Cycling - Loktej

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव’ लॉन्च किया
नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को यहां मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में ‘फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव’ को हरी झंडी दिखाई।

इस पहल का उद्देश्य साइकिल को परिवहन के एक स्थायी और स्वस्थ साधन के रूप में बढ़ावा देना है। स्टेडियम से रायसीना हिल्स और वापसी तक की तीन किलोमीटर की यात्रा में करीब 500 साइकिल चालक शामिल हुए।

इस कार्यक्रम को मांडविया ने रक्षा खडसे, राज्य मंत्री (खेल), सांसद तेजस्वी सूर्या के साथ-साथ पेरिस पैरालंपिक की कांस्य पदक विजेता सिमरन शर्मा, राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता नीतू घणघस और एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार सहित कई अन्य खिलाड़ियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाई।

मांडविया ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ हमने इस कार्यक्रम को ‘फिट इंडिया साइकिलिंग मंगलवार’ के रूप में लॉन्च किया है लेकिन साइकिल चलाने के शौकीनों की सुविधा के लिए इसे अब रविवार को आयोजित किया जाएगा और इसे ‘संडे ऑन साइकिल’ कहा जाएगा।

खेल मंत्री ने कहा, ‘‘डॉक्टर, पत्रकार, शिक्षक, कॉर्पोरेट पेशेवर और युवा रविवार को नयी दिल्ली के साथ देश के सभी हिस्सों में एक घंटे की साइकिल यात्रा में शामिल होंगे। साइकिल चलाने से पर्यावरण को बड़ा बढ़ावा मिलता है। यह प्रदूषण का कारगर समाधान है और स्थिरता में भी योगदान देता है।’’

युवा मामले और खेल मंत्रालय के फिट इंडिया पहल, भारतीय साइकिलिंग महासंघ, ‘एमवाई भारत’ और विभिन्न खेल प्राधिकरणों के सहयोग से पूरे देश में इस कार्यक्रम का 1,000 से अधिक स्थान पर एक साथ आयोजन हुआ।

साइकिलिंग प्रतियोगिताएं भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्रों, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों (एनसीओई) के साथ-साथ देश भर के खेलो इंडिया केंद्रों (केआईसी) में एक साथ आयोजित की गयी। इसमें 50,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

खेलमंत्री मांडविया 17 दिसंबर को करेंगे ‘फिट इंडिया साइकिलिंग मंगलवार’ लांच
नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) खेलमंत्री मनसुख मांडविया 17 दिसंबर को यहां मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर ‘फिट इंडिया साइकिलिंग मंगलवार’ मुहिम को हरी झंडी दिखायेंगे ।

यह मुहिम भारत भर में सौ से अधिक स्थानों पर 17 दिसंबर को शुरू होगी । भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्रों पर भी साथ ही में यह आयोजन होगा ।

इसके तहत हर मंगलवार को देश भर में विभिन्न साइकिलिंग आयोजन किये जायेंगे ।

अभिनेता अनिल कपूर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस पहल का समर्थन किया है । उन्होंने लिखा ,‘‘ गेट फिट, गो ग्रीन । 17 दिसंबर से शुरू हो रहे फिट इंडिया साइकिलिंग मंगलवार से जुड़ें । यह आपके लिये और पर्यावरण के लिये अच्छा है ।फिटनेस के लिये, भारत के लिये और आने वाले कल को साफ बनाने के लिये साइकिल चलाते हैं । मैं तो शुरू कर रहा हूं , आप कब जॉइन करेंगे । फिट इंडिया पोर्टल पर आज ही रजिस्टर करें और खुद को और पर्यावरण को फिट रखें ।’’

जवाब में खेलमंत्री ने लिखा ,‘‘ यह देखकर अच्छा लगा कि आप भी फिट इंडिया मूवमेंट के साथ हैं ।चलिये मिलकर इस मुहिम में भाग लेते हैं । ’’

राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज नीतू घंघास ने भी इंस्टाग्राम पर इस मुहिम को साझा किया है ।