Chess - Loktej

परिमार्जन नेगी: शतरंज से ऐतिहासिक सफलता के बाद शिक्षा के क्षेत्र में हासिल की बड़ी कामयाबी
नई दिल्ली, 09 फरवरी (वेब वार्ता)। भारतीय शतरंज की दुनिया में परिमार्जन नेगी का नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। बहुत ही कम उम्र में नेगी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया था।

नेगी ने महज 13 वर्ष, 4 महीने और 20 दिन की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल कर लिया था। इस उपलब्धि को हासिल करते समय वह इतिहास के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर थे।

परिमार्जन नेगी का जन्म 9 फरवरी 1993 को नई दिल्ली में हुआ था। बेहद कम उम्र में शतरंज की चाल में दक्षता हासिल करने वाले नेगी ने 2002 में तेहरान में एशियाई युवा शतरंज चैंपियनशिप के अंडर-10 वर्ग का खिताब जीता। इसके बाद 2005/06 हेस्टिंग्स इंटरनेशनल शतरंज कांग्रेस में उन्होंने अपना पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया।

दिल्ली में आयोजित चौथे पार्श्वनाथ अंतरराष्ट्रीय ओपन टूर्नामेंट में दूसरा और रूस के सतका में तीसरा व अंतिम जीएम नॉर्म पूरा कर उन्होंने इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि के साथ वे भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बने और पेंटाला हरिकृष्णा का रिकॉर्ड तोड़ा।

2008 में उन्होंने फिलाडेल्फिया इंटरनेशनल ओपन टूर्नामेंट अपराजित रहते हुए जीता। 2009 में कोपेनहेगन का पॉलिटिकेन कप और मलेशिया ओपन उनके नाम रहा। 2010 में उन्होंने नेशनल प्रीमियर शतरंज चैंपियनशिप जीती, जबकि 2012 में एशियाई शतरंज चैंपियन बने। 2012 और 2013 में कैपेल- ला-ग्रांडे ओपन तथा 2013 में दूसरी बार पॉलिटिकेन कप जीतकर उन्होंने अपनी निरंतरता साबित की।

नेगी ने 2014 में नॉर्वे के ट्रोम्सो में आयोजित शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम के लिए टॉप बोर्ड पर खेलते हुए कांस्य पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई। भारतीय और एशियाई शतरंज चैंपियन रहे नेगी ने 2017 में पेशेवर शतरंज से संन्यास ले लिया।

खेल से संन्यास के बाद नेगी ने शिक्षा और शोध के क्षेत्र में कदम बढ़ाया। नई दिल्ली के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने 2018 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से गणित में स्नातक किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेगी ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 2024 में पीएचडी पूरी कर ली है।

खेल में शीर्ष पर पहुंचने के बाद नेगी ने शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी सफलता हासिल की है। यह उनकी किसी भी क्षेत्र में बेहतर करने की लगन को प्रदर्शित करता है। शतरंज में बड़ी सफलता हासिल करने वाले नेगी को भारत सरकार ने 2010 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था।

विश्व शतरंज कप: विदित गुजराती हारकर बाहर
पणजी, नौ नवंबर (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती रविवार को यहां तीसरे दौर के टाई-ब्रेक गेम के दूसरे सेट में अमेरिका के सैम शैंकलैंड से 2.5-3.5 से हारकर विश्व शतरंज कप से बाहर हो गए।

भारत के एक अन्य खिलाड़ी एस एल नारायणन को भी टाई-ब्रेक गेम के पहले सेट में चीन के यांगयी यू से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन वी कार्तिक ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और रोमानिया के डेक बोगदान-डैनियल को 1.5-0.5 से हराया।

कार्तिक चौथे दौर में पहुंच गए हैं, जिसका मतलब है कि पहले तीन दौर के बाद खिताब की दौड़ में पांच भारतीय बचे हैं।

खिताब के दो प्रबल दावेदार अर्जुन एरिगैसी और आर प्रज्ञाननंदा तथा पी हरिकृष्णा और विश्व जूनियर चैंपियन वी प्रणव चौथे दौर के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।

गुजराती टूर्नामेंट से बाहर होने वाले तीसरे प्रमुख भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले विश्व चैंपियन डी गुकेश को जर्मनी के फ्रेडरिक स्वेन से जबकि अरविंद चिदंबरम को दूसरे राउंड में ही कार्तिक के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

क्लच शतरंज: कास्पारोव ने आनंद पर बढ़त मजबूत की
सेंट लुई (अमेरिका), 10 अक्टूबर (भाषा) भारतीय दिग्गज विश्वनाथन आनंद ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी गैरी कास्पारोव के खिलाफ कुछ महत्वपूर्ण मौके गंवाये जिससे रूसी दिग्गज ने क्लच शतरंज लीजेंड्स में अपने बहुचर्चित मुकाबले के अंतिम दिन से पहले दो जीत और इतने ही ड्रॉ के साथ अपनी बढ़त पांच अंक तक पहुंचा दी।

कास्पारोव भाग्यशाली रहे जो वह पहली बाजी जीतने में सफल रहे क्योंकि तब आनंद जीत की स्थिति में थे लेकिन वह घड़ी पर नजर रखना भूल गए जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा।

दिन के दो ब्लिट्ज गेम में कास्पारोव ने फिर से पहला गेम जीत लिया और 144,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाली प्रतियोगिता के अंतिम दिन से पहले 8.5-3.5 से आगे हो गए।

यह मुकाबला 12 बाजियों का है और इसमें अभी चार बाजियां खेली जानी बाकी हैं। आनंद के पास अब भी चैंपियन बनने का मौका है क्योंकि अंतिम दिन प्रत्येक बाजी में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी को तीन अंक मिलेंगे जबकि बाजी ड्रॉ होने पर अंक बंट जाएंगे।

आनंद ने मैच के बाद कहा, ‘‘पहले गेम में एक समय मेरे पास एक मिनट 26 सेकंड थे और फिर मुझे नहीं पता। मुझे दोबारा घड़ी देखनी चाहिए थी। मैं पूरी तरह से भूल गया।‘‘

दूसरा गेम कड़े संघर्ष के बाद ड्रॉ रहा, लेकिन आनंद तीसरा गेम भी हार गए। इस दिन प्रत्येक जीत दो अंकों के बराबर थी, जिससे कास्पारोव को पांच अंकों की बढ़त मिल गई।

यह मैच का सबसे छोटा गेम था और केवल 18 चाल में समाप्त हो गया, क्योंकि आनंद से एक गलती हो गई और उन्होंने तुरंत ही हार मान ली।

ग्लोबल शतरंज लीग खिलाड़ियों का ड्राफ्ट 26 सितंबर को
मुंबई, 24 सितंबर (भाषा ) ग्लोबल शतरंज लीग के तीसरे सत्र के लिये खिलाड़ियों का ड्राफ्ट यहां शुक्रवार को निकाला जायेगा जिसमें विश्व चैम्पियन डी गुकेश , पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद और आर प्रज्ञानानंदा ‘आइकन खिलाड़ियों’ में से होंगे ।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन चेन्नई में 13 से 24 दिसंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले रहे हैं । उन्होंने यूएई और लंदन में पिछले दो सत्र खेले थे ।

टेक महिंद्रा और फिडे के संयुक्त टूर्नामेंट जीसीएल में छह फ्रेंचाइजी हैं । इसके लिये 36 खिलाड़ियों के ड्राफ्ट पूल में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हिकारू नकामूरा, फेबियानो कारूआना, फ्रांस के अलीरजा फिरोजा और मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव भी हैं ।

वहीं नीदरलैंड के अनीश गिरि, भारत के अर्जुन एरिगेसी, विश्व कप उपविजेता कोनेरू हम्पी, चार बार के विश्व चैम्पियन होउ यिफान जैसे सितारे भी इसमें होंगे ।

पूल में ‘आइकन’, ‘पुरूष’, ‘महिला’ और ‘अंडर 21 ’ वर्ग होंगे । हर फ्रेंचाइजी छह खिलाड़ियों को चुनेगी जिसमें एक आइकन, दो पुरूष , दो महिला और एक अंडर 21 होगा ।

तीसरे सत्र की फ्रेंचाइजी में गत चैम्पियन त्रिवेणी कांटिनेंटल किंग्स, पीबीजी अलास्कन नाइट्स, अपग्रेड मुंबा मास्टर्स, गेंजेस ग्रैंडमास्टर्स, अल्पाइन एसजी पाइपर्स और अमेरिकन गैम्बिट्ज हैं ।

गुकेश ने पिछले साल चीन के डिंग लिरेन के साथ विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले के कारण इसमें भाग नहीं लिया था ।

सिंकफील्ड कप: गुकेश और प्रज्ञाननंदा ने अपनी अपनी बाजियां ड्रॉ खेली
सेंट लुई (अमेरिका), 21 अगस्त (भाषा) विश्व चैम्पियन डी गुकेश को यहां सिंकफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे दौर में अमेरिका के वाइल्ड कार्डधारी सैमुअल सेवियन ने ड्रॉ पर रोका जबकि उनके साथी भारतीय खिलाड़ी आर प्रज्ञाननंदा ने भी उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से अंक बांटे।

प्रज्ञाननंदा ने लगातार दूसरी बाजी ड्रॉ खेली लेकिन इसके बावजूद वह अमेरिका के फैबियानो कारुआना और अर्मेनियाई से अमेरिकी बने लेवोन अरोनियन के साथ संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं।

दिन की एकमात्र निर्णायक बाजी में कारुआना ने फ्रांस के अलीरेजा फ़िरोज़ा को टूर्नामेंट में पहली हार का स्वाद चखाया। अरोनियन को फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव ने ड्रॉ पर रोका, जबकि एक अन्य अमेरिकी वेस्ली सो ने पोलैंड के डूडा जान-क्रिज़्सटॉफ़ के साथ अंक बांटे।

इस 3,75,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाले टूर्नामेंट में अभी छह राउंड खेले जाने बाकी हैं। अभी प्रज्ञाननंदा, अरोनियन और कारुआना दो-दो अंकों के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। उनके बाद वेस्ली, फिरोजा, वाचियर-लाग्रेव, सेवियन और गुकेश का नंबर आता है जो उनसे आधा अंक पीछे हैं।

डुडा एक अंक के साथ नौवें स्थान पर हैं, जबकि अब्दुसत्तोरोव ने यहां अपने पहले तीन मैचों में आधा अंक हासिल कर खाता खोला है।

मैं एक आक्रामक खिलाड़ी हूं, दबाव के बारे में अधिक नहीं सोचती: शतरंज विश्व कप चैंपियन दिव्या देशमुख
नागपुर, 31 जुलाई (भाषा) फिडे महिला शतरंज विश्व कप चैंपियन दिव्या देशमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह एक आक्रामक खिलाड़ी हैं और उनके लिए दबाव अधिक मायने नहीं रखता।

उन्नीस वर्षीय दिव्या 28 जुलाई को जॉर्जिया के बातुमी में महिला विश्व कप जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं। उन्होंने दो भारतीय खिलाड़ियों के बीच हुए फाइनल में टाईब्रेकर में कोनेरू हम्पी को हराया। इस जीत ने ना केवल उन्हें प्रतिष्ठित खिताब दिलाया, बल्कि उन्हें ग्रैंडमास्टर भी बना दिया।

यहां मीडिया से बातचीत करते हुए दिव्या ने कहा कि उनके लिए रणनीति और आक्रामक पोजिशन में जाना आसान है।

दिव्या ने कहा, ‘‘दबाव मेरे लिए अधिक मायने नहीं रखता। जो मायने रखता है वह है मेरी अपनी उम्मीदें और लक्ष्य।’’

अपनी आक्रामकता और मानसिक दृढ़ता के लिए पहचाने जाने वाले भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से अक्सर होने वाली तुलना के बारे में पूछे जाने पर दिव्या ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आक्रामकता हमेशा से मेरे खेल का हिस्सा रही है। मेरे लिए रणनीति और आक्रामक पोजिशन अपनाना आसान है। मुझे लगता है कि यही मेरी शैली है।’’

दिसंबर में चीन के डिंग लिरेन हराकर सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बने 18 साल के डी गुकेश के साथ समानताओं के बारे में पूछे जाने पर दिव्या ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम दोनों का अंत तक लड़ना सबसे बड़ी समानता है।’’

कोनेरू हंपी को हराकर दिव्या देशमुख ने जीता फिडे महिला विश्वकप का खिताब
जॉर्जिया, 29 जुलाई (वेब वार्ता)। भारत की शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने सोमवार को हमवतन ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी को हराकर फिडे महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है।

इस जीत के साथ ही दिव्या ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं। आज खेले गये रैपिड राउंड में दिव्या देशमुख ने सफेद मोहरों के साथ आक्रामक शुरूआत की। हंपी ने काले मोहरों से खेलते हुए मैच को ड्रॉ करवाया और मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर ली।

रैपिड राउंड के दूसरे गेम में काले मोहरों से खेलती हुई दिव्या देशमुख शुरुआत से हावी रहीं। कोनेरू रैपिड राउंड के दूसरे गेम में गलती की और दिव्या ने उसका फायदा उठाया।

दिव्या ने टाईब्रेक में हंपी को 1.5-0.5 के स्कोर से हराया। इस जीत के साथ अब वह 88वीं भारतीय ग्रैंडमास्टर बन गई हैं। दिव्या फिडे महिला विश्वकप 2025 में जीत के साथ ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल करने वाली चौथी भारतीय महिला है।

मुंबई में अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर और जूनियर अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट 16 जून से
मुंबई, 15 जून (वेब वार्ता)। मुंबई में 17 देशों के 400 से अधिक खिलाड़ियों के 40 लाख रुपये इनामी ऑरियनप्रो अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट और जूनियर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करने की उम्मीद है जिसका आयोजन 16 से 24 जून तक एक साथ किया जाएगा।

ग्रैंडमास्टर वर्ग में जॉर्जिया के ग्रैडमास्टर लेवन पंतसुलाइया को शीर्ष वरीयता दी गई है। आर्मेनिया के ग्रैंडमास्टर पेट्रोसियन मैनुअल दूसरे वरीय हैं जबकि जॉर्जिया के ही ग्रैंडमास्टर लुका पेइचाद्जे को तीसरी वरीयता मिली है।

बारह वर्षीय फिडे मास्टर अंश नेरुरकर जूनियर वर्ग में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। पुडुचेरी के मधेश कुमार और महाराष्ट्र के अविरत चौहान के भी कड़ी चुनौती पेश करने की उम्मीद है। हालांकि स्टार आकर्षण श्रीलंका की 12 वर्षीय महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर ओशिनी गुणवर्धना हैं जिनकी उपस्थिति प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय चुनौती और उत्साह जोड़ती है।

गुकेश तीसरे स्थान पर रहे, कार्लसन ने सातवीं बार नॉर्वे शतरंज का खिताब जीता
स्टावेंजर (नॉर्वे), सात जून (भाषा) विश्व चैंपियन डी गुकेश अंतिम दौर में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना से हारने के कारण नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहे, जबकि पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने यहां रिकॉर्ड सातवां खिताब जीता।

गुकेश ने 2018 के नॉर्वे शतरंज चैंपियन कारूआना के खिलाफ समय समाप्त होने के कारण एक बड़ी गलती की इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि मौका उनके हाथ से निकल गया है।

गत विजेता कार्लसन ने शुक्रवार को 10वें राउंड में भारत के अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ मुख्य बाजी ड्रॉ कराकर अपने अंकों की संख्या 16 पर पहुंचाई और इस तरह से खिताब अपने नाम पक्का किया।

कारूआना 15.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। गुकेश 14.5 अंकों के साथ तीसरे जबकि एरिगैसी 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

एरिगैसी ने स्थानीय खिलाड़ी कार्लसन के खिलाफ आर्मागेडन टाई-ब्रेक जीता, लेकिन अंत में इसका कोई महत्व नहीं रहा।

महिला वर्ग मे दो बार की विश्व ब्लिट्ज़ चैंपियन, यूक्रेन की अन्ना मुज़ीचुक ने अंतिम राउंड में भारत की आर वैशाली से आर्मागेडन टाई-ब्रेक में हारने के बावजूद 16.5 अंकों के साथ खिताब जीता।

भारतीय खिलाड़ियों में कोनेरू हम्पी 15 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही जबकि वैशाली टूर्नामेंट में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी। उन्होंने 11 अंकों के साथ टूर्नामेंट का समापन किया।

विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश की मैग्नस कार्लसन पर जीत के लिए धनुष ने दी ‘बहुत-बहुत बधाई’
चेन्नई, 03 जून (वेब वार्ता)। विश्व नंबर एक शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराने और पूरे देश को गौरवान्वित करने के लिए विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश को देशभर से बधाई मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब अभिनेता धनुष ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह देश के लिए प्रेरणा हैं।

रविवार को गुकेश ने नॉर्वे शतरंज 2025 टूर्नामेंट में क्लासिकल फॉर्मेट में कार्लसन को हराकर बड़ी जीत हासिल की। यह जीत दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी के खिलाफ क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता में उनकी पहली जीत थी।

गुकेश को बधाई देने के लिए अभिनेता धनुष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, “वर्ल्ड के नंबर 1 खिलाड़ी को हराने और पूरे देश को गौरवान्वित करने के लिए डी गुकेश को बहुत-बहुत बधाई। आपका धैर्य सराहनीय है और सभी के लिए प्रेरणा है।”

धनुष से पहले सोमवार को नॉर्वे शतरंज 2025 में कार्लसन पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले गुकेश की पीएम मोदी ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किए गए एक पोस्ट के जरिए प्रशंसा की। उन्होंने नॉर्वे के विश्व नंबर एक और पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन पर शानदार जीत की सराहना की।

पीएम मोदी ने लिखा, “गुकेश को सर्वश्रेष्ठ प्रतिद्वंदी के खिलाफ उनकी बेहतरीन जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई! नॉर्वे शतरंज 2025 के छठे राउंड में मैग्नस कार्लसन के खिलाफ यह उनकी पहली जीत है, जो उनकी प्रतिभा और लगन को दिखाती है. हम उनके आगे के सफर के लिए भी ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं!”

भारत के 19 वर्षीय शतरंज स्टार गुकेश मौजूदा विश्व चैंपियन भी हैं। गुकेश ने अपने करियर में पहली बार क्लासिकल फॉर्मेट में कार्लसन को हराया। उन्हें इस उपलब्धि के लिए सराहना मिल रही है। इस मैच में कार्लसन के रिएक्शन की भी काफी चर्चा हुई जिन्होंने झुंझलाहट में हार के बाद अपना हाथ टेबल पर दे मारा था। आमतौर पर शांत संयमित खेल के लिए मशहूर कार्लसन का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह गुकेश की जीत की व्यापकता को भी बयां करता है।

प्राग मास्टर्स: प्रज्ञानानंद ने दाई वैन को हराकर दर्ज की पहली जीत
प्राग, 01 मार्च (वेब वार्ता)। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने शुक्रवार को प्राग मास्टर्स के तीसरे दौर में चेक गणराज्य के गुयेन थाई दाई वान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। यह जीत उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण रही, क्योंकि पहले दो राउंड में उन्हें ड्रॉ से संतोष करना पड़ा था।

खेल निम्ज़ो-भारतीय रक्षा से शुरू हुआ, जिसमें प्रज्ञानानंद ने रणनीतिक बढ़त बनाई। 14वीं चाल में ही उन्हें निर्णायक बढ़त मिल गई, जिसके बाद उन्होंने आसानी से मैच पर नियंत्रण स्थापित कर लिया। हालांकि, बीच के कुछ क्षणों में थोड़े उतार-चढ़ाव आए, लेकिन परिणाम पर कोई संदेह नहीं था।

मध्य खेल में दाई वान रक्षात्मक स्थिति में थे, बावजूद इसके कि उनके पास अतिरिक्त मोहरा था। भारतीय ग्रैंडमास्टर ने सूझबूझ और सटीकता से खेलते हुए स्थिति को अपने पक्ष में कर लिया। उन्होंने मामूली पीस के बदले रूक प्राप्त किया और अंततः तकनीकी उत्कृष्टता से जीत सुनिश्चित की।

मैच के बाद अपने प्रदर्शन पर बोलते हुए प्रज्ञानानंद ने कहा, पहले राउंड में कुछ खास नहीं था, मेरी स्थिति अच्छी थी। लेकिन आज की जीत मेरे लिए महत्वपूर्ण थी और इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। इस जीत के साथ प्रज्ञानानंद टूर्नामेंट में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं और खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

फिरोजा से हारकर अंतिम स्थान पर रहे गुकेश
हैम्बर्ग (जर्मनी), 15 फरवरी (भाषा) विश्व चैंपियन डी गुकेश यहां फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में सातवें स्थान के प्लेऑफ मैच की दूसरी बाजी में ईरानी मूल के फ्रांसीसी खिलाड़ी अलीरेज़ा फ़िरोज़ा से हारकर अंतिम स्थान पर रहे।

गुकेश इस तरह से इस टूर्नामेंट में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाए और उनके अभियान का निराशाजनक अंत हुआ।

गुकेश और फिरोजा के बीच पहली बाजी ड्रॉ रही थी। भारतीय खिलाड़ी दूसरी बाजी सफेद मोहरों से खेल रहा था लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और 30 चाल तक चली बाजी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

इस बीच जर्मनी के विंसेंट कीमर ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए खिताब जीता। उन्हें टूर्नामेंट के शुरुआत में सबसे कमजोर खिलाड़ी माना जा रहा था।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को टूर्नामेंट से पहले खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन आखिर में उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

टूर्नामेंट में भाग ले रहे खिलाड़ियों की अंतिम स्थिति इस प्रकार रही: 1. विंसेंट कीमर; 2. फैबियानो कारुआना; 3. मैग्नस कार्लसन; 4. जावोखिर सिंदारोव; 5. हिकारू नाकामुरा; 6. नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव; 7. अलीरेज़ा फ़िरोज़ा; 8. डी गुकेश।