Tata Group - Loktej

टाटा मोटर्स को सिएरा के दम पर एसयूवी हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से अधिक होने की उम्मीद
मुंबई, 25 नवंबर (भाषा) टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड को उम्मीद है कि पुराने ब्रांड सिएरा को नए अवतार में पेश किए जाने से उसकी कुल बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी बढ़कर 70 प्रतिशत से अधिक पहुंच सकती है।

कंपनी ने हाल ही में मध्यम आकार के एसयूवी खंड में अपने पुराने ब्रांड ‘सिएरा’ को कई वर्षों के बाद फिर से पेश किया है। इस वाहन खंड पर फिलहाल हुंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसे मॉडल का दबदबा है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शैलेश चंद्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि यात्री वाहन उद्योग के स्तर पर एसयूवी की हिस्सेदारी 55-60 प्रतिशत के बीच स्थिर हो सकती है। जीएसटी दरों में कटौती के बाद गैर-एसयूवी खंड में सुधार की संभावनाएं हैं, हालांकि वृद्धि की गति नए मॉडल की संख्या पर निर्भर करेगी।

सिएरा मॉडल की शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये रखी गई है। यह दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन विकल्प में उपलब्ध होगी। इसका इलेक्ट्रिक संस्करण भी अगले वित्त वर्ष में पेश किया जाएगा।

चंद्रा ने कहा कि फिलहाल कंपनी की बिक्री में एसयूवी मॉडल की हिस्सेदारी 65-70 प्रतिशत है और नया मॉडल इसे आगे बढ़ाएगा।

अक्टूबर में कंपनी की कुल खुदरा बिक्री 75,352 इकाइयों पर पहुंची, जो सालाना आधार पर 13.5 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधारों के बाद कॉम्पैक्ट और सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की मांग तेजी से बढ़ी है और नेक्सॉन एवं पंच जैसे मॉडलों ने कंपनी को उल्लेखनीय बढ़त दिलाई है।

सिएरा के लिए बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू होगी और 15 जनवरी, 2026 से इसकी आपूर्ति भी शुरू हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि जीएसटी दरों में कटौती के बाद हैचबैक की बिक्री भी बढ़ी है, लेकिन एसयूवी अब भी ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है।

टाटा ट्रस्ट: आंतरिक मतभेदों के बीच वेणु श्रीनिवासन आजीवन ट्रस्टी बने, मेहली मिस्त्री पर नजर
नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) टाटा ट्रस्ट ने सर्वसम्मति से वेणु श्रीनिवासन को आजीवन ट्रस्टी (न्यासी) के रूप में फिर से नियुक्त किया है।

संगठन के भीतर कथित आंतरिक मतभेदों के बीच अब सभी की निगाहें मेहली मिस्त्री की वापसी के संबंध में होने वाले फैसले पर टिकी हैं।

श्रीनिवासन का कार्यकाल 23 अक्टूबर को खत्म होने वाला था, जिससे पहले इस सप्ताह उनकी पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई। यह फैसला टाटा ट्रस्ट के भीतर विभाजन की खबरों के बीच हुआ, जहां एक गुट नोएल टाटा के साथ जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। नोएल ने रतन टाटा के निधन के बाद चेयरमैन का पद संभाला था। दूसरा गुट पूर्व दिग्गज के वफादारों का है।

मामले की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि टीवीएस समूह के मानद चेयरमैन श्रीनिवासन की फिर से नियुक्ति सर्वसम्मति से हुई है। टाटा ट्रस्ट ने इस खबर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

अब ध्यान मिस्त्री की पुनर्नियुक्ति पर है, जिनका कार्यकाल 28 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। इस बात पर राय बंटी हुई है कि क्या उनका कार्यकाल अपने आप आगे बढ़ जाएगा या आजीवन कार्यकाल के लिए न्यासियों की सर्वसम्मति से मंजूरी लेनी होगी।

टाटा ट्रस्ट की टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है - जो 156 साल पुराने टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी है। इसमें 30 सूचीबद्ध इकाइयों सहित लगभग 400 कंपनियां शामिल हैं।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘पिछली प्रथा के अनुसार नवीनीकरण और नई नियुक्ति सर्वसम्मति से होनी आवश्यक है।’’ हालांकि, एक अन्य व्यक्ति ने कहा, ‘‘पुनर्नियुक्ति अपने आप होती है और यह सभी ट्रस्टियों पर लागू होती है।’’

सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के न्यासियों की 17 अक्टूबर, 2024 को हुई संयुक्त बैठक का हवाला देते हुए, उस व्यक्ति ने कहा कि यह संकल्प लिया गया था कि किसी भी ट्रस्टी का कार्यकाल खत्म होने पर, संबंधित ट्रस्ट द्वारा उसे बिना किसी कार्यकाल अवधि की सीमा के पुनर्नियुक्त किया जाएगा।

इसके अलावा 17 अक्टूबर, 2024 के प्रस्ताव के अनुसार, सभी न्यासियों की नियुक्ति दीर्घकालिक और आजीवन आधार पर की जाएगी और 75 वर्ष की आयु होने पर ट्रस्टीशिप पर पुनर्विचार किया जाएगा।

टीसीएस ने लंदन में एआई हब, डिजाइन स्टूडियो पेश किया, ब्रिटेन में तीन साल में मिलेंगी 5,000 नौकरियां
नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने शुक्रवार को लंदन में एक कृत्रिम मेघा (एआई) अनुभव क्षेत्र और डिजाइन स्टूडियो पेश करने की घोषणा की।

कंपनी ने साथ ही कहा कि ब्रिटेन में उसके निवेश से अगले तीन वर्षों में 5,000 रोजगार के नये अवसर तैयार होंगे। टीसीएस इस समय ब्रिटेन में 42,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार देती है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में उसने ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में 3.3 अरब पाउंड का योगदान दिया।

टीसीएस ने आज लंदन में एक एआई अनुभव क्षेत्र और डिजाइन स्टूडियो के शुभारंभ की घोषणा की, जो ब्रिटेन में उसके लगातार रणनीतिक निवेश की पुष्टि करता है।

सितंबर में पेश किए गए न्यूयॉर्क डिजाइन स्टूडियो के बाद, लंदन स्टूडियो टीसीएस का दूसरा डिजाइन केंद्र है।

ब्रिटेन और आयरलैंड के लिए टीसीएस के प्रमुख विनय सिंघवी ने कहा कि ब्रिटेन वैश्विक स्तर पर टीसीएस का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है और कंपनी पूरे देश में अपनी उपस्थिति बढ़ाना जारी रखेगी।

टाटा मोटर्स ने नवरात्रि के पहले दिन करीब 10 हजार यात्री वाहन बेचे
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने मंगलवार को कहा कि उसके डीलरों ने नवरात्रि पर्व के पहले दिन करीब 10 हजार यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री की।

नई जीएसटी व्यवस्था लागू होने के बाद वाहनों की कीमतों में आई कमी से ग्राहकों की मांग में यह तेजी देखने को मिली है।

टाटा मोटर्स ने बयान में कहा कि उसके यात्री वाहनों के शोरूम पर देशभर में 25 हजार से अधिक ग्राहक पूछताछ दर्ज की गई।

टाटा मोटर्स यात्री वाहन खंड के मुख्य वाणिज्य अधिकारी अमित कामत ने कहा, ‘‘हम ग्राहकों की बेहद उत्साहजनक प्रतिक्रिया देख रहे हैं। नई जीएसटी दरों की घोषणा का हम अपने ग्राहकों को पूरा लाभ दे रहे हैं और आकर्षक त्योहारी पेशकश भी दे रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि इस पेशकश से पूछताछ और बुकिंग में तेज उछाल आया है। शोरूम पर आने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ी है और ऑर्डर बुक भी लगातार मजबूत हो रही है। डीलरशिप ने त्योहारी भीड़ को देखते हुए कामकाज की अवधि भी बढ़ा दी है।

कामत ने कहा कि कंपनी के लोकप्रिय मॉडल- नेक्सन और पंच की मांग सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा, ‘‘बुकिंग आंकड़ा और निर्धारित आपूर्ति के साथ हम त्योहारी मांग पूरी तरह तैयार हैं और नए रिकॉर्ड बनाने को लेकर आशान्वित हैं।’’

मारुति सुजुकी और हुंदै मोटर इंडिया ने भी नई जीएसटी व्यवस्था के बाद सोमवार को ग्राहकों की बढ़ी मांग से जोरदार बिक्री दर्ज की। मारुति सुजुकी की बिक्री नवरात्रि के पहले दिन 30 हजार इकाई के स्तर पर रही जबकि हुंदै ने 11 हजार वाहनों की बिक्री की।

टाटा कैपिटल सितंबर के अंतिम सप्ताह में 17,200 करोड़ रुपये का आईपीओ लाएगी
नई दिल्ली, 31 अगस्त (वेब वार्ता)। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) टाटा कैपिटल 22 सितंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में अपना 17,200 करोड़ रुपये का बहुप्रतीक्षित आईपीओ लाने के लिए तैयार है।

मामले से परिचित बाजार सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरंभिक सार्जवनिक निर्गम (आईपीओ) से कंपनी का मूल्यांकन लगभग 11 अरब डॉलर होने की उम्मीद है। टाटा कैपिटल 30 सितंबर तक शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो सकती है।

अगस्त में दायर मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार 47.58 करोड़ शेयरों के प्रस्तावित आईपीओ में 21 करोड़ इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम और 26.58 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। ओएफएस के तहत, टाटा संस 23 करोड़ शेयर बेचेगी, जबकि अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) 3.58 करोड़ शेयर बेचेगा।

इस समय टाटा कैपिटल में टाटा संस की 88.6 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि आईएफसी के पास 1.8 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल कंपनी के टियर-1 पूंजी आधार को मजबूत करने और आगे की उधारी सहित भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

यह आईपीओ सफल होने पर भारत के वित्तीय क्षेत्र का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम बन जाएगा। नवंबर 2023 में टाटा टेक्नोलॉजीज के बाद हाल के वर्षों में आईपीओ लाने वाली यह टाटा समूह की दूसरी कंपनी होगी।

टाटा मोटर्स ने दक्षिण अफ्रीकी यात्री वाहन बाजार में फिर से किया प्रवेश
नई दिल्ली, 20 अगस्त (वेब वार्ता)। टाटा मोटर्स ने दक्षिण अफ्रीकी यात्री वाहन बाजार में फिर से उतरने की बुधवार को घोषणा की। टाटा मोटर्स की अनुषंगी कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) ने देश में चार मॉडल हैरियर, कर्व, पंच और टियागो पेश किए हैं।

मुंबई की वाहन विनिर्माता कंपनी ने बयान में कहा कि यह रणनीतिक पुनःप्रवेश दक्षिण अफ्रीका के अग्रणी मोटर वाहन समूह मोटस होल्डिंग्स के साथ मजबूत गठबंधन पर आधारित है।

टीएमपीवी के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका में हमारी वापसी टाटा मोटर्स की वैश्विक यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है।'' उन्होंने कहा कि मोटस को पसंदीदा साझेदार के रूप में देखते हुए कंपनी को एक बेहतर स्वामित्व अनुभव प्रदान करने का विश्वास है, जो दक्षिण अफ्रीकी उपभोक्ताओं के साथ मेल खाता है। साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था में सार्थक योगदान देता है।

टीएमपीवी 40 डीलरशिप के राष्ट्रव्यापी नेटवर्क के माध्यम से काम करेगा जिसे 2026 तक 60 पहुंचाने की योजना है। इससे समूचे दक्षिण अफ्रीका में व्यापक पहुंच एवं मजबूत ग्राहक अनुभव सुनिश्चित होगा।

टाटा पावर ने शुरू किया किफायती रूफटॉप सौर समाधान
नई दिल्ली, 18 जून (वेब वार्ता)। विद्युत क्षेत्र की निजी कंपनी टाटा पावर की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने ‘घर घर सोलर’ पहल के तहत हर घर तक स्वच्छ ऊर्जा पहुंचाने के उद्देश्य से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में देश के सबसे सस्ते और सुलभ रूफटॉप सौर समाधान की शुरुआत की है।

कंपनी ने बुधवार को यहां बयान जारी कर बताया कि इस योजना के तहत ओडिशा के निवासी अब मात्र 2,499 रुपये की न्यूनतम अग्रिम राशि देकर एक किलोवाट क्षमता की सौर प्रणाली अपने घर पर स्थापित कर सकते हैं। दो किलोवाट के लिए 4,999 रुपये और तीन किलोवाट के लिए 7,999 रुपये की प्रारंभिक लागत रखी गई है।

टीपीआरईएल की यह पहल केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' और राज्य सरकार की अतिरिक्त सब्सिडी योजनाओं के साथ मिलकर उपभोक्ताओं के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रही है। केंद्र सरकार तीन किलोवाट तक की प्रणाली पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दे रही है।

साथ ही राज्य सरकार एक किलोवाट पर 25,000 रुपये, दो किलोवाट पर 50,000 रुपये और तीन किलोवाट या उससे अधिक पर 60,000 रुपये तक की अतिरिक्त सब्सिडी दे रही है। इन योजनाओं से कुल स्थापना लागत का एक बड़ा हिस्सा सब्सिडी के रूप में कवर हो जाता है, जिससे आम नागरिकों के लिए सौर ऊर्जा अपनाना पहले से कहीं अधिक सुलभ हो गया है।

टाटा स्टील का 10-15 साल में पुनर्चक्रण से 1.5 करोड़ टन उत्पादन करने का लक्ष्य: सीईओ
नई दिल्ली, 15 जून (वेब वार्ता)। टाटा स्टील का लक्ष्य अगले 10-15 साल में पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) से 1-1.5 करोड़ टन का उत्पादन करने का है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन ने यह जानकारी दी।

कंपनी भारत और यूरोप में कम कार्बन उत्सर्जन के साथ इस्पात बनाने की प्रौद्योगिकी लागू कर रही है। टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2024-25 में भारत, ब्रिटेन, नीदरलैंड और थाइलैंड में फैली अपनी कुल 3.5 करोड़ टन क्षमता से 3.09 करोड़ टन इस्पात का उत्पादन किया।

टाटा स्टील के लिए टिकाऊ व्यवहार के बारे में पूछने पर नरेंद्रन ने कहा, ”अगले 10-15 वर्षों मं2 आप देखेंगे कि टाटा स्टील का 1-1.5 करोड़ टन उत्पादन पुनर्चक्रण से होगा।”

कंपनी का लक्ष्य भारत में 2030 तक अपनी इस्पात बनाने की क्षमता को चार करोड़ टन तक बढ़ाना है। टाटा स्टील ब्रिटेन के साउथ वेल्स में स्थित अपने 30 लाख टन सालाना (एमटीपीए) क्षमता वाले संयंत्र में ब्लास्ट फर्नेस स्टील बनाने से स्क्रैप-आधारित इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (ईएएफ) बनाने की ओर आगे बढ़ रही है।

नरेंद्रन ने आगे कहा कि टाटा स्टील ने कुछ साल पहले दिल्ली के पास एक पुनर्चक्रण संयंत्र स्थापित किया है। लुधियाना में स्थापित की जा रही 7.5 लाख टन की पुनर्चक्रण आधारित इस्पात विनिर्माण इकाई चालू वित्त वर्ष के अंत तक तैयार हो जाएगी।

उन्होंने कहा, ''ब्रिटेन में हमने ब्लास्ट फर्नेस बंद कर दिए हैं और हम इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस बना रहे हैं। नीदरलैंड में, हम ऐसे कदम उठाने के लिए वहां की सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं। इसलिए, 2035 तक हमारे पास यूरोप में कोई भी ब्लास्ट फर्नेस नहीं होगा।” इसकी जगह कंपनी वैकल्पिक हरित प्रक्रिया से उत्पादन को बढ़ावा देगी।

विमान दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपये देगा टाटा समूह: चेयरमैन
नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) टाटा समूह बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपये की राशि देगा।

अहमदाबाद से 242 लोगों को लेकर ब्रिटेन के लंदन जा रहा विमान बृहस्पतिवार दोपहर उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, “हम एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से बहुत दुखी हैं।”

उन्होंने कहा, “इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं घायलों और उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।”

उन्होंने कहा कि टाटा समूह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देगा।

टाटा समूह द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि समूह घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगा और सुनिश्चित करेगा कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले।

चंद्रशेखरन ने कहा, “इसके अलावा, हम बी जे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के निर्माण में भी सहायता प्रदान करेंगे।”

उन्होंने कहा, “हम इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े हैं।”

टाटा मोटर्स अप्रैल से यात्री वाहनों की कीमतों में करेगी बढ़ोतरी
नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) टाटा मोटर्स ने अगले महीने से इलेक्ट्रिक वाहनों सहित अपने यात्री वाहनों की कीमतों में वृद्धि करने की मंगलवार को मंशा जाहिर की। कंपनी की ओर से इस साल यह दूसरी बढ़ोतरी होगी।

टाटा मोटर्स ने बयान में कहा, मूल्य समायोजन कच्चे माल की बढ़ती लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए किया जा रहा है। मूल्य वृद्धि की सीमा मॉडल और संस्करण के आधार पर अलग-अलग होगी।

कंपनी ने हालांकि प्रस्तावित मूल्य वृद्धि के बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी।

इससे पहले टाटा मोटर्स ने इस साल जनवरी में अपने यात्री वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी।

कंपनी ने सोमवार को कहा था कि वह अगले महीने से अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में दो प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी।

मारुति सुजुकी इंडिया ने अगले महीने से अपने सभी मॉडल की कीमतों में चार प्रतिशत तक की वृद्धि करने की योजना की घोषणा की है।

टाटा कम्युनिकेशंस ने एन गणपति सुब्रमण्यम को निदेशक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया
मुंबई, 15 मार्च (वेब वार्ता)। टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड के बोर्ड ने एन गणपति सुब्रमण्यम को टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड के निदेशक मंडल के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी।

सुब्रमण्यम 2 दिसंबर, 2021 को टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में शामिल हुए थे। वे 40 से अधिक वर्षों से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (टीसीएस) और भारतीय आईटी इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने मई 2024 में टीसीएस के मुख्य परिचालन अधिकारी और कार्यकारी निदेशक के पद से इस्तीफा दिया।

टाटा कम्युनिकेशंस ने घोषणा की कि कंपनी के निदेशक मंडल ने नामांकन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिश के आधार पर, 14 मार्च, 2025 से कंपनी के निदेशक मंडल के अध्यक्ष के रूप में एन. गणपति सुब्रमण्यम को गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “उन्होंने बैंकिंग, टेलीकॉम और पब्लिक सर्विस में वैश्विक स्तर पर टीसीएस द्वारा शुरू की गई कई ऐतिहासिक पहलों में रणनीतिक भूमिका निभाई है।”

कंपनी के बयान के अनुसार, “उन्हें टेक्नोलॉजी, ऑपरेशन, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, बिजनेस ट्रांसफोर्मेशन और चेंज मैनेजमेंट को लेकर गहरी समझ और ज्ञान है।”

वर्तमान में, एन. गणपति सुब्रमण्यम टाटा एलेक्सी लिमिटेड में बोर्ड के अध्यक्ष और गैर-कार्यकारी निदेशक, तेजस नेटवर्क लिमिटेड में बोर्ड के अध्यक्ष और गैर-कार्यकारी निदेशक, भारत 6 जी एलायंस की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के पद भी संभाल रहे हैं।

इसके अलावा, वे ‘श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ में इंस्टीट्यूट बॉडी के सदस्य हैं और ‘द सोसाइटी फॉर द रिहैबिलिटेशन ऑफ क्रिपल्ड चिल्ड्रन, मुंबई’ में कार्यकारी समिति के अध्यक्ष हैं।

टाटा कम्युनिकेशंस ने दिसंबर 2024 को समाप्त तिमाही के लिए 236 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 424 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्शाता है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 45 करोड़ रुपये था।

एक नियामक फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि परिचालन से उसका राजस्व दिसंबर 2024 को समाप्त तिमाही में 5,798 करोड़ रुपये रहा, जो कि सालाना आधार पर 3.8 प्रतिशत की वृद्धि थी। 2023-24 की समान अवधि में परिचालन से कंपनी का राजस्व 5,587.78 करोड़ रुपये था।

टाटा कम्युनिकेशंस के शुद्ध लाभ में अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इससे पिछली तिमाही की तुलना में 4 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो जुलाई-सितंबर तिमाही में 227 करोड़ रुपये थी।

राजस्व में भी चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही की तुलना में तीसरी तिमाही में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स गुजरात में डिस्प्ले निर्माण इकाई स्थापित करेगी
(प्रसून श्रीवास्तव)

गांधीनगर, पांच मार्च (भाषा) टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स गुजरात में एक डिस्प्ले निर्माण इकाई स्थापित करेगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को कहा कि यह इकाई ताइवान स्थित पीएसएमसी और हिमैक्स टेक्नोलॉजीज के साथ साझेदारी में लगाई जाएगी।

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ रणधीर ठाकुर ने आईईएसए विजन सम्मेलन में संयंत्र के लिए गुजरात सरकार के साथ एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा, ''आज, मुझे भारत के डिस्प्ले उत्पाद और प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र में क्रांति लाने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, पीएसएमसी और हिमैक्स के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।''

ठाकुर ने कहा कि पीएसएमसी की तकनीक के साथ, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स गुजरात के धोलेरा में हिमैक्स के लिए डिस्प्ले चिप्स का निर्माण करेगी।

डिस्प्ले निर्माण में प्रवेश के साथ, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की तीनों शीर्ष सेमीकंडक्टर निर्माण खंडों में उपस्थिति होगी।

कंपनी पहले ही गुजरात में लगभग 91,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक सेमीकंडक्टर निर्माण संयंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया में है।

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स 27,000 करोड़ रुपये के निवेश से असम में एक चिप निर्माण संयंत्र भी स्थापित कर रही है।