Quick Commerce - Loktej

जेप्टो के मानव संसाधन प्रमुख गोमेज का इस्तीफा, मेंदीरत्ता को नई जिम्मेदारी
नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (भाषा) त्वरित आपूर्ति मंच जेप्टो के मानव संसाधन प्रमुख मार्टिन दिनेश गोमेज ने इस्तीफा दे दिया है। उनके बाद कंपनी ने मुख्य संस्कृति अधिकारी का नया पद सृजित करते हुए चंदन मेंदीरत्ता की नियुक्ति की है।

जेप्टो के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि गोमेज ने सितंबर में ही अपना इस्तीफा दे दिया था और वह इस समय नोटिस अवधि पूरी कर रहे हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि जेप्टो के मुख्य ब्रांड अधिकारी मेंदीरत्ता अब मुख्य संस्कृति अधिकारी के रूप में मानव संसाधन कार्य और परिचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह नियोक्ता जुड़ाव और ब्रांडिंग के लिए जिम्मेदार होंगे।

इसके साथ ही प्रवक्ता ने कंपनी के सह-संस्थापक आदित पालिचा के मानव संसाधन प्रमुख का दायित्व संभालने की खबरों का खंडन किया।

भारत में ‘डिलीवरी एजेंट’ के रूप में काम कर रहे बांग्लादेशी नागरिक, रोहिंग्या: सिंह
हैदराबाद, सात दिसंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को दावा किया कि बांग्लादेशी नागरिक और रोहिंग्या समुदाय के लोग खाद्य वितरण कंपनियों और ऑनलाइन शॉपिंग मंचों के लिए प्रतिनिधियों (डिलीवरी एजेंट) के रूप में काम कर रहे हैं और कहा कि उनकी पहचान की जानी चाहिए।

सिंह ने ये टिप्पणियां हैदराबाद में कीं, जहां वह निफ्ट-हैदराबाद के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।

उन्होंने कार्यक्रम से इतर ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘जोमैटो, स्विगी या फिर फ्लिपकार्ट जैसे सेवा क्षेत्रों में सामान का वितरण करने वाले लड़के बांग्लादेशी और रोहिंग्या हैं। उनकी पहचान करने और उन्हें पुलिस को सौंपने के प्रयास किए जाने चाहिए।’’

केंद्रीय मंत्री ने संभल और बांग्लादेश के बीच तुलना करने वाली योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी का भी समर्थन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कुछ भी गलत नहीं कहा।

एम-नाऊ के साथ मिंत्रा ने 'क्विक कॉमर्स' में कदम रखा, 30 मिनट में डिलीवरी का वादा
नयी दिल्ली, पांच दिसंबर (भाषा) फैशन और जीवनशैली से जुड़े उत्पादों के ई-कॉमर्स मंच मिंत्रा ने बृहस्पतिवार को अपनी 'क्विक कॉमर्स' सेवा एम-नाऊ की शुरुआत की। इसके साथ ही कंपनी ने 30 मिनट में डिलीवरी का वादा किया है।

मिंत्रा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नंदिता सिन्हा के अनुसार इस समय बेंगलुरु में परिचालन कर रही एम-नाऊ आने वाले महीनों में देश भर के महानगरों और अन्य शहरों में विस्तार करने के लिए तैयार है।

सिन्हा ने कहा, ''फैशन एक बेहद महत्वाकांक्षी श्रेणी है, जिसमें कई तरह के चयन करने होते हैं।'' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एम-नाऊ को ग्राहकों को सुविधा और चयन दोनों का विकल्प देने के लिए तैयार किया है।

उन्होंने कहा, ''हम उपभोक्ता के जीवन से इस दुविधा को दूर करना चाहते थे।'' उन्होंने सेवा की रफ्तार और उत्पादों की विविधता पर ध्यान देने की बात कही।

इससे मिंत्रा ‘क्विक कॉमर्स’ में प्रवेश करने वाले पहले फैशन और जीवनशैली केंद्रित ब्रांडों में से एक बन गया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि एम-नाऊ 30 मिनट से भी कम समय में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ब्रांडों को ग्राहकों तक पहुंचाएगा।

ग्राहकों को एम-नाऊ पर वेरो मोडा, मैंगो, टॉमी हिलफिगर, लेवी, ओनली, ओलाप्लेक्स, डायसन, अरमानी एक्सचेंज, फॉसिल, कैसो, मोकोबारा, हुडा ब्यूटी, मैक, बॉबी ब्राउन और एस्टी लॉडर सहित कई वैश्विक ब्रांडों तक पहुंच मिलेगी।