Kumar Mangalam Birla - Loktej

ट्रंप में वैश्विक स्तर पर मौजूदा परिवेश को नया रूप देने की क्षमता: कुमार मंगलम बिड़ला
नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी हो रही है और उनमें वैश्विक स्तर पर मौजूदा परिवेश को नया रूप देने की क्षमता है, जिसका वैश्विक अर्थव्यवस्था और व्यापार पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा।

बिड़ला ने 2024-25 को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए लिखा है कि विनिर्माण के लिए वैश्विक स्तर पर नए सिरे से कदम एक स्वागतयोग्य बदलाव है। यह वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में अधिक मजबूती और विविधीकरण की ओर एक कदम का संकेत है। भारत को अक्सर अपनी औद्योगिक क्षमताओं के लिए कम सराहा जाता है, लेकिन वह इस क्षण का लाभ उठाने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि 2025 में, हमारा यू3 दुनिया यानी अनिश्चितता, अप्रत्याशित और अपरंपरागत दुनिया से सामना होगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि हम एक अनिश्चित दुनिया को गले लगाएंगे लेकिन उससे कोई लड़ाई नहीं होगी।’’

बिड़ला ने कहा, ‘‘...यह बदलाव हमारे युग के विरोधाभास को अच्छी तरह से परिभाषित कर सकता है कि दुनिया संभावनाओं से भरी है लेकिन अस्पष्टता से घिरी हुई है।’’

कभी-कभी, ऐसा महसूस हो सकता है कि सोशल मीडिया पर नई दुनिया को आकार दिया जा रहा है। हालांकि, वास्तविकता रील की तुलना में कहीं अधिक जटिल और परिणामी है।

बिड़ला ने कहा, ‘‘एक चीज इस साल को प्रभावित कर सकती है, वह वह ‘टी फैक्टर यानी द ट्रंप फैक्टर।’

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें वैश्विक स्तर पर मौजूदा स्थिति को नया रूप देने की क्षमता है, जिसका वैश्विक अर्थव्यवस्था और व्यापार पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा।’’

बिड़ला ने कहा कि अमेरिका लंबे समय से भारत के बाहर आदित्य बिड़ला समूह के लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजार रहा है। इसमें 15 अरब डॉलर से अधिक का निवेश शामिल है, जिसमें वर्तमान में चार अरब डॉलर की नई परियोजना का विस्तार भी जुड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि भारत-अमेरिकी संबंधों की जो ताकत है, उससे आने वाले वर्षों में रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे।'’

बिड़ला ने कहा कि विनिर्माण के लिए नए सिरे से वैश्विक कदम एक स्वागतयोग्य बदलाव है। यह वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में अधिक मजबूती और विविधीकरण की दिशा में एक कदम का संकेत है।

बिड़ला ने कहा, ‘‘भारत को अक्सर औद्योगिक क्षमताओं के लिए कम सराहा गया है। लेकिन हमारा देश इस क्षण का लाभ उठाने के लिए तैयार है। एप्पल का भारत में आना इस बदलाव का प्रतीक है; जल्द ही, दुनिया के एक-चौथाई आईफोन भारत में बनाए जा सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत का वाहन परिवेश भी एक वैश्विक केंद्र के रूप में परिपक्व हो गया है। यहां से अब दुनिया भर के बाजारों में कलपुर्जों और वाहनों का निर्यात किया जा रहा है।

भारत के सीमेंट उद्योग की बात की जाए तो यह दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा उद्योग है। इस क्षेत्र ने शहरों से लेकर गांवों तक भारत के बुनियादी ढांचे के साथ आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा दिया है और नौकरियां सृजित की हैं।

बिड़ला ने कहा, ‘‘अल्ट्राटेक आज अमेरिका के कुल सीमेंट उत्पादन का 1.5 गुना से अधिक उत्पादन करती है और यूरोप की कुल क्षमता का 80 प्रतिशत से अधिक की क्षमता कंपनी के पास है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए, यह भारत की बढ़ती औद्योगिक ताकत और वैश्विक विनिर्माण पुनर्जागरण में एक महत्वपूर्ण इकाई के रूप में उभरने का प्रतीक है।’’

अब निजी क्षेत्र के लिए पूंजीगत व्यय अभियान में शामिल होने का वक्तः कुमार मंगलम
मुंबई, 13 दिसंबर (भाषा) आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने शुक्रवार को भारतीय कंपनियों से निवेश पर ध्यान देने और पूंजीगत व्यय बढ़ाने का आह्वान किया।

बिड़ला ने यहां उद्योग मंडल 'बॉम्बे चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री' के 189वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने पिछले दशक में अपने पूंजीगत व्यय में पांच गुना वृद्धि की है और अब कंपनी जगत के लिए इस पहल का हिस्सा बनने का वक्त है।

निजी क्षेत्र के पूंजीगत व्यय में आई कमी को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बीच बिड़ला ने कहा कि उनके विविधीकृत समूह और अन्य बड़े समूहों ने अभूतपूर्व क्षमता विस्तार अभियान शुरू किया है।

उन्होंने कहा, "उद्योग जगत के लिए अब समय आ गया है कि वे भी इस अभियान का हिस्सा बनें। इस निवेश उत्साह को अधिक व्यापक बनाने की जरूरत है। हमारे पास विकास के लिए दृष्टिकोण को परिभाषित करने और कल के भारत को आकार देने की क्षमता और जिम्मेदारी है।"

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब जुलाई-सितंबर की अवधि में वृद्धि दर सुस्त होकर सात तिमाहियों के निचले स्तर 5.4 प्रतिशत पर पर आ गयी। निवेश की अनिच्छा और अधिक क्षमता पर काम करने की प्राथमिकता को इस सुस्ती के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।

बिड़ला ने कहा कि सरकार ने सक्षम परिवेश बनाकर अपना काम कर दिया है और अब कंपनियों को वृद्धि तेज करनी है।

उन्होंने बड़ा सोचने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि भारत विनिर्माण और सेवा केंद्र के रूप में दुनिया की आपूर्ति शृंखलाओं को नए सिरे से जोड़ सकता है।

बिड़ला ने कहा कि नई दृष्टि को वैश्विक रूप से निर्धारित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "हम एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े हैं जहां भारतीयों की महत्वाकांक्षा और कल्पना प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी"।

उन्होंने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित देश बनने का लक्ष्य हासिल करने के लिए नवाचार, प्रतिभा और स्थिरता पर पर्याप्त ध्यान देना होगा।

आदित्य बिड़ला समूह की राजस्थान में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना
जयपुर, नौ दिसंबर (भाषा) आदित्य बिड़ला समूह अगले कुछ वर्षों में राजस्थान में अपने विभिन्न कारोबारों में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है।

आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि समूह के निवेश में अगले एक-दो वर्षों में नवीकरणीय ऊर्जा में 6,000 करोड़ रुपये का निवेश भी शामिल होगा।

उन्होंने कहा कि समूह की भारत में छह व्यवसायों में महत्वपूर्ण उपस्थिति है जिनमें सीमेंट, दूरसंचार, फैशन रिटेल आदि शामिल हैं।

बिड़ला ने यहां ‘राइजिंग राजस्थान निवेश शिखर सम्मेलन’ में कहा, ‘‘ हम अपने सभी व्यवसायों में निवेश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुझे लगता है कि हमारा समूह अगले कुछ वर्षों में सीमेंट, नवीकरणीय ऊर्जा, दूरसंचार और खुदरा क्षेत्र में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी राजस्थान में अपना सीमेंट उत्पादन एक करोड़ टन बढ़ाएगी। वर्तमान में समूह की कंपनी अल्ट्रा टेक सीमेंट की राजस्थान में उत्पादन क्षमता दो करोड़ टन है।

बिड़ला ने कहा कि समूह की आभूषण कारोबार इकाई भी राज्य में एक छोटी विनिर्माण इकाई स्थापित करने की योजना बना रही है।