MG Motor India - Loktej

हलोल संयंत्र की क्षमता बढ़ा रही है जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर, फरवरी में घट सकता है उत्पादन
नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया अपने पूरी तरह इलेक्ट्रिक ‘क्रॉसओवर यूटिलिटी’ वाहन विंडसर की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ाने और अपनी प्रीमियम खुदरा शृंखला एमजी सिलेक्ट के तहत बेचे जाने वाले नए उत्पादों की तैयारी के तहत हलोल संयंत्र में सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसे हलोल संयंत्र में सुधार की वजह से इस महीने उसके उत्पादन में कमी आने की संभावना है। कंपनी विंडसर की 15,000 इकाइयों का उत्पादन कर चुकी है।

हलोल संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता एक लाख इकाई से अधिक है और 2027 तक इसे बढ़ाकर तीन लाख इकाई तक करने की योजना है।

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया अपने पोर्टफोलियो में विविधता ला रही है और 2025 की पहली छमाही में कंपनी के नए ‘एक्सेसिबल लक्जरी’ ब्रांड चैनल ‘एमजी सिलेक्ट’ के तहत पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहन ‘एमजी साइबरस्टर’ और इलेक्ट्रिक ‘लिमोसिन एमजी एम9’ को पेश किया जाएगा।

जनवरी में आयोजित ‘भारत मोबिलिटी वैश्विक प्रदर्शनी-2025’ में दो नए मॉडल पेश किए गए थे।

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के उप-प्रबंध निदेशक बीजू बालेंद्रन ने बयान में कहा, “विंडसर की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हम हलोल संयंत्र की क्षमता बढ़ा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, हम ‘एमजी सिलेक्ट’ के तहत नए उत्पादों के लिए तैयारी सुनिश्चित करने के लिए इस सुविधा में कुछ संशोधन कर रहे हैं। ये उत्पाद इस वर्ष की पहली छमाही में पेश किए जाने वाले हैं।”

उन्होंने कहा, “इसलिए, हम फरवरी माह के दौरान उत्पादन में कमी की आशंका जता रहे हैं, जिससे इस अवधि के दौरान हमारी थोक बिक्री पर अस्थायी रूप से असर पड़ सकता है।”

एमजी मोटर ने दो नए मॉडलों के साथ किफायती लक्जरी खंड में कदम रखा
नयी दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा) वाहन विनिर्माता जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने शुक्रवार को दो नए इलेक्ट्रिक मॉडल के साथ किफायती लक्जरी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खंड में कदम रखने की घोषणा की।

कंपनी ने यहां आयोजित वाहन प्रदर्शनी 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025' के पहले दिन भारत की पहली पूर्ण-इलेक्ट्रिक रोडस्टर 'एमजी साइबरस्टर' और तीन कतार वाली पहली इलेक्ट्रिक लिमोसिन 'एमजी एम9' का अनावरण किया। इन दोनों मॉडलों को इसी साल बाजार में उतारे जाने की योजना है।

कंपनी ने अपने नए लक्जरी ब्रांड चैनल एमजी सेलेक्ट के तहत इन नए मॉडलों को सार्वजनिक रूप से पेश किया।

इस अवसर पर जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के निदेशक पार्थ जिंदल ने पीटीआई-भाषा से कहा, "आज भी भारत में ईवी की पहुंच बहुत कम है। यह कुल बाजार का सिर्फ दो से 2.2 प्रतिशत है। हम इस अनुपात को वर्ष 2030 तक 30 प्रतिशत तक पहुंचाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में अग्रणी भूमिका निभाना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "हम हर तीन से छह महीने में नए उत्पाद लाने और इस खंड का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने कहा कि एमजी साइबरस्टर और एम9 मॉडल पेश होने के साथ उसके पास जल्द ही सबसे बड़ा ईवी पोर्टफोलियो होगा। एमजी विंडसर, एमजी कॉमेट और एमजी जेडएस पहले से ही इसके ईवी बेड़े में शामिल हैं।

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ‘साइबरस्टर’ के साथ सुलभ लक्जरी खंड में उतरने को तैयार
नयी दिल्ली, दो दिसंबर (भाषा) वाहन विनिर्माता जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की योजना नए खुदरा ब्रांड ‘एमजी सिलेक्ट’ के तहत पहली पेशकश के तौर पर इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार ‘साइबरस्टर’ लाने की है।

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के मुख्य वृद्धि अधिकारी गौरव गुप्ता ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि कंपनी का इरादा इस उत्पाद के जरिये सुलभ लक्जरी खंड में कदम रखने का है।

उन्होंने कहा, ‘‘इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स वाहन साइबरस्टर उन चार मॉडलों में से पहला होगा, जो ‘एमजी सेलेक्ट’ ब्रांड के तहत पेश किए जाएंगे। हम अगले कैलेंडर वर्ष 2025 की पहली तिमाही में पहले दो मॉडल लाने पर विचार करेंगे।’’

गुप्ता ने कहा कि ‘साइबरस्टर’ की कीमत 65 लाख से 70 लाख रुपये के बीच होगी। इसके साथ कंपनी का लक्ष्य महानगरों तथा छोटे शहरों में सभी आयु वर्ग के स्पोर्ट्स कार प्रेमियों को लुभाना है।

अपेक्षित बिक्री के बारे में पूछे जाने पर गुप्ता ने कहा, ‘‘बिक्री आंकड़ों का अनुमान लगा पाना मुश्किल है, लेकिन हमने सीकेडी (कम्पलीट नॉक-डाउन) स्तर पर पूरी तैयारी कर ली है। हम इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपूर्ति श्रृंखला भी तैयार कर रहे हैं।’’

कंपनी ने इस वर्ष सितंबर में घोषणा की थी कि वह अगले दो वर्षों में चार नए इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने की योजना के साथ ‘सुलभ लक्जरी’ खंड में प्रवेश करेगी।

एमजी सिलेक्ट के साथ कंपनी सुलभ लक्जरी खंड को लक्षित कर रही है, जिस पर वर्तमान में बीएमडब्ल्यू 2 श्रृंखला, ऑडी क्यू 3 और मर्सिडीज-बेंज ए क्लास जैसी कारों का दबदबा है। इनकी कीमत लगभग 45 लाख रुपये है।