजम्मिल गनई और डॉ. शाहीन सईद भी शामिल थे, जो फरीदाबाद स्थित अल फला विश्वविद्यालय से जुड़े थे। फरीदाबाद से 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था।

जांच अधिकारियों के अनुसार, शाहीन भारत में जैश-ए-मोहम्मद की महिला भर्ती शाखा का नेतृत्व कर रही थी। वह समूह की महिला शाखा जमात-उल-मोमिनात की प्रमुख थी।

शाहीन के पिता सैयद अहमद अंसारी ने लखनऊ में पत्रकारों को बताया कि उन्हें उसकी गिरफ़्तारी के बारे में मीडिया से पता चला। अंसारी ने कहा, "मैंने शाहीन से आखिरी बार लगभग एक महीने पहले बात की थी। मैंने कभी भी उसे डॉ. मुजम्मिल या ऐसी गतिविधियों से जुड़े किसी भी व्यक्ति का ज़िक्र करते नहीं सुना।"

अधिकारियों ने बताया कि उमर भी अल फला से जुड़ा था और माना जा रहा है कि वह हुंदै आई20 कार चला रहा था, जिसमें यह शक्तिशाली विस्फोट हुआ था। उमर ने कथित तौर पर यह आतंकी हमला इसलिए किया, क्योंकि उसे डर था कि वह भी अपने साथी चिकित्सकों की तरह पकड़ा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा का यह डॉक्टर कथित तौर पर कार में विस्फोटक, संभवतः अमोनियम नाइट्रेट ले जा रहा था। आत्मघाती हमले की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

उसकी रिश्तेदार मुजम्मिल ने बताया कि उमर बचपन से ही अंतर्मुखी था और अपनी पढ़ाई और काम पर ध्यान केंद्रित करता था। उन्होंने बताया, ‘‘वह फरीदाबाद के एक कॉलेज में संकाय सदस्य के रूप में काम कर रहा था। उसने शुक्रवार को फोन करके कहा कि वह परीक्षाओं में व्यस्त है और तीन दिन बाद घर लौटेगा। वह बचपन से ही शर्मीले किस्म का व्यक्ति था।’’

उन्होंने बताया कि उमर आखिरी बार दो महीने पहले कश्मीर गया था। उन्होंने यह भी बताया कि वह अकेला रहता था और उसके ज्यादा दोस्त नहीं थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह संकेत मिलता है कि लाल किले के पास हुए विस्फोट में संभवत: अमोनियम नाइट्रेट, ईंधन तेल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया है।

विस्फोट और आतंकी मॉड्यूल की जांच जारी रहने के बीच अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के एक व्यक्ति तारिक को गिरफ्तार किया गया है, जिसने उमर मोहम्मद को हुंदै आई20 कार कथित तौर पर दी थी।

दिल्ली पुलिस, एनआईए और खुफिया एजेंसियों की कई टीम दिल्ली और कश्मीर में जांच में जुटी हैं। कश्मीर में छापेमारी के दौरान चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन चारों में से दो को दिल्ली विस्फोट और अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल में उनकी भूमिका के आरोप में संयुक्त पूछताछ के लिए ले जाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां ​​इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं कि कैसे एक "सफेदपोश" आतंकवादी नेटवर्क ने अमोनियम नाइट्रेट सहित भारी मात्रा में विस्फोटक हासिल करने और भंडारण करने में कामयाबी हासिल की।

दिल्ली पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम के तहत आतंकवादी हमला मामले की साजिश एवं ऐसे मामलों में सजा से संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है।

दिल्ली पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है और राष्ट्रीय राजधानी को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है तथा हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों एवं बस अड्डों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में “मास्क पहने हुए एक व्यक्ति” को उस कार को चलाते हुए देखा जा सकता है, जिसमें विस्फोट हुआ था। पुलिस ने कहा कि कई टीम को लाल किले और उसके आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के लिए तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि उमर कार में अकेला था।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों, चाहे वे निजी हों या व्यावसायिक, की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरी जांच और सत्यापन किया जा रहा है।

पुलिस के एक सूत्र ने बताया, ‘‘लाल किले और आसपास के रास्तों से सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए कई टीम तैनात की गई हैं, ताकि हुंदै आई20 कार को चलाने वाले मास्क पहने व्यक्ति के बारे में और जानकारी मिल सके जिसमें विस्फोट हुआ था।’’

सूत्र ने कहा, ‘‘हमें यह भी पता चला है कि विस्फोट से पहले कार तीन घंटे तक पास की एक पार्किंग में खड़ी थी। विभिन्न पार्किंग स्थलों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि संभावित संदिग्धों का पता लगाने के लिए दरियागंज और पहाड़गंज इलाकों के होटलों और गेस्ट हाउस में रात भर तलाशी अभियान चलाया गया।

लाल किला मेट्रो स्टेशन यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया, जबकि इलाके में यातायात प्रतिबंध लगाए गए हैं।

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी अशोक कुमार (34) और दिल्ली निवासी अमर कटारिया (35) के रूप में हुई है। अन्य शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उनकी उम्र 28 से 58 वर्ष के बीच है।

अधिकारियों ने बताया कि कार के क्षतिग्रस्त हिस्सों से एक क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। 20 घायलों में से 12 दिल्ली के निवासी हैं तथा आठ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के निवासी हैं।

दिल्ली विस्फोट मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई
नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने लाल किले के पास हुए विस्फोट की जांच मंगलवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि इस विस्फोट को सरकार आतंकवादी कृत्य मान रही है, क्योंकि एनआईए को केवल आतंकवादी मामलों की जांच करने का अधिकार है। विस्फोट में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘विस्फोट मामले की जांच का जिम्मा एनआईए को सौंप दिया गया है।’’

इससे कुछ घंटे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विस्फोट के बाद राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

शाह ने मंगलवार शाम में एक और सुरक्षा समीक्षा बैठक बुलाई है।

गृह मंत्री ने कहा है कि शीर्ष जांच एजेंसियां विस्फोट के मामले की जांच कर रही हैं और वे घटना की गहराई में जाएंगी।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही कार में विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई वाहन जलकर खाक हो गए।

मालेगांव बम विस्फोट मामले में सभी सातों आरोपी बरी
मुंबई/नई दिल्ली, 31 जुलाई (वेब वार्ता)। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने मालेगांव में हुए बम विस्फोट के 17 वर्ष बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित सभी सात आरोपियों को गुरुवार को बरी कर दिया।

अदालत ने सुश्री ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, मेजर रमेश उपाध्याय (सेवानिवृत्त), अजय राहिरकर, समीर कुलकर्णी, सुधाकर चतुर्वेदी और सुधाकर धर द्विवेदी को बरी कर दिया है।

एनआईए अदालत की अध्यक्षता कर रहे विशेष न्यायाधीश ए के लाहोटी ने सभी आरोपियों को बरी करने की घोषणा करते हुए कहा,“आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता क्योंकि कोई भी धर्म हिंसा को उचित नहीं ठहरा सकता।”

अधिवक्ता रंजीत नायर ने कहा, “मैं आरोपी संख्या 11 सुधाकर चतुर्वेदी की तरफ से मामले की पैरवी कर रहा था। अदालत ने उसे इस आधार पर बरी कर दिया है कि अभियोजन पक्ष उसके खिलाफ कोई सबूत पेश नहीं कर सका।

अधिवक्ता प्रकाश सालसिंगिकर ने मीडिया को बताया,“अदालत ने कहा है कि यह घटना बहुत बुरी है। हालांकि, इस घटना में जिन लोगों की जानें गयी हैं उनकी क्षतिपूर्ति नहीं की जा सकती, लेकिन अदालत ने सभी के परिजनों को वित्तीय मदद देने का आदेश दिया है।”

इस फैसले से पहले दक्षिण मुंबई स्थित सत्र न्यायालय के आसपास कड़े सुरक्षा उपाय किए गए थे और न्यायालय परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

गौरतलब है कि 29 सितंबर, 2008 की रात मालेगांव के भिक्कू चौक के पास हुए विस्फोट में छह लोग मारे गए थे और सौ से ज़्यादा घायल हुए थे। यह बम एक एक मोटरसाइकिल में लगाया गया था।

इस विस्फोट से सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इस शहर में दहशत और अफरा-तफरी मच गई। इस मामले में पहले महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते ने जाँच की थी लेकिन वर्ष 2011 में इस मामले को एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया था।

एनआईए ने इस मामले को फिर से दर्ज किया और जांच की थी। तब से, कई आरोपपत्र और पूरक रिपोर्ट दायर की जा चुकी हैं। इस मामले के सातों आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय होने के बाद वर्ष 2018 में मुकदमा शुरू हुआ था।

मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (वेब वार्ता)। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को गुरुवार शाम अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नई दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचते ही उसे हिरासत में लिया।

इसके बाद राणा को पटियाला हाउस स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 18 दिन की हिरासत में भेज दिया गया। एनआईए अब राणा से 2008 के मुंबई हमलों की साजिश के बारे में विस्तार से पूछताछ करेगी, जिसमें 166 लोग मारे गए थे और 238 से अधिक घायल हुए थे।

राणा को लॉस एंजिल्स से एनआईए और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की टीमों के साथ एक विशेष विमान से भारत लाया गया। अमेरिका में राणा ने अपने प्रत्यर्पण को रोकने के लिए कई कानूनी कोशिश की, जिसमें अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में आपातकालीन याचिका भी शामिल थी।

हालांकि, सभी याचिकाएं खारिज होने के बाद प्रत्यर्पण संभव हो सका। भारत के विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ मिलकर इस प्रक्रिया को पूरा किया।

एनआईए ने राणा के प्रत्यर्पण के लिए वर्षों तक प्रयास किए। एजेंसी ने अमेरिका की एफबीआई, न्याय विभाग (यूएसडीओजे) और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया। राणा पर आरोप है कि उसने मुंबई हमलों की साजिश में अहम भूमिका निभाई थी।

मुंबई हमले 26 नवंबर 2008 को हुए थे, जब 10 आतंकियों ने ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और नरीमन हाउस समेत कई जगहों पर हमला किया था। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। राणा पर लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर हमले की योजना बनाने का आरोप है।

अदालत में पेशी के दौरान एनआईए ने कहा कि राणा से पूछताछ के जरिए हमले से जुड़े अन्य लोगों और साजिश के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जाएगा। जांच एजेंसी का कहना है कि यह प्रत्यर्पण आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में बड़ी कामयाबी है।

प्रत्यर्पण की खबर से मुंबई हमले के पीड़ितों के परिवारों में उम्मीद जगी है। एनआईए अब राणा से मिली जानकारी के आधार पर आगे की जांच करेगी, ताकि इस मामले में पूरी सच्चाई सामने आ सके।

भारत लाया जा रहा मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, एनआईए लेगी कस्टडी
नई दिल्ली, 09 अप्रैल (वेब वार्ता)। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर बुधवार को भारत लाया जाएगा। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पण रोकने की याचिका को खारिज कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाएगी।

यह स्पष्ट नहीं है कि उसे दिल्ली लाया जाएगा या मुंबई। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि उसके मुंबई में उतरने की संभावना है, जहां 26/11 की योजना को अंजाम दिया गया था। सूत्रों ने यह भी कहा कि वह शुरुआती कुछ सप्ताह एनआईए की हिरासत में बिताएगा। राणा को 2008 के मुंबई हमले में 157 लोग मारे गए थे।

अमेरिकी अदालत ने भारत में उसके प्रत्यर्पण को रोकने की उसकी याचिका को खारिज कर दिया था। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राणा की उस अर्जी को खारिज कर दिया था, जिसमें भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की मांग की गई थी। यह अर्जी मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स के समक्ष प्रस्तुत की गई थी।

27 फरवरी को अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की एसोसिएट जस्टिस और नौवें सर्किट की सर्किट जस्टिस एलेना कागन के समक्ष ‘बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के लंबित मुकदमे पर रोक लगाने के लिए आपातकालीन आवेदन’ प्रस्तुत किया था।

इससे पहले, राणा 13 फरवरी को दायर अपनी याचिका के गुण-दोष के आधार पर मुकदमेबाजी (सभी अपीलों की समाप्ति सहित) तक अपने प्रत्यर्पण और भारत के समक्ष आत्मसमर्पण पर रोक लगाने की मांग कर रहा था।

उसने तर्क दिया कि भारत को उसका प्रत्यर्पण अमेरिकी कानून और संयुक्त राष्ट्र के यातना विरोधी कन्वेंशन का उल्लंघन है, क्योंकि उसे भारत में यातना का खतरा है। हालांकि, कोर्ट ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया।

भारत ने 7 मार्च को कहा था कि वह राणा के प्रत्यर्पण के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने वाशिंगटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी।

एनआईए ने खालिस्तानी आतंकवादी लांडा के दो प्रमुख सहयोगियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया
नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पंजाब में आतंकी षड़यंत्र मामले में प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आंतकवादी लखबीर सिंह उर्फ लांडा के दो प्रमुख सहयोगियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। एनआईए ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पंजाब के फिरोजपुर जिले के जसप्रीत सिंह और मध्य प्रदेश के बडवानी जिले के बलजीत सिंह के खिलाफ मंगलवार को मोहाली में विशेष एनआईए अदालत के समक्ष आरोपपत्र दायर किया गया।

जांच एजेंसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि एनआईए ने दोनों की पहचान विदेश में रहने वाले खालिस्तानी आतंकवादी लांडा द्वारा बनाए गए आतंकी गिरोह के सदस्यों के रूप में की है।

एनआईए ने दावा किया कि जांच के दौरान यह भी पता चला कि लांडा के मादक पदार्थ तस्करी और जबरन वसूली नेटवर्क में जसप्रीत सिंह शामिल था। वहीं बलजीत स्थानीय स्तर पर हथियार बना रहा था और उन्हें लांडा गिरोह के गुर्गों तक पहुंचा रहा था।

एनआईए ने कहा कि बलजीत उन विभिन्न हथियार आपूर्तिकर्ताओं में से एक है, जिनके साथ आतंकवादियों ने हथियार व गोला-बारूद की आपूर्ति के लिए देश भर में गठजोड़ किया था।

जांच के दौरान एनआईए ने आरोपियों से विभिन्न हथियार, गोला-बारूद, मादक पदार्थ व मादक पदार्थों से अर्जित धन, डिजिटल उपकरण और अन्य वस्तुएं जब्त कीं।