Dharmendra - Loktej

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन
मुंबई, 02 जनवरी (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गये। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवम्बर को निधन हो गया था। एक जनवरी 2026 को उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है।

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा हाल ही में फिल्म ‘इक्कीस’ का प्रमोशन करने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में पहुंचे थे। इस दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन दिवंगत धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गए।

अमिताभ बच्चन ने कहा, फिल्म इक्कीस हमारे लिए वो आखिरी अनमोल निशानी है, जो कि हिंदी फिल्म जगत के महान विभूती अपने करोड़ों फैन्स के लिए छोड़कर गए। एक कलाकार अपनी सांस के अंतिम छोर तक कला की साधना करना चाहता है।और कुछ ऐसा ही किया मेरे दोस्त, मेरे परिवार, मेरे आदर्श धर्मेंद्र देओल जी ने।

अमिताभ ने कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक शख्स नहीं थे, एक एहसास थे और एहसास जो होता है, वो कभी जाने नहीं देता। वो बस यादें और दुआएं बनकर साथ चलते रहते हैं। अमिताभ ने इस दौरान फिल्म. ‘शोले’ का एक किस्सा शेयर किया।

उन्होंने कहा, ”बेंगलुरु में शूट कर रहे थे। उनकी एक खूबी थी, जो मैं फिजिकल खूबी कहूंगा, वो पहलवान थे एकदम। इसका उदाहरण मुझे भी पता लगा एक दिन जब मौत वाले सीन में आप देख रहे थे मैं तड़प रहा हूं।वो उनकी वजह से तड़प रहा था, उतनी जोर से पकड़ा हाथ. मेरा एकदम नेचुरल एक्टिंग हुआ है उस वक्त।

‘‘जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्रिय धरम जी’’: हेमा मालिनी ने 90वें जन्मदिन पर धर्मेंद्र को किया याद
मुंबई, आठ दिसंबर (भाषा) अभिनेता धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने उन्हें बेहद भावुक अंदाज में याद किया और उनके साथ बिताए पलों की कुछ खास तस्वीरें साझा कीं।

धर्मेंद्र का 24 नवंबर को उनके जुहू स्थित आवास पर 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

धर्मेंद्र की पत्नी एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर धर्मेंद्र के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ धरम जी, जन्मदिन मुबारक हो..आपको गए हुए दो सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है। मैं धीरे-धीरे खुद को संभाल रही हूं..आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे...’’

हेमा ने कहा कि उनके साथ बिताई जीवन की ‘‘खुशनुमा यादें’’ कभी मिट नहीं सकतीं। इन पलों को फिर से याद करके बड़ा सुकून व खुशी मिलती है। आपके साथ बिताए खूबसूरत वर्षों के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं।

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी 1980 में हुई थी। उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना हैं।

धर्मेंद्र के बेटे एवं अभिनेता सनी देओल ने भी अपने दिवंगत पिता को याद किया।

सनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘ आज मेरे पापा का जन्मदिन है। पापा हमेशा मेरे साथ, मुझमें मौजूद हैं। आपसे बेहद प्यार है पापा। आपकी बहुत याद आती है।’’

सनी देओल, धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर की संतान हैं।

‘शोले’ के सेट पर जब हेमा मालिनी को इंप्रेस करने के लिए टंकी पर चढ गए थे धर्मेंद्र, कुछ ऐसा था‘बसंती’ का रिएक्शन
मुंबई, 07 दिसंबर (वेब वार्ता)। 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘शोले’ जय और वीरू की सच्ची दोस्ती को दिखाती है। फिल्म पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई और 12 दिसंबर को 4के वर्जन के साथ रिलीज हो रही है।

इसी फिल्म के सेट पर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन प्यार की शुरुआत भी हुई थी। धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के लिए ही वीरू का किरदार निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शूटिंग के दौरान भी धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

फिल्म ‘शोले’ का ऑइकॉनिक टंकी वाला सीन हर किसी के दिलों में आज भी जिंदा है। टंकी पर चढ़कर वीरू ने बसंती से अपने प्यार का इजहार किया था, लेकिन शूटिंग से पहले उसी टंकी के जरिए धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को इम्प्रेस करने की कोशिश की थी, लेकिन उस वक्त हेमा मालिनी पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ा था। इस बात का खुलासा शोले में अहमद का किरदार निभाने वाले सचिन पिलगांवकर ने किया था।

फिल्म शोले से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा करते हुए सचिन पिलगांवकर ने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म शोले की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र की यही कोशिश थी कि वे बस हेमा मालिनी को किसी तरह इम्प्रेस कर दें। किस्सा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि सेट पर शूटिंग के लिए बड़ी और ऊंची टंकी बनाई गई और वो टंकी असली नहीं थी, उसे आर्ट डायरेक्टर ने बनाया था और वो मजबूत भी नहीं थी।

सचिन पिलगांवकर ने बताया कि सिर्फ हेमा को इंप्रेस करने के लिए वे टंकी पर चढ़ गए और रेलिंग को क्रॉस कर खड़े हो गए। ये देख कर रमेश सिप्पी घबरा गए और “धरमजी-धरमजी” चिल्लाने लगे, लेकिन उन्होंने कहा, “अरे कुछ नहीं होगा।”

ये सब हेमा मालिनी देख रही थीं और उनके चेहरे पर कोई एक्सप्रेशन ही नहीं थे। मैंने हेमा से कहा कि ये बहुत खतरनाक है, तो उन्होंने बिना एक्सप्रेशन के सिर्फ इतना कहा, “हां, खतरनाक है।” मतलब उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ रहा था।

बताया ये भी जाता है कि हेमा मालिनी के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए वे शोले के सेट पर बार-बार सीन को रीटेक करवाते थे। फिल्म में बसंती के आम तोड़ने वाले सीन के समय भी कुछ ऐसा ही हुआ था और धर्मेंद्र ने सीन को परफेक्ट बनाने के बहाने से कई बार रीटेक लिया था।

भले ही आज धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके फैंस उनकी फिल्मों के जरिए हमेशा उन्हें याद करते रहेंगे। अभिनेता का जन्म 8 दिसंबर को हुआ था।

बॉलीवुड अभिनेता धमेंद्र की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गयीं
हरिद्वार (उत्तराखंड), तीन दिसंबर (भाषा) बॉलीवुड के ‘ही मैन’ धर्मेंद्र की अस्थियां बुधवार को यहां गंगा में विसर्जित की गयीं। उनके पारिवारिक पुरोहित ने यह जानकारी दी।

पुरोहित ने बताया कि अस्थि विसर्जन कर्म से मीडिया और आम लोगों को पूरी तरह से दूर रखा गया था।

धर्मेंद्र (89) का पिछले माह 24 नवंबर को निधन हो गया था और मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

अभिनेता के पारिवारिक पुरोहित पंडित संदीप पाराशर श्रोत्रिय ने ‘भाषा’ को बताया कि हरकी पौड़ी पर धर्मेंद्र की अस्थियां विसर्जित की गयीं।

उन्होंने बताया कि अस्थि विसर्जन के पूर्व की कर्मकांड विधि निजी होटल में संपन्न करायी गयी। क्षोत्रिय ने बताया कि इसके बाद सन्नी देओल के बेटे करण देओल और परिजन उनके साथ एक दोपहिया वाहन से हरकी पौड़ी पहुंचे और वहां अस्थि विसर्जन किया गया।

पुरोहित ने बताया कि अस्थि विसर्जन संबंधी विधियां सन्नी देओल ही करना चाहते थे मगर उनके जाने पर भीड़ एकत्र होने की आशंका से धर्मेंद्र के पौत्र करण ने इन्हें पूरा किया।

पुरोहित के मुताबिक अभिनेता सन्नी देओल और बॉबी देओल परिजनों के साथ मंगलवार को ही हरिद्वार पहुंच गए थे और इसी दिन अस्थि विसर्जन किया जाना था, लेकिन एक परिजन के समय से नहीं पहुंच पाने के कारण यह नहीं हो पाया। पुरोहित ने बताया कि यहां अस्थि विसर्जन कर्म के वक्त धर्मेंद्र की पत्नी हेमामलिनी और उनकी तरफ से कोई भी मौजूद नहीं था।

लगा जैसे मैंने फिर से अपने पिता को खो दिया: धर्मेंद्र के निधन पर कपिल शर्मा
मुंबई, 26 नवंबर (भाषा) अभिनेता-हास्य कलाकार कपिल शर्मा ने बुधवार को कहा कि वह वयोवृद्ध अभिनेता धर्मेंद्र के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े थे और उनके निधन से उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उन्होंने अपने पिता तुल्य व्यक्ति को खो दिया हो।

धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद फिल्म उद्योग से जुड़े कई लोगों ने उनके साथ अपने व्यक्तिगत अनुभव और अभिनेता की दरियादिली के किस्से साझा किये।

अपनी फिल्म "किस किसको प्यार करूं 2" के ट्रेलर लॉन्च पर कपिल शर्मा ने कहा कि धर्मेंद्र जैसी शख्सियत अब दोबारा नहीं होगी।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "धरम जी मेरे लिए क्या थे, यह सब जानते हैं। हर कोई ऐसा महसूस कर रहा है जैसे उसने परिवार के सदस्य को खो दिया हो।"

कपिल ने अपनी भावनाओं को साझा करते हुए कहा, "मैंने 22 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था। मुझे उनके साथ ज्यादा समय बिताने का अवसर नहीं मिला। इसीलिए (धर्मेंद्र के निधन से) मुझे ऐसा लगा जैसे मैंने अपने पिता को दूसरी बार खो दिया। यह सच है कि जो लोग वास्तव में अच्छे होते हैं, आप हमेशा उनके साथ थोड़ा और समय चाहते हैं। वह राजा की तरह जिए।"

शर्मा ने याद किया कि जब उनका शो "द कपिल शर्मा शो" 2016 में शुरू हुआ था तो धर्मेंद्र फिल्म उद्योग से जुड़े पहले व्यक्ति थे जो बिना किसी सवाल के शो में मेहमान बनने को राजी हुए थे।

उन्होंने कहा, "जब मैं पहली बार मुंबई आया और शो शुरू कर रहा था, तब कोई भी ‘सेलिब्रिटी’ आने को तैयार नहीं था।"

कपिल ने बताया कि जब उन्होंने धरम पाजी को फोन करके निवेदन किया तो वह अपनी फिल्म की रिलीज की तैयारी में व्यस्त होने के बावजूद तुरंत तैयार हो गए।

शर्मा ने कहा, "मैंने उनसे कहा, 'पाजी, मैं पहली बार शो बना रहा हूं और मैं चाहता हूं कि आप हमारे मेहमान हों।' उन्होंने अपनी टीम के सदस्य से कहा, 'यह मेरा बेटा है चाहे कुछ भी हो जाए, इसके लिए एक तारीख निकालो'।"

कपिल शर्मा की फिल्म "किस किसको प्यार करूं 2" 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अमिताभ बच्चन, शाहरुख, नसीरुद्दीन शाह और अन्य फिल्मी कलाकारों ने धर्मेंद्र को किया याद
नयी दिल्ली, 25 नवंबर (भाषा) अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने दिवंगत धर्मेंद्र को याद करते हुए मंगलवार को कहा कि हर कोई 60 साल तक लोगों के दिलों पर राज नहीं कर सकता और धर्मेंद्र की कमी को पूरा करना असंभव है।

धर्मेंद्र का सोमवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके समकालीन कलाकारों, कनिष्ठों और प्रशंसकों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा।

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने मित्र और 'शोले' तथा 'चुपके चुपके' जैसी फिल्मों के सह-कलाकार धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि धर्मेंद्र अपने शानदार करियर के दौरान एक ऐसे जगत में बेदाग रहे जिसने हर दशक में बदलाव देखा है।

शाहरुख ने धर्मेंद्र को पिता समान बताया जबकि आलिया भट्ट ने 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी' के अपने सह-कलाकार को एक 'ऐसे दिग्गज के रूप में याद किया जिन्होंने हर फ्रेम और हर दिल को रोशन किया।'

अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में बच्चन ने लिखा, "धरम जी... महानता के प्रतीक थे, वह न केवल अपनी सुविख्यात शारीरिक उपस्थिति के लिए बल्कि अपने विशाल हृदय और उसकी सबसे प्यारी सादगी के लिए भी हमेशा याद आएंगे। वह अपने साथ पंजाब के उस गांव की मिट्टी की सौंधी खुशबू लाए थे जहां से वह आए थे और इसके प्रति हमेशा सच्चे बने रहे। एक ऐसी बिरादरी में वह अपने शानदार करियर के दौरान बेदाग रहे, जिसने हर दशक में बदलाव देखे। बिरादरी बदली... पर वह नहीं।"

बच्चन ने कहा कि धर्मेंद्र की "मुस्कान, उनका आकर्षण और उनकी गर्मजोशी" उनके आसपास आने वाले सभी लोगों पर छा जाती थी। बच्चन ने कहा कि इस तरह के गुण इस पेशे में दुर्लभ हैं।

अभिनेता ने लिखा, "हमारे आस-पास का वातावरण खाली हो गया है... एक शून्य जो हमेशा खाली ही रहेगा... प्रार्थनाएं।"

धर्मेंद्र ने 1975 की क्लासिक फिल्म 'शोले' में अमिताभ बच्चन के निभाए किरदार 'जय' के साथ 'वीरू' की प्रसिद्ध भूमिका निभाई थी और "ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे" गीत के माध्यम से परदे पर दोस्ती को परिभाषित किया था।

नसीरुद्दीन शाह ने 1985 में आई जेपी दत्ता की फिल्म ‘गुलामी’ का पोस्टर शेयर करते हुए ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, “मैं पहली बार उस महान व्यक्ति से (धर्मेंद्र से) मिला था। मुझे इस फिल्म के अलावा उनके साथ दो अन्य फिल्मों में काम करने का सौभाग्य मिला। धर्मेंद्र के जाने से खाली हुई जगह को भरना नामुमकिन है। मैं उनसे मिले स्नेह को संजोकर रखता हूं। हर कोई 60 साल तक लोगों के दिलों पर राज नहीं कर सकता। उनकी आत्मा को शांति मिले। आमीन।”

शाहरुख ने धर्मेंद्र को याद करते हुए लिखा, ‘‘न सिर्फ़ उनके परिवार के लिए, बल्कि दुनिया भर के सिनेमा और फिल्मप्रेमियों के लिए उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। आप अमर हैं... और आपकी आत्मा आपकी फिल्मों और आपके खूबसूरत परिवार के जरिए हमेशा जिंदा रहेगी। आपसे हमेशा प्यार करता रहूंगा।’’

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘‘ एक प्रतीक जिसने एक युग को परिभाषित किया। आप उस व्यक्ति के बारे में क्या कहेंगे जो बहुत दयालु, प्रेमपूर्ण, दयालु और भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार और दिग्गज में से एक था। जब मैं उन्हें नहीं जानती थी तब भी मैं उनसे प्यार करती थी और जब मैं उनसे मिली तो मैं उनसे और भी अधिक प्यार करने लगी।’’

गायिका श्रेया घोषाल ने कहा कि धर्मेंद्र की विरासत कलाकारों और दर्शकों की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

कैंसर का इलाज करा रहीं अभिनेत्री नफीसा अली ने अपने 'यमला पगला दीवाना' और 'लाइफ इन ए मेट्रो' के सह-कलाकार के लिए एक भावुक नोट लिखा।

नफीसा अली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ धरम, मेरी दुआएं तुम्हारे साथ हैं। मैं तुम्हें कभी नहीं भूलूंगी और तुम्हारे प्यारे परिवार को शक्ति मिले। यह एक दुखद दिन है। शांति से रहो।’’

'शोले' में धर्मेंद्र के साथ काम करने वाले सचिन पिलगांवकर ने अभिनेता को 'अभूतपूर्व' करार दिया।

सचिन पिलगांवकर ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें धरम जी की कमी जरूर खलेगी, लेकिन उनकी विरासत हमेशा अमर रहेगी। इस खास शख़्सियत, धर्मेंद्र नाम की इस खास शख्सियत को कोई नहीं भूल पाएगा।’’

अभिनेत्री किरण खेर ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘‘धरमजी चले गए। हमारे अद्भुत, जीवंत, हर मौसम में काम करने वाले हीरो। मुझे उनके साथ 'अपने' में काम करने का सौभाग्य मिला था। उनके साथ आईजीटी का एक सीजन भी किया था। वे बहुत सहज, विनोदी और गर्मजोशी से भरे थे। सभी के प्रिय थे। प्रिय धरमजी, आपकी आत्मा को शांति मिले। यादों के लिए शुक्रिया। आपकी कमी खलेगी।’’

अभिनेता आयुष्मान खुराना, अरशद वारसी, सोनू सूद, अभिनेत्री महिमा चौधरी और पूनम ढिल्लो के अलावा फिल्म जगत के कई अन्य कलाकारों ने धर्मेंद्र को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में उमड़ा बॉलीवुड
मुंबई, 24 नवंबर (वेब वार्ता)। हिंदी सिनेमा का एक और अनमोल सितारा दुनिया से रुख़्सत हो गया। 89 वर्ष की आयु में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया, जिससे पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और इलाज जारी था। सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

धर्मेंद्र के पार्थिव शरीर को मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान घाट ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। सुपरस्टार को श्रद्धांजलि देने के लिए परिवार के साथ-साथ फिल्म जगत के बड़े सितारे भी बड़ी संख्या में वहां पहुंचे।

अंतिम विदाई में शामिल हुईं हेमा मालिनी और ईशा देओल धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी उन्हें आखिरी बार देखने और अंतिम विदाई देने श्मशान घाट पहुंचीं। सफ़ेद परिधान पहने हेमा मालिनी के चेहरे पर गहरा दुःख साफ़ झलक रहा था। धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल भी उनके साथ वहां पहुंचीं और अपने पिता को अंतिम विदाई दी।

आखिरी मुलाकात को पहुंचे उनके जिगरी दोस्त और सितारे परिवार के अलावा धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने उनके सबसे करीबी दोस्त और महान अभिनेता अमिताभ बच्चन भी श्मशान घाट पहुंचे। अमिताभ के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन, काजोल, सलीम खान, सलमान खान, आमिर खान, अनिल कपूर, संजय दत्त और अक्षय कुमार सहित कई सितारे धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। माहौल गमगीन रहा और हर किसी की आंखें नम थीं।

फरहान अख्तर बोले-इंडस्ट्री की अपूर्णीय क्षति धर्मेंद्र के निधन से दुखी फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, उनका जाना फिल्म वर्ल्ड के लिए बहुत बड़ी क्षति है। देओल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति मिले। उनके संदेश में धर्मेंद्र के प्रति सम्मान और श्रद्धा साफ झलकती है।

कपिल शर्मा का इमोशनल संदेश, जैसे दूसरी बार पिता को खो दिया कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा ने धर्मेंद्र के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, अलविदा धर्म पाजी। आपका जाना बेहद दुखदायी है। ऐसा महसूस हो रहा है जैसे दूसरी बार पिता को खो दिया है। आपने जो प्यार और आशीर्वाद दिया वह हमेशा मेरे दिल में रहेगा। आपसे बेहतर कोई नहीं जानता था कि कैसे एक पल में किसी के दिल में जगह बनाई जाती है। हमारे दिल में आप हमेशा रहेंगे। ईश्वर आपको अपने चरणों में स्थान दें। कपिल की भावुक पोस्ट ने फैंस का दिल छूलिया।

करीना कपूर ने दादा राज कपूर संग धर्मेंद्र की फोटो शेयर की अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सेलेब्रिटीज लगातार धर्मेंद्र को याद कर रहे हैं। अभिनेत्री करीना कपूर ने भी अपने दादा राज कपूर के साथ धर्मेंद्र की एक दुर्लभ पुरानी तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, हमेशा पावर में रहने वाले दिग्गज।

धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए विद्या बालन के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर भी श्मशान घाट पहुंचे। संजय दत्त ने भी धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया और उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार को भी धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में देखा गया।

सुपरस्टार सलमान खान भी नम आंखों के साथ उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पहुंचे। इसके अलावा, अभिनेता जायेद खान, फिल्म निर्माता सलीम खान और अभिनेत्री शबाना आजमी भी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अभी भी बॉलीवुड हस्तियों का आने का सिलसिला जारी है।

एक के बाद एक सभी नम आंखों और दुखी मन के साथ धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं। श्मशान घाट का माहौल बेहद भावुक और संवेदनशील हो गया है। बड़ी संख्या में आम लोग भी श्मशान घाट के सामने पहुंचे हैं। ऐसे में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए।

धर्मेंद्र का निधन भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी क्षति: राष्ट्रपति
नयी दिल्ली, 24 नवंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर सोमवार को दुख जताया और कहा कि उनका जाना भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी क्षति है तथा उनकी विरासत युवाओं को प्रेरित करती रहेगी।

धर्मेंद्र का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ दिग्गज अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार धर्मेंद्र ने अपने दशकों लंबे शानदार करियर के दौरान कई यादगार फिल्में दीं। भारतीय सिनेमा की एक महान हस्ती के रूप में वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की युवा पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।’’

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती
मुंबई, एक नवंबर (भाषा) दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी उनके परिवार के एक सदस्य ने शनिवार को दी।

इस सप्ताह की शुरुआत में 89-वर्षीय अभिनेता को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक आंतरिक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “वह ‘बृहस्पतिवार’ को अस्पताल गए थे। चूंकि नतीजों में कुछ समय लगेगा, इसलिए परिवार ने फैसला किया कि सभी नियमित जांच ठीक से पूरी होने तक उनके लिए वहीं रहना बेहतर होगा। वह बुजुर्ग हैं और उन्हें चिकित्सकों से उचित देखभाल की आवश्यकता है। चिंता की कोई बात नहीं है।”

इस साल अप्रैल में धर्मेंद्र की आंख की सर्जरी हुई थी। उस समय सिनेमा जगत के इस दिग्गज को मुंबई के एक अस्पताल से बाहर निकलते समय अपनी दाहिनी आंख पर पट्टी बांधे देखा गया था।

उन्होंने ‘पपराज़ी’ से भी बातचीत कर बताया कि वह अब भी “बहुत मजबूत” हैं।

धर्मेंद्र ने कहा, “अभी बहुत दम है, अब भी बहुत जान है... मेरी आंख में ग्राफ्ट हुआ है। दर्शकों को प्यार। मैं मजबूत हूं।”

जाने-माने अभिनेता की सबसे हालिया फिल्म “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” थी, जिसमें उन्होंने शाहिद कपूर-कृति सेनन के साथ काम किया था।

वह अगली बार फिल्म निर्माता श्रीराम राघवन की फिल्म “इक्कीस” में दिखाई देंगे। यह फिल्म परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है।

दिसंबर में रिलीज होने वाली इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भतीजी सिमर भाटिया नजर आएंगी।

धर्मेंद्र पारिवारिक-ड्रामा थ्रिलर “मैंने प्यार किया फिर से” में अभिनेता अरबाज खान के साथ भी नजर आएंगे।

89 की उम्र में जिम में वर्कआउट करते नजर आए धर्मेंद्र
मुंबई, 15 अप्रैल (वेब वार्ता)। अभिनेता धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव में भी दमदार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जिम में वर्कआउट करते नजर आए।

धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “दोस्तों, मैं आपका मनोरंजन करने और आपको प्रेरित करने के लिए हूं… आप सभी को ढेरों प्यार, खुश रहो, स्वस्थ रहो और मजबूत रहो।”

वहीं, वीडियो में अभिनेता कहते नजर आए, “दोस्तों, मैंने एक्सरसाइज, फिजियोथेरेपी फिर से शुरू कर दी है। मुझे पता है, आप सभी मुझे यहां देखकर बहुत खुश होंगे।” सामने आए वीडियो में धर्मेंद्र एक्सरसाइज करते दिखे।

यह कोई पहली बार नहीं है, जब अभिनेता अपने प्रशंसकों को प्रेरित करते नजर आए। इससे पहले एक वीडियो में वह अपने फार्म हाउस के छोटे-से स्विमिंग पूल के अंदर वाटर एरोबिक्स करते दिखे थे। अभिनेता का मानना है कि सेहत ऊपर वाले की दी हुई कृपा है। इसका हम सभी को ध्यान रखना चाहिए।

हाल ही में शेयर की गई एक तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “क्या हुआ, क्या सोच रहे हो? हर लम्हा एक चैलेंज है। धरम तुम दमदार हो, तुम अभी भी चैलेंज को दम देने का दम रखते हो।”

इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट किया था, जिसमें 89 वर्षीय अभिनेता ने दिल की बात शायराना अंदाज में बयां की तो प्रशंसक भावुक हो उठे थे। धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर अपना पोट्रेट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हर पल लगता है…… पल ये आखिरी है। जी भर कर लूं बातें मैं आपसे, ऐसा सभी को लगता है। हमेशा साहसी और पॉजिटिव बने रहो दोस्तों।”

धर्मेंद्र अपने बेटे सनी देओल की हालिया रिलीज एक्शन फिल्म ‘जाट’ के प्रमोशन में नजर आए थे। सोशल मीडिया पर अभिनेता का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह भांगड़ा करते नजर आए थे। एक्शन फिल्म में अभिनेता सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। 10 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म में अभिनेता रणदीप हुड्डा खलनायक ‘रणतुंगा’ के किरदार में हैं।

धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली की अदालत ने अभिनेता धर्मेंद्र को तलब किया
नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने गरम धरम ढाबा फ्रेंचाइजी से संबंधित धोखाधड़ी के एक मामले में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र और दो अन्य को तलब किया है। शिकायतकर्ता के वकील ने यह जानकारी दी।

वकील डी. डी. पांडे ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट यशदीप चहल ने दिल्ली के व्यवसायी सुशील कुमार की शिकायत पर 89 वर्षीय अभिनेता के खिलाफ यह आदेश पारित किया। सुशील कुमार ने आरोप लगाया था कि उन्हें फ्रेंचाइजी में निवेश का प्रलोभन दिया गया था।

न्यायाधीश ने पांच दिसंबर को पारित आदेश में कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्य प्रथम दृष्टया संकेत देते हैं कि आरोपी व्यक्तियों ने अपनी साझा मंशा के तहत शिकायतकर्ता को निवेश के लिए प्रेरित किया। अदालत ने कहा कि साक्ष्यों से धोखाधड़ी के अपराध का खुलासा होता है।

न्यायाधीश ने कहा कि प्रथम दृष्टया अभिनेता और सह आरोपी दीपक भारद्वाज व उमंग तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का मामला प्रतीत होता है। न्यायाधीश ने आरोपियों को 20 फरवरी 2025 को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया।

न्यायाधीश ने कहा कि रिकॉर्ड में मौजूद दस्तावेज गरम धरम ढाबा से संबंधित हैं और आशय पत्र पर उक्त रेस्तरां का ‘लोगो’ भी लगा हुआ है।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘यह बिल्कुल स्पष्ट है कि पक्षकारों के बीच लेनदेन गरम धरम ढाबा से संबंधित है और आरोपी संख्या एक (धर्म सिंह देओल) की ओर से आरोपी संख्या दो (भारद्वाज) और तीन (तिवारी) द्वारा किया जा रहा था। रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्य प्रथम दृष्टया इंगित करते हैं कि आरोपी व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता को अपने साझा इरादे के तहत आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और धोखाधड़ी के अपराध से जुड़ी चीजों का विधिवत खुलासा किया गया है।’’

अदालत ने भुगतान के बाद परियोजना के बारे में पूछताछ करने पर शिकायतकर्ता को कथित रूप से आपराधिक धमकी देने के मामले में भारद्वाज और तिवारी को तलब किया।

अदालत ने कहा कि यह स्पष्ट है कि पक्षों के बीच लेन-देन गरम धरम ढाबा से संबंधित है और आरोपी धरम सिंह देओल (धर्मेंद्र) की ओर से सह-आरोपी द्वारा यह लेन-देन किया जा रहा था।

शिकायत के अनुसार, अप्रैल 2018 में सह-आरोपी ने धरम सिंह देओल (धर्मेंद्र) की ओर से उनसे संपर्क किया था और उत्तर प्रदेश में एनएच-24/एनएच-9 पर गरम धरम ढाबा की फ्रेंचाइजी खोलने का प्रस्ताव दिया था।

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसने सितंबर 2018 में 17.70 लाख रुपये की राशि का चेक सौंपा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी ने उन्हें जवाब देना बंद कर दिया।

(अस्वीकरण: उपरोक्त समाचार/लेख समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा की ऑटो जनरेटेड  सिंडिकेटेड फीड से प्राप्त हुई है और लोकतेज टीम द्वारा संपादित नहीं की गई है। लोकतेज इस सामग्री के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।)