Zepto - Loktej

मोतीलाल ओसवाल, रामदेव अग्रवाल ने जेप्टो के 10 करोड़ डॉलर के शेयर खरीदे
नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सह-संस्थापक मोतीलाल ओसवाल और रामदेव अग्रवाल ने त्वरित आपूर्ति सेवा कंपनी जेप्टो के 10 करोड़ डॉलर (लगभग 848 करोड़ रुपये) मूल्य के शेयर संयुक्त रूप से खरीदे हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

घटनाक्रम से परिचित सूत्रों ने सोमवार को कहा कि ओसवाल और अग्रवाल ने शेयर बाजार में लेनदेन के जरिये जेप्टो के इन शेयरों को खरीदा है। दोनों निवेशकों ने पांच-पांच करोड़ डॉलर मूल्य के शेयर खरीदे हैं।

सूत्रों ने कहा कि ये शेयर विदेशी निवेशकों से हासिल किए गए हैं। यह सौदा जेप्टो के प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले भारतीय स्वामित्व को बढ़ाने के लिए जारी प्रयासों का हिस्सा है।

फिलहाल जेप्टो में भारतीय निवेशकों का स्वामित्व 42 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है। हालांकि, आने वाले समय में कुछ अन्य सौदों के जरिये इस हिस्सेदारी को बढ़ाने की योजना है। आईपीओ के पहले घरेलू शेयरधारिता को 50 प्रतिशत से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके लिए अतिरिक्त हिस्सेदारी बिक्री का दूसरा दौर भी प्रस्तावित है।

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा से कहा कि 25 करोड़ डॉलर की शेयर बिक्री के इस दौर में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज अपने ग्राहकों के जरिये आगे चल रही है।

एडलवाइस और हीरो फिनकॉर्प भी इन लेनदेन में भाग ले रही हैं, जिससे कुल राशि 35 करोड़ डॉलर हो गई है।

इस संदर्भ में जेप्टो को भेजे गए सवालों का कोई जवाब नहीं मिला।

जेप्टो के मानव संसाधन प्रमुख गोमेज का इस्तीफा, मेंदीरत्ता को नई जिम्मेदारी
नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (भाषा) त्वरित आपूर्ति मंच जेप्टो के मानव संसाधन प्रमुख मार्टिन दिनेश गोमेज ने इस्तीफा दे दिया है। उनके बाद कंपनी ने मुख्य संस्कृति अधिकारी का नया पद सृजित करते हुए चंदन मेंदीरत्ता की नियुक्ति की है।

जेप्टो के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि गोमेज ने सितंबर में ही अपना इस्तीफा दे दिया था और वह इस समय नोटिस अवधि पूरी कर रहे हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि जेप्टो के मुख्य ब्रांड अधिकारी मेंदीरत्ता अब मुख्य संस्कृति अधिकारी के रूप में मानव संसाधन कार्य और परिचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह नियोक्ता जुड़ाव और ब्रांडिंग के लिए जिम्मेदार होंगे।

इसके साथ ही प्रवक्ता ने कंपनी के सह-संस्थापक आदित पालिचा के मानव संसाधन प्रमुख का दायित्व संभालने की खबरों का खंडन किया।