Initial Public Offering (IPO) - Loktej

स्पेसएक्स का ऐतिहासिक आईपीओ: 135 डॉलर तय हुई शेयर की कीमत, एलन मस्क बनेंगे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर
नई दिल्ली, 04 जून (वेब वार्ता)। दिग्गज व्यवसाई एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने अपने बहुप्रतीक्षित आईपीओ के लिए 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत तय कर दी है।

इस आईपीओ के जरिए कंपनी का कुल मूल्यांकन लगभग 1.77 ट्रिलियन डॉलर आंका गया है, जो इसे दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ बनाता है। यह अगले हफ्ते अमेरिकी शेयर बाजार ‘नैस्डैक’ पर ‘SPCX’ टिकर सिंबल के साथ सूचीबद्ध (लिस्ट) हो सकता है, जिससे निवेश जगत में नई उम्मीदें जगी हैं।

सऊदी अरामको का रिकॉर्ड पीछे छूटा
स्पेसएक्स इस आईपीओ के माध्यम से 74.4 बिलियन डॉलर जुटाने की तैयारी में है, जो सऊदी अरामको के 29.4 बिलियन डॉलर के पुराने रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ देगा।

कंपनी का रेवेन्यू पिछले वर्ष 33 फीसदी बढ़कर 18.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। आईपीओ से प्राप्त इस विशाल धनराशि का उपयोग कंपनी अंतरिक्ष में ऑर्बिटल डेटा सेंटर्स बनाने, लूनर फैक्ट्री स्थापित करने और मंगल मिशनों की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पूरा करने के लिए करेगी।

मस्क बनेंगे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर
कंपनी में 50 फीसदी हिस्सेदारी रखने के कारण एलन मस्क की संपत्ति में भारी उछाल आना तय है। बाजार के जानकारों का अनुमान है कि लिस्टिंग के बाद शेयरों में तेजी आने से मस्क दुनिया के पहले ‘ट्रिलियनेयर’ बन सकते हैं।

स्पेसएक्स के पास वर्तमान में उच्च वोटिंग राइट्स होने से मस्क का नियंत्रण और अधिक मजबूत हो जाएगा। यह कदम न केवल अंतरिक्ष तकनीक बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के भविष्य के लिए भी एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।

ओपनएआई ला रहा दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ: सितंबर तक शेयर बाजार में दस्तक की तैयारी
मुंबई, 21 मई (वेब वार्ता)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओपनएआई जल्द ही शेयर बाजार में कदम रखने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी आने वाले कुछ हफ्तों में गोपनीय  रूप से ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर सकती है।

सब कुछ योजना के अनुरूप रहा तो सितंबर 2026 तक यह ऐतिहासिक आईपीओ अमेरिकी बाजार में आ सकता है। गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टैनली जैसे बड़े इन्वेस्टमेंट बैंक इस प्रक्रिया में कंपनी का सहयोग कर रहे हैं।

हालिया फंडिंग राउंड के बाद कंपनी की निजी वैल्यूएशन 730 बिलियन डॉलर आंकी गई है, जिसके सार्वजनिक होने पर 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है।

एलन मस्क द्वारा दायर मुकदमे के खारिज होने के बाद कंपनी के लिए आईपीओ की राह पूरी तरह साफ हो गई है। बाजार में प्रतिस्पर्धा तेज है क्योंकि स्पेसएक्स और एंथ्रोपिक जैसी कंपनियां भी अपने आईपीओ की तैयारियों में जुटी हैं।

जहां एक ओर वॉल स्ट्रीट में इस आईपीओ को लेकर भारी उत्साह है, वहीं दूसरी ओर एआई तकनीक के सामाजिक और पर्यावरणीय प्रभाव को लेकर चिंताएं भी बढ़ रही हैं।

डेटा सेंटर्स के निर्माण, नौकरियों पर खतरे और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण कई समूह एआई के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं।

इन चुनौतियों के बावजूद, ओपनएआई का यह आईपीओ तकनीकी जगत के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकता है।

जेप्टो, धूत ट्रांसमिशन सहित छह कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी मिली
नई दिल्ली (वेब वार्ता)। सामान की फटाफट आपूर्ति करने वाले मंच जेप्टो और वाहनों के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी धूत ट्रांसमिशन सहित छह कंपनियों को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के माध्यम से पूंजी जुटाने के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है।

बाजार नियामक से प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्य जिन कंपनियों को मंजूरी मिली है उनमें होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स, सर्जीवियर, क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन और होटल पोलो टावर्स शामिल हैं।

इन कंपनियों ने अक्टूबर से फरवरी के बीच अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए थे और उन्हें चार से आठ मई के बीच सेबी की टिप्पणियां प्राप्त हुईं।

सेबी की भाषा में टिप्पणियां मिलना सार्वजनिक निर्गम लाने की मंजूरी है।

जेप्टो और धूत ट्रांसमिशन ने गोपनीय पूर्व-प्रस्ताव मार्ग के तहत अपने दस्तावेज दाखिल किए थे।

सूत्रों के अनुसार जेप्टो अपने आईपीओ के जरिए लगभग 11 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। अगर यह सूचिबद्ध होने में सफल होती है तो यह कंपनी अपने प्रतिस्पर्धियों जोमैटो और स्विगी की श्रेणी में शामिल हो जाएगी, जो पहले से शेयर बाजार में सूचीबद्ध हैं।

अमेरिकी निवेश कंपनी बैन कैपिटल समर्थित धूत ट्रांसमिशन करीब 25 करोड़ डॉलर (लगभग 2,258 करोड़ रुपये) जुटाने की योजना में है। इसका आईपीओ नए शेयरों के निर्गम और मौजूदा निवेशकों की शेयर बिक्री (ओएफएस) का मिश्रण होगा।

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स का आईपीओ पूरी तरह नए शेयर का होगा और इसके माध्यम से कंपनी 2,600 करोड़ रुपये जुटाएगी, जिसका बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में इस्तेमाल होगा।

सर्जीवियर, क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन और होटल पोलो टावर्स के प्रस्तावित आईपीओ में भी नए निर्गम और बिक्री प्रस्ताव (ओएफएस) शामिल है। जुटाई गई राशि का उपयोग कंपनी विस्तार, कर्ज भुगतान तथा अन्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी।

इन सभी कंपनियों के शेयर बंबई शेयर बाजार (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध होंगे।

शेयर बाजार में अगले हफ्ते कमाई की होगी बौछार
हैदराबाद, 13 अप्रैल (वेब वार्ता)। भारतीय शेयर बाजार के प्राइमरी मार्केट में अगले सप्ताह जबरदस्त गहमागहमी रहने वाली है। इंफ्रास्ट्रक्चर, टेलीकॉम और पावर जैसे प्रमुख क्षेत्रों की कई कंपनियां अपने आईपीओ (IPO) लेकर आ रही हैं।

इनमें सबसे अधिक चर्चा ‘सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट’ की है, जो 1,340 करोड़ रुपये जुटाने के लक्ष्य के साथ 17 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा।

इसके साथ ही टेलीकॉम सेक्टर की ‘मेहुल टेलीकॉम’ भी इसी दौरान अपना एसएमई आईपीओ पेश करेगी, जिसका प्राइस बैंड 96 से 98 रुपये तय किया गया है।

दोनों ही कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग 24 अप्रैल को होने की संभावना है, जिससे निवेशकों को अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों तरह के लाभ की उम्मीद है।

अगले हफ्ते केवल नए इश्यू ह नहीं, बल्कि पुरानी लिस्टिंग को लेकर भी निवेशकों में उत्साह रहेगा। पावर सेक्टर की दिग्गज कंपनी ‘ओम पावर ट्रांसमिशन’ का 150.06 करोड़ रुपये का आईपीओ आज यानी 13 अप्रैल को बंद हो रहा है, जबकि रियल एस्टेट सेक्टर का ‘प्रॉपशेयर सेलेस्टिया’ (REIT) 16 अप्रैल तक निवेश के लिए खुला रहेगा।

इसके अलावा, जिन निवेशकों ने पूर्व में ‘एमियाक टेक्नोलॉजीज’ और ‘सेफ्टी कंट्रोल्स’ में दांव लगाया था, उनके लिए खुशी की खबर है क्योंकि इन कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग आज बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर होने जा रही है। बाजार में इन नई कंपनियों के प्रवेश से तरलता बढ़ने के आसार हैं।

शेयर बाजार के जानकारों का मानना है कि आईपीओ मार्केट में तेजी के बावजूद निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। किसी भी कंपनी में पैसा लगाने से पहले उसके वित्तीय स्वास्थ्य, भविष्य की विकास योजनाओं और बाजार में उसकी प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति का विश्लेषण करना अनिवार्य है।

चूंकि बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है, इसलिए विशेषज्ञों की सलाह है कि निवेशक केवल ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के भरोसे न रहकर कंपनी के फंडामेंटल्स पर ध्यान दें।

किसी भी बड़े निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श लेना एक समझदारी भरा कदम होगा ताकि जोखिम को कम किया जा सके।

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा किए
नई दिल्ली, 20 मार्च (वेब वार्ता)। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने बृहस्पतिवार को पूंजी बाजार नियामक सेबी पास आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए शुरुआती दस्तावेज जमा किए हैं। कंपनी आईपीओ के जरिये धन जुटाने की योजना बना रही है।

कंपनी के दस्तावेजों के मसौदे (डीआरएचपी) के अनुसार, आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है, जिसके तहत 20.37 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी। इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा।

इस आईपीओ के माध्यम से कंपनी के प्रवर्तक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और अमुंडी इंडिया होल्डिंग अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

इस निर्गम के प्रबंधन के लिए मर्चेंट बैंकर्स के एक समूह को नियुक्त किया गया है।

इसमें कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, जेफरीज इंडिया, जेएम फाइनेंशियल, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स शामिल हैं।

बासमती चावल निर्यातक अमीर चंद का 440 करोड़ रुपये का आईपीओ 24 मार्च को खुलेगा
नई दिल्ली, 15 मार्च (वेब वार्ता)। बासमती चावल की निर्यातक अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड का 440 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम 24 मार्च को खुलकर 27 मार्च को बंद होगा।

आईपीओ दस्तावेजों (आरएचपी) के अनुसार, एंकर निवेशक 23 मार्च को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

हरियाणा की इस कंपनी का आईपीओ पूरी तरह नए शेयरों के निर्गम पर आधारित है और इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है। कंपनी इस राशि का इस्तेमाल अपनी कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए करेगी।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अक्टूबर, 2025 में कंपनी को आईपीओ के लिए मंजूरी दी थी। पहले कंपनी के आईपीओ के आकार 550 करोड़ रुपये था, जिसे बाद में घटाकर 440 करोड़ रुपये कर दिया गया।

अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड भारत में बासमती चावल का प्रसंस्करण करने वाली और निर्यातक कंपनी है। कंपनी अपने उत्पादों का मूल ब्रांड ‘एयरोप्लेन’ के नाम से विपणन करती है।

31 दिसंबर, 2024 को खत्म हुई नौ माह की अवधि में कंपनी का परिचालन राजस्व 1,421.3 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 48.77 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के शेयर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किया जाएगा।

सब्सक्रिप्शन के लिए राजपूताना स्टेनलेस का आईपीओ लॉन्च, 16 मार्च को हो सकती है लिस्टिंग
नई दिल्ली, 09 मार्च (वेब वार्ता)। स्टील सेक्टर में काम करने वाली कंपनी राजपूताना स्टेनलेस लिमिटेड का 254.98 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया।

इस आईपीओ में 11 मार्च तक बोली लगाई जा सकती है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद 12 मार्च को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा, जबकि 13 मार्च को अलॉटेड शेयर डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर 16 मार्च को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं।

इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए 116 रुपये से लेकर 122 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 110 शेयर का है। राजपूताना स्टेनलेस लिमिटेड के इस आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स कम से कम 1 लॉट यानी 110 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए उन्हें 13,420 रुपये का निवेश करना होगा।

इसी तरह रिटेल इनवेस्टर 1,87,880 रुपये के निवेश से अधिकतम 14 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 2.09 करोड़ शेयर जारी हो रहे हैं। इनमें 179 करोड़ रुपये के 1,46,50,000 नए शेयर और 75.98 करोड़ रुपये के 62,50,000 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिये बेचे जा रहे हैं।

इस आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए 50 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व किया गया है। इसके अलावा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35 प्रतिशत हिस्सा और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (एनआईआई) के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व है।

इस इश्यू के लिए निर्भय कैपिलट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को रजिस्ट्रार बनाया गया है।

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें, तो कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास जमा कराए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हुई है।

वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 24.04 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ कर 31.63 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2024-25 में उछल कर 39.85 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही यानी अप्रैल से 30 सितंबर 2025 तक कंपनी को 24.41 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हो चुका है।

इस दौरान कंपनी की राजस्व प्राप्ति में मामूली उतार-चढ़ाव होता रहा। वित्त वर्ष 2022-23 में इसे 950.69 करोड़ का कुल राजस्व प्राप्त हुआ, जो वित्त वर्ष 2023-24 में कम होकर 915.50 करोड़ और वित्त वर्ष 2024-25 में उछल कर 937.49 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही यानी अप्रैल से 30 सितंबर 2025 तक कंपनी को 502.77 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है।

इस अवधि में कंपनी के कर्ज में भी उतार चढ़ाव होता रहा। वित्त वर्ष 2022-23 के अंत में कंपनी पर 79.83 करोड़ रुपये के कर्ज का बोझ था, जो वित्त वर्ष 2023-24 में घट कर 79.76 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2024-25 में उछल कर 99.75 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2025 की बात करें, तो इस दौरान कंपनी पर लदे कर्ज का बोझ 85.91 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

इस अवधि में कंपनी के रिजर्व और सरप्लस में भी बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2022-23 में ये 46.73 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो 2023-24 में बढ़ कर 78.36 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह 2024- 25 में कंपनी का रिजर्व और सरप्लस 83.75 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

वहीं मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही यानी अप्रैल से 30 सितंबर 2025 तक ये 108.16 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

इसी तरह ईबीआईटीडीए (अर्निंग बिफोर इंट्रेस्ट, टैक्सेज, डिप्रेशिएशंस एंड एमॉर्टाइजेशन) 2022-23 में 43.85 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो 2023-24 में बढ़ कर 59.41 करोड़ रुपये हो गया।

इसके बाद 2024-25 में कंपनी का ईबीआईटीडीए उछल कर 73.79 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही यानी अप्रैल से 30 सितंबर 2025 तक ये 45.92 करोड़ रुपये के स्तर पर था।

यह आईपीओ छह मार्च को गिफ्ट सिटी में बिक्री के लिए खुलेगा और 18 मार्च को बंद होगा
गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में होने वाली यह पहली शेयर बिक्री होगी।

कंपनी का यह आईपीओ अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) के नियमों के तहत लाया जा रहा है।

इस निर्गम में केवल वे निवेशक हिस्सा ले सकेंगे जो आईएफएससीए के नियमों के अंतर्गत पात्र हैं।

एक्सईडी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक जॉन कैलेलिल ने कहा, ‘हम वैश्विक कार्यक्रम विस्तार में तेजी लाने, विश्वविद्यालय साझेदारी को गहरा करने और प्रमुख बाजारों में वितरण क्षमताओं में निवेश करने के लिए पूंजी जुटा रहे हैं।’

एक्सईडी वर्तमान में भारत, पश्चिम एशिया और अमेरिका सहित 25 से अधिक देशों में सेवाएं प्रदान करती है।

भारत कोकिंग कोल के शेयर की शानदार शुरुआत, 96.5 प्रतिशत चढ़ा
नई दिल्ली, 19 जनवरी (वेब वार्ता)। कोल इंडिया की इकाई भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) का शेयर अपने निर्गम मूल्य 23 रुपये से 96.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर 45.21 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 96.56 प्रतिशत अधिक था। एनएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से 95.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 45 रुपये पर शुरुआत की। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 19,456.95 करोड़ रुपये रहा।

बीसीसीएल ने 1,071 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 21-23 रुपये तक का मूल्य दायरा तय किया गया था। आईपीओ के मसौदा प्रस्ताव के मुताबिक, यह कोल इंडिया की तरफ से 46.57 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश पर आधारित था। इसमें नए शेयर की पेशकश नहीं की गई थी।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी के आईपीओ को 39.17 गुना अभिदान
नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (भाषा) आईसीआईसीआई बैंक की इकाई आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को मंगलवार को बोली के आखिरी दिन संस्थागत खरीदारों की भारी मांग के कारण 39.17 गुना अभिदान मिला।

एनएसई से मिली जानकारी के अनुसार, 10,602.65 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत पेशकश किए गए 3,50,15,691 शेयरों के मुकाबले 1,37,14,88,316 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 123.87 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के मामले में 22.04 गुना अभिदान मिला। खुदरा वैयक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 2.53 गुना अभिदान मिला।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 3,022 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी ने इस निर्गम के लिए 2,061-2,165 रुपये प्रति शेयर मूल्य दायरा तय किया है। इससे इसका मूल्यांकन लगभग 1.07 लाख करोड़ रुपये (11.86 अरब डॉलर) बैठता है।

यह सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पूरी तरह से इसके प्रवर्तकों, ब्रिटेन स्थित प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन होल्डिंग्स द्वारा 4.89 करोड़ से अधिक शेयरों का बिक्री पेशकश है। इसका मतलब है कि कंपनी को इस पेशकश से कोई पैसा नहीं मिलेगा।

फिलहाल, आईसीआईसीआई बैंक के पास एएमसी में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि प्रूडेंशियल के पास बाकी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

सूचीबद्ध होने के बाद, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी, एचडीएफसी एएमसी, यूटीआई एएमसी, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी, श्रीराम एएमसी और निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट जैसे आस्ति प्रबंधकों में शामिल हो जाएगी।

यह आईसीआईसीआई बैंक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के बाद सूचीबद्ध होने वाली पांचवीं आईसीआईसीआई समूह की कंपनी होगी।

नेफ्रोप्लस का आईपीओ 10 दिसंबर को खुलेगा, नए शेयर जारी कर 353 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य
नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) डायलिसिस सेवा प्रदाता कंपनी नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज लिमिटेड अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी का आईपीओ 10 दिसंबर को खुलकर 12 दिसंबर को बंद होगा।

कंपनी आईपीओ के तहत 353 करोड़ रुपये से कुछ अधिक मूल्य के नये शेयर जारी करेगी।

नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज लिमिटेड अपने ब्रांड नेफ्रोप्लस के लिए जाने जाती है।

आईपीओ दस्तावेजों (आरएचपी) के अनुसार, एंकर निवेशक नौ दिसंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

आईपीओ 353.4 करोड़ रुपये तक के शेयरों के ताजा निर्गम और 1.12 करोड़ शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

फुजियामा पावर सिस्टम्स का आईपीओ 13 नवंबर को खुलेगा,मूल्य दायरा 216-228 रुपये प्रति शेयर
नयी दिल्ली, 10 नवंबर (भाषा) ‘रूफटॉप’ सौर उद्योग के लिए समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी फुजियामा पावर सिस्टम्स ने 828 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 13 नवंबर को अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की सोमवार को जानकारी दी।

कंपनी बयान के अनुसार, आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 216 से 228 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ 13 नवंबर का खुलेगा और 17 नवंबर को संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 12 नवंबर को बोली लगा पाएंगे।

यह आईपीओ 600 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 10 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।