Devendra Fadnavis - Loktej

टाइगर श्रॉफ को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ देखकर खुश हुए जैकी श्रॉफ, शेयर की वीडियो
मुंबई, 18 नवंबर (वेब वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और मीडिया में भी नजर आते रहते हैं। अब उन्होंने अपने बेटे और बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें टाइगर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ दिख रहे हैं।

जैकी श्रॉफ ने अपनी इंस्टा स्टोरी अपडेट की है और अपने बेटे टाइगर श्रॉफ की स्टोरी को री-पोस्ट किया है। वीडियो में अभिनेता टाइगर श्रॉफ को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ स्कूलों में फुटबॉल स्पोर्ट्स की पहल को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा और खेल विभाग व महाराष्ट्र परिवर्तन संस्थान के साथ एमओयू साइन करते हुए दिखाया गया है।

वीडियो के अभिनेता टाइगर ने कैप्शन में लिखा है, “मैं अपने राज्य में खेलों के विकास में किसी भी तरह से योगदान करने के अवसर के लिए आभारी हूं। हमारे बच्चों में बहुत कुछ है। हमारे बच्चों में इतना जुनून और क्षमता है कि उन्हें बस सही समर्थन की आवश्यकता है। इस पहल में साथ देने के लिए मैं गौरवान्वित हूं और आगे क्या होने वाला है, इसके लिए उत्साहित भी हूं।”

टाइगर को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर सामाजिक कार्य करते देख जैकी खुश हैं। बता दें कि सोमवार की शाम को टाइगर श्रॉफ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने के लिए उनके कार्यालय पहुंचे थे। सीएमओ महाराष्ट्र की तरफ से ही सोशल मीडिया एक्स पर इसकी फोटोज पोस्ट की गई हैं। टाइगर श्रॉफ को फिल्मों के अलावा स्पोर्ट्स, स्टंट और अपनी लाजवाब फिटनेस के लिए भी जाना जाता है।

उनकी पिछली फिल्म ‘बागी-4’ बड़े पर्दे पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन अब उनकी झोली में निर्देशक राम माधवानी की ‘स्पिरिचुअल एक्शन थ्रिलर’ है, जिसमें एक्शन के साथ-साथ उनकी एक्टिंग स्किल्स के नए पहलू भी देखने को मिलेंगे। राम माधवानी आर्या और नीरजा जैसी फिल्म और सीरीज के लिए जाने जाते हैं, जो एक्शन में इमोशन का तड़का भी लगाते हैं।

दो महीने में डिजिटल हो जाएंगी 90 प्रतिशत सरकारी सेवाएं: फडणवीस
पुणे, 27 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि नागरिकों के लिए 90 प्रतिशत सरकारी सेवाएं अगले दो महीने में डिजिटल हो जाएंगी और जल्द ही ये व्हाट्सऐप पर उपलब्ध होंगी।

फडणवीस ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के स्वदेशी 4जी नेटवर्क के उद्घाटन में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ डिजिटल माध्यम से भाग लिया।

दूरसंचार अवसंरचना को मजबूती देते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के स्वदेशी 4जी नेटवर्क का उद्घाटन किया, जिससे भारत दूरसंचार उपकरण बनाने वाले प्रतिष्ठित देशों की सूची में शामिल हो गया।

बीएसएनएल की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री ने 97,500 से अधिक 4जी मोबाइल टावरों का उद्घाटन भी किया, जिनमें से 92,600 टावर इसी टेलीकॉम सेवा प्रदाता की 4जी तकनीक से लैस हैं।

पुणे में आयोजित कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा, "देश के उन गांवों को अब 4जी नेटवर्क मिलेगा जो अभी तक जुड़े नहीं थे। दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार कहा था कि भारत के हर गांव को सड़क से जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि यही विकास का मार्ग है और उन्होंने छह लाख गांवों तक सड़क संपर्क सुनिश्चित किया।"

उन्होंने कहा कि नागरिकों के लिए 1,100 सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं और जल्द ही ये व्हाट्सऐप पर भी उपलब्ध होंगी, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

फडणवीस ने कहा, ‘‘अगले दो महीनों में हम नागरिकों की 90 प्रतिशत आवश्यक सेवाओं का डिजिटलीकरण कर देंगे। लोग देख सकेंगे कि उनकी फाइल किस टेबल पर लंबित है और यदि काम समय पर पूरा नहीं होता है तो वे संबंधित अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क में 5जी और 6जी की क्षमता है। भारत इसमें पीछे नहीं रहेगा। हम तकनीक लाने वाले होंगे; हम एक कदम आगे रहें

सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भारत का पहला कीर्तन रियलिटी शो लॉन्च
मुंबई, 26 मार्च (वेब वार्ता)। सोनी मराठी चैनल ने भक्ति गायन परंपरा कीर्तन पर आधारित भारत के पहले रियलिटी शो ‘कोन होनार महाराष्ट्रा लड़का कीर्तनकार’ लॉन्च किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए। मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भव्य समारोह में लॉन्च करते हुए भक्ति संगीत की परंपरा के प्रतीक प्रतिष्ठित वीणा के आकार की ट्रॉफी का भी अनावरण किया।

इस अवसर पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “महाराष्ट्र की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत हमेशा से इसकी ताकत रही है और कीर्तन उस विरासत के केंद्र में है। इसने भक्ति और कहानी कहने के माध्यम से पीढ़ियों को शिक्षित और एकजुट किया है। मैं सोनी मराठी की सराहना करता हूं कि उसने एक ऐसा मंच बनाया, जो इस परंपरा का सम्मान करते हुए इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाता है। ‘कोन होनार महाराष्ट्रा लड़का कीर्तनकार’ सिर्फ एक शो नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक आंदोलन है जो हमारी पवित्र विरासत को आगे बढ़ाएगा।”

महाराष्ट्र के 36 जिलों का प्रतिनिधित्व करने वाले 108 प्रतियोगियों के साथ यह शो आध्यात्मिक कहानी कहने की परंपरा के लिए सम्मान है। मुंबई में आयोजित इवेंट में महाराष्ट्र सीएम के साथ सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के एमडी और सीईओ गौरव बनर्जी, कीर्तन समुदाय की प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं।

लॉन्च इवेंट में अवधूत सुधीर गांधी के एक कीर्तन को भी पेश किया गया। एच.बी.पी. राधाताई सानप और एच.बी.पी. जगन्नाथ महाराज पाटिल को कीर्तन परंपरा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। एच.बी.पी. राधाताई सानप ने महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों, विशेष रूप से शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने कीर्तनों के जरिए महत्वपूर्ण काम किए।

एच.बी.पी. जगन्नाथ महाराज पाटिल ने महत्वपूर्ण विषयों को संबोधित करने के लिए अपने कीर्तन का इस्तेमाल किया। मुख्यमंत्री ने समृद्ध परंपरा को संरक्षित करने के लिए महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित संतों के वंशजों को भी सम्मानित किया। उपस्थित लोगों में एच.बी.पी. माधव महाराज नामदास (संत नामदेव महाराज के वंशज), रविकांत महाराज वासेकर (संत सावता महाराज के वंशज), जब्बार महाराज शेख (संत शेख मुहम्मद के वंशज), बापूसाहेब महाराज देहुकर (संत तुकाराम के वंशज), एच.बी.पी. जनार्दन महाराज जगनाडे (संतजी जगनाडे के वंशज) और गोपालबुवा मकाशिर (संत निलोबराय के वंशज) थे।

कीर्तन की सदियों पुरानी प्रथा को फिर से नए अंदाज में सामने लाने वाले शो ‘कोन होनार महाराष्ट्राचा लड़का कीर्तनकार’ का प्रीमियर 1 अप्रैल को सोनी मराठी पर होगा।

शिवाजी महाराज का अपमान करने वालों को राज्य माफ नहीं करेगा : फडणवीस
पुणे, 19 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें योग्य प्रशासक करार दिया।

उन्होंने कहा कि शिवाजी ने एक कल्याणकारी राज्य के संचालन का उदाहरण स्थापित किया था।

फडणवीस ने पुणे जिले के शिवनेरी किले में मराठा सम्राट को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि जो लोग छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने की कोशिश करेंगे, उन्हें उनकी ‘असली जगह’ दिखाई जाएगी और राज्य उन्हें माफ नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने न सिर्फ स्वराज्य की स्थापना की, बल्कि राष्ट्रीय गौरव की भावना भी जगाई।

महान योद्धा शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 को पुणे जिले की जुन्नर तहसील के शिवनेरी में हुआ था।

मुख्यमंत्री फडणवीस, उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर शिवनेरी किले में आयोजित ‘पालना अनुष्ठान’ समेत विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की।

मराठा सम्राट की 395वी जयंती पर आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग किले में एकत्र हुए।

किले में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘‘जब कई राजाओं और राज्यों ने मुगल शासन को स्वीकार कर लिया, तो राजमाता जीजाबाई ने छत्रपति शिवाजी महाराज को ऐसे नेतृत्व के रूप में देखा, जो शोषण और अत्याचार को खत्म करेंगे और लोगों को स्वराज्य की ओर ले जाएंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी मां से प्राप्त मूल्यों के साथ शिवाजी महाराज ने सभी समुदायों के लोगों को एकजुट किया और मावलों की एक सेना बनाई। उन्होंने न केवल ‘स्वराज्य’ की स्थापना की, बल्कि राष्ट्रीय गौरव की भावना भी जगाई।

फडणवीस ने शिवाजी महाराज के किलों के संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वे मंदिरों से भी अधिक महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि इन किलों के संरक्षण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और इन सभी स्थलों से अतिक्रमण हटाने के लिए एक कार्य बल का गठन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल के तहत महाराष्ट्र के 12 किलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल का दर्जा देने के लिए नामित किया गया है।

हाल ही में एक अभिनेता द्वारा योद्धा राजा के बारे में की गई विवादास्पद टिप्पणी पर एक सवाल का जवाब देते हुए, फडणवीस ने कहा, ‘‘जो लोग शिवाजी महाराज का अपमान करने की कोशिश करते हैं, उन्हें उनकी असली जगह दिखाई जाएगी। अगर कुछ लोग इस तरह का व्यवहार करते हैं, तो उन्हें राज्य या शिवप्रेमी (शिवाजी महाराज के अनुयायी) द्वारा माफ नहीं किया जाएगा।’’

अभिनेता राहुल सोलापुरकर ने शिवाजी महाराज के बारे में अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया था।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शिवनेरी किले में अपने भाषण में कहा कि मराठा राजा की जन्मस्थली शिवनेरी के जीर्णोद्धार कार्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

शिंदे ने कहा कि युवाओं के लिए कई आदर्श हैं, लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज आने भावी पीढ़ियों के लिए सबसे बड़े आदर्श हैं।

फडणवीस ने पुलिस से कहा: विकिपीडिया को संभाजी के बारे में आपत्तिजनक सामग्री हटाने को कहा जाए
मुंबई, 18 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्य साइबर पुलिस को विकिपीडिया से संपर्क करने और छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में ‘आपत्तिजनक’ सामग्री पोर्टल से हटाने के लिए कहने का निर्देश दिया है।

राज्य में कुछ संगठनों द्वारा कथित रूप से गलत जानकारी को चिह्नित करने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि विकिपीडिया जैसे मुक्त स्रोतों से सूचनाएं प्राप्त कर प्रदर्शित करने वाले (ओपन सोर्स) प्लेटफॉर्म पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आपत्ति हाल में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘छावा’ की पृष्ठभूमि में आई है, जो प्रसिद्ध मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।

फडणवीस ने कहा, ‘‘मैंने महाराष्ट्र साइबर सेल के महानिरीक्षक को विकिपीडिया के अधिकारियों से संवाद करने और छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री हटाने के लिए कहा है। हम ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म पर ऐसे लेखन को बर्दाश्त नहीं करेंगे जहां ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा जाता है। मैंने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे जो भी कदम उठाने की आवश्यकता है, उठाएं।’’

हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि विकिपीडिया भारत से संचालित नहीं होता है और इसका प्रबंधन संपादकीय अधिकार रखने वाले कुछ लोगों द्वारा किया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उनसे कुछ नियम बनाने के लिए कह सकते हैं, जिससे तथ्यों को इस तरह से विकृत करने से रोका जा सके।’’

विकिपीडिया एक मुफ्त सामग्री वाला ऑनलाइन विश्वकोश है, जिसका प्रबंधन स्वयंसेवकों के एक समुदाय द्वारा खुले सहयोग के जरिए किया जाता है।

सोशल मीडिया विनियमन के व्यापक मुद्दे पर, मुख्यमंत्री ने अधिकार क्षेत्र की सीमाओं से उत्पन्न चुनौतियों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, ‘‘सोशल मीडिया के लिए कोई भौगोलिक अधिकार क्षेत्र नहीं है। यह पहले भी था। हम इस पर केंद्र सरकार से चर्चा करेंगे।’’

गृह मंत्रालय भी संभालने वाले फडणवीस ने कहा, ‘‘अभिव्यक्ति की कोई अनियंत्रित स्वतंत्रता नहीं है। जब अश्लीलता सीमा पार कर जाती है, तो कार्रवाई की जा सकती है।’’

मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल की किसी बैठक से पहले उसके एजेंडा दस्तावेजों को अनधिकृत रूप से साझा करने के खिलाफ भी चेतावनी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मंत्रियों के कार्यालयों को पहले से कैबिनेट एजेंडा साझा न करने का निर्देश दिया है। अगर ऐसा जारी रहा तो मुझे कार्रवाई करनी होगी। कानून न तोड़ें।’’

फडणवीस ने बाबा आमटे के संगठन के लिए 10 करोड़ रुपये की विवेकाधीन सहायता की घोषणा की
मुंबई, नौ फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि चंद्रपुर में स्वर्गीय बाबा आमटे द्वारा स्थापित महारोगी सेवा समिति में प्रति मरीज वित्तीय अनुदान 2,200 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये किया जाएगा।

समिति के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फडणवीस ने 10 करोड़ रुपये की विवेकाधीन सहायता की घोषणा की तथा कहा कि शेष 65 करोड़ रुपये अन्य उपायों से जुटाए जा सकते हैं।

महारोगी सेवा समिति, वरोरा (एमएसएस) कलंकित और हाशिए पर पड़े लोगों को देखभाल प्रदान करती है, जैसे कि कुष्ठ रोग से पीड़ित, दृष्टिबाधित, अस्थि दिव्यांग, श्रवण और वाक् दिव्यांग, तथा सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े ग्रामीण और आदिवासी लोग।

फडणवीस ने कहा, “एमएसएस ने कभी अस्पृश्यता का सामना करने को मजबूर कुष्ठ रोगियों की सेवा के अपने काम के लिए प्रशंसा अर्जित की है। पुनर्वास कार्य समय के साथ विस्तारित हुआ है और आमटे परिवार की तीसरी पीढ़ी इसे आगे बढ़ा रही है।”

उन्होंने कहा कि विकास आमटे (बाबा आमटे के पुत्र) ने समिति के 75 वर्ष पूरे होने पर इसके लिए एक कोष की इच्छा व्यक्त की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं अपने विवेकानुसार 10 करोड़ रुपये दे सकता हूं। बाकी 65 करोड़ रुपये अन्य उपायों से जुटाए जा सकते हैं, जिसके लिए मैं मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रति मरीज दी जाने वाली सब्सिडी राशि में 2012 से संशोधन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यह राशि 2,200 रुपये से बढ़ाकर 6000 रुपये प्रति मरीज की जाएगी।

उद्योगों को परेशान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे पुलिस : फडणवीस
पुणे, छह फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को पुलिस को निर्देश दिया कि वह उद्योगों को परेशान और धमकाने वाले लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाने जैसी सख्त कार्रवाई करे, चाहे वे किसी भी पार्टी से जुड़े हों।

उन्होंने कहा कि वैश्विक कंपनियों के साथ राज्य के जुड़ाव और राज्य में निवेश के प्रवाह को देखते हुए उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बनाना आवश्यक है।

पुणे के पास नये पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए फडणवीस ने यह भी कहा कि राज्य भर में सभी राजनीतिक दलों द्वारा अवैध रूप से होर्डिंग लगाए जा रहे हैं और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को ऐसे होर्डिंग पर कार्रवाई करनी चाहिए, ‘‘भले ही उन पर मेरी खुद की तस्वीरें हों।’’

गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे फडणवीस ने कहा कि पुणे के आसपास के उद्योग उत्पीड़न की शिकायत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें समय-समय पर उद्योगों से उत्पीड़न, धमकाने और जबरन वसूली के बारे में शिकायतें मिलती हैं। इस तरह की हरकतें किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। चाहे ऐसे लोग हमारी पार्टी (भाजपा) के हों, अजित दादा (अजीत पवार) की पार्टी के हों या (एकनाथ) शिंदे साहब की पार्टी के...इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर कोई उद्योगों को परेशान कर रहा है, तो मकोका के तहत सख्त कार्रवाई करें। इससे कम पर समझौता न करें।’’

विश्व बैंक के भारत प्रमुख ने फडणवीस से मुलाकात की, महाराष्ट्र में सहयोग बढ़ाने की पुष्टि की
मुंबई, चार फरवरी (भाषा) विश्व बैंक के भारत प्रमुख ऑगस्त तानो कुआमे ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बहुपक्षीय ऋणदाता राज्य के लिए सहयोग बढ़ाने को तैयार है।

कुआमे ने कहा कि महाराष्ट्र में विभिन्न क्षेत्रों में जारी परियोजनाओं का आकार इस समय 60 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।

उन्होंने मुंबई में फडणवीस से मुलाकात के बाद पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘विश्व बैंक आने वाले वर्षों में महाराष्ट्र के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को बढ़ाना चाहता है।’’

उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान विश्व बैंक के अधिकारियों ने कई संभावित परियोजनाओं और विचारों पर चर्चा की। इसमें शहरी इलाकों को रहने योग्य, कुशल और टिकाऊ बनाने का एक बड़ा कार्यक्रम शामिल था।

कुआमे ने कहा कि किसी भी प्रतिबद्धता पर अंतिम निर्णय बैंक के उपयुक्त अधिकारी करेंगे।

केंद्रीय बजट से विकास और समावेशी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा: फडणवीस
मुंबई, एक फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने केंद्रीय बजट को मध्यम वर्ग के लिए ‘‘ड्रीम बजट’’ बताते हुए शनिवार को कहा कि इससे विकास और समावेशी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए संसद में केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद यहां पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने नई कर व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त करने के फैसले की सराहना की।

उन्होंने कहा कि यह एक साहसिक कदम है जो देश के आर्थिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय बजट मध्यम वर्ग के लिए एक ‘ड्रीम बजट’ जैसा है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट को ‘विकसित भारत’ के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है ताकि विकास और वृद्धि को गति दी जा सके तथा समावेशी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर हुआ जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे वेतनभोगी वर्ग, मध्यम वर्ग और युवाओं को फायदा होगा। इससे एक महत्वपूर्ण व्यय योग्य आय का सृजन होगा और उस व्यय से मांग में वृद्धि होगी। इससे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को और अधिक लाभ होगा।’’

फडणवीस ने कहा कि एमएसएमई के लिए ऋण वृद्धि योजना से इस क्षेत्र को भी लाभ होगा और रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। उन्होंने कहा कि इससे विशेष रूप से महाराष्ट्र को मदद मिलेगी, जिसका लक्ष्य भारत की ‘स्टार्ट-अप’ राजधानी बनने का है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए घोषित मिशन उनके सपनों को उड़ान देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति के साथ यह शर्त भी जुड़ी है कि अब कम्पनियों को 100 प्रतिशत प्रीमियम देश के भीतर ही निवेश करना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह विवेकपूर्ण और अभिनव कदम बुनियादी ढांचा क्षेत्र में मदद करेगा। पहले भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ऐसा करता था, लेकिन अब निजी कंपनियों को भी ऐसा करना होगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें भारत में निवेश करने के लिए 100 प्रतिशत प्रीमियम निवेश करना होगा। उन्होंने कहा कि इससे बुनियादी ढांचा क्षेत्र को मदद मिलेगी और यह एक बहुत ही अभिनव और बुद्धिमत्तापूर्ण निर्णय है।

फडणवीस ने मराठी साहित्य को बढ़ावा देने के लिए एआई-आधारित भाषा मॉडल की वकालत की
पुणे, 31 जनवरी (भाषा)महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को मराठी साहित्य को बढ़ावा देने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का लाभ उठाने की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने यह सुनिश्चत करने को कहा कि आने वाली पीढ़ियों को महान मराठी लेखकों की कृतियां सुलभ हो सके।

फडणवीस ने पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज में तीसरे ‘विश्व मराठी सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए राज्य के मराठी भाषा विभाग को मराठी भाषा और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए एआई का उपयोग करके एक छोटा भाषा मॉडल विकसित करने का निर्देश दिया।

केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष मराठी को ‘‘शास्त्रीय भाषा’’ का दर्जा दिया था।

उद्योग मंत्री उदय सामंत ने टिप्पणी की थी कि कुछ लोगों ने मराठी भाषा विभाग द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजन पर सवाल उठाए हैं। फडणवीस ने इसका संदर्भ देते हुए कहा कि चाहे यह साहित्यिक सम्मेलन हो या रंगमंच महोत्सव, चर्चा इसका अभिन्न अंग है।

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ऐसे आयोजन बिना चर्चा और मतभेद के पूरे नहीं हो सकते। दरअसल, चर्चा करना हमारे स्वभाव का हिस्सा है, क्योंकि हम भावुक और संवेदनशील लोग हैं। बहस और प्रतिवाद होना चाहिए। तभी वास्तविक बौद्धिक मंथन होगा।’’

उन्होंने कहा कि शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता मिलने से मराठी को उसका उचित स्थान मिला है।

फडणवीस ने कहा, ‘‘हमारी भाषा हमेशा से शास्त्रीय रही है, लेकिन आधिकारिक मान्यता महत्वपूर्ण है। जब मुगलों ने फारसी को इस देश की ‘राजभाषा’ बनाया, तो छत्रपति शिवाजी महाराज ने मराठी को स्वराज की आधिकारिक भाषा बनाया। उन्होंने ही मराठी को शाही मान्यता दिलाई।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान युग कृत्रिम बुद्धिमत्ता द्वारा संचालित है और मराठी को ज्ञान अर्जन की भाषा बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘एआई के युग में, यदि हम अपने समृद्ध मराठी साहित्य को एक छोटे भाषा मॉडल में शामिल करने के लिए इसकी शक्ति का उपयोग करते हैं, तो हम चैटजीपीटी जैसा मॉडल बना सकते हैं जो भविष्य की पीढ़ियों को असंख्य (मराठी) लेखकों के साहित्यिक कार्यों तक पहुंच प्रदान करने में सक्षम बनाएगा।’’

उन्होंने राज्य के मराठी भाषा विभाग से एआई-आधारित मराठी भाषा मॉडल का प्रयोग और विकास करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री मोदी फरवरी में मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे: फडणवीस
नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 से 23 फरवरी को यहां आयोजित होने वाले 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

फडणवीस ने यहां पुराने महाराष्ट्र सदन में अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के शिविर कार्यालय के उद्घाटन के बाद ये टिप्पणियां कीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करने पर सहमति जताई है, जो 1960 में महाराष्ट्र राज्य के निर्माण के बाद पहली बार राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जा रहा है।

दुनिया भर के मराठी साहित्यकारों का यह वार्षिक सम्मेलन आखिरी बार 1954 में दिल्ली में आयोजित किया गया था और उस समय प्रख्यात संस्कृत विद्वान लक्ष्मण शास्त्री जोशी सम्मेलन के अध्यक्ष थे।

सम्मेलन का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किया था।

लेखिका और लोक संस्कृति शोधकर्ता तारा भवालकर को सम्मेलन के 98वें संस्करण का अध्यक्ष चुना गया है, जो इस पद पर आसीन होने वाली छठी महिला हैं।

सम्मेलन की अवधि के दौरान तालकटोरा स्टेडियम का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज साहित्य नगरी रखा जाएगा तथा जिस सभागार में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, उसका नाम बाबासाहेब आंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा।

सम्मेलन में 5,000 से अधिक साहित्य प्रेमियों के भाग लेने की उम्मीद है। सम्मेलन स्थल के दो प्रवेश द्वारों का नाम लोकमान्य तिलक और यशवंतराव चव्हाण के नाम पर रखा जाएगा।

मोदी के प्रति विश्वास, निर्णायक जनादेश से महाराष्ट्र को मिले व्यापक निवेश प्रस्तावः फडणवीस
दावोस, 23 जनवरी (भाषा) विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक में 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश और 15 लाख रोजगार की रिकॉर्ड प्रतिबद्धता हासिल करने वाले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने वाला सबसे प्रमुख कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति वैश्विक समुदाय का भरोसा और उनकी सरकार को मिला निर्णायक जनादेश है।

फडणवीस ने अपने राज्य को 'मैग्नेटिक महाराष्ट्र' और देश की एक औद्योगिक महाशक्ति के रूप में पेश करते हुए कहा कि निवेश प्रतिबद्धताएं विनिर्माण से लेकर शिक्षा, प्रौद्योगिकी से लेकर नए युग के व्यवसायों से जुड़ी हैं और राज्य के सभी भौगोलिक क्षेत्रों को कवर करती हैं।

महाराष्ट्र में व्यापक निवेश प्रस्ताव मिलने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, "मेरा मानना ​​है कि महाराष्ट्र में हमें मिले निर्णायक जनादेश ने निवेशकों का विश्वास बढ़ाया है। इसके अलावा निवेशकों ने हमारी पिछली सरकार के प्रदर्शन को देखते हुए भी हम पर भरोसा जताया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमें भारी जनादेश मिलने के बाद उनका आत्मविश्वास और भी बढ़ गया है।"

उन्होंने कहा, "वैश्विक निवेशक इस बात से आश्वस्त हैं कि महाराष्ट्र एक व्यापार-अनुकूल राज्य है और वे यह भी जानते हैं कि हम नीतिगत स्तर पर केंद्र सरकार के साथ जुड़े हुए हैं और प्रधानमंत्री मोदी हमारे साथ मजबूती से खड़े हैं। यह निश्चित रूप से हमारे प्रति निवेशकों के विश्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।"

फडणवीस ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा, "हमने महाराष्ट्र को लेकर निवेशकों के बीच नया आत्मविश्वास देखा है। हमने पहले दो दिनों में ही 15,70,000 करोड़ रुपये निवेश के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं और इनसे राज्य में करीब 15 लाख नए रोजगार सृजित होंगे।"

उन्होंने कहा, "यह एक नया रिकॉर्ड है, एक नया मानदंड है जो महाराष्ट्र ने स्थापित किया है। यह निवेश अगले कुछ वर्षों में महाराष्ट्र को ताकत बढ़ाने वाले राज्य के तौर पर एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगा।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने राज्य के 'मैग्नेटिक महाराष्ट्र' निवेशक शिखर सम्मेलन को डब्ल्यूईएफ की दावोस बैठक के स्तर पर ले जाना चाहेंगे।

फडणवीस ने कहा, "हमें निवेशकों को एक मंच देने की जरूरत है। इस तरह के निवेशक शिखर सम्मेलन उन्हें बहुत अधिक आकर्षित करते हैं क्योंकि वे एक-दूसरे से मिलते हैं और साझेदारी एवं सहयोग की संभावनाएं तलाशते हैं।"

फडणवीस ने कहा कि टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व में गठित आर्थिक सलाहकार परिषद ने राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट दे दी है और इसने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश का विस्तृत खाका दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "अगर भारत पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनता है तो महाराष्ट्र को भी अपना एक लाख करोड़ डॉलर का लक्ष्य हासिल करना होगा। मेरा मानना ​​है कि निवेश इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि यह एक ताकत बढ़ाने का काम करता है।

उन्होंने नक्सल-प्रभावित क्षेत्रों में निवेश पर कहा कि नक्सली गतिविधियों से बुरी तरह प्रभावित रहा गढ़चिरौली अब निवेश के लिए एक आकर्षक स्थान बन गया है।