Mahindra and Mahindra - Loktej

महिंद्रा ने 20 दिन में की 3000 इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिलीवरी
कोलकाता, 10 अप्रैल (वेब वार्ता)। वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाते हुए अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक ओरिजिन स्पोर्ट्स यूटिलिटीज व्हीकल (एसयूवी) एक्सईवी 9ई और बीई6 की 3000 से अधिक इकाई की डिलीवरी पूरी कर ली है।

कंपनी ने गुरुवार को बतया कि यह उपलब्धि केवल 20 मार्च 2025 को डिलीवरी शुरू होने के बाद महज 20 दिनों में हासिल हुई है। ग्राहकों से मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के चलते दोनों मॉडल की बुकिंग तेजी से बढ़ रही है, जिसमें ज्यादातर ग्राहक 'पैक थ्री' यानी पूरी तरह से लोडेड वैरिएंट को चुन रहे हैं।

कंपनी के अनुसार, एक्सई9ई की कुल मांग का 59 प्रतिशत हिस्सा है जबकि बीई6 के लिए 41 प्रतिशत ग्राहक इच्छुक हैं। उसने बताया कि कुछ क्षेत्रों में इन मॉडलों की प्रतीक्षा अवधि छह महीने तक पहुंच गई है। इस बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए महिंद्रा देशभर में डिलीवरी बढ़ाने और ग्राहकों को सहज अनुभव देने के लिए अपने वितरण नेटवर्क को और सशक्त बना रही है।

महिंद्रा ने ईवी अपनाने वाले नए ग्राहकों के लिए ‘डिफ़ॉल्ट ड्राइव मोड’ नामक एक विशेष मोड पेश किया है। यह मोड पारंपरिक पेट्रोल-डीजल वाहनों के समान ड्राइविंग अनुभव देता है, जिससे पहली बार ईवी चलाने वालों को भी यह ट्रांजिशन सहज और सहजता से अपनाने लायक लगे।

महिंद्रा हर डिलीवरी के साथ ग्राहकों को एक क्यूरेटेड वीडियो गाइड का सेट भी दे रही है, जिसमें ईवी चार्जिंग के स्मार्ट तरीकों, ड्राइविंग तकनीकों और कनेक्टेड फीचर्स का विस्तृत वॉकथ्रू शामिल है। इससे यूजर को पहले दिन से ही अपने इलेक्ट्रिक एसयूवी का पूरा लाभ उठाने में मदद मिलती है।

महिंद्रा सस्टेन की अनुषंगी कंपनी को मिला 1,448 करोड़ रुपये का सावधि ऋण
नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (भाषा) महिंद्रा समूह की कंपनी महिंद्रा सस्टेन की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी मार्शल सोलरेन को 1,448 करोड़ रुपये का सावधि ऋण मिला है।

इस वित्त पोषण से प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं के साथ दीर्घकालिक विद्युत क्रय समझौतों (पीपीए) के तहत विकसित की जा रही सौर पीवी विद्युत परियोजनाओं को मदद मिलेगी।

मार्शल सोलरेन, महिंद्रा सस्टेन प्राइवेट लिमिटेड की 100 प्रतिशत पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है।

कंपनी बयान के अनुसार, मार्शल सोलरेन को 1,448 करोड़ रुपये का सावधि ऋण मिला है। गुजरात और राजस्थान में अपनी महत्वाकांक्षी 560 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं के समर्थन के लिए एचडीएफसी बैंक तथा एक्सिस बैंक के साथ वित्तपोषण दस्तावेजों पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए गए हैं।

महिंद्रा सस्टेन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक ठाकुर ने कहा कि गुजरात तथा राजस्थान में हमारी 560 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाओं के लिए वित्तीय मदद सुनिश्चित करना महिंद्रा सस्टेन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

एमएंडएम 'बीई 6ई' ट्रेडमार्क के लिए मजबूती से लड़ेगी, नए ईवी ब्रांड का नाम बदलकर बीई6 किया
नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने शनिवार को कहा कि उसने अपने नए इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड का नाम बदलकर 'बीई 6' करने का फैसला किया है।

कंपनी ने साथ ही कहा कि वह ट्रेडमार्क 'बीई 6ई' के लिए इंटरग्लोब एविएशन के साथ अदालत में मजबूती से मुकाबला जारी रखेगी।

इंडिगो एयरलाइंस के मालिक इंटरग्लोब एविएशन ने एमएंडएम के अपने नए ईवी ब्रांड में 6ई के इस्तेमाल को लेकर उसे अदालत में घसीटा है।

एमएंडएम ने एक बयान में कहा, ''हमें यह अनुचित लगता है कि दो बड़ी, भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनियां एक विचलित करने वाले और अनावश्यक संघर्ष में शामिल हों, जबकि वास्तव में हमें एक-दूसरे की वृद्धि और विस्तार का समर्थन करना चाहिए।''

बयान में आगे कहा गया कि इसलिए कंपनी अपने उत्पाद को 'बीई 6' के रूप में ब्रांड करने का फैसला कर रही है।

एमएंडएम ने कहा, ''हालांकि, हम मानते हैं कि इंडिगो का दावा निराधार है और अगर इसे चुनौती नहीं दी जाती है, तो यह वर्ण-संख्यात्मक 2-अक्षर वाले चिह्नों पर एकाधिकार करने की एक अस्वस्थ मिसाल कायम करेगा, जबकि हमारा चिह्न विशिष्ट और अलग है। यह सभी उद्योगों और क्षेत्रों की सभी कंपनियों के लिए बहुत बड़ी बाधा होगी।''

कंपनी ने कहा कि वह अदालत में इसका दृढ़ता से विरोध करना जारी रखेगी और ब्रांड नाम बीई 6ई पर अपना अधिकार सुरक्षित रखेगी।

महिंद्रा जनवरी से अपने वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी
नयी दिल्ली, छह दिसंबर (भाषा) महिंद्रा एंड महिंद्रा अगले साल जनवरी से अपने एसयूवी और वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कीमत बढ़ने की वजह मुद्रास्फीति और जिंसों की कीमतों में वृद्धि के कारण बढ़ती लागत है।

कंपनी ने कहा कि उसने अतिरिक्त लागतों को यथासंभव कम करने का प्रयास किया है। हालांकि, इस वृद्धि का एक हिस्सा ग्राहकों को देना होगा।

प्रमुख वाहन कंपनी ने कहा कि विभिन्न एसयूवी और वाणिज्यिक वाहनों में मूल्य वृद्धि तीन प्रतिशत तक होगी।

ट्रेडमार्क को लेकर महिंद्रा और इंडिगो के बीच तनातनी की स्थिति
नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) और इंडिगो एयरलाइन का संचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के बीच '6ई' ट्रेडमार्क के इस्तेमाल को लेकर उपजा विवाद मंगलवार को गहराता हुआ नजर आया।

महिंद्रा ने कहा कि वह इस विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के लिए इंडिगो (रिपीट इंडिगो) के साथ चर्चा कर रही है।

हालांकि इंडिगो ने महिंद्रा के इस दावे को नकारते हुए कहा कि एयरलाइन पिछले 18 वर्षों से अपने डिजाइनर कोड के तौर पर 6ई का इस्तेमाल करती आई है और इसका किसी भी रूप में उल्लंघन उसकी प्रतिष्ठा एवं सद्भावना को चोट पहुंचाता है।

महिंद्रा ने हाल ही में दो इलेक्ट्रिक वाहन- बीई 6ई और एक्सईवी 9ई पेश किए हैं। इनमें से एक मॉडल के नाम में '6ई' का इस्तेमाल होने के बाद से ट्रेडमार्क उल्लंघन के आरोप लगने लगे हैं।

दरअसल इंडिगो एयरलाइन के डिजाइनर कोड में '6ई' का इस्तेमाल होता आ रहा है और उसके पास इसका ट्रेडमार्क मौजूद है।

एमएंडएम ने एक बयान में कहा कि वह ट्रेडमार्क विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए इंडिगो एयरलाइन के साथ चर्चा कर रही है।

घरेलू वाहन कंपनी ने एक बयान में कहा, "हमने सद्भावना के उल्लंघन से जुड़ी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड की चिंताओं को ध्यान में रखा है और हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था। हम सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने के लिए उनके साथ चर्चा कर रहे हैं।"

हालांकि एमएंडएम ने कहा कि उसका ट्रेडमार्क 'बीई 6ई' इंडिगो के '6ई' से अलग है जिससे ग्राहकों के मन में किसी भी तरह के भ्रम की स्थिति नहीं रहती है।

हालांकि महिंद्रा ने दावा किया कि उसने अपने इलेक्ट्रिक एसयूवी 'बीई 6ई' के लिए ट्रेडमार्क पंजीकरण का आवेदन किया है जो कि इंडिगो के 6ई से मौलिक रूप से अलग है जिससे भ्रम की कोई भी संभावना नहीं रहती है।

इस मामले में इंडिगो की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि एयरलाइन अपने बौद्धिक संपदा (ट्रेडमार्क) और ब्रांड पहचान को सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने को प्रतिबद्ध है।

इंडिगो ने कहा, "6ई कोड पिछले 18 वर्षों से इंडिगो की पहचान का अभिन्न अंग है और यह एक पंजीकृत ट्रेडमार्क है, जिसकी वैश्विक स्तर पर मजबूत मान्यता है।.. इस कोड का किसी भी रूप में अनधिकृत इस्तेमाल इंडिगो के अधिकारों का उल्लंघन करता है।"

इस बीच, ऐसी खबरें आई हैं कि इंटरग्लोब एविएशन ने '6ई' के इस्तेमाल को लेकर वाहन कंपनी पर ट्रेडमार्क उल्लंघन का मुकदमा दायर कर दिया है। उसने महिंद्रा के ट्रेडमार्क को चुनौती देते हुए अदालत के बौद्धिक संपदा प्रभाग से राहत मांगी है।