Anil Ambani - Loktej

ईडी ने अनिल अंबानी के रिलायंस समूह के खिलाफ मामले में 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की
नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और उनकी कंपनियों से संबंधित धन शोधन की जांच के तहत 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क की हैं। अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

संघीय जांच एजेंसी ने पहले इस मामले में 7,500 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।

सूत्रों ने बताया कि देश के विभिन्न भागों में स्थित संपत्तियों के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अनंतिम कुर्की का यह नया आदेश जारी किया गया है।

इस मामले पर अभी रिलायंस समूह से प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

सूत्रों ने बताया कि नवीनतम आदेश के तहत 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई है। इस मामले में कुर्क की गयी कुल संपत्ति की कीमत लगभग 9,000 करोड़ रुपये है।

रिलायंस पावर की इकाई को मिली 930 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना
नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (भाषा) अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस पावर लि. की अनुषंगी रिलायंस न्यू सनटेक प्राइवेट लि. ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) की नीलामी में बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के साथ 930 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना हासिल की है।

सौर परियोजनाओं की यह नीलामी नौ दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। रिलायंस न्यू सनटेक ने सेकी की 17वें दौर की नीलामी में 3.53 रुपये प्रति यूनिट (किलोवाट प्रति घंटा) की दर से सफल बोली लगायी।

रिलांयस पावर ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘कंपनी की अनुषंगी रिलायंस न्यू सनटेक ने सेकी की नीलामी में 1,860 मेगावाटएच क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के साथ 930 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना हासिल की है। यह देश में सौर और बैटरी भंडारण प्रणाली की सबसे बड़ी परियोजना है।’’

निविदा शर्तों के अनुसार, रिलायंस न्यू सनटेक को सौर परियोजना के साथ 465 मेगावाट/1,860 मेगावाटएच क्षमता की न्यूनतम भंडारण प्रणाली भी स्थापित करनी होगी।

कंपनी को सेकी से अभी परियोजना के लिए आवंटन पत्र नहीं मिला है।

बयान के अनुसार, नीलामी में 1,000 मेगावाट/4,000 मेगावाटएच की ऊर्जा भंडारण प्रणाली के साथ कुल अंतरराज्यीय पारेषण प्रणाली (आईएसटीएस) से जुड़ी 2,000 मेगावाट क्षमता की परियोजनाओं के लिए पांच कंपनियों में से रिलायंस न्यू सनटेक को व्यक्तिगत तौर पर सबसे बड़ी एकल परियोजना मिली है।

सेकी 25 वर्ष की अवधि के लिए रिलायंस न्यू सनटेक के साथ बिजली खरीद समझौता (पीपीए) करेगी। खरीदी गई सौर बिजली देश की वितरण कंपनियों को बेची जाएगी।

रिलायंस न्यू सनटेक इस परियोजना को बनाओ, अपनाओ और चलाओ (बीओओ) के आधार पर विकसित करेगी। कंपनी केंद्रीय विद्युत नियामक के अंतरराज्यीय पारेषण प्रणाली (आईएसटीएस) से परियोजनाओं को जोड़ने के नियमों के तहत परियोजना को आईएसटीएस से जोड़ेगी।

रिलायंस समूह की इकाई रिलायंस पावर लि. देश की प्रमुख बिजली उत्पादन कंपनियों में से एक है। कंपनी की स्थापित क्षमता 5,300 मेगावाट है। इसमें मध्य प्रदेश में संचालित 3,960 मेगावाट की सासन वृहद बिजली परियोजना शामिल है।

सेकी देश में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए नोडल एजेंसी है।

रिलायंस पावर ने नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार के लिए रिलायंस न्यू एनर्जीज का किया गठन
नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (भाषा) अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस पावर ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक नई अनुषंगी रिलायंस न्यू एनर्जीज प्राइवेट लि. का गठन किया है। यह कंपनी सौर, पवन ऊर्जा समेत पंप स्टोरेज जलविद्युत और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली जैसे क्षेत्रों में काम करेगी।

रिलायंस पावर ने मंगलवार को कहा कि इस कंपनी के लिए मयंक बंसल को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और राकेश स्वरूप को मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया गया है।

बंसल के पास नवीकरणीय ऊर्जा और प्रबंधन परामर्श में 25 साल का अनुभव है। उन्होंने देश की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में से एक के निर्माण, रणनीतिक विस्तार और परिचालन उत्कृष्टता के माध्यम से वृद्धि को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आईआईटी बंबई से बी.टेक और आईएसबी से एमबीए की डिग्री हासिल करने वाले बंसल इससे पहले रीन्यू पावर के इंडिया आरई बिजनेस के समूह अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं।

बयान के अनुसार, एमएनआईटी से 2007 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. की डिग्री हासिल करने वाले स्वरूप के पास स्टार्टअप और ऊर्जा क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने हाइब्रिड समाधान, ऊर्जा भंडारण, अंतरराष्ट्रीय विस्तार और हरित हाइड्रोजन पहल में विशेषज्ञता के साथ नवीकरणीय ऊर्जा में व्यापार वृद्धि, साझेदारी और नवोन्मेष में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इससे पहले, उन्होंने रीन्यू पावर, पीआर क्लीन एनर्जी, अग्नि एनर्जी और सीमेंस पावर इंजीनियरिंग में प्रमुख भूमिका निभायी है। वह सिलिकॉन वैली की जैव ईंधन स्टार्टअप अग्नि एनर्जी में संस्थापक टीम का हिस्सा थे और उत्पाद विकास का नेतृत्व किया था।

रिलायंस पावर ने देश और दुनिया में पर्यावरण अनुकूल उपायों की बढ़ती मांग के बीच स्वच्छ, किफायती और भरोसेमंद ऊर्जा समाधान विकसित करने के अवसरों का लाभ उठाने और नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए नई अनुषंगी कंपनी, रिलायंस न्यू एनर्जीज का गठन किया है।

रिलायंस समूह की इकाई रिलायंस पावर लि. देश की प्रमुख बिजली उत्पादन कंपनियों में से एक है। कंपनी की स्थापित क्षमता 5,300 मेगावाट है। कंपनी मध्य प्रदेश में 4,000 मेगावाट की सासन वृहद बिजली परियोजना का संचालन कर रही है। यह दुनिया का सबसे बड़ा एकीकृत तापीय बिजलीघर है।