Football - Loktej

जॉर्जिया और आर्मेनिया मिलकर करेंगे 2029 फीफा अंडर-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी
येरेवन/त्बिलिसी, 30 अप्रैल (वेब वार्ता)। विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने 2029 के अंडर-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए जॉर्जिया और आर्मेनिया को संयुक्त रूप से चुना है। यह पहली बार होगा जब दक्षिण कॉकस क्षेत्र के ये दोनों देश किसी फीफा टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे।

यह फैसला बुधवार को कनाडा के वैंकूवर में हुई फीफा काउंसिल की बैठक में लिया गया, जो 76वीं फीफा कांग्रेस से ठीक पहले आयोजित की गई थी। हर दो साल में आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट दुनिया की 24 युवा टीमों को एक मंच पर लाता है और इसे भविष्य के सितारों का मंच माना जाता है।

फुटबॉल फेडरेशन ऑफ आर्मेनिया ने इसे “ऐतिहासिक उपलब्धि” बताते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल समुदाय के भरोसे का प्रतीक है। फेडरेशन के अध्यक्ष आर्मेन मेलिकबेकयान ने कहा कि यह टूर्नामेंट स्थानीय खिलाड़ियों और प्रशंसकों को विश्व कप जैसा अनुभव देगा।

वहीं, जॉर्जियन फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष लेवन कोबियाशविली ने विश्वास जताया कि यह आयोजन क्षेत्र में फुटबॉल के विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने इसे जॉर्जिया के स्वतंत्र फुटबॉल इतिहास का “अद्वितीय क्षण” बताया।

इस प्रतियोगिता की शुरुआत 1977 में ट्यूनीशिया में हुई थी, तब इसे फीफा वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप के नाम से जाना जाता था। 2007 में इसका नाम बदलकर वर्तमान स्वरूप दिया गया।

अब तक 23 संस्करण खेले जा चुके हैं, जिसमें अर्जेंटीना अंडर-20 ने सबसे ज्यादा छह खिताब जीते हैं, जबकि ब्राजील अंडर-20 पांच खिताब के साथ दूसरे स्थान पर है।

हाल ही में 2025 में चिली में खेले गए टूर्नामेंट में मोरक्को ने खिताब जीता था। वहीं, 2027 का अगला संस्करण अजरबैजान और उज़्बेकिस्तान की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा।

फीफा के इस फैसले को क्षेत्रीय खेल विकास के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले वर्षों में युवा फुटबॉल को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

मुंह ढककर बहस करने पर खिलाड़ी को मिल सकता है लाल कार्ड
वैंकूवर, 29 अप्रैल (वेब वार्ता)। चैंपियंस लीग मैच के दौरान विनीसियस जूनियर के खिलाफ की गई कथित नस्लीय टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ बोर्ड (आईएफएबी) ने एक नए नियम को मंजूरी दी है जिससे खिलाड़ियों को दूसरे खिलाड़ी से मौखिक बहस करते समय मुंह ढकने पर लाल कार्ड से दंडित किया जाएगा।

ब्रिटिश कोलंबिया के वैंकूवर में मंगलवार को हुई बैठक में आईएफएबी ने सर्वसम्मति से इस नियम को मंजूरी दी। यह नियम 11 जून से शुरू होने वाले विश्व कप फुटबॉल में लागू होगा।

विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने इस नियम का प्रस्ताव तब रखा था जब रियाल मैड्रिड के विनीसियस जूनियर ने फरवरी में चैंपियंस लीग मैच के दौरान बेनफिका के जियानलुका प्रेस्टियानी पर मुंह ढककर नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।

यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूईएफए ने पिछले सप्ताह प्रेस्टियानी पर छह मैचों का प्रतिबंध लगा दिया था। अगर प्रेस्टियानी को अर्जेंटीना की विश्व कप टीम में चुना जाता है तो उन्हें पहले दो मैचों से बाहर रहना पड़ सकता है। इस प्रतिबंध के खिलाफ हालांकि अपील की जा सकती है।

आईएफएबी ने बयान में कहा, ‘‘किसी विरोधी खिलाड़ी के खिलाफ बहस के दौरान मुंह ढकने वाले किसी भी खिलाड़ी को लाल कार्ड से दंडित किया जा सकता है।’’

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के नियम तय करने वाली संस्था ने यह भी घोषणा की कि रेफरी के फैसले के विरोध में मैदान छोड़ने वाले किसी भी खिलाड़ी को लाल कार्ड दिखाया जा सकता है। यह नियम उन टीम अधिकारियों पर भी लागू होगा जो खिलाड़ियों को मैदान छोड़ने के लिए कहते हैं।

आईएफएबी ने कहा कि इन संशोधन के बारे में अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले विश्व कप में भाग लेने वाली सभी 48 टीमों को बता दिया जाएगा।

इसके साथ ही फीफा ने विश्व कप के पीले कार्ड संबंधी नियमों में बदलाव किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि महत्वपूर्ण मैचों के लिए कम खिलाड़ियों को निलंबित किया जाए।

नए नियम के अनुसार विश्व कप के दौरान किसी खिलाड़ी को मिला पीला कार्ड दो बार उसके रिकॉर्ड से हटा दिया जाएगा।

फीफा ने एक बयान में कहा, ‘‘फीफा परिषद ने फीफा विश्व कप 2026 के नियमों में एक संशोधन किया है, जिसके अनुसार किसी खिलाड़ी को ग्रुप चरण में मिला एक पीला कार्ड नाकआउट चरण में मान्य नहीं होगा। इसी तरह से क्वार्टर फाइनल में मिला एक पीला कार्ड अगले मैचों के लिए मान्य नहीं होगा।’’

विश्व कप में इससे पहले यदि किसी खिलाड़ी को दो अलग-अलग मैचों में पीला कार्ड दिखाया जाता था तो उसे एक मैच का प्रतिबंध झेलना पड़ता है, लेकिन पिछले टूर्नामेंटों में क्वार्टर फाइनल चरण के बाद एक पीले कार्ड को रद्द कर दिया जाता था।

इससे यह सुनिश्चित हो गया कि सेमीफाइनल में पीला कार्ड मिलने के कारण किसी भी खिलाड़ी को फाइनल से बाहर नहीं होना पड़ेगा।

ईरान को मैच खेलने जाना ही होगा अमेरिका, फीफा का कड़ा फरमान, प्रेसिडेंट ने साफ किया रुख
ईरान, 01 अप्रैल (वेब वार्ता)। ईरान को विश्व कप 2026 के अपने मुकाबले अमेरिका में ही खेलने होंगे। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने स्पष्ट किया कि सभी मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे।

फीफा विश्व कप 2026 की मेजबानी अमेरिका के साथ कनाडा और मैक्सिको के पास है। यह टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई तक 16 अलग-अलग मैदानों पर खेला जाएगा। इस बार प्रतियोगिता में 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें ईरान की टीम भी शामिल है। ग्रुप जी में ईरान का मुकाबला बेल्जियम, मिस्र और न्यूजीलैंड से होगा। उसके ग्रुप चरण के मैच इंगलवुड और सिएटल में आयोजित किए जाएंगे।

अमेरिका में ही खेलने होंगे मुकाबले

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने स्पष्ट कर दिया है कि ईरान को अपने सभी मुकाबले तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेलने होंगे। उन्होंने साफ कहा कि मुकाबलों का स्थान नहीं बदला जाएगा और सभी मैच उसी देश में होंगे, जहां उन्हें पहले से निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि ईरानी फुटबॉल संघ ने हाल ही में यह इच्छा जताई थी कि उनके मुकाबलों को अमेरिका से हटाकर मैक्सिको में कराया जाए। लेकिन फीफा प्रमुख ने इस मांग को खारिज करते हुए कहा कि प्रतियोगिता का कार्यक्रम नहीं बदलेगा और सभी टीमों को तय स्थानों पर ही खेलना होगा।

ईरान की तैयारी जारी

इन सबके बीच ईरान की टीम अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। तुर्की में खेले जा रहे अभ्यास मुकाबलों के दौरान टीम ने अपनी मजबूती दिखाई है। कोस्टा रिका के खिलाफ खेले गए अभ्यास मुकाबले में ईरान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-0 से जीत हासिल की। इसी दौरान जियानी इन्फेंटिनो ने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान विश्व कप में जरूर हिस्सा लेगा। उन्होंने कहा कि ईरान एक मजबूत टीम है और उसे प्रतियोगिता में खेलते देखना सुखद होगा। उनके इस बयान से उन अटकलों पर विराम लग गया, जिनमें कहा जा रहा था कि ईरान शायद इस बार विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाएगा।

इतिहास बदलने की चुनौती

ईरान की टीम अब तक सात बार विश्व कप में हिस्सा ले चुकी है और 2026 उसका आठवां अवसर होगा। हालांकि, अब तक वह कभी भी ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी है। ऐसे में इस बार टीम के सामने इतिहास बदलने की बड़ी चुनौती होगी। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ईरान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। अब देखना होगा कि क्या यह टीम इस बार अपने पुराने रिकॉर्ड को सुधारते हुए अगले दौर में जगह बना पाती है या नहीं।

मैं फिर आऊंगा: मेस्सी ने भारत दौरे का यादगार समापन करते हुए कहा
नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (भाषा)  लियोनेल मेस्सी के बहुप्रतीक्षित ‘जीओएटी इंडिया टूर’ की शुरुआत भले ही अव्यवस्थित ढंग से हुई हो लेकिन इसका समापन दिल्ली में शानदार तरीके से हुआ जहां प्रशंसक अपने चहेते खिलाड़ी की झलक पाकर खुशी से झूम उठे।

फुटबॉल के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने प्रशंसकों को महज 30 मिनट में ही जीवन भर संजो कर रखने वाले यादगार पल दे दिए और वापस आने का वादा भी किया।

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम इस दौरान फुटबॉल जगत के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र था। मेस्सी के दीवानों ने उस शख्स का दीदार किया जो मैदान पर अक्सर ‘बेजोड़’ प्रदर्शन करता है।

मेस्सी ने जब माइक संभाला और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाइचुंग भूटिया समेत कई अन्य लोगों की मौजूदगी में प्रशंसकों को संबोधित किया उनके प्रति दीवानगी चरम पर पहुंच गई।

मेस्सी ने दर्शकों से कहा, ‘‘भारत में इन दिनों मिले प्यार और स्नेह के लिए मैं सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं। वास्तव में यह हमारे लिए एक बेहद खूबसूरत अनुभव रहा।’’

शहर के अधिकांश लोग स्पेनिश भाषा को नहीं समझते लेकिन इसके बावजूद उनके इन शब्दों ने दर्शकों में एक ऐसी ललक और उत्साह पैदा कर दिया जो पहले शायद ही कभी देखा गया हो।

मेस्सी ने कहा, ‘‘ भले ही यह संक्षिप्त दौरा है लेकिन इतना प्यार पाना अद्भुत है।  मुझे इस दीवानगी के बारे में पहले से ही पता था, लेकिन इसे सीधे तौर पर महसूस करना और भी अद्भुत था। हमने इन दिनों में जो भी महसूस किया वह हमारे लिए एक अविश्वसनीय अनुभव था।’’

इस विश्व कप विजेता खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ हम इस सारे प्यार को अपने साथ संजोकर रखेंगे, और हम निश्चित रूप से लौटेंगे, उम्मीद है कि किसी दिन कोई मैच खेलने या किसी अन्य अवसर पर, लेकिन हम भारत की यात्रा अवश्य करेंगे। बहुत-बहुत धन्यवाद।’’

कोलकाता में शनिवार को अराजक शुरुआत के बाद सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि व्यापक रूप से प्रचारित और बहुप्रतीक्षित इस कार्यक्रम का अंत वैसा ही हुआ जैसा आयोजक चाहते थे

कोटला  की दर्शक दीर्घा में उमड़ी हजारों की भीड़ के साथ ही मैदान के अंदर मौजूद कुछ भारतीय हस्तियां और गणमान्य व्यक्ति दुनिया के सबसे सम्मानित खिलाड़ियों में से एक की मेजबानी के उत्साह में सराबोर थे। प्रशंसक इस खिलाड़ी की अलौकिक प्रतिभा, विनम्रता और उस प्रभाव से अभिभूत थे, जो उन्होंने पिछले दो दशकों में अपने दम पर इस खेल को दिया है।

मेस्सी ने स्टेडियम पहुंचने के बाद मैदान का एक चक्कर लगाया और सात-सात खिलाड़ियों के मैच को खत्म होते देखा। स्टेडियम में ज्यादातर दर्शक अर्जेंटीना की प्रसिद्ध नीली और सफेद जर्सी ( नंबर 10) पहने हुए थे और लगातार ‘मेस्सी मेस्सी’ का नारा लगा रहे थे।

मेस्सी दर्शकों की ओर हाथ हिलाते हुए मुस्कुरा रहे थे। उन्होंने कोलकाता में भी ऐसा करने की कोशिश की थी, लेकिन शनिवार को वह सॉल्ट लेक स्टेडियम में राजनेताओं और उनके सहयोगियों से घिर गये थे। दिल्ली में हालांकि ऐसी स्थिति नहीं थी।

मेस्सी पर जब ‘कॉन्फेटी’ बरस रही थी, तो उन्होंने इंटर मियामी टीम के अपने साथियों लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ स्टेडियम का चक्कर लगाते हुए बीच-बीच में गेंद को दर्शकों की ओर उछाला। स्टेडियम में लगभग 25,000 लोग मौजूद थे।

मेस्सी ने मिनर्वा अकादमी की टीम को सम्मानित किया और बच्चों के साथ फोटो खिंचवाने के बाद उनके साथ फुटबॉल भी खेली। तीनों ने बच्चों से हाथ मिलाया और मुस्कुराते हुए अभिवादन किया।

इस दौरान शाह ने मेस्सी को भारतीय क्रिकेट टीम की 10 नंबर की जर्सी भेंट की। सुआरेज को नौ नंबर की जर्सी और डी पॉल को सात नंबर की जर्सी दी गई।

इस बीच, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) स्तर सुबह 452 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था, जिसके चलते मुख्यमंत्री गुप्ता के स्टेडियम पहुंचने पर कुछ लोग ‘एक्यूआई एक्यूआई’ के नारे लगाते सुनाई दिए।

अमोग और अर्नव पुरोहित के लिए सोमवार को फिरोज शाह कोटला सिर्फ पड़ाव नहीं था। यह एक तीर्थयात्रा थी।

दोनों भाई मैदान पर मौजूद हजारों दर्शकों में शामिल थे, उनकी निगाहें मेस्सी पर टिकी थीं और हाथों में फोन थे, ताकि वे इस पल को रिकॉर्ड कर सकें।

वे पिछले कई वर्षों से स्क्रीन पर इस खिलाड़ी को देखने के लिए देर रात तक जगते रहे हैं ऐसे में कुछ पल के लिए ही सही उन्हें साक्षात देखना अवास्तविक जैसा अनुभव था।

अमोग ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए एक सपने के सच होने जैसा पल था। हम अब भी उस पल को आत्मसात करने की कोशिश कर रहे है। हम उन्हें खेलते हुए देखना चाहते थे लेकिन ऐसा संभव नहीं हुआ। उन्हें अपनी आंखों के सामने देखना शानदार एहसास रहा।’’

खराब मौसम के कारण मेस्सी के मुंबई से दिल्ली पहुंचने में काफी विलंब हुआ और उनकी झलक पाने के लिए देश भर से यहां पहुंचे प्रशंसकों को इस बात की थोड़ी निराशा रही की पांच घंटे इंतजार करने के बावजूद मेस्सी सिर्फ आधे घंटे के लिए मैदान में मौजूद रहे।

अर्नव ने कहा, ‘‘मैं इसके लिए खास तौर पर बेंगलुरु से आया हूं। मैं और मेरा भाई बहुत लंबे समय से मेस्सी के प्रशंसक हैं। उनके लिए हम कुछ भी कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कोई गोल नहीं हुआ ना ही कोई ‘लेफ्ट फुटेड कर्लर शॉट’ देखने को मिला। हमें उनके गोल पर होने वाला जश्न मनाने का मौका नहीं मिला लेकिन हमें कोई पछतावा नहीं है।’’

तीन दिवसीय भारत दौरे के दूसरे दिन मेस्सी मुंबई में थे और उन्हें सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली पहुंचना था लेकिन कोहरे के कारण उनकी चार्टर्ड उड़ान में विलंब हुआ ।

वह दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सीधे लीला पैलेस होटल चले गये । उन्होंने वहां चुनिंदा लोगों के साथ मुलाकात की।

करीना कपूर खान, अजय देवगन और अन्य ने लियोनेल मेस्सी से मुलाकात की
नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (भाषा) अभिनेत्री करीना कपूर खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी से मुलाकात की। खिलाड़ी वर्तमान में अपने ‘जीओएटी भारत दौरे 2025’ के लिए आए हुए हैं।

मेस्सी 13 दिसंबर को भारत पहुंचे और उसी दिन अपने दौरे के तहत कोलकाता गए। जीओएटी दौरे के दौरान वह चार शहरों कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली में कार्यक्रमों में शामिल हुए। मेस्सी 14 दिसंबर को मुंबई में थे।

इंटरनेट पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे वीडियो और तस्वीरों में करीना कपूर खान, देवगन, श्रॉफ, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और शाहिद कपूर फुटबॉल स्टार के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

करीना कपूर खान अपने बेटों तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुईं, उन्होंने कार्यक्रम से पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें भी साझा कीं।

मेस्सी के कोलकाता दौरे के दौरान, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपने सबसे छोटे बेटे अबराम खान के साथ खिलाड़ी से मिलने पहुंचे।

मेस्सी अपने लंबे समय के स्ट्राइक पार्टनर लुइस सुआरेज और अर्जेंटीना के साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल के साथ भारत पहुंचे।

मेस्सी और तेंदुलकर की जुगलबंदी ने वानखेड़े में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ा
मुंबई, 14 दिसंबर (भाषा) प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी और क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के एक साथ मंच साझा करने से भारतीय खेल इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया।

मेस्सी ने चार शहरों के अपने ‘जीओएटी’ भारत दौरे के तीसरे पड़ाव पर वानखेड़े में एक घंटा बिताया। उन्होंने युवा फुटबॉल खिलाड़ियों, महान क्रिकेटर तेंदुलकर, भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुनील छेत्री और मनोरंजन जगत की हस्तियों से बातचीत की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मौके पर ‘प्रोजेक्ट महादेवा’ की भी घोषणा की, जिसका उद्देश्य राज्य भर में युवा फुटबॉल खिलाड़ियों की पहचान करना और उन्हें विकसित करना है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की भीड़ ‘मेस्सी... मेस्सी’ के नारे लगाती रही। यह स्टेडियम भारत की 2011 क्रिकेट विश्व कप जीत का भी गवाह रहा था।

तेंदुलकर के शाम 5:45 बजे पहुंचने के कुछ ही देर बाद अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी मेस्सी अपने इंटर मियामी टीम के साथियों लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डि पॉल के साथ मैदान पर उतरे।

शायद पहली बार ऐसा हुआ जब वानखेड़े पर ‘सचिन...सचिन’ के बजाय ‘मेस्सी...मेस्सी’ के नारों की आवाज तेज थी। अनगिनत दफा वानखेड़े पर ‘सचिन... सचिन’ के नारे गूंजे हैं और यहां तक ​​कि उस समय भी जब यह क्रिकेट आइकन स्टेडियम मौजूद भी नहीं होता।

लेकिन जब शाम को जब महान बल्लेबाज को मेस्सी के साथ मंच साझा करने के लिए बुलाया गया तो फिर से ‘सचिन... सचिन’ के नारों की आवाज तेज हो गई।

तेंदुलकर ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैंने यहां कुछ अविश्वसनीय पल बिताए हैं। इस जगह पर कई सपने पूरे हुए हैं। और आपके समर्थन के बिना हम 2011 (क्रिकेट विश्व कप) में इस मैदान पर वे सुनहरे पल कभी नहीं देख पाते। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘और आज, इन तीनों का यहां होना वास्तव में मुंबई, मुंबईवासियों और भारत के लिए एक सुनहरा पल है। ’’

अपने-अपने खेल के दो सुपरस्टारों के मंच साझा करने से पहले मेस्सी ने वानखेड़े में एक यादगार समय बिताया जो खचाखच भरा हुआ था।

कुछ पलों के लिए तिकड़ी ने शायद खुद से पूछा होगा कि क्या वे मुंबई में हैं या बार्सिलोना के कैंप नोउ में जहां मेस्सी ने कई ट्रॉफियों से भरे सत्र बिताए। प्रशंसकों की भीड़ भी बार-बार ‘बार्का... बार्का’ और ‘सुआरेज... सुआरेज’ के नारे लगा रही थी।

मेस्सी ने भारत के पूर्व फुटबॉल कप्तान छेत्री के साथ बातचीत की और उन्हें अपनी अर्जेंटीना जर्सी भी भेंट की। उन्होंने यह जर्सी फडणवीस को भी दी। मेस्सी ने मित्रा स्टार्स और इंडिया स्टार्स की दो टीमों के सदस्यों के साथ बातचीत की जिन्होंने एक प्रदर्शनी मैच खेला था।

भारत के लिए 94 गोल करने वाले छेत्री के लिए भी दर्शकों ने ‘छेत्री... छेत्री’ नारे लगाए।

रविवार शाम को महाराष्ट्र के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को खोजने के लिए ‘टैलेंट हंट’ कार्यक्रम शुरू किया गया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी तीनों मेहमानों का गुलदस्ते देकर स्वागत किया और मेस्सी को एक यादगार तोहफ़ा दिया।

ऐसा अक्सर नहीं होता कि मेस्सी जैसे फुटबॉल आइकन भारत की यात्रा करें और सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लें। हालांकि शनिवार सुबह कोलकाता में उनकी चार शहरों की यात्रा की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन हैदराबाद में एक सहज यात्रा ने निश्चित रूप से कुछ घबराहट कम की होगी। वानखेड़े में एक घंटे का कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

रविवार शाम को सफेद टी-शर्ट और काली ट्रैक पैंट के आरामदायक कपड़ों में मेस्सी ‘रेड कार्पेट’ पर पहुंचे और दर्शकों ने जोर जोर से उनका नाम लेना जारी रखा जो उनके आने से दो घंटे पहले ही अपनी सीटों पर बैठ गए थे।

तेंदुलकर, फडणवीस, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, बॉलीवुड सितारे जैसे अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और अन्य गरवारे पवेलियन पर साइट-स्क्रीन के ठीक सामने बैठे। फिर मेस्सी, सुआरेज और डि पॉल मैदान में उतरे।

उन्होंने सबसे पहले प्रदर्शनी मैच खेलने वाली टीम के सदस्यों के साथ बातचीत की। फिर स्टैंड और पवेलियन में मौजूद भीड़ को मंत्रमुग्ध करने के लिए आगे बढ़े जिनके नाम भारतीय क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर, तेंदुलकर, दिलीप वेंगसरकर और विजय मर्चेंट के नाम पर रखे हुए हैं।

‘सेवन बनाम सेवन’ प्रदर्शनी मैच में मौजूदा भारतीय फुटबॉल टीम के सदस्यों ने हिस्सा लिया जैसे राहुल भेके, कोनशम चिंगलेनसाना, भारतीय महिला फुटबॉल स्टार बाला देवी और छेत्री भी।

हैदराबाद की तरह मेस्सी, सुआरेज और डि पॉल ने किक मारकर फुटबॉल स्टैंड में मारीं और मैदान का एक चक्कर लगाया। उन्होंने सेंटर स्क्वायर के दोनों ओर ‘प्रोजेक्ट महादेवा’ के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ कुछ समय भी बिताया।

तेंदुलकर ने फिर भारत की सीमित ओवर की अपने हस्ताक्षर वाली 10 नंबर की जर्सी मेस्सी को भेंट की। मेस्सी भी इसी नंबर की जर्सी पहनते हैं। अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने तेंदुलकर को एक फुटबॉल उपहार में दी।

कार्यक्रम के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत भी की।

मेस्सी दोपहर में मुंबई पहुंचे और शाम को वानखेड़े में कार्यक्रम के लिए आने से पहले क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (ब्रेबोर्न स्टेडियम) में एक ‘पैडल टूर्नामेंट’ में मौजूद थे जिसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, मेस्सी दिल्ली में मुख्य न्यायाधीश और सेना प्रमुख से मुलाकात करेंगे
नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (भाषा)  अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी सोमवार को भारत दौरे के दिल्ली चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास पर जाने के बाद एक सांसद के आवास पर भारत के मुख्य न्यायाधीश और सेना प्रमुख से मुलाकात करेंगे।

जीओएटी भारत दौरे के अंतिम दिन मेस्सी फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम के दो सदस्यों से भी मिलेंगे।

समझा जा रहा है कि वह सांसद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता प्रफुल पटेल हैं जो अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष के रूप में तीन कार्यकाल तक सेवा दे चुके हैं।

मेस्सी सुबह 10:45 बजे दिल्ली पहुंचेंगे और शहर के एक होटल में 50 मिनट के ‘ मीट एंड ग्रीट (मुलाकात और अभिवादन)’ सत्र के बाद प्रधानमंत्री के आवास पर जाएंगे जहां वे मोदी के साथ 20 मिनट तक बातचीत करेंगे।

उनका अगला पड़ाव एक सांसद का आवास होगा जहां वे भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कौसिनो, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से भी मुलाकात करेंगे।

प्रवर्तन निदेशालय के प्रमुख राहुल नवीन के भी सांसद के आवास पर आयोजित होने वाली इस विशेष सभा में शामिल होने की संभावना है। इसमें कुछ शीर्ष सरकारी अधिकारी भी होंगे।

वीवीआईपी (विशिष्ट) लोगों से मुलाकात के बाद मेस्सी का काफिला फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के लिए रवाना होगा जहां कई कार्यक्रम निर्धारित हैं।

मेस्सी दोपहर 3:30 बजे स्टेडियम में पिच की ओर जाने वाले रास्ते से प्रवेश करेंगे, जहां उनकी कारें तैयार रहेंगी और जीओएटी कॉन्सर्ट समाप्त होते ही वे सीधे हवाई अड्डे के लिए रवाना हो जाएंगे।

संगीत के साथ भव्य स्वागत के बाद मेस्सी छोटे फुटबॉल मैदान की ओर जाएंगे, जहां कुछ भारतीय हस्तियां मैच खेल रही होंगी।

मेस्सी खिलाड़ियों का अभिवादन करेंगे और टीमों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाएंगे।

दोपहर 3:55 से 4:15 बजे तक 22 बच्चों के लिए एक फुटबॉल कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

इसके बाद मेस्सी मैदान के मध्य में जाएंगे, जहां दो भारतीय क्रिकेटर उन्हें उपहार देंगे और अर्जेंटीना के फुटबॉलर दोनों को अपनी हस्ताक्षरित जर्सी भेंट करेंगे।

कोलकाता में शाहरुख खान ने लियोनेल मेस्सी से की मुलाकात
नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने शनिवार को कोलकाता में अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी से मुलाकात की। मेस्सी अपने ‘जीओएटी दौरे’ के लिए भारत पहुंचे हैं।

‘जीओएटी दौरे’ के दौरान मेस्सी कोलकाता के अलावा हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली भी जायेंगे।

इंटरनेट पर प्रसारित वीडियो में खान को कोलकाता दौरे पर आए मेस्सी का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सुपरस्टार मेस्सी के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए भी नजर आ रहे हैं। खान के साथ उनका बेटा अबराम खान भी है।

जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान की अगली फिल्म "किंग" होगी जिसमें वह अपनी बेटी सुहाना खान और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे।

मेस्सी लंबे समय से अपने साथी स्ट्राइकर लुइस सुआरेज और अर्जेंटीना के साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल के साथ पहुंचे हैं। इस दौरान मेस्सी विभिन्न मुख्यमंत्रियों, कॉरपोरेट जगत के प्रतिनिधियों और बॉलीवुड हस्तियों से भी मिलेंगे। इसके अलावा, वह 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

मेस्सी इससे पहले 2011 में भारत आए थे। तब, उन्होंने कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में वेनेजुएला के खिलाफ हुए एक मैच में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व किया था।

मेस्सी को देख नहीं पाने के कारण प्रशंसकों के हिंसक होने से मची अफरा-तफरी
कोलकाता, 13 दिसंबर (भाषा) फुटबॉल के दीवानों के लिए जो जीवन का सबसे सुखद अनुभव हो सकता था, वह शनिवार को बुरी याद में बदल गया क्योंकि बड़ी रकम खर्च कर टिकट खरीदने के बावजूद हजारों प्रशंसक ने अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेस्सी की एक साफ झलक नहीं मिल पाने से निराशा में यहां साल्ट लेक स्टेडियम के अंदर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

मेस्सी का विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन का बहुप्रचारित दौरा 2011 के बाद इस मैदान पर उनकी यह पहली उपस्थिति थी लेकिन यह एक अव्यवस्थित घटना बन गई। प्रशंसकों की भीड़ द्वारा सुरक्षा घेरा तोड़ने, तोड़-फोड़ और पुलिस के हस्तक्षेप से यह आयोजन फीका पड़ गया। इस कार्यक्रम को फुटबॉल के महानतम वैश्विक सितारों में से एक के उत्सव के रूप में प्रचारित किया गया था लेकिन यह पूरी तरह से अराजकता में बदल गया।

विश्व कप विजेता कप्तान मेस्सी अपने लंबे समय के साथी लुई सुआरेज और अर्जेंटीना के टीम के साथी रोड्रिगो डी पॉल के साथ सुबह करीब 11.30 बजे स्टेडियम पहुंचे। उनका वाहन मैदान के एक कोने में पार्क किया गया था।

मैदान पर उनके कदम रखते ही वह आयोजकों, मशहूर हस्तियों और सुरक्षा कर्मियों की भीड़ में घिर गए, जिससे गैलरी में बैठे सामान्य दर्शक एक झलक देखने के लिए तरसते रह गए।

मेस्सी ने मैदान पर थोड़ी दूर चहलकदमी की और ‘मेस्सी, मेस्सी’ के नारों के बीच दर्शकदीर्घा की ओर हाथ हिलाया।

प्रशंसकों को हालांकि जल्द ही एहसास हो गया कि यह फुटबॉल खिलाड़ी सुरक्षा और आमंत्रित मेहमानों के कड़े घेरे में हैं, जिससे वह गैलरी के बड़े हिस्सों से मुश्किल से दिखाई दे रहे थे। कई लोगों ने शिकायत की कि वह विशाल स्क्रीनों पर भी साफ दिखाई नहीं दे रहे थे।

प्रशंसकों की निराशा बढ़ती गयी और जैसे ही यह स्पष्ट हुआ कि अर्जेंटीना का यह स्टार स्टेडियम का पूरा चक्कर नहीं लगाएगा तो ‘वी वांट मेस्सी (हमें मेस्सी चाहिए)’ के नारे तेज हो गये। मेस्सी पहले से तय स्टेडियम का पूरा चक्कर लगाने की जगह बीच रास्ते से ही वापस मुड़ गए और अपने निर्धारित समय से काफी पहले ही बाहर निकाल लिए गए।

मेस्सी के समय से पहले मैदान से निकलने की खबर फैलते ही दर्शकों का गुस्सा फुट पड़ा। मैदान में बोतलें और फिर प्लास्टिक की कुर्सियां भी फेंकी गईं। प्रायोजक बैनर और होर्डिंग फाड़ दिए गए, बड़ी संख्या में सीटें तोड़ दी गईं और भीड़ ने मैदान के कुछ हिस्सों में जबरन घुसने के लिए बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश की।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बढ़ते हंगामे के बीच प्रशंसकों ने राज्य के खेल मंत्री अरूप बिस्वास और इस कार्यक्रम के आयोजक शताद्रु दत्ता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारे लगाए। प्रशंसकों ने आयोजकों को इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के घोर कुप्रबंधन के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यह भी कहा कि मेस्सी के बाहर निकलने के तुरंत बाद आयोजक(प्रमोटर शताद्रु दत्ता और उनकी टीम) मैदान पर दिखना बंद हो गए तो स्थिति और बिगड़ गई।

लाउडस्पीकर पर अनधिकृत व्यक्तियों को मैदान छोड़ने के लिए बार-बार की गई घोषणाओं का कोई असर नहीं दिखा और गुस्साए प्रशंसक आयोजकों और राज्य खेल विभाग के खिलाफ नारे लगाते रहे।

कुछ मिनट के बाद सैकड़ो की संख्या में दर्शक मैदान पर उतर आये। दर्शकों ने अस्थायी टेंट फाड़ दिए और वहां रखे उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस कर्मियों को विरोध करने वाली भीड़ के बढ़ने से स्थिति को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इससे निपटने के लिए स्टेडियम के अंदर द्रुत कार्य बल (आरएएफ) को तैनात करना पड़ा।

एक नाराज प्रशंसक अजय शाह ने कहा, ‘‘ यहां एक गिलास कोल्ड ड्रिंक की कीमत 150-200 रुपये है, फिर भी हमें मेस्सी की एक झलक भी नहीं मिली। लोग उन्हें देखने के लिए अपनी एक महीने की तनख्वाह खर्च कर चुके हैं। मैंने टिकट के लिए 5000 रुपये दिए और अपने बेटे के साथ मेस्सी को देखने आया था, नेताओं को नहीं। पुलिस और सैन्यकर्मी सेल्फी ले रहे थे और इसके लिए प्रबंधन जिम्मेदार है। पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं था।’’

अर्जेंटीना के इस स्टार खिलाड़ी को देखने के लिए 4,500 से 10,000 रुपये तक के टिकट खरीदे थे।

इस अराजकता के कारण कार्यक्रम को अचानक रोकना करना पड़ा, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई आमंत्रित गणमान्य व्यक्ति योजना के अनुसार भाग नहीं ले पाए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेस्सी को निर्धारित समय से पहले स्टेडियम से हटाने के कारण बिगड़ी लेकिन यह बेकाबू नहीं हुई।

अपनी फुटबॉल संस्कृति पर गर्व करने वाले कोलकाता के लिए टूटी कुर्सियों, फटे बैनरों और नाराज प्रशंसकों के दृश्य एक दर्दनाक कहानी बयां कर रही थी।

‘सिटी ऑफ जॉय’ में फुटबॉल प्रशंसकों के लिए जो दिन यादगार होना चाहिए था, वह किसी बुरे सपने में बदल गया।

मेस्सी को लगातार दूसरी बार एमएलएस का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया
फोर्ट लॉडरडेल (फ्लोरिडा), 10 दिसंबर (एपी) इंटर मियामी के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेस्सी को मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में लगातार दूसरी बार साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

अर्जेंटीना के इस 38 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन से उनकी टीम इंटर मियामी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार हासिल करने में सफल रही।

एमएलएस कप चैंपियन टीम के कप्तान मेस्सी एमएलएस के इतिहास में लगातार दो बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (एमवीपी) का खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। मंगलवार को उन्हें लीग के इस साल के सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान का विजेता घोषित किया गया।

मेस्सी ने अपने साथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके बिना यह पुरस्कार जीतना संभव नहीं था।

वह लीग के इतिहास में दो बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले प्रेकी ने 1997 और 2003 में यह पुरस्कार

फीफा विश्व कप 2026 मैचों के दोनों हाफ में होगा तीन-तीन मिनट का ‘हाइड्रेशन ब्रेक’
ज्यूरिख , आठ दिसंबर (एपी) फीफा ने अगले साल होने वाले विश्व कप के हर मैच में दोनों हाफ में तीन मिनट का ‘हाइड्रेशन ब्रेक (पानी पीने या तरल पदार्थ के सेवन के लिए) ’ रखने का फैसला किया है।

रेफरी मैच के प्रत्येक हाफ में 22 मिनट पूरे होने पर खिलाड़ियों के पानी पीने के लिए खेल रोक देंगे। यह तापमान, मेजबान देश (अमेरिका, कनाडा या मैक्सिको), या स्टेडियम में छत और एयर कंडीशनिंग होने या न होने पर निर्भर नहीं करेगा।

इस बदलाव से प्रसारकों को भी फायदा मिलेगा क्योंकि उन्हें मैच के दोनों हाफ में तीन मिनट की रुकावट के बारे में पहले से पता होगा।

फीफा ने कहा कि यह फैसला  2026 विश्व कप के मुख्य टूर्नामेंट की संचालन समिति के प्रमुख मनोलो जुबिरिया की प्रसारकों के साथ एक बैठक में लिया गया था।

फीफा ने कहा कि खेल के 22वें मिनट से ठीक पहले अगर चोट के कारण रुकावट होती है, तो रेफरी के पास ‘हाइड्रेशन ब्रेक’ की घोषणा करने का अधिकार होगा।

जुबिरिया ने कहा,‘‘ ऐसे मामले में इससे निपटने की जिम्मेदारी रेफरी की होगी।’’

फीफा ने कहा कि यह कदम खेल को सरल और व्यवस्थित बनाने के लिए लिया गया है।

इससे पहले तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर शुरुआती 30 मिनट के खेल के बाद ब्रेक की प्रथा थी।

मौजूदा बदलाव पिछले साल अमेरिका में हुए क्लब विश्व कप के कुछ मैचों के दौरान खिलाड़ियों को प्रभावित करने वाली गर्मी और नमी को देखते हुए किया गया है।

डेढ़ लाख की आबादी वाले देश कुराकाओ ने विश्व कप में जगह बनाकर रचा इतिहास
किंग्सटन, जमैका, 19 नवंबर (एपी) कुराकाओ की जनसंख्या लगभग डेढ़ लाख है लेकिन इसके बावजूद उसने अगले साल होने वाले फुटबॉल विश्व कप में जगह बनाकर नया इतिहास रच दिया।

कुराकाओ ने जमैका के साथ गोलरहित ड्रॉ खेलकर पहली बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। इस तरह से वह फुटबॉल विश्व कप में जगह बनाने वाला सबसे कम आबादी वाला देश बन गया है।

कुराकाओ के केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार पिछली जनवरी तक देश की जनसंख्या 156,115 थी। इससे पहले विश्व कप फुटबॉल में जगह बनाने वाला सबसे कम आबादी वाला देश आइसलैंड था। उसने जब 2018 में रूस ने खेले गए विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था तब उसकी जनसंख्या लगभग 350,000 थी।

कुराकाओ ने कॉनकाकाफ में शामिल देशों के क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया तथा 12 अंकों के साथ ग्रुप बी में शीर्ष पर रहा।

कुराकाओ ने नीदरलैंड के रहने वाले अपने कोच डिक एडवोकाट की अनुपस्थिति के बावजूद यह ऐतिहासिक परिणाम हासिल किया। 78 वर्षीय एडवोकाट को पारिवारिक कारणों से पिछले सप्ताहांत नीदरलैंड लौटना पड़ा था।

एडवोकाट तीन बार नीदरलैंड की राष्ट्रीय टीम के कप्तान रहे तथा कुराकाओ में कार्यभार संभालने से पहले वह दक्षिण कोरिया, बेल्जियम और रूस के कोच रहे थे।