Sanjay Raut - Loktej

केजरीवाल की हार से अन्ना हजारे खुश, लेकिन मोदी सरकार पर आरोपों पर खामोश : राउत
मुंबई, नौ फरवरी (भाषा) शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की हार से खुश हैं।

राउत ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ पिछले कुछ सालों में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर हजारे की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मोदी के शासन में भ्रष्टाचार हुआ, तब हजारे कहां थे? केजरीवाल की हार पर हजारे खुश हैं। देश को लूटा जा रहा है और धन एक ही उद्योगपति के हाथों में जा रहा है। ऐसी स्थिति में लोकतंत्र कैसे बरकरार रह सकता है? ऐसे समय में हजारे की चुप्पी के पीछे क्या रहस्य हो सकता है।’’

शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सदस्य राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महाराष्ट्र और दिल्ली में मतदाता सूची में गड़बड़ी के बारे में एक समान पैटर्न था। हालांकि, हजारे ने ऐसे मुद्दों पर चुप रहने का विकल्प चुना। हरियाणा में भी ऐसी ही शिकायतें की गईं। ये बिहार चुनावों में भी सामने आएंगी।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से चुनावों में संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया है। राउत ने दावा किया, ‘‘जीत जोड़-तोड़ और धनबल के जरिए हासिल की जा रही है।’’

भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें जीतकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी का शासन समाप्त कर दिया। हारने वालों में प्रमुख नाम नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से केजरीवाल का था।

आप, कांग्रेस ने गठबंधन किया होता तो भाजपा दिल्ली चुनाव हार जाती: शिवसेना (उबाठा)
मुंबई, आठ फरवरी (भाषा) शिवसेना (उबाठा) के सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस-आप का गठबंधन होता तो उसने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को कुचल दिया होता।

महाराष्ट्र में मतदाता सूची में विसंगतियों के अपने आरोपों को दोहराते हुए राउत ने आरोप लगाया कि दिल्ली चुनाव में ‘‘महाराष्ट्र पैटर्न’’ लागू किया गया।

पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र में ‘महायुति’ गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की थी।

राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर आप और कांग्रेस के बीच संबंध अच्छे होते तो बेहतर परिणाम होता। दोनों दलों ने भाजपा के खिलाफ अलग-अलग चुनाव लड़ा। अगर वे मिलकर चुनाव लड़ते तो भाजपा की हार निश्चित थी। हमें इससे सबक लेना चाहिए।’’

उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र में 39 लाख वोट जोड़े गए।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता ने आरोप लगाया, ‘‘ये वोट बिहार में नहीं जाएंगे, जबकि कुछ दिल्ली चले गए हैं। दिल्ली में भी महाराष्ट्र का पैटर्न लागू किया गया। निर्वाचन आयोग ने अपनी आंखें बंद कर ली हैं।’’

भाजपा 26 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

राउत ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली में काम नहीं करने दिया गया, जहां उपराज्यपाल के पास पूरी ताकत है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आप के सभी महत्वपूर्ण नेताओं को जेल में डाल दिया गया, जो पार्टी की हार का एक मुख्य कारण है। भाजपा के खिलाफ खड़े होने वाले नेतृत्व को खत्म करना महाराष्ट्र का पैटर्न है।’’

शिवसेना (उबाठा) तटस्थ रहेगी, उद्धव कांग्रेस या आप के लिए प्रचार नहीं करेंगे : राउत
मुंबई, 28 जनवरी (भाषा) शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस या आप के लिए प्रचार नहीं करेंगे क्योंकि पार्टी ने तटस्थ रुख अपनाया है। पार्टी सांसद संजय राउत ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राउत ने जोर देकर कहा कि आप और कांग्रेस, दोनों ही इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के सदस्य तथा शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के मित्र हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या ठाकरे पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों में से किसी के लिए प्रचार करेंगे, तो उन्होंने कहा, “हम कहीं (प्रचार के लिए) नहीं जा रहे हैं। हम तटस्थ हैं।”

दिल्ली में चुनावी मुकाबले के लिए बिसात बिछ गई है, समाजवादी पार्टी (सपा) और तृणमूल कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) को अपना समर्थन दिया है। वहीं एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दिया है।

दिल्ली चुनाव में आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। पिछले दो चुनावों में आप को भारी जीत मिली थी।

शिवसेना(उबाठा) ने बाल ठाकरे को भारत रत्न देने की मांग की
मुंबई, 23 जनवरी (भाषा) शिवसेना (उबाठा) ने बृहस्पतिवार को शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।

दिवंगत नेता की 99वीं जयंती के अवसर पर शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा नीत सरकार ने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान कुछ ऐसे व्यक्तियों को दिया है, जो इसके हकदार नहीं थे।

राउत ने कहा, "लेकिन वह व्यक्ति जिसने देश में हिंदुत्व के बीज बोए, उन्हें भी भारत रत्न दिया जाना चाहिए? 'हिंदू-हृदय सम्राट' बाल ठाकरे को भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाना चाहिए। यह शिवसेना (उबाठा) की मांग है।"

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि बाल ठाकरे का जन्म शताब्दी वर्ष एक साल बाद मनाया जाना है।

राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा, "(ठाकरे का) जन्म शताब्दी वर्ष शुरू होने से पहले उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। आपने वीर सावरकर (विनायक दामोदर सावरकर) को भारत रत्न नहीं दिया। यदि आप बालासाहेब को यह सम्मान प्रदान करते हैं, तो यह वीर सावरकर का भी सम्मान होगा।"

शिवसेना(उबाठा) नेता एवं मुंबई दक्षिण से सांसद अरविंद सावंत ने भी बाल ठाकरे को भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने कहा, "बाल ठाकरे ने देश को बताया कि 'हिंदुत्व के आदर्श' क्या हैं।

उन्होंने कहा, ''जो सरकार (केंद्र सरकार) खुद को हिंदुत्व समर्थक कहती है, उसे बाल ठाकरे को भारत रत्न से अवश्य सम्मानित करना चाहिए। हम इसकी पुरजोर मांग करते हैं।"

सावंत और राउत ने यह बयान शिवाजी पार्क स्थित बाल ठाकरे के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद दिया।

इस बीच, राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर तंज कसते हुए इसे "चीनी पटाखे" बताया जो फूटेंगे नहीं।

राउत ने कहा, "वास्तविक शिवसेना 'मातोश्री' में है, जहां उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ रहते हैं।

उन्होंने कहा, ''बाजार में नकली दवाइयां, कपड़े उपलब्ध हैं...और चीनी पटाखे भी हैं। वे (चीनी पटाखे) केवल चिंगारियां छोड़ते हैं, फूटते नहीं है। भाजपा इसी तरह के नकली उत्पाद ला रही है।"

संवाद बंद होने पर कोई भी गठबंधन सफल नहीं हो सकता: संजय राउत
मुंबई, 13 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ने की शिवसेना (उबाठा) की घोषणा के कुछ दिनों बाद पार्टी नेता संजय राउत ने सोमवार को कहा कि यदि सहयोगियों के बीच संवाद बंद हो जाए तो कोई भी गठबंधन सफल नहीं हो सकता।

राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सहयोगियों के बीच संवाद बनाये रखने के लिए ‘‘जिम्मेदार नेताओं’’ की नियुक्ति की जरूरत है और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में सबसे बड़े घटक दल कांग्रेस को यह भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन सहयोगियों के खिलाफ चुनाव लड़ने में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन ऐसे मामलों में किसी भी पार्टी को अपने पूर्व या संभावित भावी सहयोगियों को ‘‘धोखेबाज’’ नहीं कहना चाहिए।

राउत ने शनिवार को किसी गठबंधन में शामिल दलों के कार्यकर्ताओं को अवसर नहीं मिलने और संगठनात्मक विकास के अधिकार को अकेले चुनाव लड़ने के प्रमुख कारणों के रूप में उद्धृत किया था, जिससे विपक्षी गठबंधन की एकता पर सवालिया निशान खड़ा हो गया था।

राज्यसभा सदस्य राउत ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी अपना आधार मजबूत करने के लिए स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ना चाहती है और उसने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ या महा विकास आघाडी (एमवीए) को भंग करने की मांग कभी नहीं की।

‘इंडिया’ और एमवीए गठबंधनों में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं।

राउत ने सोमवार को ‘इंडिया’ गठबंधन के बारे में कहा, ‘‘हम सभी की सामूहिक इच्छा है कि इस देश के राजनीतिक परिदृश्य में आगे बढ़ें। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में, हमारे कुछ गठबंधन सहयोगियों ने यह रुख अपनाया है कि संवाद टूट गया है। अगर संवाद टूट गया तो कोई भी गठबंधन सफल नहीं हो सकता।’’

उन्होंने दावा किया कि 2019 में शिवसेना-भाजपा गठबंधन टूट गया क्योंकि दोनों के बीच संवाद बंद हो गया था। उन्होंने कहा, ‘‘उचित संचार और संवाद की कमी सीधे तौर पर गठबंधन के टूटने के लिए जिम्मेदार रही।’’

राउत ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन में करीब 30 दल हैं और उन सभी के साथ संवाद बनाए रखने के लिए कुछ जिम्मेदार नेताओं को नियुक्त करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठकों के दौरान बार-बार इस बात पर जोर दिया है और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी इस मुद्दे को उठाया है।

राउत ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव के दौरान ‘इंडिया’ गठबंधन ने देश की राजनीति में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है और इसे आगे भी जारी रखना चाहिए। गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कांग्रेस को यह भूमिका निभानी चाहिए।’’

सहयोगियों के खिलाफ चुनाव लड़ने पर राउत ने कहा कि एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘उदाहरण के लिए, दिल्ली जैसे राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। इसी तरह, निकाय चुनाव (महाराष्ट्र में) में, जैसा कि हमने सुझाव दिया है, एक अलग दृष्टिकोण आवश्यक हो सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, ऐसे विकल्पों पर विचार करते समय किसी को भी अपने पूर्व या संभावित भावी सहयोगियों को धोखेबाज करार देने की हद तक नहीं जाना चाहिए। यह उद्धव ठाकरे और शिवसेना (उबाठा) का रुख है।’’

बीएमसी चुनाव अकेले लड़ सकती है शिवसेना (उबाठा) : राउत
मुंबई, 21 दिसंबर (भाषा) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने शनिवार को संकेत दिया कि उनकी पार्टी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का चुनाव अकेले लड़ सकती है।

राउत ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय निकाय चुनावों में संगठन के अकेले लड़ने पर जोर दे रहे हैं क्योंकि लोकसभा या राज्य विधानसभा चुनावों की तुलना में इस बार दावेदार अधिक हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे और अन्य पार्टी नेताओं के बीच बीएमसी चुनाव (अकेले लड़ने को लेकर) बातचीत जारी है। कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी अकेले चुनाव लड़े।’’

बीएमसी पर अविभाजित शिवसेना का 1997 से 2022 तक लगातार 25 वर्ष नियंत्रण था। बीएमसी के पिछले निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल मार्च 2022 की शुरुआत में समाप्त हो गया था।

राउत ने कहा कि मुंबई में पार्टी की ताकत निर्विवाद है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमें मुंबई में (विधानसभा चुनावों के दौरान) लड़ने के लिए और सीट मिलतीं तो हम उन्हें जीत लेते।’’

राउत ने दावा किया कि मुंबई को जीतना जरूरी है, अन्यथा यह शहर महाराष्ट्र से अलग हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक ​​कि जब (अविभाजित) शिवसेना का भाजपा के साथ गठबंधन था तब भी हमने बीएमसी और अन्य नगर निकाय चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़े थे। हम ऐसा करने के तरीके खोजने की कोशिश कर रहे हैं। पुणे, पिंपरी-चिंचवड और नासिक नगर निकायों में एमवीए बरकरार रहेगा।’’

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पिछले सप्ताह कहा था कि शिवसेना अगले साल होने वाले बीएमसी चुनाव सत्तारूढ़ महायुति के तहत लड़ेगी।

शिवसेना प्रमुख शिंदे ने कहा था, ‘‘बीएमसी चुनाव सभी 227 नगर निगम वार्ड में महायुति (गठबंधन) के रूप में लड़ा जाएगा।’’

भाजपा, शिवसेना और राकांपा महायुति गठबंधन का हिस्सा हैं।

अगर शिंदे अड़े रहते तो भाजपा ने उनके बिना शपथ ग्रहण की योजना बना ली थी: राउत
मुंबई, छह दिसंबर (भाषा) शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेनी पड़ी, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं ने योजना बनाई थी कि अगर वह ‘अड़े’ रहते हैं तो नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को उनके बिना आगे बढ़ाया जाएगा।

राउत ने नयी दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि महायुति को भारी बहुमत मिलने के बावजूद राज्य सरकार के पास अब तक पूर्ण मंत्रिमंडल नहीं होना यह दर्शाता है कि गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भारी जनादेश के बावजूद भाजपा को सरकार बनाने में 15 दिन लग गए।

राउत ने दावा किया, ‘‘एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेनी पड़ी। भाजपा ने एकनाथ शिंदे के बिना ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की योजना बनाई थी। अगर उन्होंने भाजपा पर दबाव बनाने के लिए अड़ियल रवैया अपनाया होता, तो पार्टी के शीर्ष नेताओं ने (राज्य नेतृत्व को) उनके बिना ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के लिए सूचित कर दिया था।’’

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार शाम मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित भव्य समारोह में तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

शिंदे पहले उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम करने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन भाजपा और उनकी पार्टी के विधायकों के आग्रह के बाद वे इसमें शामिल हो गए। उन्होंने इस बात पर चुप्पी बनाए रखी थी कि वे नयी सरकार का हिस्सा होंगे या नहीं। शपथ ग्रहण समारोह से कुछ घंटे पहले ही शिवसेना के एक विधायक ने पुष्टि की कि शिंदे उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

राउत ने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर राज्य में ‘‘बदले की राजनीति’’ में शामिल है।

शिंदे पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कुछ चेहरों पर खुशी नहीं दिखी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब 2019 में उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब भी यही चेहरे उदास थे।’’