D Gukesh - Loktej

गुकेश तीसरे स्थान पर रहे, कार्लसन ने सातवीं बार नॉर्वे शतरंज का खिताब जीता
स्टावेंजर (नॉर्वे), सात जून (भाषा) विश्व चैंपियन डी गुकेश अंतिम दौर में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना से हारने के कारण नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहे, जबकि पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने यहां रिकॉर्ड सातवां खिताब जीता।

गुकेश ने 2018 के नॉर्वे शतरंज चैंपियन कारूआना के खिलाफ समय समाप्त होने के कारण एक बड़ी गलती की इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि मौका उनके हाथ से निकल गया है।

गत विजेता कार्लसन ने शुक्रवार को 10वें राउंड में भारत के अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ मुख्य बाजी ड्रॉ कराकर अपने अंकों की संख्या 16 पर पहुंचाई और इस तरह से खिताब अपने नाम पक्का किया।

कारूआना 15.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। गुकेश 14.5 अंकों के साथ तीसरे जबकि एरिगैसी 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

एरिगैसी ने स्थानीय खिलाड़ी कार्लसन के खिलाफ आर्मागेडन टाई-ब्रेक जीता, लेकिन अंत में इसका कोई महत्व नहीं रहा।

महिला वर्ग मे दो बार की विश्व ब्लिट्ज़ चैंपियन, यूक्रेन की अन्ना मुज़ीचुक ने अंतिम राउंड में भारत की आर वैशाली से आर्मागेडन टाई-ब्रेक में हारने के बावजूद 16.5 अंकों के साथ खिताब जीता।

भारतीय खिलाड़ियों में कोनेरू हम्पी 15 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही जबकि वैशाली टूर्नामेंट में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी। उन्होंने 11 अंकों के साथ टूर्नामेंट का समापन किया।

विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश की मैग्नस कार्लसन पर जीत के लिए धनुष ने दी ‘बहुत-बहुत बधाई’
चेन्नई, 03 जून (वेब वार्ता)। विश्व नंबर एक शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराने और पूरे देश को गौरवान्वित करने के लिए विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश को देशभर से बधाई मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब अभिनेता धनुष ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह देश के लिए प्रेरणा हैं।

रविवार को गुकेश ने नॉर्वे शतरंज 2025 टूर्नामेंट में क्लासिकल फॉर्मेट में कार्लसन को हराकर बड़ी जीत हासिल की। यह जीत दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी के खिलाफ क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता में उनकी पहली जीत थी।

गुकेश को बधाई देने के लिए अभिनेता धनुष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, “वर्ल्ड के नंबर 1 खिलाड़ी को हराने और पूरे देश को गौरवान्वित करने के लिए डी गुकेश को बहुत-बहुत बधाई। आपका धैर्य सराहनीय है और सभी के लिए प्रेरणा है।”

धनुष से पहले सोमवार को नॉर्वे शतरंज 2025 में कार्लसन पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले गुकेश की पीएम मोदी ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किए गए एक पोस्ट के जरिए प्रशंसा की। उन्होंने नॉर्वे के विश्व नंबर एक और पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन पर शानदार जीत की सराहना की।

पीएम मोदी ने लिखा, “गुकेश को सर्वश्रेष्ठ प्रतिद्वंदी के खिलाफ उनकी बेहतरीन जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई! नॉर्वे शतरंज 2025 के छठे राउंड में मैग्नस कार्लसन के खिलाफ यह उनकी पहली जीत है, जो उनकी प्रतिभा और लगन को दिखाती है. हम उनके आगे के सफर के लिए भी ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं!”

भारत के 19 वर्षीय शतरंज स्टार गुकेश मौजूदा विश्व चैंपियन भी हैं। गुकेश ने अपने करियर में पहली बार क्लासिकल फॉर्मेट में कार्लसन को हराया। उन्हें इस उपलब्धि के लिए सराहना मिल रही है। इस मैच में कार्लसन के रिएक्शन की भी काफी चर्चा हुई जिन्होंने झुंझलाहट में हार के बाद अपना हाथ टेबल पर दे मारा था। आमतौर पर शांत संयमित खेल के लिए मशहूर कार्लसन का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह गुकेश की जीत की व्यापकता को भी बयां करता है।

गुकेश ने वार्मरडेम को हराकर एकल बढत बनाये रखी
विज्क आन जी (नीदरलैंड), 30 जनवरी (भाषा ) विश्व चैम्पियन डी गुकेश ने डच ग्रैंडमास्टर मैक्स वार्मरडेम को हराकर टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के दसवें दौर के बाद 7 . 5 अंक लेकर एकल बढत बना ली ।

2800 ईएलओ रेटिंग पार करने के करीब पहुंचे गुकेश ने काले मोहरों से खेलते हुए 34 चालों में आसान जीत दर्ज की ।

वह दूसरे स्थान पर काबिज उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से आधा अंक आगे हैं । आर प्रज्ञानानंदा उनसे एक अंक पीछे तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने स्लोवेनिया के ब्लादीमिर फेडोसीव को हराया ।

अर्जुन एरिगेसी ने जर्मनी के विंसेंट केमेर से ड्रॉ खेला । पी हरिकृष्णा और अमेरिका के फेबियानो कारूआना की बाजी ड्रॉ रही जबकि लियोन ल्यूक मेंडोंसा ने अनीश गिरि से ड्रॉ खेला ।

चैलेंजर्स वर्ग में आर वैशाली को चेक गणराज्य की एंगुयेन थाइ वान डेइ ने मात दी जबकि दिव्या देशमुख को जर्मनी की फ्रेडेरिक स्वाने ने हराया । वैशाली नौवे और दिव्या 13वें स्थान पर है । टूर्नामेंट के तीन दौर ही बाकी हैं ।

गुकेश ने अब्दुसात्तोरोव को बराबरी पर रोका, प्रज्ञानानंदा संयुक्त रूप से शीर्ष पर
विज्क आन जी (नीदरलैंड), 25 जनवरी (भाषा) विश्व चैंपियन डी गुकेश ने यहां टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के छठी बाजी में संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के साथ ड्रॉ खेला, जबकि आर प्रज्ञानानंदा ने गत चैंपियन चीन के वेई यी के साथ अंक साझा किये।

अब्दुसात्तोरोव और प्रज्ञानानंदा संभावित छह में से 4.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज है जबकि गुकेश चार अंकों के साथ उनके बाद है।

साल के पहले बड़े टूर्नामेंट में अभी सात बाजियों के मुकाबले बाकी हैं।

पी हरिकृष्णा, सर्बिया के एलेक्सी सरना और स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसीव साढे तीन अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।

गुकेश ने अब्दुसात्तोरोव के खिलाफ चुनौतीपूर्ण मुकाबले में पकड़ ढीली पड़ने के बाद अच्छी वापसी की और 64 चालों के बाद इसे ड्रॉ करने पर सहमत हो गये।

इस मुकाबले की शुरुआत इटालियन ओपनिंग ( सफेद मोहरों से प्यादा और वजीर के चाल के जवाब में काले मोहरों से प्यादा और घोड़े (नाइट) की चाल) से हुई। शुरुआती चालों के बाद अब्दुसत्तोरोव ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू की।

आखिरी कुछ चालों गुकेश को अपना एक मोहरा गंवाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनके लिए स्थिति तब और जटिल हो गयी जब अब्दुसत्तोरोव ने तीन प्यादों के लिए अपने घोड़े की बलि दे दी। गुकेश इसके बाद काफी दबाव में आ गये।

मुश्किल परिस्थिति होने के बावजूद गुकेश ने एक बार फिर अपनी शानदार रक्षात्मक खेल से मुकाबला ड्रॉ कराया।

प्रज्ञानानंदा ने सफेद मोहरों से वेई यी के खिलाफ बढ़त बनाने की कोशिश की लेकिन चीन के खिलाड़ी ने 58 चाल के बाद उन्हें मुकाबला ड्रॉ करने पर मजबूर कर दिया।

पी हरिकृष्णा ने हॉलैंड के जॉर्डन वान फॉरेस्ट और अर्जुन एरिगैसी ने अमेरिका के फैबियानो कारूआना जोखिम लेने से बचते हुए बराबरी का मुकाबला खेला।

भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले खिलाड़ी बने गुकेश, विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचे
नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) विश्व चैंपियन डी गुकेश ने अपने नाम पर नित नई उपलब्धियां दर्ज करने का क्रम जारी रखा है और वह गुरुवार को फिडे (विश्व शतरंज की सर्वोच्च संस्था) की नवीनतम रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचकर अर्जुन एरिगैसी की जगह भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले खिलाड़ी बन गए।

इस 18 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने नीदरलैंड के विज्क आन ज़ी में चल रहे टाटा स्टील टूर्नामेंट में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। टूर्नामेंट में यह उनकी दूसरी जीत थी।

हाल में भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ध्यान चंद खेल रत्न को प्राप्त करने वाले गुकेश के अब 2784 रेटिंग अंक हो गए हैं जबकि पिछले कुछ समय से भारत के नंबर एक खिलाड़ी रहे एरिगैसी 2779.5 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।

नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन 2832.5 अंकों के साथ निर्विवाद रूप से विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बने हुए हैं। उनके बाद अमेरिका के दो खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा (2802) और फैबियानो कारुआना (2798) का नंबर आता है।

गुकेश ने पिछले साल दिसंबर में सिंगापुर में चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व खिताब जीता था।

एरिगैसी पिछले साल सितंबर में भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने इसके बाद दिसंबर में अपनी सर्वोच्च रेटिंग 2801 हासिल की थी। वह 2800 या इससे अधिक रेटिंग अंक हासिल करने वाले दुनिया के 15वें और विश्वनाथन आनंद के बाद भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार पाकर आहलादित हैं विजेता, गुकेश ने सम्मान को बताया ‘खास’
नयी दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रीय खेल पुरस्कार पाने वाले देश के धुरंधर खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं है और शतरंज विश्व चैम्पियन डी गुकेश तथा दो ओलंपिक पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर ने आगे और बुलंदियों को छूने के लिये मेहनत करते रहने का वादा किया ।

गुकेश और भाकर के अलावा भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता ऊंची कूद के खिलाड़ी प्रवीण कुमार को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेलरत्न से नवाजा गया ।

गुकेश ने राष्ट्रपति भवन पर पुरस्कार पाने के बाद मीडिया से कहा ,‘‘ यह प्रतिष्ठित सम्मान पाकर मैं बहुत खुश हूं । यह सचमुच खास है क्योंकि विशी आनंद सर के बाद खेलरत्न पाने वाला मैं दूसरा शतरंज खिलाड़ी हूं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘यह सपना सच होने जैसा पल है । मेरे लिये हालांकि यह सफर का अंत नहीं है । मैं देश के लिये और उपलब्धियां हासिल करना चाहता हूं ।’’

पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत ने कहा ,‘‘ खेलरत्न मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है । यह मेरे लिये बड़ी उपलब्धि है । मैं बहुत खुश हूं । मेरे जीवन का यह सबसे बड़ा पल है कि मुझे इतना बड़ा पुरस्कार और पहचान मिल रही है ।’’

वहीं पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल और मिश्रित टीम वर्ग में कांस्य जीतने वाली भाकर ने कहा ,‘‘ खेल रत्न देश के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से है और मैं उन लोगों की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस पुरस्कार में ही नहीं बल्कि मेरे कैरियर में भी बहुत सारे लोग मेरे साथ थे । हार में भी । मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं ।’’

पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पुरूष हॉकी टीम के सदस्य जरमनप्रीत सिंह, अभिषेक और संजय ने अर्जुन पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई ।

जरमनप्रीत ने कहा ,‘‘ मैं सरकार का शुक्रगुजार हूं कि मुझे अर्जुन पुरस्कार के लिये चुना । यह पेरिस ओलंपिक पदक के बाद मेरे जीवन का शानदार पल है । उम्मीद है कि आगे भी देश का परचम लहराते रहेंगे ।’’

अभिषेक ने कहा ,‘‘ कोई भी पुरस्कार किसी भी खिलाड़ी को खुशी का मौका देता है और प्रेरणा भी बनता है । हर खिलाड़ी राष्ट्रपति के हाथ से अर्जुन पुरस्कार पाना चाहता है । मुझे गर्व है और मैं आगे भी मेहनत करता रहूंगा ।’’

संजय ने कहा ,‘‘ मैं बहुत खुश हूं कि मेहनत रंग लाई । मैं अब गर्व से कह सकता हूं कि ओलंपिक पदक विजेता और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी हूं ।’’

राष्ट्रपति ने पारंपरिक समारोह में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिये, पैरा एथलीट रहे आकर्षण का केंद्र
नयी दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा ) दो ओलंपिक पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर और शतरंज विश्व चैम्पियन डी गुकेश ने चमक बिखेरी लेकिन शुक्रवार को जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक समारोह में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किये तो सबसे ज्यादा तालियां पैरा एथलीटों को मिली ।

मनु और गुकेश के साथ भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता ऊंचीकूद के खिलाड़ी प्रवीण कुमार को भी देश का सर्वोच्च खेल सम्मान प्रदान किया गया ।

बाईस वर्ष की भाकर एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी बनी जिन्होंने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता ।

हरमनप्रीत तोक्यो और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के सदस्य थे । पेरिस ओलंपिक में वह टीम के कप्तान भी थे । दूसरी ओर बायें पैर में विकार के साथ पैदा हुए प्रवीण ने तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता और पेरिस में उसे स्वर्ण में बदला ।

अठारह बरस के गुकेश सबसे युवा विश्व चैम्पियन बने जिन्होंने पिछले महीने चीन के डिंग लिरेन को हराया । वह विश्वनाथन आनंद के बाद विश्व चैम्पियनशिप जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं । वह पिछले साल सितंबर में शतरंज ओलंपियाड में भारत की खिताबी जीत में भी सूत्रधार थे ।

इस बार 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिये गए जिनमें से 17 पैरा एथलीट हैं ।

अर्जुन पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों में पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान अमन सेहरावत, निशानेबाज स्वप्निल कुसाले, सरबजोत सिंह और पुरूष हॉकी टीम के सदस्य जरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, संजय और अभिषेक शामिल हैं ।

इस बार पैरा एथलीटों की संख्या पुरस्कार जीतने वालों में अधिक थी जिन्होंने पेरिस पैरालम्पिक में सात स्वर्ण और नौ रजत समेत 29 पदक जीते ।

राष्ट्रपति मुर्मू कई बार परंपरा से हटकर व्हीलचेयर पर निर्भर कुछ खिलाड़ियों जैसे प्रणव सूरमा के लिये खुद आगे चलकर आईं । सूरमा ने क्लब थ्रो में पैरालम्पिक में रजत पदक जीता था जिन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया गया ।

समारोह में सबसे भावुक पल था जब भारत के पहले पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर बैसाखियों के सहारे अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) लेने राष्ट्रपति तक पहुंचे ।

अस्सी बरस के युद्ध नायक पेटकर को 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में कमर के नीचे गोली लगी थी । वह मूल रूप से मुक्केबाज थे लेकिन बाद में पैरा तैराक बन गए । उन्होंने 1972 पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीता था ।

वह पुरस्कार लेने आये तो तालियां तब तक बजती रही जब तक वह वापिस अपनी सीट पर आकर नहीं बैठ गए । उनके लिये तालियां बजाने वालों में अभिनेता कार्तिक आर्यन भी थे जिन्होंने उन पर बनी फिल्म ‘चंदू चैम्पियन’ में मुख्य भूमिका निभाई थी ।

खेलमंत्री मनसुख मांडविया, संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू , खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी भी इस मौके पर मौजूद थीं ।

खेलरत्न पुरस्कार के साथ 25 लाख रूपये नकद जबकि अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार के साथ 15 लाख रूपये दिये जाते हैं ।

इस साल द्रोणाचार्य पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों में निशानेबाजी कोच दीपाली देशपांडे शामिल हैं जो कुसाले की कोच हैं । उनके अलावा भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व मैनेजर अलबर्टो कोलासो को भी सम्मान के लिये चुना गया ।

अर्जुन पुरसकार पिछले चार साल में शानदार प्रदर्शन करने के साथ नेतृत्व क्षमता, खेल भावना और अनुशासन का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है । इसमें ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप का प्रदर्शन खास तौर पर ध्यान में रखा जाता है ।

पुरस्कार विजेताओं की सूची :

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न :

गुकेश डी (शतरंज)

हरमनप्रीत सिंह (हॉकी)

प्रवीण कुमार (पैरा-एथलेटिक्स)

मनु भाकर (निशानेबाजी)

अर्जुन पुरस्कार :

ज्योति याराजी (एथलेटिक्स)

अनु रानी (एथलेटिक्स)

नीतू (मुक्केबाजी)

स्वीटी (मुक्केबाजी)

वंतिका अग्रवाल (शतरंज)

सलीमा टेटे (हॉकी)

अभिषेक (हॉकी)

संजय (हॉकी)

जरमनप्रीत सिंह (हॉकी)

सुखजीत सिंह (हॉकी)

राकेश कुमार (पैरा-तीरंदाजी)

प्रीति पाल (पैरा-एथलेटिक्स)

जीवांजी दीप्ति (पैरा-एथलेटिक्स)

अजीत सिंह (पैरा-एथलेटिक्स)

सचिन सरजेराव खिलारी (पैरा-एथलेटिक्स)

धरमबीर (पैरा-एथलेटिक्स)

प्रणव सूरमा (पैरा-एथलेटिक्स)

एच होकाटो सेमा (पैरा-एथलेटिक्स)

सिमरन (पैरा-एथलेटिक्स)

नवदीप (पैरा-एथलेटिक्स)

नितेश कुमार (पैरा-बैडमिंटन)

तुलसिमति मुरुगेसन (पैरा-एथलेटिक्स)

नित्या श्रे सुमति सिवन (पैरा-बैडमिंटन)

मनीषा रामदास (पैरा-बैडमिंटन)

कपिल परमार (पैरा-जूडो)

मोना अग्रवाल (पैरा-निशानेबाजी)

रूबीना फ्रांसिस (पैरा-निशानेबाजी)

स्वप्निल सुरेश कुसाले (निशानेबाजी)

सरबजोत सिंह (निशानेबाजी)

अभय सिंह (स्क्वाश)

साजन प्रकाश (तैराकी)

अमन सहरावत (कुश्ती)।

अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) :

सुच्चा सिंह (एथलेटिक्स)

मुरलीकांत राजाराम पेटकर (पैरा-तैराकी)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार :

सुभाष राणा (पैरा-निशानेबाजी)

दीपाली देशपांडे (निशानेबाजी)

संदीप सांगवान (हॉकी)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम) :

एस मुरलीधरन (बैडमिंटन),

अरमांडो एग्नेलो कोलासो (फुटबॉल)

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार :

भारतीय शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में सर्वश्रेष्ठ रही यूनिवर्सिटी के लिये मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी : चंडीगढ यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी।

विश्व चैम्पियनशिप और खेल रत्न के बाद 2025 के लिए नए लक्ष्य तय करने शुरू किए : गुकेश
बेंगलुरु, पांच जनवरी (भाषा) डी गुकेश ने पिछले एक महीने में कई उपलब्धियां हासिल की हैं जिसमें विश्व चैम्पियनशिप में जीत के बाद हाल में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना जाना शामिल है लेकिन शतरंज का यह प्रतिभाशाली खिलाड़ी अब 2025 में ‘चुनौतीपूर्ण’ वर्ष का सामना करने के लिए अपना ध्यान और लक्ष्य फिर से निर्धारित करना चाहता है।

गुकेश 17 जनवरी से नीदरलैंड के विज्क आन जी में शुरू होने वाले टाटा स्टील टूर्नामेंट में शिरकत करेंगे जिसमें अनीश गिरी, अर्जुन एरिगेसी, फैबियानो कारूआना और आर प्रज्ञानानंद जैसे शीर्ष खिलाड़ी भी होंगे।

गुकेश ने रविवार को वेस्टब्रिज कैपिटल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मीडिया से कहा, ‘‘हां, 2025 काफी चुनौती पेश करेगा। बहुत सारे नए और दिलचस्प टूर्नामेंट होंगे। विश्व चैम्पियनशिप अब बीती बात हो चुकी है। मैं इसे जीतकर और सभी पुरस्कारों से बहुत खुश हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अब मैंने नये लक्ष्यों, नये टूर्नामेंट और तैयारी के नये तरीकों के बारे में सोचना शुरू कर दिया है। लक्ष्य और दृष्टिकोण वही रहेगा। अपना सर्वश्रेष्ठ देना, खुद को बेहतर बनाते रहना और जितना संभव हो सके उतने टूर्नामेंट जीतना। ’’

गुकेश ने कहा, ‘‘इसलिए मैं बहुत कुछ सीखने, बहुत सारे सुधार करने की उम्मीद कर रहा हूं। उम्मीद है कि बहुत सारे अच्छे नतीजों के साथ यह एक मजेदार साल रहेगा। ’’

हालांकि गुकेश पर विश्व चैम्पियन का ‘टैग’ होगा और साथ ही बहुत सारी उम्मीदें भी होंगी। लेकिन 19 वर्षीय खिलाड़ी इसके लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘हां, मैं कुछ समय से सुर्खियों में रहने का आदी हो गया हूं। जाहिर है कि विश्व चैम्पियनशिप के बाद यह और भी बढ़ जाएगा। लेकिन मुझे जो चीजें याद हैं, वे हैं खुद को बेहतर बनाते रहना और असफलताओं को स्वीकार करना। ’’

गुकेश ने कहा, ‘‘मुझे खुद से बहुत उम्मीदें हैं। इसलिए मुझे लगता है कि मेरा लक्ष्य दूसरों की अपेक्षाओं के बजाय अपनी खुद की उम्मीदों को पूरा करना है। ’’

लेकिन क्या वह इस खिताब के बाद मिली प्रशंसाओं को संभालने में सक्षम रहे हैं जो इसके बाद उन्हें मिली है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगा कि विश्व चैम्पियनशिप जीतना कैंडिडेट्स टूर्नामेंट की तरह होगा लेकिन निश्चित रूप से यह इससे अधिक होगा। मुझे खुशी है कि यह सम्मान और सुर्खियां मुझे मिल रही हैं। लेकिन मुझे लगता है कि ट्रेनिंग से इन चीजों को प्रबंधित किया जा सकता है। लेकिन (विश्व चैम्पियनशिप) मैच के बाद मुझे उबरने के लिए समय की भी जरूरत थी। मैंने थोड़ी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। लेकिन यह जल्द ही गंभीर हो जाएगी। ’’

पांच बार के विश्व चैंपियन और गुकेश के मेंटोर विश्वनाथन आनंद ने कहा कि उनके शिष्य की जीत ने फिर से ध्यान शतरंज की ओर कर दिया है।

आनंद ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ध्यान फिर से शतरंज पर केंद्रित हो गया है। अगर आप इसे आगे बढ़ाते हैं तो यह संभव है कि हर एक टूर्नामेंट में कोई भारतीय खेल रहा हो जिसे आप देखने के लिए उत्सुक हों। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से गुकेश इसका नेतृत्व करेंगे, खासकर विश्व चैंपियन होने के नाते। लेकिन अब लोग यह देखने में दिलचस्पी रखते हैं कि क्या कोई भारतीय टूर्नामेंट में खेलेगा। और दूसरा असर शायद और भी गहरा है कि युवा खिलाड़ी खेल को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। ’’

गौतम अदाणी ने विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश से की मुलाकात
नयी दिल्ली, दो जनवरी (भाषा) उद्योगपति गौतम अदाणी ने विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश से अहमदाबाद में मुलाकात की और उन्हें भारत के अजेय युवाओं की एक मिसाल बताया है।

अठारह वर्ष के शतरंज खिलाड़ी गुकेश पिछले साल चीन के डिंग लीरेन को हराकर सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बने हैं। वह शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक में भी सूत्रधार रहे थे।

अदाणी से मुलाकात के समय गुकेश के माता-पिता भी उनके साथ रहे।

अदाणी समूह के प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश से मिलना और उनकी विजय गाथा सुनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उनके माता-पिता डॉ. रजनीकांत और डॉ. पद्मावती से मिलना भी उतना ही प्रेरणादायक रहा जिनके ‘बलिदान’ ने उनकी सफलता की नींव रखी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ महज 18 साल की उम्र में गुकेश की शालीनता तथा प्रतिभा भारत के अजेय युवाओं का प्रमाण है। उनके जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी नई पीढ़ी को प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही चैंपियनों की ऐसी सेना बना रहे हैं जो दशकों तक वैश्विक शतरंज पर हावी रहेगी। यह आत्मविश्वास से भरा, पुनरुत्थानशील और उभरता हुआ भारत है। जय हिंद ।’’

गुकेश उन चार खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल हैं जिन्हें सरकार ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया।

खेल मंत्रालय ने गुकेश के अलावा निशानेबाज मनु भाकर, पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को इस साल देश के मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार दिए जाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

विश्व चैम्पियनशिप में मानसिक, भावनात्मक दबाव से निपटना महत्वपूर्ण: गुकेश
चेन्नई, 16 दिसंबर (भाषा) विश्व चैम्पियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने सोमवार को यहां कहा कि शतरंज सिर्फ 64 खानों की बिसात वाले खेल की रणनीति के बारे में नहीं है और विश्व चैम्पियनशिप में उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन के दौरान ‘भावनात्मक दबाव’ पर काबू पाने में मानसिक अनुकूलन कोच पैडी अपटन ने उनकी काफी मदद की।

चीन के डिंग लिरेन को हराकर सबसे कम उम्र में चैम्पियन बनने वाले 18 वर्षीय गुकेश सोमवार को यहां पहुंचे। यहां पहुंचने पर प्रशंसकों और अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

गुकेश ने अपने बचपन के स्कूल वेलाम्मल विद्यालय द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘विश्व चैंपियनशिप सिर्फ शतरंज के चालों के बारे में नहीं है। इससे निपटने के लिए बहुत सारे मानसिक और भावनात्मक दबाव होते हैं। पैडी ने इस मामले में मेरी काफी मदद की है।’’

अपटन एक जाने माने मानसिक अनुकूलन कोच है। उन्होंने सिंगापुर में 14 बाजियों के विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले के दौरान गुकेश के साथ काम किया था।

गुकेश ने कहा, ‘‘ मैंने उनसे जो बातचीत की और उन्होंने मुझे जो सुझाव दिये वह एक खिलाड़ी के रूप में मेरे विकास के लिए काफी अहम रहे हैं।’’

गुकेश ने इस मौके पर 2011 क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम के साथ काम करने वाले अपटन से जुड़ाव के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘पैडी मेरी टीम का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। कैंडिडेट्स (अप्रैल) जीतने के बाद, मैंने संदीप सर (वेस्टब्रिज कैपिटल के संदीप सिंघल) से एक मानसिक अनुकूलन कोच की मांग की थी।’’

इस युवा खिलाड़ी ने कहा, ‘‘उन्होंने तुरंत मुझे पैडी अपटन से संपर्क कराया। जिनके पास शानदार प्रदर्शन करने वाले एथलीटों के साथ काम करने का काफी अनुभव है।’’

गुकेश के चैम्पियन बनने के एक दिन बाद अपटन ने ‘पीटीआई’ को दिये साक्षात्कार में इस खिलाड़ी की ‘‘जागरूकता’ की सराहना की थी।

उन्होंने कहा था, ‘‘मुझे लगता है कि गुकेश के साथ काम करने में सबसे शानदार बात उनकी जागरूकता का स्तर था। मेरी कोशिश यह परखने की थी कि वह अपने विचारों पर कैसी प्रतिक्रिया दे रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शतरंज की बिसात पर जरूरत से ज्यादा सोचते समय भी उन्होंने परिपक्व जागरूकता दिखायी। अगर उनका दिमाग भटका भी तो उन्होंने ने तुरंत काबू पा लिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वह शुरुआत में 0-1 से पिछड़ने के बावजूद वह एक विश्व चैंपियन है क्योंकि वह खुद को प्रबंधित करने, ध्यान केंद्रित करने और खेल में बने रहने में सक्षम था। इतने बड़े आयोजन में शुरुआती झटके से उबरना आसान नहीं है।

गुकेश ने अपनी शतरंज यात्रा में समर्थन देने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उपमुख्यमंत्री  उदयनिधि स्टालिन को भी धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु सरकार से बहुत समर्थन मिला। जब भी मैं कुछ हासिल करता हूं तो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मुझे घर बुलाते हैं और प्रोत्साहित करते हैं। पिछले साल चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स के दौरान तमिलनाडु सरकार ने मुझे प्रायोजित किया था। उन्होंने सारी व्यवस्थाएं कीं। इस तरह मैंने टूर्नामेंट जीता और कैंडिडेट्स के लिए क्वालीफाई किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें अगर इस तरह अधिक समर्थन मिलता है, तो मेरा मानना है कि अधिक शतरंज खिलाड़ी आएंगे। मैं तमिलनाडु सरकार का बहुत आभारी हूं।’’

महान विश्वनाथन आनंद के बाद गुकेश विश्व खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। आनंद ने यहां अपनी अकादमी में युवाओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गुकेश के पिता डॉ. रजनीकांत (ईएनटी सर्जन) ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को शौक के तौर पर स्कूल में शतरंज सत्र में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ आपको दिलचस्पी दिखाने के साथ कड़ी मेहनत करनी होगी नहीं तो कोई फायदा नहीं होगा। हमने उसे शतरंज खिलाड़ी बनाने की योजना नहीं बनाई थी। हमने पाठ्यक्रम से इतर गतिविधि के तौर पर वेलाम्मल स्कूल के शतरंज कक्षा में उसका नामांकन कराया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उसने जब इस खेल में रुचि दिखाई और कड़ी मेहनत की तो हमने उसका पूरा समर्थन किया। एक माता-पिता के रूप में हमने उसे जितना संभव हो सके उतना ‘एक्सपोजर’ देने की कोशिश की। मैं अन्य माता-पिता को भी यही सुझाव दे सकता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें आपके बच्चों की रुचि को यथासंभव अधिक से अधिक एक्सपोजर देने का प्रयास करना चाहिए।’’

कार्लसन, गुकेश भिड़ेंगे नॉर्वे शतरंज में
स्टावेंजर (नॉर्वे), 16 दिसंबर (भाषा) सबसे युवा विश्व चैम्पियन गुकेश डोम्माराजू का सामना अगले साल नॉर्वे शतरंज में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से होगा ।

टूर्नामेंट यहां 26 मई से छह जून तक खेला जायेगा ।

अठारह बरस के गुकेश ने इस साल टाटा स्टील मास्टर्स जीता, शतरंज ओलंपियाड में भारत को स्वर्ण दिलाया, कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में चमके और पिछले सप्ताह सिंगापुर में विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता ।

गुकेश ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ मैं दुनिया के सबसे मजबूत खिलाड़ियों में से एक के खिलाफ फिर नॉर्वे में भिड़ने को लेकर रोमांचित हूं । आर्मागेडोंस मजेदार होगा ।’’

गुकेश पिछले साल यहां तीसरे स्थान पर रहे थे लेकिन इस बार विश्व चैम्पियन के रूप में कार्लसन को उनके घर में चुनौती देंगे ।

नॉर्वे शतरंज के संस्थापक और टूर्नामेंट निदेशक जेल मेडलैंड ने कहा ,‘‘ यह मुकाबला शानदार होगा । देखना दिलचस्प होगा कि विश्व चैम्पियन का सामना नंबर एक खिलाड़ी से कैसा रहता है । पूरी दुनिया की इस पर नजरें होंगी ।’

नॉर्वे शतरंज में दुनिया के शीर्ष पुरूष और महिला खिलाड़ी छह खिलाड़ियों के दोहरे राउंड रॉबिन प्रारूप में खेलेंगे ।

विश्व चैम्पियनशिप में मानसिक, भावनात्मक दबाव से निपटना महत्वपूर्ण: गुकेश
चेन्नई, 16 दिसंबर (भाषा) विश्व चैम्पियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने सोमवार को यहां कहा कि शतरंज सिर्फ 64 खानों की बिसात वाले खेल की रणनीति के बारे में नहीं है और विश्व चैम्पियनशिप में उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन के दौरान ‘भावनात्मक दबाव’ पर काबू पाने में मानसिक अनुकूलन कोच पैडी अपटन ने उनकी काफी मदद की।

चीन के डिंग लिरेन को हराकर सबसे कम उम्र में चैम्पियन बनने वाले 18 वर्षीय गुकेश सोमवार को यहां पहुंचे। यहां पहुंचने पर प्रशंसकों और अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

गुकेश ने अपने बचपन के स्कूल वेलाम्मल विद्यालय द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘विश्व चैंपियनशिप सिर्फ शतरंज के चालों के बारे में नहीं है। इससे निपटने के लिए बहुत सारे मानसिक और भावनात्मक दबाव होते हैं। पैडी ने इस मामले में मेरी काफी मदद की है।’’

अपटन एक जाने माने मानसिक अनुकूलन कोच है। उन्होंने सिंगापुर में 14 बाजियों के विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले के दौरान गुकेश के साथ काम किया था।

गुकेश ने कहा, ‘‘ मैंने उनसे जो बातचीत की और उन्होंने मुझे जो सुझाव दिये वह एक खिलाड़ी के रूप में मेरे विकास के लिए काफी अहम रहे हैं।’’

गुकेश ने इस मौके पर 2011 क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम के साथ काम करने वाले अपटन से जुड़ाव के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘पैडी मेरी टीम का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। कैंडिडेट्स (अप्रैल) जीतने के बाद, मैंने संदीप सर (वेस्टब्रिज कैपिटल के संदीप सिंघल) से एक मानसिक अनुकूलन कोच की मांग की थी।’’

इस युवा खिलाड़ी ने कहा, ‘‘उन्होंने तुरंत मुझे पैडी अपटन से संपर्क कराया। जिनके पास शानदार प्रदर्शन करने वाले एथलीटों के साथ काम करने का काफी अनुभव है।’’

गुकेश के चैम्पियन बनने के एक दिन बाद अपटन ने ‘पीटीआई’ को दिये साक्षात्कार में इस खिलाड़ी की ‘‘जागरूकता’ की सराहना की थी।

उन्होंने कहा था, ‘‘मुझे लगता है कि गुकेश के साथ काम करने में सबसे शानदार बात उनकी जागरूकता का स्तर था। मेरी कोशिश यह परखने की थी कि वह अपने विचारों पर कैसी प्रतिक्रिया दे रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शतरंज की बिसात पर जरूरत से ज्यादा सोचते समय भी उन्होंने परिपक्व जागरूकता दिखायी। अगर उनका दिमाग भटका भी तो उन्होंने ने तुरंत काबू पा लिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वह शुरुआत में 0-1 से पिछड़ने के बावजूद वह एक विश्व चैंपियन है क्योंकि वह खुद को प्रबंधित करने, ध्यान केंद्रित करने और खेल में बने रहने में सक्षम था। इतने बड़े आयोजन में शुरुआती झटके से उबरना आसान नहीं है।