Draupadi Murmu - Loktej

77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति मुर्मु ने फहराया तिरंगा
नई दिल्ली, 26 जनवरी (वेब वार्ता)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व किया।

जैसे ही तिरंगा फहराया गया, राष्ट्रगान की मधुर धुन गूंजी और स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गनों से 21 तोपों की सलामी दी गई, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों अतिथियों का सलामी मंच पर स्वागत किया। परंपरा के अनुसार, राष्ट्रपति और मुख्य अतिथियों को भारतीय सेना की सबसे वरिष्ठ रेजिमेंट ने कर्तव्य पथ तक पहुंचाया। पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का भी स्वागत किया।

इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड में ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्षों की झलक, देश की सैन्य ताकत और भारत की सांस्कृतिक विविधता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। परेड में ब्रह्मोस और आकाश मिसाइलों जैसे आधुनिक हथियारों के साथ 30 रंग-बिरंगी झांकियां भी शामिल होंगी।

यह परेड पिछले वर्ष हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार आयोजित की जा रही है, जिसमें अत्याधुनिक रक्षा प्लेटफॉर्म और 29 विमानों की भव्य फ्लाईपास्ट विशेष आकर्षण होगी। फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30, पी-8आई, सी-295, मिग-29, अपाचे, एलसीएच, एएलएच, और एमआई-17 जैसे विमान अलग-अलग संरचनाओं में आसमान में करतब दिखाएं।

गणतंत्र दिवस परेड में करीब 2,500 कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे, जो ‘वंदे मातरम’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को दर्शाएंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रतिभागी, कर्तव्य भवन के निर्माण कार्य में लगे श्रमिक, लखपति दीदी और लगभग 10,000 विशेष अतिथि भी परेड देखने पहुंचे।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन अतिथियों में रोजगार सृजन, नवाचार, अनुसंधान, स्टार्टअप, स्वयं सहायता समूहों और सरकारी योजनाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोग शामिल हैं।

एआई बड़ा अवसर, सब तक इसका लाभ पहुंचे : राष्ट्रपति
नई दिल्ली, 01 जनवरी (वेब वार्ता)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) सकारात्मक बदलाव लाने का एक बड़ा अवसर है। कहा कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि इसके लाभ समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से वंचितों तक पहुंचें।

राष्ट्रपति कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। कहा कि एआई भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका के रूप में उभर रहा है और आने वाले दशकों में इसका देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी), रोजगार और उत्पादकता में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

उन्होंने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी बाधाओं को कम करने के लिए एआई का उपयोग किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति ने नागरिकों से नई शिक्षा नीति के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में काम करने और भारत को ज्ञान की महाशक्ति तथा प्रौद्योगिकी-आधारित समावेशी और समृद्ध राष्ट्र में बदलने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्किल द नेशन चैलेंज का उद्देश्य बड़े पैमाने पर एआई सीखने और नवाचार को बढ़ावा देना है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर पर सवार होकर समुद्री यात्रा की
नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को पश्चिमी तट पर भारतीय नौसेना की अग्रिम पंक्ति की पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर पर सवार होकर समुद्री यात्रा की।

मुर्मू पनडुब्बी पर सवार होकर यात्रा करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले फरवरी 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने भारतीय नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस सिंधु रक्षक से समुद्री यात्रा की थी।

अधिकारियों ने बताया कि कर्नाटक के कारवार नौसैनिक अड्डे से कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी पर राष्ट्रपति के सवार होने के दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी भी उनके साथ मौजूद थे।

मुर्मू ने नौसेना की वर्दी पहनकर पनडुब्बी में प्रवेश करने से पहले नौसेना कर्मियों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उन्होंने आईएनएस वाघशीर के चालक दल से बातचीत की और उनकी समर्पण भावना की सराहना की, साथ ही देशी पनडुब्बी को भारतीय नौसेना की पेशेवर उत्कृष्टता और युद्ध तैयारियों का चमकता उदाहरण बताया।

राष्ट्रपति सचिवालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कारवार नौसेना अड्डे पर भारतीय नौसेना की स्वदेशी कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर में सवार हुईं।’’

इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति को भारत की समुद्री रणनीति में पनडुब्बी शाखा की भूमिका, परिचालन क्षमताओं और राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा में इसके योगदान के बारे में जानकारी दी गई।

सचिवालय के मुताबिक, आईएनएस वाघशीर के चालक दल के साथ संवाद के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने उनके समर्पण, प्रतिबद्धता और नि:स्वार्थ सेवा की भावना की सराहना की।

सचिवालय ने सोशल मीडिया मंच पर जारी पोस्ट में बताया, ‘‘राष्ट्रपति ने कहा कि यह स्वदेशी पनडुब्बी भारतीय नौसेना की व्यावसायिक उत्कृष्टता, युद्ध की तैयारी और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का एक शानदार उदाहरण है।’’

पी75 स्कॉर्पीन परियोजना की छठी और अंतिम पनडुब्बी, आईएनएस वाघशीर को इस साल जनवरी में नौसेना में शामिल किया गया था।

नौसेना अधिकारियों के मुताबिक यह दुनिया की सबसे शांत और बहु-उद्देशीय डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों में से एक है।

इसे कई तरह के मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया है, जिनमें सतह पर मौजूद दुश्मन से लड़ाई, पनडुब्बी-रोधी अभियान, खुफिया जानकारी जुटाना, क्षेत्र की निगरानी और विशेष अभियान शामिल हैं।

यह ‘वायर-गाइडेड टॉरपीडो’, पोत-रोधी मिसाइलों और उन्नत सोनार प्रणालियों से लैस है। यह पनडुब्बी मॉड्यूलर निर्माण तकनीक पर आधारित है, जिससे भविष्य में इसे एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (एआईपी) तकनीक जैसी प्रौद्योगकियों से एकीकृत करने की सहूलियत मिलती है।

भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के दीर्घकालिक सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए कारवार नौसेना अड्डे को विकसित कर रही है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने इस साल के अक्टूबर में अंबाला स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। इसी के साथ वह भारतीय वायुसेना के दो अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति बनीं। इससे पहले, उन्होंने अप्रैल 2023 में असम के तेजपुर से सुखोई 30 एमकेआई में उड़ान भरी थी।

सूरत : एस.डी. जैन मॉडर्न स्कूल की छात्रा को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
सूरत। सूरत के एस.डी. जैन मॉडर्न स्कूल के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। स्कूल की कक्षा 2 की छात्रा वाका लक्ष्मी प्र‌ज्ञिका को शतरंज में असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार–2025 से सम्मानित किया गया है।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार वीर बाल दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया।

इसके अलावा, 26 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित वीर बाल दिवस समारोह के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रजनिका से मुलाकात की और उनकी उपलब्धि की सराहना की।

सम्मान स्वरूप प्र‌ज्ञिका को पदक, प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रबंधन, प्राचार्य और शिक्षकों ने छात्रा को बधाई देते हुए उसकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प की प्रशंसा की।

स्कूल प्रशासन ने कहा कि यह सम्मान न केवल छात्रा बल्कि पूरे विद्यालय के लिए गौरव का विषय है और इससे अन्य विद्यार्थी भी खेलों व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे।

स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत अभियान का समर्थन करना अत्यंत आवश्यक: मुर्मू
नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि स्वदेशी उत्पादन को प्रोत्साहित करके, स्थानीय आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करके और घरेलू उद्योग को बढ़ावा देकर भारत सरकार के महत्वाकांक्षी 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' को सक्रिय रूप से समर्थन देने की भी तत्काल आवश्यकता है।

राष्ट्रपति भवन में उनसे मुलाकात करने आए भारतीय रक्षा लेखा सेवा के अधिकारियों के एक समूह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने अधिकारियों से नए कौशल सीखने और कृत्रिम मेधा आधारित वित्तीय विश्लेषण जैसे ‘टूल्स’ का उपयोग करने का आग्रह किया, ताकि साक्ष्य-आधारित निर्णय लिए जा सकें और निधियों का कुशल उपयोग सुनिश्चित हो।

राष्ट्रपति ने कहा, “युवा अधिकारियों के रूप में आप में से कई को अपने करियर की शुरुआत में ही बड़े और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर काम करना होगा। यह एक सम्मान भी है और बड़ी जिम्मेदारी भी। आपसे ईमानदारी के सर्वोच्च मानकों को बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है।”

उन्होंने कहा कि निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही हर निर्णय का मार्गदर्शन करनी चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा, “यह याद रखें कि विश्वास लोक सेवा की नींव है और इसकी रक्षा अटूट प्रतिबद्धता के साथ की जानी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि बदलता भू-राजनीतिक वातावरण और उभरती सुरक्षा चुनौतियां त्वरित, अधिक कुशल और सटीक निर्णय लेने की मांग करती हैं। इस संदर्भ में, रक्षा लेखा विभाग को निरंतर अनुकूलन, नवाचार और आधुनिकीकरण करना चाहिए।

उन्होंने कहा, “स्वदेशी उत्पादन को प्रोत्साहित करके, स्थानीय आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करके और घरेलू उद्योग को बढ़ावा देकर भारत सरकार के महत्वाकांक्षी 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' को सक्रिय रूप से समर्थन देने की भी तत्काल आवश्यकता है। भारतीय रक्षा लेखा सेवा के अधिकारी भी एक आत्मनिर्भर और मज़बूत रक्षा पारिस्थितिकी-तंत्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।’’

श्री सत्य साई बाबा ने लाखों लोगों को सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया: राष्ट्रपति मुर्मू
पुट्टपर्थी (आंध्र प्रदेश), 22 नवंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि पूज्य आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साई बाबा ने लाखों लोगों को सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

श्री सत्यसाई जिले के पुट्टपर्थी में सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि सत्य साई बाबा ने इस विश्वास का प्रचार किया कि ‘मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है’।

मुर्मू ने कहा, ‘‘श्री सत्य साई बाबा ने इस विश्वास पर जोर दिया कि ‘मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है’... उन्होंने आध्यात्मिकता को नि:स्वार्थ सेवा और व्यक्तिगत परिवर्तन से जोड़ा। साई बाबा ने लाखों लोगों को सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।’’

राष्ट्रपति के अनुसार, सत्य साई बाबा ने अपने अनुयायियों से आध्यात्मिकता को लोक कल्याण के साथ जोड़ने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि यह संतोष की बात है कि इतने सारे देशों में उनके भक्त वंचितों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री सत्य साई बाबा का नि:स्वार्थ सेवा के माध्यम से नि:स्वार्थ प्रेम का संदेश श्री सत्य साई संगठन को सेवा के वास्ते स्वयंसेवा करने के लिए प्रेरित कर रहा है।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘सत्य साई बाबा का संदेश है कि सभी से प्रेम करो, सभी की सेवा करो, सदैव मदद करो और कभी किसी को चोट न पहुंचाओ। यह संदेश शाश्वत और सार्वभौमिक है। सत्य साई बाबा का मानना ​​था कि विश्व हमारी पाठशाला है और सत्य, सदाचार, शांति, प्रेम एवं अहिंसा के पांच मानवीय मूल्य हमारा पाठ्यक्रम हैं।’’

इससे पहले, वह पूर्वाह्न करीब 11 बजे पुट्टपर्थी के श्री सत्य साई हवाई अड्डे पर पहुंचीं और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद वह पूर्णचंद्र सभागार में श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह के तहत आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुईं।

राष्ट्रपति मुर्मू अंगोला और बोत्सवाना की यात्रा पर रवाना
नयी दिल्ली, आठ नवंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना हुईं। यह यात्रा अफ्रीकी क्षेत्र में दोनों देशों के साथ सहयोग और साझेदारी बढ़ाने के नए रास्ते खोलने के भारत के प्रयासों का हिस्सा है।

यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन देशों की पहली राजकीय यात्रा होगी।

अपनी यात्रा के पहले चरण में, मुर्मू अंगोला की राजधानी लुआंडा पहुंचेंगी और आठ से 11 नवंबर के बीच उच्च स्तरीय बैठकें करेंगी।

मुर्मू अपने अंगोलाई समकक्ष जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी और अफ्रीकी राष्ट्र की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में भाग लेंगी।

उनका अंगोला की संसद को संबोधित करने और उस देश में भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करने का भी कार्यक्रम है।

भारत और अंगोला इस वर्ष अपने राजनयिक संबंधों की 40वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं।

विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) सुधाकर दलेला ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस वार्ता में कहा, “भारत और अंगोला के बीच मैत्री और सहयोग के बहुत घनिष्ठ संबंध हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ रहे हैं। अंगोला के साथ हमारी ऊर्जा साझेदारी जीवंत है।”

बोत्सवाना में राष्ट्रपति मुर्मू अपने समकक्ष ड्यूमा गिदोन बोको से मुलाकात करेंगी और गबोरोन में राष्ट्रीय सभा को भी संबोधित करेंगी।

सचिव ने कहा, “हमें विश्वास है कि माननीय राष्ट्रपति जी की यात्रा से अंगोला और बोत्सवाना के साथ भारत के दीर्घकालिक सहयोगात्मक संबंध और मजबूत होंगे तथा सहयोग और हमारी साझेदारी के विस्तार के लिए नए रास्ते खुलेंगे।”

उन्होंने कहा, “जैसा कि मैंने पहले कहा, यह अफ्रीकी महाद्वीप के साथ अपनी बहुमुखी साझेदारी को और मजबूत करने की भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।”

विकसित भारत बनाने का सपना पूरा करने के लिए महिलाओं समेत सभी का सहयोग चाहिए: राष्ट्रपति मुर्मू
हरिद्वार, दो नवंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने का सपना पूरा करने के लिए महिलाओं समेत सभी का सहयोग चाहिए।

राष्ट्रपति ने यहां पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा कि उन्हें यह जानकार बहुत प्रसन्नता हुई है कि यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे कुल छात्रों में 62 प्रतिशत और आज उपाधि ग्रहण करने वाले छात्रों में 64 प्रतिशत छात्राएं हैं जबकि पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं की संख्या छात्रों की तुलना में चौगुनी है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल संख्या नहीं है, यह महिलाओं के नेतृत्व में आगे बढ़ने वाले विकसित भारत का अग्रिम स्वरूप है। साथ ही, यह भारतीय संस्कृति की उस महान परंपरा का विस्तार है जिसमें गार्गी, मैत्रेयी, अपाला और लोपामुद्रा जैसी विदुषी महिलाएं समाज को बौद्धिक व आध्यात्मिक नेतृत्व प्रदान करती थीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि हमारी शिक्षित बेटियां अपनी आंतरिक शक्ति व प्रतिभा से भारत माता का गौरव बढ़ाएंगी।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि देश की 140 करोड़ की आबादी में से 50 फीसदी महिलाएं हैं ऐसे में 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए महिलाओं समेत सभी का सहयोग चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर केवल बेटे प्रयास करेंगे और बेटियां पीछे रह जाएंगी तो विकसित भारत का सपना अधूरा रह जाएगा।’’

राष्ट्रपति ने योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार प्रसार में पतंजलि विश्वविद्यालय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि हिमालय के इस आंचल से अनेक पवित्र नदियों के साथ ही ज्ञान-गंगा की अनेक धाराएं भी प्रवाहित होती हैं और उनमें इस विश्वविद्यालय की एक अविरल धारा भी जुड़ गई है।

उन्होंने छात्रों से कहा, ‘‘भारतीय संस्कृति के अनुसार आधुनिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाले इस विश्वविद्यालय में पढ़ने का निर्णय लेकर आप सब एक महान सांस्कृतिक परंपरा के संवाहक बने हैं और इसके लिए आपके अभिभावकों की भी सराहना की जानी चाहिए।’’

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पतंजलि विश्वविद्यालय ने व्यक्तिगत विकास के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का मार्ग अपनाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस विश्वविद्यालय के छात्र अपने आचरण से एक स्वस्थ समाज और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोग देंगे।

राष्ट्रपति ने पर्यावरण संरक्षण और जीवनशैली को प्रकृति के अनुरूप ढालने को मानव समुदाय के भविष्य के लिए जरूरी बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां के मनोरम स्थान पर शिक्षा प्राप्त करने के कारण छात्र जलवायु-परिवर्तन समेत अन्य वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में सदैव तत्पर रहेंगे।

दीक्षांत समारोह में कुल 1454 छात्रों को उपाध्यिां प्रदान की गयीं जिनमें 62 शोधार्थियों को विद्या वारिधि और तीन शोधार्थियों को विद्या वाचस्पति की उपाधि दी गयी।

समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वामी रामदेव, कुलपति आचार्य बालकृष्ण एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद थे।

राष्ट्रपति मुर्मू ने द्वारकाधीश मंदिर में पूजा की
द्वारका (गुजरात), 11 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को गुजरात के द्वारका शहर में प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की।

गुजरात यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन, मुर्मू जूनागढ़ से द्वारकाधीश मंदिर गईं। उनके साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी थे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने भारत के लोगों की खुशी, शांति और समृद्धि के लिए भगवान द्वारकाधीश से प्रार्थना की।

शाम को मुर्मू अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ के 71वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी।

इससे पहले शुक्रवार को मुर्मू ने जूनागढ़ के गिर राष्ट्रीय उद्यान में शेर सफारी का लुत्फ उठाया और सासन में सिद्दी आदिवासी समुदाय के साथ बातचीत भी की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय गुजरात यात्रा पर पहुंची राजकोट
राजकोट, नौ अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुजरात की तीन दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार शाम राजकोट के हीरासर हवाई अड्डे पर पहुंचीं।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘वह शुक्रवार को सोमनाथ, द्वारका और एशियाई शेरों के अंतिम निवास स्थान गिर का दौरा करेंगी।

वह शनिवार सुबह द्वारका जायेंगी। शाम को वह महात्मा गांधी द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय, गुजरात विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।’’

सिनेमा केवल उद्योग नहीं, समाज को जागृत करने का सशक्त माध्यम भी: राष्ट्रपति मुर्मू
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में फिल्मकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिनेमा केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि समाज और देश को जागृत करने का माध्यम भी है।

राष्ट्रपति ने कहा कि सिनेमा नागरिकों को अधिक संवेदनशील बनाने में भूमिका निभाता है।

मुर्मू ने कहा, ‘‘सिनेमा सिर्फ एक उद्योग नहीं है; यह समाज और राष्ट्र को जागृत करने और नागरिकों को अधिक संवेदनशील बनाने का एक सशक्त माध्यम भी है। किसी फिल्म के लिए लोकप्रियता अच्छी बात हो सकती है, लेकिन जनहित, खासकर युवा पीढ़ी के हित का ध्यान रखना उससे भी बड़ा गुण है।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा कई अलग-अलग भाषाओं, बोलियों, क्षेत्रों और स्थानीय परिवेशों में आगे बढ़ रहा है, और महिलाओं पर केंद्रित अच्छा सिनेमा भी बन रहा है और उसे सराहा जा रहा है।

मुर्मू ने कहा, ‘‘...यह एक बहुत अच्छा सामाजिक संदेश है। आज पुरस्कृत फिल्मों में, माताओं द्वारा बच्चों के नैतिक निर्माण पर आधारित फिल्में, उन साहसी महिलाओं की कहानियां शामिल हैं जो सामाजिक वर्जनाओं का सामना करने, पारिवारिक और सामाजिक ढांचों की जटिलताओं से निपटने और पितृसत्ता के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एकजुट होती हैं।’’

उन्होंने प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिला फिल्म निर्माताओं की कम संख्या पर भी टिप्पणी की।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘जिस तरह शैक्षणिक संस्थानों के पुरस्कार समारोहों में बेटियों की ज्यादा संख्या एक विकसित भारत की छवि को दर्शाती है, उसी तरह फिल्म पुरस्कारों में भी यही प्रयास होना चाहिए। मेरा मानना ​​है कि अगर महिलाओं को समान अवसर दिए जाएं, तो वे असाधारण प्रदर्शन कर सकती हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कला और सिनेमा जैसे क्षेत्रों में भी महिलाओं की जन्मजात प्रतिभा के अनगिनत उदाहरण मौजूद हैं। सिनेमा से जुड़ी ऐसी उत्कृष्ट महिला प्रतिभाएं उचित सम्मान की हकदार हैं। जूरी के केंद्रीय और क्षेत्रीय पैनल में भी महिलाओं का पर्याप्त प्रतिनिधित्व होना चाहिए।’’

मुर्मू ने अपने भाषण में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं और इस वर्ष दादा साहब फाल्के पुरस्कार के विजेता मलयालम अभिनेता मोहनलाल को भी बधाई दी।

उन्होंने मोहनलाल को ‘संपूर्ण अभिनेता’ की संज्ञा देते हुए उनकी प्रशंसा की।

मुर्मू ने कहा, ‘‘उन्होंने (मोहनलाल ने) कोमल से कोमल और कठोर से कठोर भावनाओं को सहजता से प्रस्तुत किया है... मुझे यह जानकर सुखद आश्चर्य हुआ कि उन्होंने महाभारत के कर्ण पर आधारित एक लंबे संस्कृत नाटक में कर्ण की भूमिका निभाई है। एक तरफ 'वानप्रस्थम' जैसी गंभीर फिल्म है और दूसरी तरफ कई लोकप्रिय फिल्में भी हैं।’’

वैश्विक व्यापार चुनौतियों को अवसर में बदलने की जरूरत: राष्ट्रपति मुर्मू
नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि भारत को वैश्विक व्यापार चुनौतियों को नए अवसरों में बदलने के लिए अपनी असाधारण क्षमताओं का लाभ उठाना चाहिए।

मुर्मू ने इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (ईईपीसी) के प्लैटिनम जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले सात दशक में भारत के इंजीनियरिंग निर्यात गंतव्यों में उल्लेखनीय बदलाव आया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि ईईपीसी को परिवर्तन की इस प्रक्रिया को जारी रखना चाहिए और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए काम करते रहना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में उपलब्ध असाधारण क्षमताओं का उपयोग करके वैश्विक व्यापार की चुनौतियों को अवसरों में बदलने की आवश्यकता है।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि कम लागत पर उच्च गुणवत्ता वाली इंजीनियरिंग सेवाएं और उत्पाद भारत की एक बड़ी ताकत हैं। पिछले 10 साल में, भारत का इंजीनियरिंग निर्यात 70 अरब डॉलर से बढ़कर 115 अरब डॉलर से अधिक हो गया है।

मुर्मू ने कहा कि पिछले दशक में अंतरराष्ट्रीय व्यापार क्षेत्र में कई चुनौतियां रही हैं, इसको देखते हुए निर्यात में यह वृद्धि और भी प्रभावी लगती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि ईईपीसी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार और भारतीय उत्पादकों के बीच एक सेतु का काम किया है। उन्होंने ईईपीसी से वैश्विक मूल्य श्रृंखला में भारत की भूमिका का निरंतर विस्तार करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि विश्व व्यापार और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था में हो रहे बदलावों के कारण, ईईपीसी की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। आर्थिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पक्ष होने के नाते, ईईपीसी को और भी दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करना चाहिए।

मुर्मू ने कहा, ‘‘दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों के वैश्विक क्षमता केंद्र भारत में हैं। ईईपीसी से जुड़े पक्षों को उचित प्रोत्साहन और एक परिवेश उपलब्ध कराके भारत को एक वैश्विक नवोन्मेष केंद्र बनाने के विचार के साथ आगे बढ़ना चाहिए। नवोन्मेषी अर्थव्यवस्थाएं दुनिया में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी और समृद्ध हैं।

उन्होंने ईईपीसी के सभी पक्षों से देश में उपलब्ध प्रतिभा और ऊर्जा के लिए एक अनुकूल परिवेश प्रदान कर भारत को एक अग्रणी नवोन्मेषी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ने का आग्रह किया।