Ajit Pawar - Loktej

अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न
बारामती, 29 जनवरी (वेब वार्ता)। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का गुरुवार को यहां विद्या प्रतिष्ठान के मैदान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

हजारों लोगों की उपस्थिति के बीच अजित पवार के बेटों पार्थ पवार और जय पवार ने अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं। इस दौरान उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार, चाचा शरद पवार और बहन सुप्रिया सुले तथा परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर सहित कई प्रमुख नेताओं ने अंतिम संस्कार में शिरकत की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस शोकपूर्ण अवसर पर महाराष्ट्र भर से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता बारामती पहुंचे थे। अंतिम रस्मों के दौरान शमशान में अजित दादा अमर रहे और अजित दादा परत या (अजित दादा वापस आओ) जैसे भावुक नारे गूंजते रहे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकंपा) के अध्यक्ष अजित पवार का बुधवार सुबह उस समय निधन हो गया था, जब उन्हें और चार अन्य लोगों को ले जा रहा विमान हादसे का शिकार हो गया था। विमान में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

इस दुखद घटना के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य भर में तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। अजित पवार महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उप मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने विभिन्न सरकारों के तहत छह बार इस पद को संभाला था।

महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 6 लोगों की विमान दुर्घटना में मौत
बारामती, 28 जनवरी (वेब वार्ता)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की बुधवार को विमान दुर्घटना में मौत हो गई। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पुष्टि की कि विमान में सवार अजित पवार समेत सभी छह यात्रियों की मौत हो गई है।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार बुधवार को जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चल रहे चुनावों के बीच जनसभा में शामिल होने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। उनका विमान बारामती के पास लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे हुई।
बताया जा रहा है कि विमान बारामती के एक एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान कंट्रोल से बाहर हो गया और क्रैश हो गया। क्रैश के बाद विमान में आग लग गई। अजित पवार और दो क्रू मेंबर समेत कुल छह लोग प्लेन में सवार थे। जानकारी के अनुसार, विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है।
घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में आग और धुआं, विमान का मलबा और घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाती एम्बुलेंस दिखाई दी। दुर्घटनास्थल पर लोग हर संभव तरीके से मदद करने की कोशिश कर रहे थे। पुणे के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के अनुसार, तीन शवों को बारामती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।
फिलहाल, डीजीसीए अधिकारियों की एक टीम विमान दुर्घटनास्थल पर पहुंची है। आपातकालीन सेवाएं और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का परिवार (पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार) दिल्ली में थे। बताया जा रहा है कि प्रफुल्ल पटेल और अजित पवार का परिवार दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो चुका है।
66 वर्षीय अजीत पवार महाराष्ट्र के अनुभवी राजनेता और एनसीपी के संस्थापक शरद पवार के भतीजे थे। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस (मुख्यमंत्री) और एकनाथ शिंदे (उपमुख्यमंत्री) के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

कृषि क्षेत्र में एआई के इस्तेमाल पर विचार कर रही है महाराष्ट्र सरकार: अजित पवार
मुंबई, तीन फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की लागत कम करने के लिए प्रायोगिक आधार पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के इस्तेमाल पर विचार कर रही है।

यहां एक समीक्षा बैठक के दौरान पवार ने राज्य कृषि विभाग को परियोजना की तकनीकी और वित्तीय व्यवहार्यता का आकलन करने के लिए सहकारिता विभाग के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया।

बैठक में राज्य के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे, कृषि राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, सहकारिता राज्य मंत्री पंकज भोयर, अखिल भारतीय अंगूर उत्पादक संघ के अध्यक्ष कैलास पाटिल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

पवार ने कहा, ‘‘चूंकि फसलों की स्थिति, मृदा कार्बन स्तर और मृदा की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण कारकों की निगरानी एआई का उपयोग करके की जा सकती है, इसलिए हम उत्पादकता बढ़ाने और किसानों के लिए उत्पाद लागत को कम करने के लिए कृषि क्षेत्र में प्रयोगात्मक आधार पर इसका उपयोग कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन किसानों के लिए व्यावहारिक और आर्थिक रूप से व्यवहारिक होना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री पवार ने कहा, ‘‘एआई दुनिया भर के क्षेत्रों में क्रांति ला रहा है और कृषि को पीछे नहीं छोड़ा जाना चाहिए। आने वाले वर्षों में, एआई किसानों के लिए अपरिहार्य होगा क्योंकि वे बदलते मौसम, बेमौसम बारिश, कीटों के हमले और श्रम की कमी जैसी चुनौतियों से जूझ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि एआई उत्पादन लागत को कम करते हुए उत्पादकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

पवार ने कहा, ‘‘हम मिट्टी में कार्बन के स्तर को मापने और कीटों, बीमारियों और यहां तक ​​कि खरपतवार के प्रकारों की पहचान करने में सक्षम होंगे, जिससे किसानों को उनकी फसलों और भूमि के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी। ये प्रगति अधिक सटीक खेती के तरीके और संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करेगी।’’

उन्होंने यह भी कहा कि एआई के उपयोग से आपूर्ति श्रृंखला में अधिक दक्षता आएगी और कुल लागत में कमी आएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कटाई की दक्षता में सुधार, रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग को कम करने और रोग प्रबंधन को बढ़ाने से, एआई किसानों को श्रम और लागत बचाने में मदद करेगा। कृषि में एआई का एकीकरण केवल पैदावार में सुधार करने के बारे में नहीं है, बल्कि खेती के लिए अधिक टिकाऊ और लागत प्रभावी दृष्टिकोण सुनिश्चित करना भी है।’’

अजित पवार एक दिन मुख्यमंत्री बनेंगे : फडणवीस
नागपुर, 19 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह और उपमुख्यमंत्री अजित पवार तथा एकनाथ शिंदे 24 घंटे सातों दिन पालियों में काम करेंगे।

देर रात तक काम करने के लिए पहचाने जाने वाले शिंदे का जिक्र करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘‘अजित पवार सुबह काम करेंगे, वे सुबह जल्दी उठ जाते हैं। मैं दोपहर 12 बजे से आधी रात तक काम पर रहता हूं, जबकि रात भर... आप सभी जानते हैं कि कौन (काम करता) है।’’

वह नागपुर में मौजूदा शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में राज्यपाल के संयुक्त अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर विधानसभा में हुई बहस का जवाब दे रहे थे।

अजित पवार का जिक्र करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘‘आपको ‘स्थायी उपमुख्यमंत्री’ कहा जाता है... लेकिन मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं... आप एक दिन मुख्यमंत्री बनेंगे।’’

अजित पवार ने पांच दिसंबर को छठी बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

लोकसभा चुनाव में अजित पवार नीत राकांपा को केवल एक सीट मिली थी। इस करारी हार के बाद अजित पवार की पार्टी ने हाल ही में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में जबरदस्त वापसी की तथा 57 निर्वाचन क्षेत्रों में से 41 सीट पर जी दर्ज की।

भाजपा, शिवसेना और राकांपा के ‘महायुति’ गठबंधन ने राज्य विधानसभा की 288 सीट में से 230 से अधिक सीट जीतीं, जबकि महाविकास आघाडी (एमवीए) केवल 46 सीट ही हासिल कर सका।

अजित पवार: छठी बार उपमुख्यमंत्री बनकर महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत की
मुंबई, पांच दिसंबर (भाषा) राजनीतिक पारी खत्म होने संबंधी भविष्यवाणियों को गलत साबित करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख अजित पवार ने न केवल भाजपा नीत ‘महायुति’ में, बल्कि छठी बार उपमुख्यमंत्री बनकर महाराष्ट्र की राजनीति में भी अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

राकांपा संस्थापक के खिलाफ बगावत करने के एक साल से अधिक समय बाद अजित पवार अब अपने चाचा शरद पवार की छत्रछाया से मजबूती के साथ बाहर आ गए हैं।

उन्होंने बृहस्पतिवार शाम यहां एक भव्य समारोह में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

विभिन्न सरकारों में कई बार उपमुख्यमंत्री रह चुके 65 वर्षीय अजित पवार ने मुख्यमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षा को किसी से नहीं छिपाया है, लेकिन उनका यह सपना अभी भी अधूरा है।

उन्होंने इस वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को जब अपनी चचेरी बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ बारामती सीट से चुनाव मैदान में उतारा तो उनकी राजनीतिक सूझबूझ पर संदेह पैदा हो गया था। सुप्रिया सुले राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार की बेटी हैं।

सुनेत्रा पवार चुनाव हार गईं और बाद में अजित पवार ने उन्हें अपनी चचेरी बहन के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारने पर खेद व्यक्त किया था।

हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में शरद पवार द्वारा उनके खिलाफ आक्रामक प्रचार किए जाने के बावजूद उन्होंने (अजित पवार) न केवल अपने परिवार के गढ़ बारामती विधानसभा क्षेत्र पर अपनी पकड़ बरकरार रखी, बल्कि राज्य की राजनीति में अपनी जगह भी मजबूत कर ली।

बीस नवंबर को 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए हुए चुनाव में अजित पवार की पार्टी ने 59 सीट पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 41 सीट पर उसे जीत मिली थी।

यह 2024 के लोकसभा चुनाव में राकांपा के खराब प्रदर्शन के बिल्कुल विपरीत था, जिसमें पार्टी को राज्य में चार में से केवल एक सीट मिली थी।

अजित पवार ने बारामती से अपने भतीजे और राकांपा (एसपी) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया।

राकांपा प्रमुख 2019 से तीन बार उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस-राकांपा शासन में भी वह दो बार इस पद पर रहे।

अजित पवार ने 23 नवंबर, 2019 को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन तीन दिन बाद ही उन्होंने (अजित पवार) इस्तीफा दे दिया, जिससे सरकार गिर गई।

बाद में वह उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी सरकार में उपमुख्यमंत्री बने।

पिछले साल वह राज्य में तत्कालीन एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार में शामिल हो गए थे और फिर से उपमुख्यमंत्री बन गए।

अजित पवार शरद पवार के बड़े भाई दिवंगत अनंत पवार के बेटे हैं। अजित ने 1982 में एक सहकारी चीनी कारखाने के बोर्ड सदस्य के रूप में राजनीति में कदम रखा था। उन्हें 1991 में पुणे जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष के रूप में चुना गया और वह 16 वर्षों तक इस पद पर रहे।

अजित पवार 1991 में बारामती से सांसद चुने गए, लेकिन चाचा शरद पवार के लिए इस सीट को खाली कर दिया। बाद में, वह बारामती से विधायक निर्वाचित हुए और छह बार इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

राकांपा प्रमुख ने सिंचाई, जल संसाधन और वित्त समेत कई विभागों का कार्यभार संभाला है।

वह शरद पवार द्वारा स्थापित शैक्षणिक संस्थान विद्या प्रतिष्ठान, बारामती के न्यासी भी हैं।

वह 1999 तक महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष और दिसंबर 1998 तक पुणे जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रहे। वह राज्य दुग्ध महासंघ और राज्य खो-खो एसोसिएशन के निदेशक के रूप में भी कार्यरत रहे हैं।

अजित पवार वर्तमान में महाराष्ट्र ओलंपिक संघ और राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष हैं।

पिछले वर्ष (फडणवीस के साथ) उपमुख्यमंत्री बनने से पहले वह राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता थे।

उन्होंने राकांपा की प्रदेश इकाई का नेतृत्व करने की इच्छा जताई थी। कुछ दिनों बाद, वह राकांपा के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ चाचा शरद पवार से अलग होकर एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए।

विधायी संख्याबल के आधार पर अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को राकांपा का नाम और उसका ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न दिया गया, जो शरद पवार गुट के लिए एक बड़ा झटका था।