Cricket - Loktej

टीम इंडिया में चार युवा सितारों की एंट्री: क्या इन बड़े खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय करियर खतरे में? चयनकर्ताओं का बड़ा दांव
नई दिल्ली, 20 मई (वेब वार्ता)। बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।

इस टीम में प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, मानव सुथार और गुरनूर बराड़ के रूप में चार नए खिलाड़ियों को पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौका मिला है।
चयनकर्ताओं का यह फैसला भविष्य की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

हालांकि, इन युवाओं के चयन से कई अनुभवी खिलाड़ियों की टीम में वापसी की राह कठिन होती दिख रही है, जिससे उनके भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं।

टीम में ऑलराउंडर हर्ष दुबे और मानव सुथार के आने से रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे दिग्गजों के लिए चुनौती बढ़ गई है। यदि ये युवा खिलाड़ी आगामी मैचों में प्रभावी प्रदर्शन करते हैं, तो जडेजा और पटेल की टीम में जगह सुरक्षित करना मुश्किल हो सकता है।

वहीं, तेज गेंदबाजी में गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव के शानदार घरेलू फॉर्म ने मोहम्मद सिराज की वनडे में वापसी और मोहम्मद शमी के करियर पर भी संकट के बादल मंडरा दिए हैं।

ऋषभ पंत को वनडे टीम से बाहर करना और टेस्ट टीम से उप-कप्तानी हटाना यह स्पष्ट संकेत देता है कि टीम प्रबंधन 2027 वर्ल्ड कप के लिए नए विकल्पों को आजमाना चाहता है।

बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाजों को आराम देने के साथ, नए तेज गेंदबाजों को पावरप्ले और डेथ ओवर्स में खुद को साबित करने का पूरा मौका दिया गया है।

इन युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन ही तय करेगा कि भारतीय क्रिकेट का आने वाला समय किन खिलाड़ियों के हाथों में होगा और क्या दिग्गज अपनी साख बचा पाएंगे।

द्रविड़ का करियर बचाने उन्हें विकेटकीपर की भी जिम्मेदारी दी थी : गांगुली
कोलकाता, 18 मई (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि साल 2003 एकदिवसीय विश्वकप से पहले राहुल द्रविड़ को टीम में रखने पर सवाल उठने लगे थे पर उस समय उन्होंने चयनकर्ताओं के खिलाफ जाकर उन्हें टीम में बनाये रखा था। इसके लिए उन्हें टीम का ढ़ांच तक बदलना पड़ा था। इसी के तहत ही द्रविड़ को विकेटकीपर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।

गांगुली के अनुसार, 2000 के दशक की शुरुआत में, विशेष रूप से 2003 विश्व कप से पहले द्रविड़ की एकदिवसीय टीम में जगह को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे थे।

चयनकर्ता और विशेषज्ञ उनके स्ट्राइक रेट से संतुष्ट नहीं थे। ऐसे में कहा जा रहा था कि द्रविड की जगह किसी और खिलाड़ी को मौका दिया जाना चाहिए पर मैंने उन्हें नहीं छोड़ा, क्योंकि अगर मैंने उन्हें छोड़ दिया होता, तो उनका करियर समाप्त हो सकता था।

इस हालात में गांगुली ने एक साहसिक फैसला लेकर न केवल द्रविड़ का करियर बचाया बल्कि भारतीय टीम को एक नई दिशा भी दी। उस समय टीम को एक ऐसे विकेटकीपर-बल्लेबाज की सख्त जरूरत थी जो मध्य क्रम में बल्लेबाजी कर सके। गांगुली ने इस समस्या को समझाते हुए कहा कि द्रविड़ को विकेटकीपर की भी जिम्मेदारी दी।

तब के समय में श्रीलंका के पास कुमार संगकारा, दक्षिण अफ्रीका के पास मार्क बाउचर और ऑस्ट्रेलिया के पास एडम गिलक्रिस्ट जैसे बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज थे, जबकि भारत की बल्लेबाजी छठे नंबर पर समाप्त हो जाती थी। इस कमी को पूरा करने के लिए, गांगुली ने द्रविड़ को मध्य क्रम में बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी सौंपी।

यह फैसला भारतीय क्रिकेट के लिए सफल रहा। इस कदम से न केवल टीम को मजबूती मिली और बल्लेबाजी का क्रम निचले पायदान तक बढ़ गया, जिससे सातवें नंबर पर मोहम्मद कैफ जैसे बल्लेबाज को मौका देना संभव हो सका। गांगुली ने यह भी बताया कि उस समय भारतीय टीम में ऑलराउंडरों की भी कमी थी।

उन्होंने कहा, हमारे पास उस तरह का ऑलराउंडर नहीं था। इसलिए वीरेन्द्र सहवाग से लेकर सचिन तेंदुकर और युवराज सिंह के अलावा मैंने भी गेंदबाजी की। यह दर्शाता है कि उस दौर में टीम को संतुलन प्रदान करने के लिए कितने प्रकार के प्रयासों की जरुरत थी।

द्रविड़ ने कई सालों तक इस दोहरी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और अपनी शानदार बल्लेबाजी और भरोसेमंद विकेटकीपिंग से टीम के लिए अमूल्य योगदान दिया।

हालांकि, बाद में जब महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल हुए तो विकेटकीपिंग की समस्या स्थाई रूप से हल हो गई और धोनी ने लगभग डेढ़ दशक तक विकेट के पीछे से भारतीय क्रिकेट की बागडोर संभाली।

विराट कोहली का दर्द छलका, बोले- हर बार खुद को साबित क्यों करूं?
नई दिल्ली, 16 मई (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर अपने भावुक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान उन्होंने अपने करियर, टेस्ट क्रिकेट से विदाई और टीम में अपनी भूमिका को लेकर खुलकर बात की।

कोहली के शब्दों में भावनाएं भी थीं और नाराजगी भी। उनके बयान ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारतीय क्रिकेट अपने सबसे बड़े खिलाड़ियों को सही सम्मान और स्पष्टता दे पा रहा है।

कोहली ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी अपना घर, परिवार और निजी जिंदगी छोड़कर पूरी तरह क्रिकेट को समर्पित कर देता है, तो वह सिर्फ इतना चाहता है कि उस पर भरोसा किया जाए।

उन्होंने इशारों में कहा कि बार-बार खुद को साबित करने की स्थिति किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल होती है। उनके बयान को टेस्ट क्रिकेट से उनके अचानक संन्यास से जोड़कर देखा जा रहा है।

क्रिकेट फैंस लंबे समय से इस बात को लेकर चर्चा कर रहे थे कि कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा क्यों कहा और क्या इसके पीछे चयनकर्ताओं या टीम प्रबंधन का दबाव था।

पॉडकास्ट में कोहली काफी भावुक नजर आए। आमतौर पर मैदान पर आक्रामक अंदाज में दिखने वाले विराट इस बार अंदर से आहत दिखाई दिए।

उन्होंने कहा कि अगर किसी खिलाड़ी को हर बार अपनी अहमियत साबित करनी पड़े, तो वह स्थिति मानसिक रूप से बेहद थका देने वाली हो जाती है। उनके बयान से यह साफ महसूस हुआ कि वह अपने भविष्य को लेकर स्पष्टता चाहते हैं और अनिश्चितता में नहीं रहना चाहते।

सूत्रों के मुताबिक, टेस्ट क्रिकेट में उनकी भूमिका और प्रदर्शन को लेकर टीम प्रबंधन तथा चयन समिति के भीतर सवाल उठे थे। माना जा रहा है कि इसी कारण उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला लिया। हालांकि कोहली ने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों में निराशा साफ दिखाई दी।

इसके बावजूद विराट ने अपने करियर और मिले अवसरों के लिए भगवान का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के लिए खेलना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि कोहली अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं और उनके अंदर वही जुनून और आग बाकी है, जिसने उन्हें दुनिया के महान बल्लेबाजों में शामिल किया।

कोहली के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके समर्थन में उतर आए हैं। कई लोगों का मानना है कि भारतीय क्रिकेट को अपने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ज्यादा संवेदनशीलता और सम्मान के साथ पेश आना चाहिए।

राहुल द्रविड़ ने खरीदी क्रिकेट टीम, दिग्गज स्पिनर अश्विन संभालेंगे कप्तानी
हैदराबाद, 13 मई (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ अब एक नई भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने यूरोपियन टी 20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के पहले सीजन के लिए ‘डबलिन गार्डियंस’ नामक फ्रेंचाइजी खरीदी है।

द्रविड़ इस टीम के को-ऑनर बने हैं और उन्होंने इस लीग के जरिए यूरोप में क्रिकेट की जमीनी प्रतिभाओं को निखारने का संकल्प लिया है। द्रविड़ के अनुसार, आयरलैंड और पूरे यूरोप में क्रिकेट के विकास की अपार संभावनाएं हैं और ईटीपीएल अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच साबित होगा।

इस टीम की सबसे बड़ी खासियत इसके कप्तान हैं। पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ‘डबलिन गार्डियंस’ की कमान संभालते नजर आएंगे। हालांकि अश्विन ने दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास ले लिया था, लेकिन वे विदेशी लीगों में अपनी स्पिन का जादू बिखेरना जारी रखेंगे।

39 वर्षीय अश्विन इस साल मेजर लीग क्रिकेट में भी खेलते दिखेंगे। द्रविड़ और अश्विन की यह जोड़ी एक बार फिर मैदान पर रणनीतियां बुनती नजर आएगी, जिससे क्रिकेट प्रशंसकों में भारी उत्साह है।

यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग यूरोप की पहली आईसीसी मान्यता प्राप्त फ्रेंचाइजी प्रतियोगिता है, जिसमें कुल छह टीमें भाग लेंगी। लीग के सह-संस्थापक अभिषेक बच्चन ने बताया कि इस यात्रा में राहुल द्रविड़ के साथ स्टीव वॉ, क्रिस गेल और जॉन्टी रोड्स जैसे दिग्गज भी जुड़े हैं।

यह टूर्नामेंट 26 अगस्त से 20 सितंबर 2026 तक आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इस लीग का मुख्य उद्देश्य यूरोप को क्रिकेट के अगले बड़े विकास क्षेत्र के रूप में स्थापित करना है।

अंपायर से बहस और अश्लील इशारे पर आरसीबी के हेड कोच फ्लावर और टिम डेविड पर भारी जुर्माना
हैदराबाद, 12 मई (वेब वार्ता)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 10 मई को खेले गए रोमांचक मुकाबले के दौरान अभद्र व्यवहार के लिए स्टार बल्लेबाज टिम डेविड पर बीसीसीआई ने बड़ी कार्रवाई की है।

डगआउट से अश्लील इशारा करने का वीडियो वायरल होने के बाद, आईपीएल समिति ने डेविड पर उनकी मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया है और दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए हैं। उन्हें आचार संहिता के अनुच्छेद 2.6 का उल्लंघन करते हुए पाया गया है, जिसे खिलाड़ी ने स्वीकार कर लिया है।

केवल टिम डेविड ही नहीं, बल्कि आरसीबी के मुख्य कोच एंडी फ्लावर भी बीसीसीआई के रडार पर आए हैं। मैच के दौरान एक कैच को लेकर चौथे अंपायर से तीखी बहस करने के आरोप में फ्लावर पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है।

बीसीसीआई ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि खेल की गरिमा और अंपायरों के फैसले का सम्मान करना अनिवार्य है। एक ही मैच में टीम के दो प्रमुख सदस्यों पर हुई इस अनुशासनात्मक कार्रवाई ने फ्रेंचाइजी की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मैदान के बाहर चल रहे इस विवाद के बीच, मैदान के अंदर का मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। आखिरी गेंद तक चले इस कड़े संघर्ष में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से मात दी।

इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के खिताब की दौड़ से आधिकारिक रूप से बाहर हो गई है।

हालांकि आरसीबी ने यह मैच जीता, लेकिन अनुशासनहीनता के कारण मिली वित्तीय सजा और डिमेरिट पॉइंट्स ने उनकी इस जीत की खुशी को कुछ हद तक कम कर दिया है। टीम प्रबंधन अब आगामी मैचों में खिलाड़ियों के व्यवहार पर नजर रखने की योजना बना रहा है।

शुभमन गिल की ताकत अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने की उनकी क्षमता है: अनिल कुंबले
नई दिल्ली, 10 मई (वेब वार्ता)। आईपीएल 2026 में शनिवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच मुकाबला खेला गया।

जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने 44 गेंदों पर 84 रन की पारी खेलते हुए टीम की 77 रनों की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने गिल की प्रशंसा की है।

अनिल कुंबले ने जियो हॉटस्टार पर कहा, “आधुनिक क्रिकेट में शुभमन गिल सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक हैं। उनकी बल्लेबाजी देखना काफी सुखद है। उनका खेल बनावटी नहीं लगता।

वह हर गेंद को उसकी मेरिट के आधार पर खेलने में भरोसा रखते हैं। वह जब बड़े शॉट लगाते हैं, तब भी वह पूरी तरह नियंत्रण में रहते हैं। यही बात उन्हें कई पावर हिटर्स से अलग बनाती है।”

कुंबले ने कहा, “गिल की सबसे बड़ी ताकत अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने की उनकी काबिलियत है। एक बार जब वह सेट हो जाते हैं, तो वह गेम को डीप ले जाते हैं और अच्छी शुरुआत को लंबी, असरदार पारियों में बदलते हैं।

जब आपका टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज ऐसा करता है, तो यह टीम को बहुत मजबूत पोजिशन में डाल देता है। इसी वजह से गुजरात लगातार बड़े टोटल बना पाता है।”

कुंबले ने राशिद खान की गेंदबाजी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “राशिद ने स्टंप्स पर लगातार अटैक किया और अपने प्लान पर डटे रहे। वह एक ऐसे गेंदबाज हैं जिसे हवा में तेज गेंद फेंकना पसंद है।

पिछले सीजन में और इस आईपीएल सीजन के पहले हाफ में, उसने अपनी गति कम कर दी थी। इससे उसका असर कम हुआ। हालांकि, आरआर के खिलाफ राशिद की गति सही थी।”

पूर्व खिलाड़ी ने कहा, “राशिद की तेज, गेंदें टी20 क्रिकेट में उनका सबसे बड़ा हथियार बनी हुई हैं। वे सिर्फ स्पिन या फ्लाइट पर निर्भर रहने के बजाय बल्लेबाज को गलतियां करने पर मजबूर करते हैं।”

मैच की बात करें तो गिल की 84 रन की पारी के दम पर गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 229 रन बनाए थे। राशिद के 4 ओवर में 33 रन देकर लिए 4 विकेट की बदौलत जीटी ने आरआर को 16.3 ओवर में 152 रन पर समेटकर मैच 77 रन से जीता।

टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री! BCCI ने किया ऐलान
मुंबई, 08 मई (वेब वार्ता)। टीम इंडिया जल्द ही भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक लंबी सीरीज खेलने वाली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी सीरीज को लेकर ऐलान भी कर दिया है।

हालांकि, सीरीज खेले जाने में अभी वक्त है लेकिन इससे पहले चर्चा तेज हो गई है कि शृंखला में भारत युवा खिलाड़ी और विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी मौका मिल सकता है।

पिछले एक साल में वैभव सूर्यवंशी का नाम काफी चर्चा में रहा है। आईपीएल 2026 में भी सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चल रहा है। उन्होंने इस साल राजस्थान रॉयल के लिए खेलते हुए 10 मैचों में 404 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप जीतने की रेस में बने हुए हैं। BCCI ने इंडिया अंडर-19, इंडिया ए और महिला टीमों के शेड्यूल की भी घोषणा की है।

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच सीरीज
BCCI ने ऐलान किया है कि सितंबर से लेकर अक्टूबर तक भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। ये टेस्ट मैच पांच की जगह चार दिन के होंगे।

BCCI की घोषणा के मुताबिक, सीरीज के दोनों टेस्ट मैच 22 सितंबर से 11 अक्टूबर तक पुडुच्चेरी में खेली जाएगी। इसमें पहले पहला अनधिकृत टेस्ट 22 से 25 सितंबर तक खेला जाएगा, जबकि दूसरा 29 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच होगा।

इसके अलावा भारत की अंडर-19 टीम राजकोट में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ तीन वन डे मैच खेलेगी। BCCI ने कहा कि ये मैच राजकोट और अहमदाबाद के मैदानों में खेले जाएंगे।

सीरीज 18 सितंबर से पांच अक्टूबर के बीच खेली जाएगी। कहा जा रहा है कि अंडर-19 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है।

जनवरी में खेली जाएगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
दिलचस्प बात ये है कि अगले साल जनवरी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज खेली जानी है। BCCI ने इसका शेड्यूल भी पहले ही जारी कर दिया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया की ए टीम भारत आएगी और यहां के मौसम और पिचों का जायजा लेगी।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अगले साल 21 जनवरी से शुरू होगा, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी। बता दें कि इससे पहले 2025 में भी ऑस्ट्रेलिया ए टीम ने भारत का दौरा ​किया था। उस समय कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया था जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के सामने अच्छा प्रदर्शन किया था।

पाटीदार को आउट देने पर भड़के किंग कोहली, मैदान पर चौथे अंपायर से हुई जोरदार बहस
अहमदाबाद, 01 मई (वेब वार्ता)। आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भिड़ंत देखने को मिली।

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 35 रन के स्कोर तक अपने दोनों ओपनिंग बल्लेबाज गंवा दिए, जिससे शुरुआती दबाव साफ नजर आया।

पाटीदार-पडिक्कल ने संभाली पारी
शुरुआती झटकों के बाद कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पाडिक्कल ने पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई। दोनों ने संयम और आक्रामकता का संतुलन दिखाते हुए तेजी से रन बनाए।

तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 44 रनों की साझेदारी हुई, जिसने टीम को संभालने का काम किया। ऐसा लग रहा था कि आरसीबी अब मैच में वापसी कर रही है, लेकिन इसी बीच एक विवादित फैसला चर्चा का विषय बन गया।

कैच पर विवाद, कोहली नाराज
गुजरात की ओर से गेंदबाजी कर रहे अर्शद खान के ओवर में पाटीदार ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर गई, जहां जेसन होल्डर ने दौड़ते हुए शानदार डाइव लगाकर कैच लपका।

हालांकि कैच लेते समय उनका हाथ जमीन से सटा हुआ था, जिस पर संदेह बना। फील्ड अंपायर ने मामला तीसरे अंपायर को सौंपा और रिप्ले देखने के बाद पाटीदार को आउट करार दिया गया।

इस फैसले से डगआउट में बैठे विराट कोहली काफी नाराज नजर आए और उन्होंने चौथे अंपायर से अपनी असहमति भी जताई।

कोहली की तेज शुरुआत लेकिन छोटी पारी
इस मुकाबले में विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी। उन्होंने शुरुआत भी धमाकेदार की और कगिसो के एक ओवर में लगातार पांच चौके जड़कर मैच का माहौल बना दिया। हालांकि वह इस शानदार शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके।

कोहली 13 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होते ही आरसीबी को बड़ा झटका लगा, हालांकि उनकी छोटी पारी ने मैच में रोमांच जरूर भर दिया।

महिला क्रिकेट में दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड, बनीं तीनों फॉर्मेट में 5 विकेट हॉल लेने वाली दुनिया की चौथी गेंदबाज
जोहान्सबर्ग, 28 अप्रैल (वेब वार्ता)। दीप्ति शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5/19 लेकर इतिहास रच दिया। वह तीनों फॉर्मेट में 5 विकेट लेने वाली झूलन गोस्वामी, जेनी गन और एशले गार्डनर के खास क्लब में शामिल हो गईं।

महिला क्रिकेट में टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में एक ही पारी में 5 विकेट लेना बेहद दुर्लभ उपलब्धि मानी जाती है। 25 अप्रैल 2026 को भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस खास क्लब में जगह बना ली। इसी के साथ वह दुनिया की चौथी ऐसी गेंदबाज बन गईं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है।

जोहान्सबर्ग में फिरकी का चला जादू
चौथे टी20 मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट पर 19 रन दिए। भारत द्वारा दिए गए 186 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए उनकी घातक गेंदबाजी ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को पूरी तरह दबाव में ला दिया।

उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारत ने मुकाबला 14 रन से जीत लिया। इस उपलब्धि के साथ दीप्ति, झूलन गोस्वामी के बाद तीनों फॉर्मेट में पांच विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं।

झूलन गोस्वामी की विरासत को बढ़ाया आगे
भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में यह खास उपलब्धि हासिल की थी। उनके नाम टेस्ट, वनडे और टी20 में कई बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।

2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बावजूद झूलन की विरासत आज भी भारतीय क्रिकेट को प्रेरित कर रही है, जिसे अब दीप्ति शर्मा ने आगे बढ़ाया है। जेनी गन और एशले गार्डनर के क्लब में एंट्री

इंग्लैंड की जेनी गन इस खास क्लब में शामिल होने वाली शुरुआती खिलाड़ियों में से एक थीं, जिन्होंने 2014 में भारत के खिलाफ टेस्ट में पांच विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की थी।

वहीं ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर ने 2024 में भारत के खिलाफ वनडे में पांच विकेट लेकर इस सूची में अपनी जगह बनाई थी। अब दीप्ति शर्मा भी इन दिग्गज खिलाड़ियों की बराबरी पर पहुंच गई हैं।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम आगामी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों में जुटी हुई है। दीप्ति शर्मा की शानदार फॉर्म टीम के लिए सकारात्मक संकेत है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 अप्रैल को खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया जीत के साथ अभियान समाप्त करना चाहेगी और वर्ल्ड कप से पहले अपनी लय मजबूत करना चाहेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मेगा इवेंट से पहले कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया? यहाँ देखें पूरा शेड्यूल
मुंबई, 27 अप्रैल (वेब वार्ता)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ अहम सीरीज खेलेगी, जहां उसका फोकस तैयारियों को मजबूत करने पर रहेगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के करीब आते ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अब हर मुकाबला टीम के लिए बेहद अहम हो गया है, क्योंकि यह सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि वर्ल्ड कप की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

हाल ही में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में अपना खाता खोला। हालांकि टीम सीरीज गंवा चुकी है, लेकिन अब उसका पूरा ध्यान बाकी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर लय हासिल करने पर है।

दूसरी जीत पर टीम इंडिया की नजर
इस समय भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है, जो आगामी वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। 12 जून से इंग्लैंड में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

इस बार 12 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतकर आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार खत्म करने वाली भारतीय टीम अब टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने की तैयारी में है।

कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इस बार कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। खास बात यह है कि टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम कई बार खिताब के करीब पहुंचकर चूक चुकी है, ऐसे में इस बार खिलाड़ी पूरी तरह फोकस्ड नजर आ रहे हैं।

बचे हुए मुकाबलों पर टिकी नजर
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भारत ने चौथे मुकाबले में 14 रन से जीत हासिल की। हालांकि सीरीज हाथ से निकल चुकी है, लेकिन टीम आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर आत्मविश्वास बढ़ाना चाहेगी।

भारत अब 27 अप्रैल को बेनोनी में पांचवां और आखिरी टी20 मैच खेलेगा। इसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां वर्ल्ड कप से पहले अंतिम तैयारियां होंगी। इंग्लैंड की परिस्थितियों में ढलने के लिए यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

इंग्लैंड दौरा होगा निर्णायक
इंग्लैंड में भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। ये मुकाबले वर्ल्ड कप से ठीक पहले होंगे, जिससे टीम को पिच और मौसम के अनुसार खुद को ढालने का मौका मिलेगा। यही कारण है कि इन मैचों को टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भारत के बचे हुए T20 मैचों का शेड्यूल
27 अप्रैल: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 5वां T20I (बेनोनी)
28 मई: भारत बनाम इंग्लैंड, पहला T20 (चेम्सफोर्ड)

वैभव सूर्यवंशी के रूप में भारत को अगला सुपरस्टार मिल गया है: मोहम्मद कैफ
जयपुर, 26 अप्रैल (वेब वार्ता)। आईपीएल 2026 में किसी खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वो 15 साल के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं।

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए पारी की शुरुआत करने वाले इस खिलाड़ी ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ हुए मुकाबले में मात्र 36 गेंदों पर शतक लगा दिया। शतकीय पारी के बाद पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने वैभव की तारीफ की है।

कैफ ने जियो हॉटस्टार से कहा, “वैभव सूर्यवंशी पीढ़ी में एक बार मिलने वाला टैलेंट है। सिर्फ 15 साल की उम्र में, वह आईपीएल के सबसे अच्छे गेंदबाजों को भी आम दिखा रहे हैं।”

वैभव के साहसिक और निडर बल्लेबाजी पर कैफ ने कहा, “उसने प्रफुल्ल हिंगे की गेंदों पर लगातार चार छक्के मारे। पिछली बार हैदराबाद में हिंगे ने उसे आउट किया था, लेकिन यहां जयपुर में, सूर्यवंशी हिसाब बराबर करने के मिशन पर थे, और जबरदस्त तरीके से ऐसा किया।”

कैफ ने कहा, “इस टीनएजर ने पैट कमिंस जैसी टॉप-क्वालिटी बॉलिंग के सामने कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई। उसने पैट कमिंस की पहली ही बॉल पर जोरदार छक्का मारा। वह एक निडर, टैलेंटेड खिलाड़ी है जो आईपीएल में ऐसे छा रहा है जैसे गली क्रिकेट खेल रहा हो।”

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “दो सीजन में दो शतक, दोनों में 250 से ज्यादा का स्ट्राइक-रेट। इससे आपको वैभव की मानसिकता के बारे में सब कुछ पता चलता है। उसे गेंदबाज के नाम या मैच की स्थिति की कोई परवाह नहीं है। वह बस अटैक करता रहता है।”

कैफ ने आगे उन टेक्निकल खूबियों के बारे में बताया जो सूर्यवंशी को खास बनाती हैं। “वैभव एक ऐसे अनुभवी खिलाड़ी की तरह बल्लेबाजी करता है जिसने दस साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला हो।

उसकी शुरू में लेंथ पहचानने की काबिलियत, क्रीज पर उसका बैलेंस और उसकी रॉ पावर, ये सब वर्ल्ड-क्लास हैं। इतनी कम उम्र में यह एक असाधारण प्रतिभा है।

उन्होंने कहा, “अगर वह फिट रहता है, अपना फोकस बनाए रखता है, रनों के पीछे ऐसे ही जाता है तो भारतीय क्रिकेट को अगले 20 से 25 सालों के लिए अपना अगला सुपरस्टार मिल गया है।”

टॉप क्रिकेटर्स धोनी, बुमराह, पांड्या संग 7 स्टार्स ने eCricket गेम को सपोर्ट किया
नई दिल्ली, अप्रैल 23:लाइटफ्यूरी गेम्स (LFG), जो एक (ट्रिपल ए) AAA- केंद्रित गेम-टेक स्टूडियो है, ने आज घोषणा की हैं कि क्रिकेट जगत के कुछ सबसे बड़े नाम—एमएस धोनी, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, साथ में श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, तिलक वर्मा और साई सुदर्शन—ने कंपनी में निवेश किया है।

ये खिलाड़ी लाइटफ्यूरी गेम्स के आगामी ई-क्रिकेट गेम में प्लेएबल अवतार के रूप में भी नजर आएंगे। यह कंपनी का पहला ओरिजिनल क्रिकेट टाइटल है, जिसे इस वर्ष लॉन्च किया जाना प्रस्तावित है। अब तक लाइटफ्यूरी गेम्स ने विभिन्न फंडिंग राउंड्स के जरिए लगभग 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं।

ये क्रिकेट सितारे Blume Ventures, V3 Ventures, MIXI और Times Internet जैसे निवेशकों के साथ मिलकर लाइटफ्यूरी गेम्स के 11 मिलियन अमेरिकी डॉलर के प्री-सीरीज़ A फंड का हिस्सा बने हैं। 100-सदस्यीय स्टूडियो में गहरी रचनात्मक प्रतिभा और उन्नत तकनीकी क्षमता है, जो प्रीमियम और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी गेम्स बनाने में सक्षम है।

इस सहयोग को लेकर एम एस धोनी ने कहा, “मैंने वर्षों में कई क्रिकेट गेम्स देखे हैं, और हमेशा कुछ न कुछ कमी महसूस हुई है। जब लाइटफ्यूरी ने मुझे दिखाया कि वे किस पर काम कर रहे हैं, तो मुझे लगा कि वे उस कमी को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।

भारत से वैश्विक दर्शकों के लिए इस तरह की गेम बनाना एक बड़ा काम है। मैं अपने क्रिकेट अनुभव से जितना योगदान दे सकता हूं, देना चाहता हूं और यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि बारीकियां सही रहें। बाकी काम उनकी टीम पर है, और जो मैंने देखा है, उसके आधार पर वे अच्छा काम करेंगे।”

क्रिकेट की गहराई को गेम में उतारने की चुनौती पर बात करते हुए जसप्रीत बुमराह, जिन्हें विशेष रूप से RISE Worldwide द्वारा मैनेज किया जाता है, ने कहा, “क्रिकेट बहुत ही बारीक अंतर का खेल है, और यही बात मुझे ई-क्रिकेट के बारे में सबसे खास लगी।

इसमें डिटेल और ऑथेंटिसिटी पर जो ध्यान दिया गया है, वह प्रभावशाली है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसी टीम का समर्थन कर रहा हूं जो इस खेल को गहराई से समझते हुए भारत से कुछ सार्थक बना रही है।”

क्रिकेट के स्तर और फैंस की ऊर्जा पर अपनी राय साझा करते हुए हार्दिक पांड्या ने कहा: “क्रिकेट एक साथ दबाव, कौशल और मनोरंजन का मिश्रण है। फैंस उस ऊर्जा को महसूस करना चाहते हैं।

ई-क्रिकेट को लेकर मुझे जो बात उत्साहित करती है, वह यह है कि यह गेमिंग के लिए क्रिकेट को छोटा बनाने की कोशिश नहीं कर रहा है। बल्कि यह गेमिंग को क्रिकेट के स्तर तक ले जाने की कोशिश कर रहा है। यह एक साहसिक विचार है, और जब लाइटफ्यूरी की टीम ने मुझे इस गेम का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया, तो मैं बहुत उत्साहित हो गया।”

ई-क्रिकेट एक मोबाइल-फर्स्ट, स्किल-आधारित स्पोर्ट्स गेम है, जो फ्री-टू-प्ले होगा और इसमें किसी प्रकार की सट्टेबाजी या रियल-मनी गेमिंग शामिल नहीं होगी। इस गेम में यथार्थवादी बैटिंग और बॉलिंग का अनुभव मिलेगा, जहां यूज़र्स अपने पसंदीदा क्रिकेटरों के साथ मैच जैसे हालात में अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ खेल सकेंगे।

गेम की परिस्थितियां खिलाड़ियों के फैसलों के आधार पर बदलती रहेंगी। भारत में विकसित यह गेम वैश्विक दर्शकों के लिए तैयार किया गया है और इसे प्रीमियम, लाइव-सर्विस क्रिकेट गेम के रूप में वैश्विक प्रोडक्शन मानकों के अनुरूप पेश किया जाएगा।

यह गेम लाइटफ्यूरी गेम्स के उस दीर्घकालिक विज़न को दर्शाता है, जिसमें भारत से एक मजबूत और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट गेमिंग फ्रेंचाइज़ तैयार करना शामिल है।

लाइटफ्यूरी गेम्स के को-फाउंडर और सीईओ करण श्रॉफ ने कहा “हम भारत के शीर्ष क्रिकेटरों के समर्थन से बेहद खुश हैं। हमारे लिए यह इस बात का प्रमाण है कि लोग हमारे उस विज़न पर भरोसा कर रहे हैं, जिसमें हम भारत में बना ऐसा क्रिकेट गेम तैयार कर रहे हैं जिसे दुनिया भर में लोग पसंद करें। ई-क्रिकेट , क्रिकेट प्रेमियों के लिए अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता, गहराई और वास्तविकता लेकर आएगा, और हम इस वर्ष इसके लॉन्च का बेसब्री से इंतजार हैं।”

इस साल की शुरुआत में लाइटफ्यूरी गेम्स ने दुनिया भर के 600 से अधिक प्रोफेशनल क्रिकेटरों के साथ लाइसेंसिंग समझौते किए थे, जो अब तक घोषित किए गए क्रिकेट गेम्स में सबसे बड़े रोस्टर्स में से एक है।

इस गेम में कई शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जैसे क्रिस गेल, जो रूट, बेन स्टोक्स, केन विलियमसन , पैट कमिंस, जोस बटलर, ट्रेविस हेड और आंद्रे रसेल सहित कई अन्य खिलाड़ी शामिल होंगे।

LightFury Games- लाइटफ्यूरी गेम्स के बारे में:
साल 2024 में इंडस्ट्री के अनुभवी पेशेवरों— करण श्रॉफ, अनुराग बनर्जी और टीना बालाचंद्रन —द्वारा स्थापित, लाइटफ्यूरी गेम्स भारत का एक प्रमुख AAA-केंद्रित गेम-टेक स्टूडियो है, जो उच्च गुणवत्ता और अत्याधुनिक गेमिंग अनुभव विकसित करने के लिए समर्पित है। लीडरशिप टीम ने मिलकर 40 से अधिक AAA टाइटल्स पर काम किया है।

अब तक लाइटफ्यूरी गेम्स विभिन्न फंडिंग राउंड्स के जरिए लगभग 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटा चुका है। इसके निवेशकों में Blume Ventures, V3 Ventures, MIXI, Times Internet और भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों द्वारा किए गए रणनीतिक निवेश शामिल हैं।

100 से अधिक सदस्यों वाली यह टीम क्रिएटिव विज़न और तकनीकी नवाचार का संयोजन करते हुए उच्च गुणवत्ता वाले और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी गेम्स विकसित करती है।

अपनी स्थापना के बाद से लाइटफ्यूरी गेम्स ने विश्व-स्तरीय तकनीक और प्रतिभा को अपनी योजना और विकास के केंद्र में रखा है और भारत को विश्वस्तरीय गेम डेवलपमेंट के एक प्रमुख हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
अधिक जानकारी के लिए कृपया उनकी वेबसाइट पर जाएं: https://www.lightfurygames.com/