PayTM - Loktej

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस किया रद्द, बैंकिंग सेवाओं पर लगी तत्काल रोक
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (वेब वार्ता)। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए इसका बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है।

यह आदेश 24 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गया है। आरबीआई के अनुसार, बैंक लगातार नियामक मानकों का उल्लंघन कर रहा था और बार-बार दी गई चेतावनियों के बावजूद प्रबंधन में सुधार नहीं किया गया।

केंद्रीय बैंक ने पाया कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक का कामकाज बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की शर्तों के अनुरूप नहीं था, जो जमाकर्ताओं के हितों के लिए जोखिमपूर्ण साबित हो रहा था।

लाइसेंस रद्द होने के बाद ग्राहकों के मन में अपनी जमा पूंजी को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इस पर आरबीआई ने आश्वस्त किया है कि ग्राहकों का पैसा पूरी तरह सुरक्षित है और बैंक के पास सभी देनदारियों को चुकाने के लिए पर्याप्त नकदी उपलब्ध है।

अब बैंक को आधिकारिक तौर पर बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके लिए उच्च न्यायालय में आवेदन किया जाएगा। इस कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से सभी जमाकर्ताओं की राशि का व्यवस्थित रूप से निपटान किया जाएगा।

फिलहाल बैंक नई जमा राशि स्वीकार करने या किसी भी तरह के क्रेडिट लेनदेन के लिए अधिकृत नहीं है। यह कार्रवाई पिछले दो वर्षों से चल रहे विवाद का परिणाम है।

मार्च 2022 में नए ग्राहक जोड़ने पर रोक से शुरू हुआ यह सिलसिला अब पूर्ण प्रतिबंध तक पहुँच गया है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि पेटीएम की अन्य यूपीआई (UPI) सेवाएं, जो सहयोगी बैंकों के माध्यम से संचालित होती हैं, वे पहले की तरह काम करती रहेंगी।

यह फैसला भारतीय फिनटेक और बैंकिंग जगत में पारदर्शिता और नियमों के पालन की महत्ता को रेखांकित करता है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि बैंकिंग क्षेत्र में किसी भी प्रकार की नियामक लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पेटीएम ने भुगतान अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नया ऐप पेश किया
नयी दिल्ली, 10 नवंबर (भाषा) छोटे और मझोले उद्योगों को सेवा देने वाली भुगतान कंपनी पेटीएम (वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने अपने प्रमुख ऐप का पूरी तरह से नया संस्करण पेश किया है।

इसमें उपयोगकर्ताओं के लिए रोजमर्रा के लेन-देन को सुव्यवस्थित और व्यक्तिगत जरूरत के अनुसार बनाने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित सुविधाओं को जोड़ा गया है।

इसमें 15 से ज्यादा नए फीचर के साथ एक साफ यूजर इंटरफेस पेश किया गया है, जो 12 देशों के प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) सहित देश भर के ग्राहकों के लिए भुगतान को तेज और बेहतर बनाता है।

यह नया ऐप एआई पर आधारित है, जिससे यह खर्च करने के रुझान को समझ सकता है, लेनदेन को स्वचालित रूप से व्यवस्थित कर सकता है और व्यक्तिगत जानकारी दे सकता है।

पेटीएम के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा ने कहा, ‘‘हमने नए पेटीएम ऐप को एक बेहतर डिजाइन, नए एआई-आधारित अनुभव और नवोन्मेषण के साथ पेश किया है जो इसे सर्वश्रेष्ठ भुगतान ऐप बनाता है। इसके साथ, हम भुगतान में एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं, जहां ऐप आपके खर्च को समझता है, उसे स्वचालित रूप से व्यवस्थित करता है।''

उन्होंने कहा, ‘‘हम हर भुगतान पर ‘गोल्ड कॉइन’ भी दे रहे हैं, जिन्हें असली डिजिटल सोने में भुनाया जा सकता है, ताकि हर पेटीएम भुगतान एक सुनहरा भुगतान बन जाए।’’

आरबीआई दिशानिर्देशों के उल्लंघन को लेकर ईडी ने पेटीएम को दिया 611 करोड़ रुपये का नोटिस
नई दिल्ली, 03 मार्च (वेब वार्ता)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने विभिन्न मामलों में फेमा के नियमों के ‘उल्लंघन’ के लिए पेटीएम की मूल कंपनी, उसके प्रबंध निदेशक और उससे जुड़ी इकाइयों को 611 करोड़ रुपये का कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

पेटीएम की 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी के संस्थापक विजय शेखर शर्मा, इसके चेयरमैन, प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी हैं। यह नोटिस न्यायिक कार्यवाही शुरू होने से पहले जांच एजेंसी के एक विशेष निदेशक ने जारी किया है।

पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी कानून और नियामकीय प्रक्रियाओं के अनुसार मामले के समाधान के लिए काम कर रही है।

प्रवर्तन निदेशालय ने बयान में कहा कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए पेटीएम की प्रमुख कंपनी वन97 कम्युनिकेशन लि. (ओसीएल), इसके प्रबंध निदेशक और लिटिल इंटरनेट प्राइवेट लि. और नियरबाय इंडिया प्राइवेट लि. जैसी पेटीएम की अन्य अनुषंगी कंपनियों को लगभग 611 करोड़ रुपये का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जांच में पाया गया कि वन 97 कम्युनिकेशन लि. ने सिंगापुर में विदेशी निवेश किया और अनुषंगी की वैश्विक अनुषंगी के गठन के बारे में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को आवश्यक सूचना नहीं दी।

इसमें आरोप लगाया गया कि वन97 कम्युनिकेशन ने आरबीआई के निर्धारित उचित मूल्य निर्धारण दिशानिर्देशों का ‘पालन किये बिना’ विदेशी निवेशकों से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) भी प्राप्त किया था।

ईडी ने कहा कि वन97 कम्युनिकेशन की भारत में अनुषंगी लिटिल इंडिया प्राइवेट लि. को विदेशों से एफडीआई मिला। लेकिन इसके लिए आरबीआई के कीमत निर्धारण दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया गया।

अन्य अनुषंगी कंपनी… नियरबाय इंडिया प्राइवेट लि. ने आरबीआई की समयसीमा के भीतर कंपनी द्वारा प्राप्त एफडीआई के बारे में जानकारी नहीं दी।

पेटीएम ने पिछले शनिवार (एक मार्च) को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा था कि उसे कंपनी और उसकी दो अनुषंगी कंपनियों… लिटिल इंटरनेट और नियरबाय… के कुछ निवेश लेनदेन के संबंध में फेमा नियमों के कथित उल्लंघन के लिए ईडी से नोटिस मिला है।

बाद में, पेटीएम ने स्पष्ट किया कि कथित उल्लंघन उस अवधि से संबंधित है जब दोनों कंपनियां उसकी अनुषंगी कंपनियां नहीं थीं। इसने 2017 में दोनों कंपनियों का अधिग्रहण किया था।

कंपनी के अनुसार, कथित उल्लंघन में वन97 कम्युनिकेशन के 245 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन, लिटिल इंटरनेट (एलआईपीएल) के लगभग 345 करोड़ रुपये और नियरबाय इंडिया (एनआईपीएल) के लगभग 21 करोड़ रुपये के लेनदेन को सूचीबद्ध किया गया है।

इसमें कहा गया, ‘‘कथित उल्लंघन वन97 कम्युनिकेशन , एलआईपीएल और एनआईपीएल से संबंधित कुछ निवेश लेनदेन से जुड़े हैं।’’

पेटीएम के प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘‘हम लागू कानूनों और नियामकीय प्रक्रियाओं के अनुसार मामले को हल करने की दिशा में काम कर रहे हैं। हम अनुपालन और संचालन के उच्चतम मानकों के अनुपालन में प्रक्रियाओं को मजबूत करने और बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

कामकाज में श्रमबल की जगह लेंगी कृत्रिम मेधा प्रौद्योगिकी: पेटीएम संस्थापक शर्मा
(प्रसून श्रीवास्तव)

जयपुर, 10 दिसंबर (भाषा) पेटीएम के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा ने मंगलवार को कहा कि कामकाज में श्रमबल की जगह लेने वाली प्रौद्योगिकियों को अपनाने में विफल रहने वाली स्टार्टअप कंपनियां लंबे समय तक टिक नहीं पाएंगी।

हालांकि, शर्मा ने राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश सम्मेलन में कहा कि उनकी कंपनी को प्रौद्योगिकी के विकास और कृत्रिम मेधा (एआई) को अपनाने को समर्थन के लिए और लोगों की जरूरत होगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या पेटीएम भी अपने कार्यबल को कम करने के लिए प्रौद्योगिकियों पर विचार कर रही है, उन्होंने कहा, ‘‘हमें प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहायता के लिए और अधिक लोगों को नियुक्त करने की आवश्यकता होगी। प्रौद्योगिकी अपनाने से प्रौद्योगिकी कंपनियां मजबूत होंगी।’’

शर्मा ने डिजिटल बदलाव पर आयोजित सत्र में कहा कि जो कुछ भी शारीरिक या मानसिक रूप से किया जा रहा है, उसका स्थान एआई लेगी। जैसे कार चलाना और और कोड लिखना। मानव कार्यों को प्रतिस्थापित करने के लिए प्रौद्योगिकी विकसित नहीं करने वाले स्टार्टअप लंबे समय तक नहीं चल पाएंगे।

शर्मा ने कहा, ‘‘यदि आप एक ऐसा स्टार्टअप नहीं बना रहे हैं जो मनुष्य के काम करने की बाध्यता को समाप्त कर देता है, तो आप एक ऐसी कंपनी नहीं बना रहे हैं जो पांच साल बाद भी बनी रहेगी।’’

शर्मा ने कहा कि पहले कंपनियां कर्मचारियों की संख्या से जानी जाती थीं लेकिन अब एक व्यक्ति वाली कंपनियां भी हो रही हैं जहां एआई उनका मुख्य वित्त अधिकारी, मुख्य मानव संसाधन अधिकारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘मशीनें उन प्रक्रियाओं और प्रणालियों का ध्यान रखेंगी जो आमतौर पर मनुष्य करते हैं...।’’

शर्मा ने कहा कि एआई अर्थव्यवस्था, व्यापार और काम के लिहाज व्यापक स्तर पर बदलाव लाएगी। यह उन लोगों और देशों के हाथों में शक्ति केंद्रित करेगी जिनके पास कंप्यूटर और उन प्रणालियों का उपयोग करने की क्षमता है।

शर्मा ने कहा, ‘‘मैं यह सोचकर परेशान हो जाता हूं कि हमारे देश के कार्यबल का क्या होगा।’’