Bajaj Auto - Loktej

ई-स्कूटर चेतक की आपूर्ति फिर से शुरू, दुर्लभ खनिज की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित: बजाज ऑटो
नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने वैश्विक स्तर पर दुर्लभ खनिज की उपलब्धता के कारण उत्पन्न बाधाओं को दूर करने के बाद सभी डीलरशिप पर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक की आपूर्ति फिर से शुरू करने की शुक्रवार को जानकारी दी।

बजाज ऑटो ने बयान में कहा कि हाल के सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय कलपुर्जों की उपलब्धता से जुड़ी अस्थायी आपूर्ति बाधाओं के कारण आपूर्ति में कमी आई थी। चेतक की निरंतर एवं बढ़ती मांग ने आपूर्ति पर और दबाव बढ़ा दिया। उत्पादन और निर्यात 20 अगस्त को पुनः शुरू हो गया, जिससे अपेक्षा से अधिक तेजी से वापसी हुई।

इसके अलावा बजाज ऑटो ने कहा कि उसने ‘‘ आगामी त्योहारों के दौरान उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दुर्लभ खनिज (चुंबक) और अन्य प्रमुख सामग्रियों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कर ली है।’’

बजाज ऑटो के अध्यक्ष (शहरी कारोबार) एरिक वास ने कहा, ‘‘ चेतक की मांग मजबूत बनी हुई है, आपूर्ति सामान्य हो गई है और बुकिंग के आधार पर आपूर्ति शुरू हो गई है। हम बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ा रहे हैं। साथ ही गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि के अपने मानकों पर भी खरे उतर रहे हैं।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क युद्ध के मद्देनजर इलेक्ट्रिक वाहनों के एक प्रमुख घटक दुर्लभ खनिज (चुंबक) के निर्यात पर चीन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से भारत सहित वैश्विक वाहन विनिर्माता प्रभावित हुए हैं।

बजाज नए किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर पर कर रही काम
नई दिल्ली, 20 मार्च (वेब वार्ता)। स्वदेशी कंपनी बजाज ऑटो का चेतक स्कूटर पहले से ही लोकप्रियता हासिल कर चुका है, अब कंपनी नए किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रही है।

इस ईवी स्कूटर का टेस्ट मॉडल भारतीय सड़कों पर देखा गया, जिससे इस अपकमिंग स्कूटर को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। उम्मीद की जा रही है कि बजाज इस स्कूटर की कीमत 80,000 रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास रखेगा, जिससे यह बजट खरीदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनेगा। माना जा रहा है कि यह स्कूटर चेतक का सस्ता वेरिएंट हो सकता है या फिर कंपनी का पूरी तरह नया बजट मॉडल भी हो सकता है।

टेस्टिंग के दौरान देखे गए प्रोटोटाइप में हेडलाइट पहले जैसे दिख रही है, लेकिन सीटिंग एरिया और फ्लोरबोर्ड छोटा नजर आ रहा है। फ्रंट ओवल मिरर, फोर्क कवर और सिंगल-पॉड टेललाइट इसे चेतक से अलग लुक देते हैं।

इस स्कूटर को कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया गया है, जिससे यह शहरी सड़कों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। हार्डवेयर की बात करें तो इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक, डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर, 12-इंच के पहिये और अतिरिक्त सुविधा के लिए फ्रंट एप्रन हुक दिया गया है।

पावरट्रेन के लिहाज से इसमें हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती है, जिससे लागत कम होगी। इसकी टॉप स्पीड लगभग 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है और इसमें चेतक से छोटा बैटरी पैक मिलेगा।

बजाज ऑटो चालू वित्त वर्ष के अंततक ई-रिक्शा बाजार में उतरेगी
नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) बजाज ऑटो चालू वित्त वर्ष के अंततक घरेलू ई-रिक्शा बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी का इरादा तेजी से बढ़ते, लेकिन काफी हद तक असंगठित ई-रिक्शा बाजार में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाना है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने विश्लेषकों को बताया कि कंपनी को अपने ई-रिक्शा के लिए चालू तिमाही के अंततक नियामकीय मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिससे वह इस क्षेत्र में उतर सकेगी। ई-रिक्शा बाजार फिलहाल मासिक 45,000 इकाई का है।

शर्मा ने कहा, ‘‘इस वित्त वर्ष के अंततक हमारा इरादा एक आधुनिक ‘ई-रिक्शा’ पेश करने का है, जो इस खंड में बिल्कुल नया मानक स्थापित करेगा और मालिकों और यात्रियों दोनों को उच्च स्तर की संतुष्टि प्रदान करेगा।’’

उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा खंड तिपहिया खंड जितना ही बड़ा है और नए ई-रिक्शा से नया कारोबार उत्पन्न होना चाहिए।

समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा, ‘‘हमें इस तिमाही के अंततक, यानी चालू वित्त वर्ष के अंततक ई-रिक्शा पेश करने की उम्मीद है। उस समय तक हमें इसके लिए सभी जरूरी मंजूरियां मिल जाएंगी। या हो सकता है कि यह अप्रैल के पहले सप्ताह तक आए। खुदरा बिक्री अप्रैल के पहले सप्ताह या मार्च के अंत तक भी शुरू हो सकती है।’’

बजाज ऑटो की जनवरी में बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 3,81,040 इकाई
मुंबई, तीन फरवरी (भाषा) बजाज ऑटो की जनवरी में निर्यात सहित कुल बिक्री सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 3,81,040 इकाई रही।

बजाज ऑटो लिमिटेड की ओर से जारी बयान के अनुसार, कंपनी ने जनवरी 2024 में कुल 3,56,010 वाहनों की बिक्री की थी।

मोटर वाहन विनिर्माता की वाणिज्यिक वाहनों सहित कुल घरेलू बिक्री पिछले महीने नौ प्रतिशत घटकर 2,08,359 इकाई रह गई, जो जनवरी 2024 में 2,30,043 इकाई थी।

कंपनी ने कहा, समीक्षाधीन महीने में कुल निर्यात 37 प्रतिशत बढ़कर 1,72,681 वाहन हो गया, जबकि जनवरी 2024 में यह 1,25,967 इकाई रहा था।

बजाज ऑटो की दिसंबर में बिक्री घटकर 3,23,125 इकाई
नयी दिल्ली, एक जनवरी (भाषा) बजाज ऑटो की दिसंबर 2024 में कुल बिक्री सालाना आधार पर एक प्रतिशत घटकर 3,23,125 इकाई रह गई।

मोटर वाहन विनिर्माता ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी ने दिसंबर 2023 में कुल 3,26,806 इकाइयां बेची थीं। दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री पिछले महीने 2,72,173 इकाई रही, जो 2023 दिसंबर की 2,83,001 इकाइयों से चार प्रतिशत कम है।

कंपनी ने कहा, घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 19 प्रतिशत घटकर 1,28,335 इकाई रही, जबकि 2023 दिसंबर में यह 1,58,370 इकाई थी।

दोपहिया वाहनों का निर्यात पिछले महीने 1,43,838 इकाई रहा, जो दिसंबर 2023 की 1,24,631 इकाई से 15 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी सूचना के अनुसार, दिसंबर 2024 में कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 43,805 इकाइयों से 16 प्रतिशत बढ़कर 50,952 इकाई हो गई।

बजाज ऑटो ने चेतक ई-स्कूटर की नई शृंखला पेश की
पुणे, 20 दिसंबर (भाषा) प्रमुख वाहन विनिर्माता बजाज ऑटो ने शुक्रवार को अपने चेतक ब्रांड के इलेक्ट्रिक स्कूटर की नई शृंखला पेश की। कंपनी ने कहा कि वह अगले वित्त वर्ष से ई-स्कूटर का निर्यात शुरू कर सकती है।

कंपनी ने बताया कि चेतक ई-स्कूटर 27.6 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ बाजार में अग्रणी बन गया है। नई ‘35 शृंखला’ में तीन संस्करण - 3501, 3502 और 3503 शामिल हैं।

इनमें से ‘3501’ की शुरुआती कीमत 1.27 लाख रुपये और ‘3502’ की 1.20 लाख रुपये है। तीसरे संस्करण की कीमत की घोषणा बाद में की जाएगी।

कंपनी ने कहा कि ‘3501’ शृंखला के ई-स्कूटरों की आपूर्ति दिसंबर के अंत में तथा ‘3502’ की आपूर्ति जनवरी में शुरू होने की उम्मीद है।

बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने कहा, “हम विभिन्न महाद्वीपों में एक दर्जन बाजारों को लक्ष्य बना रहे हैं। हम ‘35’ शृंखला से इसकी शुरुआत करेंगे।”

बजाज ऑटो इलेक्ट्रिक स्कूटर के कलपुर्जे से ‘धुआं’ निकलने के मामले की कर रही है जांच
मुंबई, 10 दिसंबर (भाषा) बजाज ऑटो ने मंगलवार को कहा कि वह अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक के एक कलपुर्जे से ‘धुआं’ निकलने की घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है। यह घटना पांच दिसंबर को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (तत्कालीन औरंगाबाद) में हुई थी।

कंपनी ने कहा कि एक विनिर्माता के रूप में, वह ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को लेकर ‘प्रतिबद्ध’ है।

बजाज ऑटो लि. ने बयान में कहा, ‘‘छत्रपति संभाजी नगर में पांच दिसंबर को दोपहर में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ी एक घटना की सूचना मिली थी। जैसे ही यह मामला हमारे सामने आया, डीलर ने त्वरित कदम उठाते हुए गहन जांच के लिए वाहन को सर्विस सेंटर में मंगाया।’’

बयान के अनुसार, इस घटना में किसी भी व्यक्ति को ‘कोई नुकसान नहीं’ हुआ।

कंपनी के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आग लगने का कोई मामला नहीं हुआ। बल्कि प्लास्टिक के एक उपकरण से जरूर धुआं निकला। बैटरी और मोटर में कोई समस्या नहीं हुई।

बजाज ऑटो के अनुसार, बैटरी पैक में उपयोग की गई सामग्री ऐसी स्थिति में भी वाहन की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

(अस्वीकरण: उपरोक्त समाचार/लेख समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा की ऑटो जनरेटेड  सिंडिकेटेड फीड से प्राप्त हुई है और लोकतेज टीम द्वारा संपादित नहीं की गई है। लोकतेज इस सामग्री के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।)

इलेक्ट्रिक स्कूटर से धुआं निकलने के मामले में बजाज ऑटो ने कहा- जांच हो रही
छत्रपति संभाजीनगर, आठ दिसंबर (भाषा) छत्रपति संभाजीनगर में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर से धुआं निकलने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद प्रमुख दोपहिया वाहन विनिर्माता बजाज ऑटो ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

बृहस्पतिवार को जालना रोड पर व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर बजाज चेतक के इलेक्ट्रिक स्कूटर से धुआं निकलने लगा। एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग ने धुआं बुझाने के लिए एक टीम मौके पर भेजी।

वरवंडी गांव के दो किसान भगवान चव्हाण और रवींद्र चव्हाण पानी की पाइप खरीदने छत्रपति संभाजीनगर आए थे। अधिकारी ने बताया कि जब वे सिग्नल पर इंतजार कर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि उनके ई-वाहन से धुआं निकल रहा है।

वाहन को एक तरफ ले जाया गया और सेवन हिल्स फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। अधिकारी ने बताया कि टीम ने वाहन पर पानी का छिड़काव किया और धुआं निकलना बंद हो गया।

बजाज ऑटो के प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमें घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।”

संपर्क किए जाने पर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि उन्हें वाहन के ब्रांड के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमारे पास इस घटना की कोई सूचना नहीं है।”

सेवन हिल्स फायर ब्रिगेड इकाई के एक अधिकारी ने कहा कि घटना की सूचना बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे मिली।

बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने हाल ही में कहा कि बजाज चेतक देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। उन्होंने कहा, “ओला तो ओला है, चेतक तो शोला है।”